Written by

हर शिशु को जन्म के साथ ही खास देखभाल की जरूरत होती है। उन्हें स्वस्थ रखने के लिए उनकी नियमित रूप से मालिश करना जरूरी होता है और मालिश के लिए सही तेल का चुनाव करना जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि कुछ तेल शिशु की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में मॉमजंक्शन का यह लेख बच्चों के लिए उचित मसाज तेल का चुनाव करने में आपकी मदद कर सकता है। इस लेख में हम 15 विभिन्न तरह के तेल आपके लिए लेकर आए हैं। इन सभी तेलों के गुण व अवगुण पढ़ने के बाद आपके लिए यह चुनाव करना आसान हो जाएगा कि आपके शिशु के लिए कौन-सा तेल सबसे बेहतर है।

चलिए, जानते हैं कि बच्चों के लिए सबसे अच्छा मसाज तेल कौन-सा हो सकता है।

बच्चों के लिए 15 सबसे अच्छे मसाज तेल | Best Baby Malish Oil

बच्चों की तेल से मालिश करने पर कई तरह के फायदे हो सकते हैं, जिनमें रक्त संचार में सुधार और मांसपेशियों की सुरक्षा और आरामदाय नींद शामिल है (1)। इसलिए, बच्चों की मालिश के इस्तेमाल किया जाने वाला तेल प्राकृतिक होना चाहिए। केमिकल युक्त तेल शिशु की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

1. डाबर लाल तेल

Dabur Red Oil

डाबर लाल तेल को आयुर्वेदिक सामग्रियों से मिलाकर बनाया जाता है। इसमें तिल का तेल, रतनज्योत, शंखपुष्पी, कैम्फर और उरद का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। डाबर कंपनी का दावा है कि इससे शिशु की मालिश करने से उनके संपूर्ण शारीरिक विकास में मदद मिलती है।

गुण:

  • हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में सहायक है।
  • बेहतर नींद दिलाने में मददगार है।
  • त्वचा को कोमल बनाए रखता है।

अवगुण:

  • अधिक संवेदनशील त्वचा वाले शिशु को एलर्जी हो सकती है।

2. हिमालया बेबी मसाज ऑयल

Himalaya Baby Massage

डाबर की तरह हिमालया के प्रोडक्ट्स भी बच्चों के लिए फायदेमंद माने गए हैं। बीते कुछ वर्षों में हिमालाया ने बेबी केयर प्रोडक्ट्स में अपनी खास जगह बना ली है। अगर बात करें इस बेबी मसाज ऑयल की, तो इसके निर्माण में ऑलिव ऑयल और विंटर चेरी का उपयोग किया जाता है। ऑलिव ऑयल विटामिन-ई और एंटीबैक्टीरियल गुण से समृद्ध होता है, जो त्वचा को पोषण देने के साथ ही बैक्टीरिया से बचाने का भी काम कर सकता है। वहीं, विंटर चेरी त्वचा की टोन में सुधार और नमी बनाए रखने का काम कर सकता है।

गुण:

  • इसका सुगंध हल्की और मनमोहक होती है।
  • यह तेल त्वचा में आसानी से समा कर त्वचा को पोषित करता है।
  • इसमें मौजूद जैतून के तेल में ओलिक एसिड होता है, जो त्वचा को कोमल और मुलायम बनाने में मदद करता है।
  • इसमें पाए जाने वाले एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद कर सकता है। इससे डायपर रैशेज को भी ठीक किया जा सकता है।
  • यह लाइट होता है, जो बच्चों की रंगत को निखारने में मदद कर सकता है।

अवगुण:

  • हर तरह की त्वचा के लिए उपयोगी नहीं है।

3. जॉनसन बेबी ऑयल विद विटामिन-ई

Johnson Baby Oil with Vitamin

जॉनसन बेबी ऑयल कई चर्चित ब्रांड में से एक है। यह कंपनी बच्चों के लिए विभिन्न तरह के उत्पाद बनाती है। साथ ही मालिश के लिए भी अलग-अलग तेल बनाती हैं, जिनमें से एक जॉनसन बेबी ऑयल विद विटामिन-ई भी है। इस कंपनी का कहना है कि यह तेल बच्चों की त्वचा को पर्याप्त पोषण देकर उन्हें मुलायम बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही मसाज से बच्चे के शरीर के रक्त संचार में भी सुधार होता है।

गुण:

  • इस खुशबू हल्की और मनमोहक है।
  • इसे बच्चों की नाजुक त्वचा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
  • यह चिपचिपा नहीं होता है।
  • यह डर्मेटोलॉजिस्ट की ओर से प्रमाणित है।
  • इससे शिशु को किसी तरह की जलन या एलर्जी नहीं होती है।

अवगुण:

  • अगर बच्चा बीमार है, तो इस तेल से मालिश करने से बचें।
  • इसे वहां न लगाएं, जहां बच्चे को इंजेक्शन लगा है।

4. मामाअर्थ स्मूथिंग मसाज ऑयल

Mamaarth Smoothing Massage

इसे तिल, बादाम और जोजोबा तेल के मिश्रण से बनाया जाता है। जो बच्चों की पाचन क्रिया में सुधार कर सकता है। यह त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर रखने का भी काम कर सकता है। साथ ही शिशु की त्वचा को निखारने में भी मददगार साबित हो सकता है।

गुण:

  • इसमें पराबेन जैसे रसायन नहीं होते हैं।
  • यह सल्फेट से मुक्त होता है।
  • इसमें किसी तरह की सिंथेटिक सुगंध का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
  • रूखी त्वचा और खुजली से छुटकारा दिला सकता है।

अवगुण:

  • लंबे समय तक प्रभावकारी नहीं होता है।
  • 24 घंटे तक रूखी त्वचा को नमी प्रदान नहीं कर सकता है।

5. बेबी डव रिच मॉइस्चर बेबी मसाज ऑयल

Baby Dove Rich Moisture Baby

डव का यह बेबी मसाज ऑयल छोटे बच्चों की त्वचा की देखभाल करने के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। यह त्वचा में नमी बनाए रखने का काम कर सकता है। कई बार त्वचा में नमी की कमी से हुए रूखी त्वचा खुजली का कारण बन जाती है। इससे अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में त्वचा में नमी बनाए रखने से त्वचा की कुछ समस्या को दूर रखा जा सकता है।

गुण:

  • त्वचा को गहराई से पोषण देता है।
  • खुशबूदार है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • हल्का है और चिपचिपा नहीं है, जिस कारण जल्दी अवशोषित हो जाता है।
  • प्रतिदिन मालिश के लिए उपयोगी है।

अवगुण:

  • अगर शिशु की त्वचा पर घाव है, तो इसे लगाने से बचें।

6. मॉम एंड वर्ल्ड नौरिशिंग ऑयल

Mom and World Nourishing Oil

मॉम एंड वर्ल्ड नौरिशिंग ऑयल की मालिश बच्चों के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित हो सकती है। इस तेल के निर्माण में बादाम ऑयल, वर्जिन ऑलिव ऑयल, वर्जिन कोकोनट ऑयल, ग्रेप सीड व सूरजमुखी का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए, इसमें कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो रूखी त्वचा, चकत्ते और खुजली की समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं।

गुण:

  • शिशु की त्वचा में निखार आता है।
  • त्वचा हाइड्रेटेड और मुलायम रहती है।
  • यह तेल केमिकल फ्री है।

अवगुण:

  • कुछ बच्चों को इससे एलर्जी हो सकती है। इसलिए, डॉक्टर से पूछकर ही इसका इस्तेमाल करें।

7. सेबामेड बेबी मसाज ऑयल 150 ml

Sebamed Baby Massage Oil

बच्चों के लिए सबसे अच्छे मसाज ऑयल की लिस्ट में सेबामेड बेबी मसाज ऑयल को भी शामिल किया जा सकता है। इस कंपनी का दावा है कि इसे बनाने के लिए सोया तेल और विटामिन-एफ का उपयोग होता है। सोया तेल में एसेंशियल फैटी एसिड होता है, जो त्वचा की कोमलता और उसमें नमी को बरकरार रखने का काम कर सकता है। वहीं, विटामिन-एफ त्वचा को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। साथ ही त्वचा की जलन से राहत पहुंचा सकता है।

गुण:

  • रक्त संचार में सुधार कर सकता है।
  • पाचन क्रिया को अच्छा कर सकता है।
  • शारीरिक विकास को बढ़ावा देता है।
  • हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत कर सकता है।
  • पेट दर्द व गैस की समस्या से राहत दिला सकता है।

अवगुण:

  • लंबे समय तक त्वचा के रूखेपन को दूर नहीं रखता।
  • अधिक संवेदनशील त्वचा वाले शिशु के लिए उपयोगी नहीं है।

8. ब्लू नेक्टर आयुर्वेदिक बेबी मसाज ऑयल

Blue Nectar Ayurvedic Baby Massage

इस कंपनी का कहना है कि यह ऑयल बनाने में कई तरह की आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें ऑर्गेनिक घी, शंखपुष्पी, जैतून का तेल व नारियल का तेल आदि शामिल है। यही कारण है कि इस तेल को बच्चों के लिए 100% सेहतमंद और सुरक्षित माना गया है। यह हड्डियों और मांसपेशियों के विकास में मदद कर सकता है।

गुण:

  • त्वचा को मॉइस्चराइज रखता और कोमल बनाता है।
  • शरीर की जकड़न को दूर करता है।
  • पाचन की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

अवगुण:

  • इसका प्रभाव लंबे समय तक नहीं रहता है।
  • सभी तरह की त्वचा पर नहीं लगाया जा सकता है।
  • अन्य तेल के मुकाबले यह महंगा है।

9. सेटाफिल बेबी मसाज ऑयल

Cetaphil Baby Massage Oil

सेटाफिल बेबी मसाज ऑयल में सूरजमुखी का तेल, सोयाबीन का तेल और शीया बटर होता है, जो त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम कर सकते हैं। साथ ही यह त्वचा को सुरक्षित रखने का काम कर सकता है। इसके ऑर्गेनिक कैलेंडुला त्वचा को होने वाले बाहरी नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं।

गुण:

  • इसमें केमिकल नहीं होता है।
  • त्वचा के पीएच लेवल को संतुलित रख सकता है।
  • नवजात शिशु पर भी इस तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • डॉक्टरों व कई माओं के द्वारा यह प्रमाणित है।
  • डर्मेटोलॉजिस्ट टेस्ट में भी इसे पास किया गया है।

अवगुण:

  • 24 घंटे तक रूखी त्वचा को नियंत्रण में नहीं रख पाता है।

10. मदरकेयर आल वी नो बेबी ऑयल

Mothercare All We Know Baby Oil

बच्चों की त्वचा को पूरे दिन मॉइस्चराइज रखना जरूरी होता है, क्योंकि इससे त्वचा संबंधी कई समस्या को दूर रखा जा सकता है। इसके लिए मदरकेयर आल वी नो बेबी ऑयल का उपयोग करना अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह कई तरह के पोषक तत्व से भरपूर होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

गुण:

  • त्वचा में निखार आ सकता है।
  • त्वचा को स्मूद बनाए रखता है।
  • त्वचा की जलन और खुजली से छुटकारा दिला सकता है।
  • पेट की समस्या से निजात मिल सकता है।
  • रक्त संचार बेहतर कर सकता है।

अवगुण:

  • अधिक संवेदनशील त्वचा वाले शिशु को एलर्जी होने का जोखिम बना रहता है।
  • कई बार इसके इस्तेमाल से त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं।

11. मी मी बेबी ऑयल विथ फ्रूट एक्सट्रेक्ट (500 ml)

Mee Baby Oil with Fruit Extract

मी मी बेबी ऑयल में जैतून का तेल और सूरजमुखी के बीज के तेल का उपयोग किया जाता है। इसलिए, यह बच्चों की मालिश करने के लिए अच्छा होता है। यह तेल त्वचा को कोमल और निखारने में मदद कर सकता है। साथ ही क्लींजर की तरह त्वचा को साफ करने में मदद कर सकता है।

गुण:

  • इसमें महमोहक खुशबू होती है।
  • त्वचा की समस्या को दूर रख सकता है।
  • इस तेल की मालिश से पेट की समस्या से राहत मिल सकती है।
  • रक्त संचार अच्छा होता है।

अवगुण:

  • इसका प्रभाव 24 घंटे तक नहीं होता है।
  • कई बार इस तेल के इस्तेमाल से एलर्जी हो सकती है।

12. नैचरस वेदा दासापुश्पम बेबी ऑयल

Natures Veda Dasapushpam Baby

त्वचा की देखभाल के लिए ऑयल की लिस्ट में इसे भी रखा जा सकता है। यह त्वचा के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होता है। यह अनेक औषधीय गुण से समृद्ध होता है, जो त्वचा में समाकर त्वचा को लाभ पहुंचा सकता है।

गुण:

  • 100% प्राकृतिक और आयुर्वेदिक।
  • यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (यूएसडीए) से प्रमाणित है।
  • त्वचा को चमकदार और मुलायम बनाता है।
  • त्वचा की प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार कर सकता है।
  • इसमें पराबेन नहीं होता है, जो एक तरह का केमिकल होता है।

अवगुण:

  • कई बार इसके इस्तेमाल से त्वचा में फुंसी हो सकती है।
  • कुछ बच्चों की त्वचा इसे ठीक से अवशोषित नहीं कर पाती, जिस कारण उन्हें इसके बेहतर लाभ नहीं हो पाते हैं।

13. बेय बी बेबी मसाज ऑयल

Bay Bee Baby Massage Oil

इस तेल के बारे में कंपनी का कहना है कि इसे नारियल तेल से बनाया जाता है, जो 100 प्रतिशत प्राकृतिक और एक्स्ट्रा वर्जिन होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और लॉरिक एसिड की भरपूर मात्रा होती है। ये दोनों गुण त्वचा के लिए लाभकारी माने जाते हैं। लॉरिक एसिड त्वचा की नमी को बनाए रखने का काम करता है। वहीं, एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव त्वचा में निखार लाने का काम कर सकता है।

गुण:

  • शिशु की नाजुक त्वचा के लिए अच्छा होता है।
  • रूखी त्वचा को ठीक कर त्वचा को कोमल बनाता है।
  • त्वचा की नमी को खोने से रोकता है।
  • केमिकल फ्री होता है।

अवगुण:

  • कुछ शिशु को एलर्जी की समस्या होती है, तो उन्हें यह तेल नहीं लगाना चाहिए।
  • इसका प्रभाव लंबे समय तक नहीं रह पाता है।

14. बेबी बटन्स एक्स्ट्रा वर्जिन कोकोनट ऑयल

Baby Buttons Extra Virgin Coconut

बच्चों के लिए यह तेल भी अच्छा माना गया है। इसमें किसी तरह का कोई कृत्रिम रंग या सुगंध नहीं मिलाया जाता है। इससे मालिश करने पर शिशु को आरामदायक नींद आ सकती है। साथ ही हड्डियों और मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है। यह तेल त्वचा को पूरे दिन कोमल और नमीयुक्त बनाए रखता है।

गुण:

  • स्किन को मॉइस्चराइज रखने का काम कर सकता है।
  • प्राकृतिक गुणों से भरपूर है।
  • 100% सुरक्षित है।

अवगुण:

  • हर तरह की त्वचा पर लाभ नहीं पहुंचता है।
  • कई बार त्वचा पर चकत्ते का कारण बन जाता है।

15. लाइव क्लीन बेबी एंड मोम्मी सेफफ्लोवर बाथ एंड मसाज ऑयल,वाइट, 125 ml

Live Clean Baby & Mommy

बच्चों के लिए यह तेल भी लाभकारी हो सकता है। इस कंपनी का दावा है कि यह त्वचा को मुलायम बनाने और निखारने में मदद कर सकता है। दरअसल, इसे कई प्राकृतिक तत्वों को मिलाकर बनाया जाता है, जिस कारण इसमें कोई नुकसानदायक केमिकल नहीं होता है। इसलिए, इस तेल से मालिश करने पर  त्वचा संबंधी समस्या दूर रह सकती है। साथ ही हड्डियों, जोड़ों और मांसपेशियों को भी फायदा पहुंच सकता है।

गुण:

  • स्किन को मॉइस्चराइज रखने में मददगार।
  • शरीर को आराम देता है।
  • शिशु को अच्छी नींद सोने में मदद कर सकता है।
  • पाचन तंत्र में सुधार कर सकता है।
  • पूरे शरीर में रक्त संचार को बेहतर कर सकता है।

अवगुण:

  • यह स्किन रैशेज को ठीक नहीं कर सकता है, बल्कि रैशेज का कारण बन सकता है।
  • इसका प्रभाव अधिक समय तक नहीं रहता है।

नोट: ऊपर बताए गए किसी भी मालिश तेल को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

आइए, अब जान लेते हैं कि बच्चों की मालिश करते हुए किन-किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

बच्चों को मालिश करते वक्त रखें सावधानियां

किसी भी तेल से बच्चों की मालिश करने से पहले समय कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है, जो इस प्रकार है:

  1. अगर बच्चे को बुखार है, तो उनकी तेल से मालिश नहीं करनी चाहिए।
  2. इंजेक्शन या टीके वाले हिस्से पर मालिश करने से बचना चाहिए।
  3. अगर शरीर में कहीं घाव है, तो उस पर कोई भी तेल न लगाएं।
  4. अधिक ठंडे तेल से मालिश न करें। वहीं, ठंड के मौसम में तेल को हल्का गर्म करके मालिश कर सकते हैं।
  5. मालिश करने के करीब 15 मिनट बाद ही बच्चे को नहलाएं।
  6. ध्यान रहे कि मालिश के समय तेल बच्चों की आंखों में जाएं।
  7. बच्चों को कुछ खिलाने या दूध पिलाने के 30 मिनट बाद ही मालिश करें।

नोट : बच्चों की मालिश से जुड़ी और जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को पढ़ सकते हैं। इसमें बच्चों की मालिश कैसे की जाती है और शिशु की मालिश कब शुरू करें, इस तरह की कई जानकारियां दी गई हैं।

आइए, अब जानते हैं कि बेबी मसाज तेल लेते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

बेबी मसाज तेल खरीदते वक्त क्या बातें ध्यान में रखें

बच्चों की मालिश के लिए तेल का चुनाव करते समय इन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है:

  • कोई भी तेल खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें।
  • मालिश तेल रसायन मुक्त यानी केमिकल फ्री होना चाहिए।
  • तेल में मौजूद सामग्रियों के बारे में बोतल पर लिखा होता है, इसलिए तेल खरीदने से पहले इन सामग्रियों के बारे में जरूर पढ़ लें।
  • वह प्रोडक्ट यूएसडीए से प्रमाणित होनी चाहिए, जिसकी जानकारी प्रोडक्ट के लेबल में होनी चाहिए।
  • हमेशा विश्वसनीय दुकानदार से ही तेल खरीदें। संभव है कि कोई दुकानदार आपको नकली तेल बेच दे।
  • प्रोडक्ट पहले से खुला नहीं होना चाहिए, इसलिए प्रोडक्ट के सील की जांच जरूर करें।

उम्मीद करते हैं कि बच्चों की मालिश के लिए सही तेल चुनने की समस्या दूर हो गई होगी। बेशक, ये सभी तेल बच्चों के लिए सुरक्षित हैं, लेकिन ध्यान रहे बच्चों के लिए कोई भी तेल इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। बच्चों के लिए तेल के अलावा और भी कई उत्पाद बाजार में उपलब्ध हैं। उनमें से आपके बच्चे के लिए क्या बेस्ट है, यह जानने के लिए मॉमजंक्शन के अन्य आर्टिकल जरूर पढ़ें।

संदर्भ (Reference):

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown

Community Experiences

Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals.