
विषय सूची
7 साल की उम्र में बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से विकसित हो जाते हैं। ऐसे में उनमें जिज्ञासु प्रवृत्ति का होना बहुत आम है। यही कारण है कि अक्सर वे हर छोटी-बड़ी चीजों से जुड़े सवाल पूछते रहते हैं। नई चीजों को जानने की उनकी यह ललक सही दिशा न मिलने पर भटक सकती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि उनके कोमल मन में पनपने वाली जिज्ञासा सही दिशा में रहे, तो एक्टिविटी बुक्स काफी बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। इनसे न केवल उनकी जिज्ञासा शांत होगी, बल्कि चीजों को सही ढंग से समझने में भी उन्हें मदद मिलेगी। यही वजह है कि मॉमजंक्शन के इस लेख में हम 7 साल के बच्चों के लिए बेस्ट एक्टिविटी बुक्स के बारे में बता रहे हैं।
आइए, सबसे पहले हम 7 साल के बच्चों के लिए टॉप-10 सबसे अच्छी एक्टिविटी बुक के बारे में जान लेते हैं।
7 साल के बच्चों के लिए 10 सबसे अच्छी एक्टिविटी बुक्स
लेख के इस भाग में अब हम 7 साल के बच्चों के लिए टॉप-10 एक्टिविटी बुक के बारे में उनकी खूबियों के साथ बता रहे हैं।
1. गिक्सो आर्ट एंड क्राफ्ट-1 एक्टिविटी बुक
गिक्सो एक्टिविटी बुक खास तौर पर 4 से 7 साल के बच्चों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। बुक के नाम से साफ है कि यह बुक आर्ट और क्राफ्ट की है। इसलिए, इसमें तरह-तरह के चित्र दिए गए हैं, जिनमें रंग भरने से लेकर टिशू क्राफ्ट पेस्टिंग जैसी एक्टिविटी शामिल हैं। वहीं, इसमें डॉट को मिलाकर चित्र बनाने का अभ्यास भी शामिल है।
खूबियां :
- इस बुक में 34 तरह के अलग-अलग अभ्यास दिए गए हैं, जो बच्चों को बेहद पसंद आएंगे।
- बुक में कुछ अभ्यास ‘नो द फैक्ट’ पर आधारित हैं, जो बच्चों को नई चीजें सीखने में मदद कर सकते हैं।
- कुछ अभ्यास में चित्र के साथ बच्चों की कविताएं भी शामिल हैं।
- बुक के पेज की गुणवत्ता अच्छी है।
- हर चीज विस्तार से समझाई गई है। इस कारण यह बच्चों को लंबे समय तक व्यस्त रख सकती है।
- बुक में शामिल सभी अभ्यास घर पर उपलब्ध सामग्रियों से आसानी से पूरे किए जा सकते हैं।
- यह बुक इतनी रोचक और आसन है कि बच्चे खुद ही इसमें दी गई एक्टिविटीज को पूरा कर सकते हैं।
2. गिक्सो 100 मैथ्स पजल्स बुक
जैसा कि नाम से साफ है, गिक्सो की इस बुक में 100 आकर्षक मैथ्स पजल्स दिए गए हैं। ये पजल्स बड़े ही रोचक ढंग से बच्चों के गणितीय ज्ञान को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। वहीं, इस बुक की मदद से बच्चों को काफी कुछ नया भी सीखने को मिल सकता है।
खूबियां :
- बुक में गणित से संबंधित पजल्स और सुडोकू जैसे खेल-खेल में किए जाने वाले अभ्यास शामिल हैं।
- वहीं, चित्र के माध्यम से भी बुक में कुछ गणितीय अभ्यास शामिल किए गए हैं।
- बुक में शामिल पजल्स बच्चों के बौद्धिक विकास में मदद कर सकते हैं।
- वहीं, बुक के अंत में सभी पजल्स के उत्तर भी दिए गए हैं।
- बच्चों में अच्छी आदत डालने और पढ़ाई की ओर रुझान बढ़ाने में यह बुक मदद कर सकती है।
- बुक में शामिल पेज की गुणवत्ता काफी अच्छी है।
- बच्चों की रचनात्मक और विचारात्मक शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकती है।
- सात साल से बढ़े बच्चों के लिए उपयुक्त है।
3. मेंटल मैथ्स एजेस 7-9
यह एक्टिविटी बुक आसानी से सीखने की प्रक्रिया पर आधारित एक गणित की बुक है, जो 7 से 9 साल के बच्चों के लिए उपयुक्त है। अगर आप भी अपने बच्चे के गणित ज्ञान को घर पर ही बढ़ाने की इच्छा रखते हैं, तो यह बुक इस काम में उपयोगी साबित हो सकती है।
खूबियां :
- विभिन्न प्रक्रार के रंग-बिरंगे चित्रों के माध्यम से बुक में गणितीय अभ्यास शामिल किए गए हैं। इस कारण यह बच्चों को आसानी से आकर्षित कर सकती है।
- बच्चों में नई चीजें सीखने की रुचि बढ़ा सकती है।
- बच्चों के मानसिक विकास को बढ़ावा देने में मदद कर सकती है।
- वहीं, बुक में दिए सभी सवालों के उत्तर भी शामिल किए गए हैं, ताकि बच्चे उन्हें आसानी से समझ सकें।
4. ब्लॉसम इंग्लिश वोकैबुलरी बुक्स
हर माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे को अन्य विषयों के साथ ही अंग्रेजी भाषा का भी अच्छा ज्ञान हो। इस चाहत को पूरा करने का आधार ब्लॉसम इंग्लिश वोकैबुलरी बुक्स बन सकती हैं। यह चार किताबों का एक कॉम्बो पैक है, जिसमें बच्चों को रोचक तरीके से अंग्रेजी भाषा सिखाने के लिए कई अभ्यास शामिल किए गए हैं। 5 से 10 साल तक के बच्चों के लिए एक्टिविटी बुक का यह कॉम्बो पैक एकदम उपयुक्त है।
खूबियां :
- इसमें शामील ए-बुक में वर्ड फ्रेज, मीनिंग और स्पेलिंग के साथ नाउन यानी संज्ञा के बारे में जानकारी दी गई है।
- बी-बुक में 14 भागों में करीब 41 अभ्यास दिए गए हैं, जो कंपाउंड वर्ड और होमोफोंस पर आधारित हैं।
- कॉम्बो में शामिल सी-बुक अंग्रेजी में बात करने और सीखने में काफी मददगार साबित हो सकती है। इसमें शब्द उच्चारण से लेकर विभिन्न शब्दों के अर्थ को भी अच्छे से समझाया गया है।
- डी बुक सेंटेंस मेकिंग के साथ एकार्थी, समानार्थी और पर्यायवाची शब्दों पर आधारित है।
5. ब्रेन गेम्स फॉर ब्राईट स्पार्क्स
अगर आपके बच्चे में भी कुछ नया करने और सीखने कमी तीव्र इच्छा हैं, तो यह एक्टिविटी बुक आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। यह बुक ऐसे ही बच्चों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, ताकि बच्चों की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके। इससे बच्चों के बौद्धिक विकास को काफी हद तक बढ़ावा मिल सकता है।
खूबियां :
- बुक में कई पजल्स शामिल हैं, जो बच्चों को बुद्धि का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
- बुक में करीब 80 गणितीय और तार्किक पहेलियां शामिल की गई हैं, जो बच्चों को बेहद पसंद आएंगी।
- वहीं, खास यह है कि जैसे-जैसे हर अभ्यास में आगे बढ़ेंगे, अगले अभ्यास पहले से ज्यादा कठिन मिलेंगे। इससे बच्चों में हर पहेली का हल निकालने की जिज्ञासा और ललक भी बढ़ेगी।
- बुक के हर पेज पर रोचक पहेलियों के साथ आकर्षक चित्र भी दिए गए हैं, जो बच्चों को बांधे रखने में सहायक हो सकते हैं।
6. ब्लॉसम जम्बो क्रिएटिव कलरिंग बुक फॉर किड्स
बच्चों में कलात्मक और विचारात्मक प्रतिभा को बढ़ने का एक आसान माध्यम कला और चित्रकारी है। यही वजह है कि इस क्रिएटिव बुक को मुख्य रूप से रंग भरने और चित्रकारी के लिए तैयार किया गया है। इससे बच्चे में न केवल विचारशीलता पैदा होगी, बल्कि बच्चे अपने आस-पास की चीजों से एक विशेष लगाव भी महसूस कर पाएंगे।
खूबियां :
- बुक में कई तरह के जानवर, कार्टून और पेड़ों के चित्र दिए गए हैं।
- इन चित्रों में रंग भरने के अभ्यास से बच्चों में रंगों की समझ पैदा हो सकती है।
- बच्चों में कला के प्रति रुचि पैदा हो सकती है।
- दिए गए प्रत्येक चित्रों की आउटलाइनिंग काफी गाढ़ी है, जिससे बच्चों को रंग भरने में आसानी होगी।
- बच्चों को आसानी से आकर्षित कर सकती है और लंबे समय तक बांधे रख सकती है।
7. टाइम्स टेबल बम्पर बुक एजेस 7-11
टाइम्स टेबल बम्पर बुक गणितीय ज्ञान पर आधारित है, जो मुख्य रूप से 7 से 11 साल तक के बच्चों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। अगर आप अपने बच्चे को घर पर ही गणित का बेहतर ज्ञान देना चाहते हैं, तो यह बुक आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
खूबियां :
- बच्चों के बौद्धिक विकास में मददगार साबित हो सकती है।
- बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ावा दे सकती है।
- रोचक तरीके से गणित के सवाल और जवाब दोनों ही दिए गए हैं।
- आकर्षक रंग के साथ कई तरह के चित्र शामिल किए गए हैं, जो बच्चों को आसानी से आकर्षित कर सकते हैं।
8. गिक्सो सुलेख मणिका- 1
हिंदी भाषा का ज्ञान और सही शब्दों की पहचान कराने में यह बुक बच्चों के लिए काफी सहायक साबित हो सकती है। इतना ही नहीं, अच्छे शब्दों के निर्माण के तरीकों को भी इस बुक में अच्छे से समझाया गया है।
खूबियां :
- विभिन्न स्कूलों की हिंदी लेखन से संबंधित किताबों के सभी अभ्यास इसमें शामिल हैं।
- साफ और सुन्दर शब्दों को बनाने के लिए प्रेरित कर सकती है।
- बुक में नीले और काले रंग की लाइनिंग दी गई है, जिससे बच्चों को सुन्दर शब्द बनाने में आसानी हो।
- बच्चों में डॉट, लाइन और तीर के निशान के माध्यम से अक्षरों के सही आकार की समझ पैदा कर सकती है।
- बुक में रिवीजन अभ्यास भी दिए गए हैं, जिससे बच्चों को अपनी गलतियों को पहचानने और उन्हें दूर करने में मदद मिल सकती है।
- अच्छे गुणवत्ता वाले पेज का इस्तेमाल किया गया है।
9. ब्रेनोलोगी लॉजिक एंड रीजनिंग एक्टिविटी बुक
इस बुक को मुख्य रूप से बच्चों की बुद्धि और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। बुक में लॉजिकल, रीजनिंग, एनालिसिस और क्रिएटिविटी से संबंधित कई अभ्यास दिए गए हैं। इससे बच्चे में सभी विषयों का संतुलित और आवश्यक ज्ञान हासिल करने की जिज्ञासा पैदा हो सकती है।
खूबियां :
- बच्चों में खुद पर विश्वास की भावना पैदा कर सकती है।
- बच्चों में प्रतियोगिता में भाग लेने की भावना पैदा कर सकती है।
- जीवन में आने वाली कठिनाइयों से निपटने की क्षमता पैदा कर सकती है।
- बच्चों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा दे सकती है, जिससे वह भविष्य में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, कला या गणित जैसे किसी भी विषय का चुनाव कर सकें।
- आकर्षक रंगों और चित्रों का इस्तेमाल किया गया है, जो बच्चों को आसानी से लुभा सकते हैं।
10. गिक्सो जीके स्टार क्लास 5 रिवाइज्ड एडिशन
जैसा कि इस बुक के नाम से ही पता चलता है कि यह सामान्य ज्ञान विषय पर आधारित है। ऐसे में इस बुक का उपयोग कर बच्चे न केवल अपने आस-पास की चीजों के बारे में जान पाएंगे बल्कि उनमें देश और दुनिया में होने वाली कुछ सामान्य गतिविधियों की जानकारी हासिल करने की भी ललक पैदा होगी।
खूबियां :
- बुक में रहने के अधिकार और तरीके के साथ जीव-जंतुओं से जुड़ी जानकारी भी दी गई है।
- बुक में देश, दुनिया और ग्रहों से जुड़ी कुछ सामान्य जानकारियां भी शामिल की गई हैं।
- बुक में विज्ञान और तकनीक के साथ कुछ खेलों से जुड़ी जानकारी भी दी गई हैं।
- बुक में 4 टेस्ट पेपर भी दिए गए हैं, जो बच्चों के अभ्यास को परखने में मदद कर सकते हैं।
- वहीं, सभी सवालों के जवाब बुक के अंत में दिए गए हैं।
- क्लास रूम में बैठने के सही तरीके के बारे में भी बुक में अच्छे से समझाया गया है।
- समस्या को हल करने और विचार करने के लिए बच्चों को प्रेरित कर सकती है।
- सीबीएसई और आईसीएससी में पढ़ाए जाने वाले स्कूल कोर्स पर आधारित है।
लेख के अगले भाग में 7 साल के बच्चों के लिए एक्टिविटी बुक खरीदते समय ध्यान रखी जाने वाले कुछ खास बातें बताएंगे।
7 साल के बच्चों के लिए एक्टिविटी बुक्स खरीदते वक्त कौन सी बातें ध्यान में रखें
निम्न बिन्दुओं के माध्यम से हम 7 साल के बच्चों के लिए एक्टिविटी बुक खरीदते समय ध्यान रखी जाने वाली बातें जान पाएंगे।
- बच्चों की उम्र को ध्यान में रखते हुए ही एक्टिविटी बुक खरीदें और बुक पर मेंशन ऐज लिमिट को जरूर चेक करें।
- पेज की गुणवत्ता का भी जरूर ध्यान रखें क्योंकि अगर बुक के पेज की गुणवत्ता अच्छी नहीं होगी, तो वह जल्दी खराब हो सकती है।
- ऐसी एक्टिविटी बुक का चुनाव करें जिसमें बच्चे की रुचि के साथ ही अन्य विषयों से जुड़ी गतिविधियां भी दी गई हों।
- वहीं, किसी भी एक्टिविटी का चुनाव करते वक्त बच्चे की पसंद और नापसंद का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
- पजल, गेम, आकर्षक रंग और चित्रों का उपयोग जरूर हो ताकि बच्चे को बुक आसानी से आकर्षित कर सके।
- बच्चे के बेहतर विकास के लिए किड्स एक्टिविटी बुक को कम्प्लीट सेट के साथ ही खरीदें ताकि बच्चा सभी विषयों से परिचित हो सके।
7 साल के बच्चों के लिए टॉप 10 एक्टिविटी बुक के नाम जानने के बाद आप समझ गए होंगे कि हर एक एक्टिविटी बुक की अपनी एक विशेष उपयोगिता है। ऐसे में बच्चे के लिए एक अच्छी और उपयुक्त एक्टिविटी बुक का चुनाव आपको बड़ी सूझबूझ के साथ करना होगा, ताकि बच्चों की रुचि के साथ ही उन विषयों की भी जानकारी बच्चों को हासिल हो सके, जिनमें बच्चे थोड़े कमजोर हैं। फिर देर किस बात की, लेख में सुझाई गई सभी टॉप-10 एक्टिविटी बुक में से अपने बच्चे के लिए उपयुक्त किसी एक बुक का चुनाव करें। वहीं, बुक के नीचे दिए गए अमेजन लिंक के माध्यम से अभी ऑर्डर करें। उम्मीद है कि अपने बच्चे के लिए एक अच्छी एक्टिविटी बुक का चुनाव करने में यह लेख काफी हद तक उपयोगी साबित हुआ होगा।

Community Experiences
Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals.