Written by

बच्चे जैसे-जैसे बड़े होने लगते हैं, वे बहुत से कामों को स्वयं से करने की कोशिश करते हैं। इनमें कप को खुद से पकड़कर पानी पीना भी शामिल है। स्वयं से कोशिश करने के चक्कर में वो कई बार पानी को अपने कपड़ों पर और फर्श पर गिरा देते हैं। ऐसे में 360° ट्रेनर कप आपकी मदद कर सकता है। ये बच्चों के लिए बनाए गए खास कप होते हैं, जिनकी मदद से बच्चा स्वयं से पानी या अन्य तरल पदार्थ पीना आसानी से सीख सकता है। मॉमजंक्शन के इस लेख में जानिए मार्केट में उपलब्ध 10 सबसे खास और आकर्षक 360° ट्रेनर कप के बारे में, जो बच्चों को कप पकड़ने की ट्रेनिंग देने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं।

आइए, जानते हैं बाजार में उपलब्ध कुछ खास 360° ट्रेनर कप के नाम और उनके गुण-अवगुण के बारे में।

बच्चों के लिए 10 सबसे अच्छे 360° ट्रेनर कप | Best 360° Cups For Babies In India

1. मंचकिन मिरेकल 360 ट्रेनर कप

Best 360° Cups For Babies In India

Buy-Now

अपने छह महीने से बड़े बच्चे के लिए आप मंचकिन मिरेकल 360 ट्रेनर कप का उपयोग कर सकते हैं। इस कप में अलग से कोई स्पाउट नहीं है, जिसके कारण यह एक आम कप की ही तरह दिखता है। छह महीने और एक साल के बच्चे के लिए कप के अलग-अलग डिजाइन उपलब्ध हैं।

गुण :

  • डेंटिस्ट द्वारा सुझाया गया है।
  • लीक-प्रूफ मटेरियल से बना है।
  • बीपीए (BPA) केमिकल मुक्त है।
  • कोई नुकीले कोने न होने के कारण बच्चों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
  • अलग से कोई स्पाउट या स्ट्रॉ न होने के कारण उपयोग करने में आसान है।
  • विभिन्न रंगों में उपलब्ध है।

अवगुण :

  • कोई अवगुण नहीं है।

2. चिक्को 360 परफेक्ट कप

Best 360° Cups For Babies In India

Buy-Now

चिक्को 360 परफेक्ट कप भी बच्चों के लिए ट्रेनर कप का एक अच्छा विकल्प हो सकता है। विभिन्न डिजाइन और रंगों में मिलने वाले इस कप का उपयोग आप अपने एक से दो साल के बच्चे के लिए कर सकते हैं। आप इसके दोनों डिजाइन लेकर, उनके ढक्कन और अन्य भागों को आपस में मिलाकर, बच्चे के लिए नया डिजाइन भी बना सकते हैं।

गुण :

  • स्पिल-प्रूफ टेक्नोलॉजी से बना है, जिसके कारण इसमें से तरल पदार्थ आसानी से नहीं गिरता।
  • बीपीए और पीवीसी केमिकल मुक्त प्लास्टिक से बना है।
  • लैटेक्स मुक्त और नॉन-टॉक्सिक है।
  • कोई नुकीले कोने नहीं है।

अवगुण :

  • कुछ महीने के उपयोग के बाद ढक्कन से पानी लीक कर सकता है।

3. बी बेबी 360° डिग्री मैजिक स्पाउटलेस ट्रांजिशन सिप्पी कप

Best 360° Cups For Babies In India

Buy-Now

अपने नौ महीने से बड़े शिशु के लिए आप बी बेबी 360° डिग्री मैजिक स्पाउटलेस ट्रांजेक्शन सिप्पी कप का भी उपयोग कर सकते हैं। इस कप के पांच भाग हैं, जो पानी को रिसने से रोकते हैं और अलग-अलग स्तर पर शिशु के लिए इस कप को सुरक्षित बनाते हैं।

गुण :

  • सुरक्षा के अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप।
  • फूड ग्रेड प्लास्टिक से बना है।
  • बीपीए मुक्त है।
  • इसकी रिम सिलिकॉन से बनी है, जो तरल पदार्थ को पीना सरल बनाती है।
  • धूल-मिट्टी से बचाने के लिए ढक्कन दिया गया है।
  • इसके हैंडल को एंटी-स्लिप बनाया गया है, जिससे ग्रिप अच्छी बनी रहे।
  • लीक प्रूफ है।

4. चिक बडी मिरेकल स्पिल प्रूफ 360 डिग्री ट्रेनर कप

Best 360° Cups For Babies In India

Buy-Now

शारीरिक विकास के साथ बच्चे का मौखिक विकास भी जरूरी है। इसके लिए आप इस कप का उपयोग कर सकते हैं। इसकी निर्माता कंपनी के अनुसार यह कप बच्चे के दांतों, मसूड़ों और पूर्ण मौखिक विकास में मदद कर सकता है। इसके उपलब्ध विभिन्न रंगों में से आप अपनी पसंद के अनुसार रंग चुन सकते हैं।

गुण :

  • हानिकारक केमिकल जैसे बीपीए (BPA) मुक्त है।
  • डिशवॉशर में धोया जा सकता है।
  • डेंटिस्ट द्वारा सुझाया गया है।
  • एंटी-स्लिप मटेरियल से बने होने के कारण मजबूत ग्रिप देता है।
  • लीक प्रूफ है।
  • विभिन्न रंगों में उपलब्ध है।
  • उपयोग के बाद कप का ढक्कन अपने आप सील हो जाता है।

5. मी मी ईजी ग्रिप 360 ° ट्रेनर सिपर कप

Best 360° Cups For Babies In India

Buy-Now

मी मी ईजी ग्रिप 360° ट्रेनर सिपर कप का उपयोग आप अपने दो साल से बड़े बच्चे के लिए कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार इसके ऊपर लगी सिलिकॉन की रिम के कारण, बच्चों के होंठों से उसपर दबाव पड़ते ही लिक्विड आसानी से निकल जाता है। इसके डिजाइन के कारण यह आपके बच्चे के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

गुण :

  • अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप।
  • स्पिल प्रूफ है।
  • सिलिकॉन रिम के कारण बच्चों के लिए सुरक्षित है।

अवगुण :

  • बीपीए मुक्त होने के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नही है।
  • दबाव पड़ते ही पानी बहुत जल्दी निकलता है।

6. डॉ. ब्राउन्स चीयर्स 360 स्पाउटलेस ट्रेनिंग कप

Best 360° Cups For Babies In India

Buy-Now

अगर आपका शिशु छह महीने या उससे ज्यादा उम्र का है तो उसके लिए डॉ. ब्राउन का यह कप भी उपयोग किया जा सकता है। यह कप एक ट्रांसलूसेंट मटेरियल से बना है, जिसकी मदद से आप यह देख सकते हैं कि कप में कितना पेय बचा है। बच्चे की उम्र के अनुसार इस ट्रेनिंग कप के उपलब्ध दो साइज में से एक आप चुन सकते हैं।

गुण :

  • इस कप से पेय पदार्थ रिसते नहीं हैं।
  • इसे आसानी से डिशवॉशर की ऊपरी रैक में रखकर धोया जा सकता है।
  • बीपीए मुक्त केमिकल से बना हुआ है।

अवगुण:

  • अधिक डिजाइन में उपलब्ध नहीं है।

7. लवलैप डीनो डोम सिपर

Best 360° Cups For Babies In India

Buy-Now

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, वह साधारण डिजाइन से बोर हो सकता है। ऐसे में, लवलैप डीनो डोम सिपर का उपयोग किया जा सकता है। इसका सिलेंड्रिकल शेप बच्चों को लुभाता है और अन्य कप की तुलना में आकर्षक लगता है। इसका उपयोग आप एक साल से बड़े बच्चे के लिए कर सकते हैं।

गुण :

  • नॉन-टॉक्सिक और बीपीए मुक्त मटेरियल से बना है।
  • फूड ग्रेड मटेरियल से बने होने के कारण बच्चों के लिए सुरक्षित है।
  • पूरी तरह स्पिल प्रूफ है।
  • डिशवॉशर में धो सकते हैं।
  • गर्म पानी में डालकर स्टरलाइज भी किया जा सकता है।

अवगुण:

  • हैंडल न होने कारण बच्चे को ग्रिप बनाने में मुश्किल हो सकती है।

8. एनयूके इवोल्यूशन 360 कप

Best 360° Cups For Babies In India

Buy-Now

एनयूके द्वारा बनाया गया यह इवोल्युशन 360 कप आपके छह महीने से बड़े बच्चे के लिए ट्रेनिंग कप का एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह कप तीन डिजाइन में उपलब्ध है। पहला कप बिना स्पाउट, हैंडल और स्ट्रॉ के आता है। दूसरे कप में हैंडल और सकिंग स्पाउट दोनों हैं। वहीं, इसका तीसरा कप बिना हैंडल का है, लेकिन इसमें स्ट्रॉ के लिए जगह दी गई है। अपने शिशु की उम्र के अनुसार आप तीनों कप में से किसी एक को चुन सकते हैं।

गुण :

  • तीनों ही डिजाइन पूरी तरह लीक-प्रूफ हैं।
  • ढक्कन ढीले नहीं होते।
  • इन्हें बनाने में बीपीए केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है।
  • आप इन्हें डिशवॉशर में भी धो सकते हैं।

अवगुण :

  • इसके अवगुणों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध नहींं है।

9. वाओ कप मिनी 360 सिप्पी कप

Best 360° Cups For Babies In India

Buy-Now

बच्चे तब तक किसी सामान का उपयोग करना पसंद नहीं करते, जब तक वह उनकी आंखों को पसंद नहीं आते। ऐसे में, इस कप का चुनाव किया जा सकता है। बोतल के आकार और विभिन्न रंग-बिरंगे कार्टून डिजाइन के साथ आने वाला यह कप बच्चों को लुभा सकता है।

गुण :

  • इसमें से पेय पदार्थ रिसते नहीं हैं।
  • डेंटिस्ट इसका उपयोग करने की सलाह देते हैं।
  • हानिकारक केमिकल मुक्त प्लास्टिक से बना है।
  • बीपीए एवं पीवीसी मुक्त है।
  • डिशवॉशर में धोया जा सकता है।

अवगुण :

  • कुछ महीनों में कप का डिजाइन फीका पड़ सकता है।

10. नुबी लाइट अप 360° वंडर कप

Best 360° Cups For Babies In India

Buy-Now

नुबी लाइट अप 360° वंडर कप सबसे अच्छे ट्रेनर कप में से एक है। बाकी कप से एकदम अलग यह कप अंधेरे में जगमगाता है। यह आकर्षक डिजाइन के साथ आता है। यह कप बच्चे की कप पकड़ने की ट्रेनिंग को दिलचस्प बना सकता है।

गुण :

  • लीक प्रूफ टेक्नोलॉजी के साथ बना यह कप पूरी तरह ट्रैवल फ्रेंडली है।
  • बीपीए मुक्त केमिकल से बनाया गया है।
  • उपयोग के बाद इसका ढक्कन अपने आप सील हो जाता है।
  • इसके अंदर लगा स्वेट-प्रूफ कप, पानी/जूस को लंबे समय तक ठंडा रख सकता है।

अवगुण :

  • कोई अवगुण नहीं है।

आगे जानिए 360° ट्रेनर कप खरीदते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

बच्चों के लिए 360° ट्रेनर कप खरीदते वक्त कौन सी बातें ध्यान में रखें

अपने बच्चे के लिए 360° ट्रेनर कप खरीदते समय नीचे दी गईं बातों को ध्यान में रखें –

अच्छी क्वालिटी और नॉन-टॉक्सिक प्लास्टिक से बने कप का चुनाव करें।

इस बात का ध्यान रखें कि कप बीपीए मुक्त मटेरियल से बना हो। यह एक हानिकारक केमिकल होता है, जो कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है (1)

  • कप लाइट वेट होना चाहिए।
  • कप स्पिल/लीक प्रूफ होना चाहिए।
  • कप की ग्रिप अच्छी होनी चाहिए।
  • यह भी ध्यान रखें कि कप का मटेरियल हीट प्रूफ हो।
  • कप को ऑनलाइन हमेशा ऑथोराइज्ड विक्रेता से ही खरीदें।
  • कप का डिजाइन अच्छा हो, जो बच्चे को आकर्षित कर सके।

मार्केट में बच्चों के लिए उपलब्ध कुछ बेहतरीन 360° ट्रेनर कप की जानकारी आपको इस लेख के माध्यम से मिल गई होगी। आप लेख में दी गईं प्रोडक्ट लिंक्स की मदद से अपना पसंदीदा 360° ट्रेनर कप खरीद सकते हैं। इसके अलावा, अपने बच्चे के लिए कप खरीदते समय लेख में बताई गईं बातों को भी ध्यान में रखें, ताकि आप कोई गलत प्रोडक्ट न खरीद लें। हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख की मदद से आप अपने बच्चे के लिए एक सही 360° ट्रेनर कप का चयन कर पाएंगे।

संदर्भ (Reference) :

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown