
विषय सूची
हंसी-मजाक और छोटी-मोटी लड़ाई ही रिश्ते को गहरा और मजबूत बनाती है। कभी-कभी इन्हीं के चलते अपने खास लोग नाराज हो जाते हैं। ऐसा अगर पति-पत्नी के रिश्ते में हो, तो एक दूसरे को मनाने के लिए काफी कोशिशें करनी पड़ती है। इसमें सबसे मुश्किल काम नाराज पत्नी को मनाना है। किस तरह से पत्नी को मनाना चाहिए कि वो झट से मान जाए, यह जानने के लिए इस लेख को पढ़ें। यहां हमने नाराज पत्नी को मनाने के बेस्ट तरीके बताए हैं।
चलिए, सीधे जानते हैं कि नाराज पत्नी को मनाने के लिए क्या किया जा सकता है।
नाराज पत्नी को मनाने के 10+ तरीके | Naraz biwi ko manane ke tips in hindi
शादी के बाद पत्नी की पसंद-नापसंद दोनों का ख्याल रखना होता है। अगर कभी पत्नी को जो नापसंद है वो कर दिया, तो उनका नाराज होना जायज है। अगर ये नारजगी लंबी हो जाए, तो बिना वक्त जाया किए उन्हें मानाने के लिए नीचे दिए तरीके अपना लें। रूठी बीवी को मनाने के तरीके कुछ इस प्रकार हैं।
1. प्यार जताएं
नाराज पत्नी का मूड ठीक करने के लिए उनपर खूब सारा प्यार लुटाएं। इस समय उन्हें गले लगाकर रोमाटिक बातें करने से उनके मूड में सुधार हो सकता है और वो अपनी नाराजगी भूल सकती हैं। इस समय पत्नी कुछ कहने लगे, तो अपना पूरा ध्यान पत्नी की बातों पर ही रखें और भूलकर भी फोन चेक न करें।
2. गिफ्ट दें

नाराज पत्नी को मानाने के लिए गिफ्ट देना भी अच्छा तरीका है। जब कोई पसंदीदा चीज गिफ्ट के तौर पर मिलती है, तो नाराजगी कुछ कम और कई बार खत्म ही हो जाती है। बस तो पत्नी को उनकी पसंदीदा चीज गिफ्ट कर दें। इससे वो समझ जाएंगी कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं और खुश हो जाएंगी।
3. सरप्राइज करें

किसी की नाराजगी दूर करने का सबसे अच्छा तरीका सरप्राइज देना है। अगर किसी की पत्नी नाराज हो गई है, तो उसे मानाने के लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। इसके लिए उनके करीबी दोस्तों को घर बुलाकर सरप्राइज पार्टी दें या फिर पत्नी के साथ बिताए प्यारे लम्हों की तस्वीर से कमरे को सजा लें। इसके अलावा, पत्नी के सुबह उठते ही बेड पर चाय और नाश्ता तैयार करके एक प्यार भरा नोट भी दे सकते हैं।
4. घुमाने के लिए ले जाएं

जब पत्नी का मूड खराब हो और उनके साथ घर में वही बोरिंग बातें करने लगो, तो मूड और बिगड़ सकता है। उनके गुस्से को शांत करने के लिए घर से बाहर कहीं घुमाने के लिए ले जाएं। अगर कार से घूमने के लिए निकले हैं, तो रोमांटिक गाने बजाएं। इससे पत्नी का गुस्सा कम हो सकता है।
5. पसंदीदा खाना बनाएं

लोगों को कहते सुना ही होगा कि पति के दिल का रास्ता पेट से होता है। यह बात पत्नियों पर भी लागू होती है। जी हां, अगर पत्नी रूठ गई है और बात नहीं कर रही, तो मानाने के लिए अपने हाथों से उनका पसंदीदा खाना बना सकते हैं। पत्नी को अच्छा लगेगा जब उन्हें पता चलेगा कि उन्हें मनाने के लिए आपने इतनी मेहनत करके उनका पसंदीद खाना खुद तैयार किया है। इससे उनकी नाराजगी दूर हो सकती है।
6. कैंपिंग

नाराज पत्नी के मूड को ठीक करने के लिए कैंपिंग पर ले जा सकते हैं। इस दौरान कैंपिंग का सारा सामान स्वयं उठाएं और टेंट भी खुद से ही तैयार करें। रात में टिमटिमाते सितारों के नीचे बैठकर पत्नी से प्यार भरी बातें करें। अगर गाना गा लेते हैं, तो पत्नी के लिए रोमांटिक गाना गाएं। साथ ही टेंट की छत पारदर्शी रखें, ताकि उससे रात में लेटकर आप दोनों साथ में सितारे देख सकें।
अगर पत्नी इतनी नाराज हैं कि वो कैंपिंग के लिए तैयार नहीं हो रही हैं, तो उन्हें छत पर ले जाकर पहले माफी मांगे और फिर कसकर गले लगा लें। इतना करने पर जब पत्नी मान जाएं, तो छत पर ही कुछ देर बैठकर प्यार भरी बातें कर लें।
7. लॉन्ग ड्राइव पर ले जाएं

खाली सड़कें और चेहरे को चूमती हवाएं किसे पसंद नहीं होती। यह सुनने में जितना हसीन लगता है, उतना ही फील करना भी सुकूनदायक होता है। किसी भी व्यक्ति का मूड इसे अनुभव करके ठीक हो सकता है। ऐसे में अगर पत्नी नाराज है, तो उन्हें मानाने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाना सबसे अच्छा तरीका हो सकता है। उन्हें लॉन्ग ड्राइव के लिए ले जाते हुए सनसेट या सनराइज पॉइंट जाएं और अपने दिल की बात कह दें।
8. फूल दें

नाराज पत्नी को मानाने के कई तरीके हैं, जिनमें से एक फूल देना भी है। कई बार मनाने पर भी पत्नी नहीं मानी हैं, तो झट से बाहर जाकर पत्नी के लिए फूलों का गुच्छा ले आएं। फूलों की मनमोहक खुशबू आपकी पत्नी की नाराजगी दूर कर सकती है। अगर किसी बड़ी बात पर पत्नी नाराज हैं, तो फूलों के साथ ही उनके लिए कोई ज्वैलरी लेकर जाएं। जरूरी नहीं कि कोई महंगी ज्वैलरी ही देनी है। आप पत्नी की किसी ड्रेस से मेल खाती ईयर रिंग भी खरीद सकते हैं।
9. हॉट एयर ब्लून राइड

अगर पत्नी को एडवेंचर करना पसंद है, तो उनकी नाराजगी दूर करने का एक अच्छा तरीका हॉट एयर ब्लून राइड हो सकता है। उन्हें इस राइड पर ले जाने से पहले उनकी आंखों पर पट्टी बांध दें और जब तक ब्लून जमीन से थोड़ा ऊपर न पहुंचे, तब तक उनके आंखों से पट्टी को न हटाएं। हल्की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद उनकी आंखों की पट्टियां को हटाकर उन्हें ऊपर से नजर आने वाला मनमोहक नजारा देखने दें।
10. लेटर लिखकर माफी मांगें और बातों से सहमती जताएं

नाराज पत्नी को मनाने के लिए प्यार भरे लव लेटर लिखकर माफी मांग सकते हैं। इस लेटर में पत्नी के लिए अच्छी-अच्छी बातें लिखें और उनकी बातों पर पहले सहमती न जताने की गलती स्वीकार करें। लेटर में लिखकर उन्हें बताएं कि उनके रूठने से आप कितना बुरा महसूस कर रहे हैं और जीवन कितना अधूरा लग रहा है। इससे पत्नी को आपके प्यार का एहसास होगा और उनका मूड अच्छा हो सकता है।
11. शॉपिंग पर ले जाएं

शॉपिंग करना सबको पसंद होता है। अगर कोई शॉपिंग करता है, तो दिल खुश हो जाता है। ऐसे में नाराज पत्नी को खुश करने और उनकी नाराजगी दूर करने के लिए उन्हें शॉपिंग पर ले जा सकते हैं। उन्हें किसी मॉल में शॉपिंग के लिए ले जाएं और जो वो खरीदना चाहती है, उन्हें दिला दें। इससे नाराज पत्नी की नाराजगी खत्म हो सकती है।
अगर गुस्से में पत्नी शॉपिंग जाने के लिए तैयार नहीं होती हैं, तो खुद ही उनके लिए शॉपिंग करके आ जाएं। कभी मार्केट जाते हुए उन्होंने कोई साड़ी, सूट, ड्रेस या कोई भी अन्य चीज पसंद की हो, जिसे वो किसी कारण खरीद न पाई हों। बस तो यही सही मौका है उस चीज को खरीदकर अपनी पत्नी को देने और उनकी नारजगी को दूर करने का।
जिंदगी के सफर को हंसी-खुशी से बिताना है, तो पत्नी और उनकी बातों पर ध्यान देना होगा। कभी अगर वो नाराज भी हो जाएं, तो अपने प्यार का इजहार अलग-अलग तरीके से करके उन्हें मनाएं। घुमाना-फिराना और नए-नए एडवेंचर पर ले जाना भी पत्नी की नारजगी को कम कर सकता है। बस तो एक प्यार भरी सॉरी और मनाने का एक अच्छा तरीका दोनों मिलकर पत्नी के खराब मूड को एकदम ठीक कर देंगे। मनाने के इन को आप लेख में विस्तार से पढ़ सकते हैं।

Community Experiences
Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals.