Written by

बच्चों की त्वचा वयस्कों की तुलना में बहुत मुलायम होती है। यही वजह है उनकी त्वचा की देखभाल के लिए खास बेबी प्रोडक्ट का चुनाव जरूरी होता है। वहीं, उन्हें नहलाने के लिए साधारण साबुन का उपयोग करने से उनकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है और वह रूखी हो सकती है। ऐसे में बच्चों के लिए खासतौर पर बनाए गए बॉडी वॉश का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये बिना नुकसान पहुंचाए उनकी त्वचा को सौम्य बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं। मॉमजंक्शन के इस लेख में हमने बच्चों के लिए 14 बेस्ट बॉडी वॉश के बारे में बताया है। इन उत्पादों की जानकारी पढ़कर आप अपने शिशु के लिए बेस्ट बॉडी वॉश का चयन कर सकते हैं।

आगे जानिए बच्चों के लिए बेस्ट बॉडी वॉश के नाम और उनके गुण-अवगुण।

बच्चों के लिए 14 सबसे अच्छे बॉडी वॉश | baby ke liye konsa body wash achha hai

1. हिमालया जेंटल बेबी वॉश

Best Baby Body Wash To Buy In India 2020

Buy-Now

बच्चों के लिए सबसे अच्छे प्रोडक्ट की बात हो और हिमालया का नाम न आए, ऐसा कैसे हो सकता है। बच्चों के लिए सबसे अच्छे बॉडी वॉश में हिमालया का जेंटल बेबी वॉश का नाम शामिल है। निर्माता कंपनी बताती है कि इसे बनाने में काबुली चना, मेथी के बीज और हरी मूंग का उपयोग किया गया है। ये सभी सामग्रियां बच्चों की त्वचा को साफ, कोमल और नम बनाए रखने में मदद कर सकती हैं। इस बॉडी वॉश का उपयोग आप अपने छह महीने तक के बच्चे को सिर से पांव तक नहलाने के लिए कर सकते हैं।

गुण :

  • त्वचा का पीएच बैलेंस बनाए रख सकता है।
  • सोप फ्री फॉर्मूला है।
  • नो टीयर फॉर्मूला से बने होने के कारण शिशु की आंखों पर माइल्ड रहता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी हो सकता है।
  • एसएलएस, पैराबेंस और आर्टिफिशियल कलर का उपयोग नहीं किया गया है।
  • त्वचा विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड है और सुरक्षित बताया गया है।
  • पंप डिस्पेंसर के साथ आता है।
  • विभिन्न साइज में उपलब्ध है।

अवगुण :

  • कुछ नहीं।

2. मामाअर्थ डीपली नरिशिंग वॉश

Best Baby Body Wash To Buy In India 2020

Buy-Now

अपने नन्हे-मुन्ने को नहलाने के लिए साबुन की जगह आप मामाअर्थ डीपली नरिशिंग वॉश का उपयोग भी कर सकते हैं। इस कंपनी का दावा है कि यह एशिया की नंबर 1 टॉक्सिन मुक्त ब्रांड है। बताया जाता है कि इसमें नारियल की खूबियां और विटामिन-ई के गुण पाए जाते हैं, जो शिशु की त्वचा को पोषण पहुंचाने में मदद कर सकते हैं। अपने पांच साल तक के शिशु के लिए आप इस बॉडी वॉश का उपयोग कर सकते हैं।

गुण :

  • टीयर फ्री फॉर्मूले से बने होने के कारण बच्चों की आंखों के लिए सुरक्षित है।
  • त्वचा को कोमलता से साफ कर सकता है।
  • शिशु की त्वचा के अनुसार संतुलित पीएच लेवल है।
  • कंपनी के अनुसार किसी तरह की एलर्जी का कारण नहीं बनता।
  • आर्टिफिशियल गंध से मुक्त है।
  • त्वचा विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड है।

अवगुण :

  • कुछ नहीं।

3. चिक्को जेंटल बॉडी वॉश एंड शैम्पू

Best Baby Body Wash To Buy In India 2020

Buy-Now

बच्चों के लिए बनाए जाने उत्पादों में चिक्को ब्रांड का नाम बहुत ही भरोसे के साथ लिया जाता है। इसके अनुसार चिक्को जेंटल बॉडी वॉश एंड शैम्पू में प्राकृतिक ओट्स की अच्छाई पाई जाती है। ओट्स कोमलता से शिशु की त्वचा को साफ कर सकता है और मृत कोशिकाओं को निकालने में भी मदद कर सकता है। इस प्रोडक्ट का उपयोग आप अपने नवजात शिशु के लिए बॉडी वॉश और शैम्पू के रूप में कर सकते हैं।

गुण :

  • हानिकारक केमिकल जैसे पैराबेंस और एसएलएस से मुक्त है।
  • आर्टिफिशियल डाई और गंध से मुक्त है।
  • संवेदनशील त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • पीएच स्तर शिशुओं की आंखों के अनुसार रखा गया है।
  • उपयोग के अनुसार विभिन्न साइज में उपलब्ध है।
  • किसी तरह की एलर्जी का कारण नहीं बनता।
  • पंप डिस्पेंसर के साथ आता है।
  • त्वचा विशेषज्ञों द्वारा अप्रूव्ड किया गया है।

अवगुण :

  • कुछ नहीं।

4. बेबी डव रिच मॉइस्चर हेयर टू टो बेबी वॉश

Best Baby Body Wash To Buy In India 2020

Buy-Now

बच्चों के लिए सबसे अच्छे बॉडी वॉश की लिस्ट में बेबी डव रिच मॉइस्चर हेयर टू टो बेबी वॉश का नाम भी शामिल है। इस कंपनी का दावा है कि यह बॉडी वॉश शिशु की त्वचा की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, इसकी थोड़ी सी मात्रा ढेर सारा झाग बनाने का काम कर सकती है।

गुण :

  • एक्जिमा (त्वचा समस्या) से ग्रसित त्वचा के लिए भी उपयोगी।
  • संवेदनशील त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित रख सकता है।
  • किसी तरह की एलर्जी का कारण नहीं बनता।
  • भीनी खुशबू है।
  • नेत्र और त्वचा विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड है।
  • 100 प्रतिशत नैचुरल है।
  • सल्फेट, पैराबेंस जैसे हानिकारक केमिकल से मुक्त है।
  • पंप डिस्पेंसर के साथ आता है।
  • बजट में है।

अवगुण :

  • कुछ नहीं।

5. सेबामेड बॉडी वॉश

Best Baby Body Wash To Buy In India 2020

Buy-Now

बच्चों के लिए खासतौर पर बनाया गया सेबामेड बॉडी वॉश एक सॉफ्ट मॉइस्चराइजिंग बॉडी वॉश है। यह एक माइल्ड क्लींजर है, जो शिशु की त्वचा का पीएच बैलेंस बनाए रखने में मदद कर सकता है। बताया जाता है कि यह बॉडी वॉश बच्चों की त्वचा को स्वस्थ, साफ और मुलायम बनाए रखने के लिए डॉक्टरों द्वारा सुझाया गया है।

गुण :

  • सोप मुक्त फॉर्मूला है।
  • ग्लूटेन मुक्त है।
  • बॉडी वॉश को शैम्पू की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • पैराबेंस मुक्त है।
  • हाइपोएलर्जिक फॉर्मूला, यानी यह एलर्जी का कारण नहीं बनता।

अवगुण :

  • थोड़ा महंगा है।

6. मदरकेयर ऑल वी नो बेबी बबल बाथ

Best Baby Body Wash To Buy In India 2020

Buy-Now

ऑलिव ऑयल और कैमोमाइल से बनाए गए मदरकेयर के इस बॉडी वॉश का उपयोग शिशु को रोज नहलाने के लिए किया जा सकता है। इस बॉडी वॉश की मदद से आप अपने शिशु को एक बेहतरीन बबल बाथ दे सकते हैं और उनके नहाने के अनुभव को मजेदार बना सकते हैं। इसमें मौजूद ऑलिव ऑयल और कैमोमाइल त्वचा की कोमलता से सफाई करके उसमें नमी बनाए रखने में सहायक हो सकते हैं।

गुण :

  • त्वचा विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड है।
  • नवजात शिशु के लिए उपयोगी है।
  • किसी तरह की एलर्जी का कारण नहीं बनता।
  • त्वचा को मुलायम बनाए रख सकता है।
  • भीनी खुशबू है।

अवगुण :

  • केमिकल मुक्त होने के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।
  • कुछ लोगों को थोड़ा महंगा लग सकता है।

7. मी मी जेंटल बेबी बबल बाथ

Best Baby Body Wash To Buy In India 2020

Buy-Now

बच्चों के लिए बेहतरीन उत्पाद बनाने में मी मी कंपनी का नाम भी बहुत भरोसे के साथ लिया जाता है। बताया जाता है कि यह बॉडी वॉश बच्चों की त्वचा पर जमी गंदगी को गहराई से साफ करने में सहायक हो सकता है। कंपनी का दावा है कि यह शिशु की त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।

गुण :

  • त्वचा पर बहुत माइल्ड है।
  • नवजात शिशु के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • ट्रैवल फ्रेंडली है।
  • बच्चों की आंखों में जलन का कारण नहीं बनता।
  • शैम्पू की तरह भी उपयोग किया जा सकता है।

अवगुण :

  • कुछ लोगों को इसकी महक तेज लग सकती है।

8. मॉम एंड वर्ल्ड बॉडी वॉश

Best Baby Body Wash To Buy In India 2020

Buy-Now

नवजात शिशु के लिए बेस्ट बॉडी वॉश की लिस्ट में मॉम एंड वर्ल्ड बॉडी वॉश का नाम भी शामिल किया गया है। बताया जाता है कि इस बेहतरीन बॉडी वॉश को कैमोमाइल फूल के अर्क, आर्गन और आलमंड ऑयल की मदद से बनाया गया है। इन सामग्रियों के कारण यह शिशु की त्वचा को बिना रूखा बनाए साफ करने में मदद कर सकता है। वहीं, गुनगुने पानी के साथ इसे मिलाने से यह शिशु की त्वचा को आराम पहुंचाने में भी सहायक हो सकता है।

गुण :

  • संवेदनशील त्वचा के लिए भी उपयोगी है।
  • टीयर फ्री और सोप फ्री फॉर्मूला से बनाया गया है।
  • शिशु के लिए एलर्जी का कारण नहीं बनता।
  • हानिकारक रसायन जैसे पैराबेंस और फ्थालेट से मुक्त है।
  • पंप डिस्पेंसर के साथ आता है।
  • पैकेजिंग बहुत आकर्षक है।

अवगुण :

  • कुछ नहीं।

9. मदर स्पर्श प्लांट पावर्ड नैचुरल बेबी वॉश

Best Baby Body Wash To Buy In India 2020

Buy-Now

निर्माता कंपनी का दावा है कि कैमोमाइल तेल, एवोकाडो और नारियल तेल से बना यह प्राकृतिक बॉडी वॉश बच्चे को शांत और उसकी त्वचा को मुलायम बनाए रखने में सहायक हो सकता है। वहीं, इसे बनाने में एसेंशियल ऑयल का भी उपयोग किया गया है। एसेंशियल ऑयल बच्चों की त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो ला सकता है और उसे स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।

गुण :

  • नो टीयर फॉर्मूला के साथ बनाया गया है।
  • नैचुरल और नॉन-टॉक्सिक।
  • सिलिकॉन मुक्त है।
  • आर्टिफिशियल डाई और गंध से मुक्त है।
  • एसएलएस और पैराबेंस मुक्त है।
  • नवजात शिशु के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • जरूरत के अनुसार विभिन्न साइज में उपलब्ध है।

अवगुण :

  • कुछ नहीं।

10. द मॉम्स को. नैचुरल सूदिंग रिलीफ बॉडी वॉश

Best Baby Body Wash To Buy In India 2020

Buy-Now

अपने शिशु को नहलाने के लिए आप द मॉम्स को. नैचुरल सूदिंग रिलीफ बॉडी वॉश का भी उपयोग कर सकते हैं। निर्माता कंपनी का कहना है कि इस बॉडी वॉश को बनाने में प्राकृतिक कैलेंडुला तेल, ओटमील, कोको बटर, शिया बटर, एवोकाडो ऑयल और एलोवेरा जेल का उपयोग किया गया है। ये सभी सामग्रियां शरीर को कोमलता से साफ करने और उसे मुलायम बनाए रखने का काम कर सकती हैं। अगर आपको यह प्रोडक्ट पसंद आए तो नीचे दिए गए बाय नाउ के बटन पर क्लिक करके आप इसे ऑर्डर कर सकते हैं।

गुण :

  • रूखी, संवेदनशील और एक्जिमा के ग्रसित त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • हानिकारक रसायनों से मुक्त है।
  • मिनरल ऑयल रहित है।
  • पैराबेंस और सल्फेट मुक्त है।
  • त्वचा विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड प्रोडक्ट है।
  • नवजात शिशु के लिए सुरक्षित है।
  • पंप डिस्पेंसर के साथ आता है।

अवगुण :

  • थोड़ा महंगा है।

11. पिजन बेबी वॉश 2 इन 1

Best Baby Body Wash To Buy In India 2020

Buy-Now

पिजन बेबी वॉश एक 2 इन 1 प्रोडक्ट है, जिसे आप अपने शिशु के लिए बॉडी वॉश और शैम्पू की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बताया जाता है कि सकूरा के अर्क से निर्मित यह बॉडी वॉश बच्चे को पांच तरह की समस्याओं से बचा सकता है।

गुण :

  • टीयर फ्री फॉर्मूला से बनाया गया है।
  • शिशु की त्वचा पर जलन का कारण नहीं बनता।
  • संवेदनशील त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • शिशु की कोमल त्वचा पर माइल्ड है।
  • पीएच बैलेंस बनाए रख सकता है।
  • एलर्जी का कारण नहीं बनता।
  • आर्टिफिशियल डाई मुक्त है।
  • हानिकारक रसायन जैसे पैराबेंस और सल्फेट रहित है।

अवगुण :

  • आसानी से धुलता नहीं है।

12. अवीनो बेबी कामिंग कम्फर्ट बाथ

Best Baby Body Wash To Buy In India 2020

Buy-Now

बच्चों के लिए बनाए जाने वाले सबसे अच्छे बॉडी वॉश में एक नाम अवीनो बेबी कामिंग कम्फर्ट बाथ का भी आता है। बताया जाता है कि इसमें प्राकृतिक ओट्स के अर्क और ग्लीसरीन का इस्तेमाल किया गया है। जहां ओट्स त्वचा को कोमलता से साफ करके जलन से आराम दिला सकता है, वहीं ग्लीसरीन त्वचा को हाइड्रेट कर उसमें नमी को बनाए रख सकता है। इस कंपनी का दावा है कि यह बॉडी वॉश बच्चे को बेहतर नींद लेने में मदद कर सकता है।

गुण :

  • लैवेंडर और वनीला की खुशबू के साथ आता है।
  • संवेदनशील त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • त्वचा के पीएच स्तर को संतुलित रख सकता है।
  • किसी तरह की एलर्जी का कारण नहीं बनता।
  • भीनी खुशबू है।
  • त्वचा विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड है।
  • सल्फेट और पैराबेंस से मुक्त है।
  • सोप फ्री फॉर्मूला से बना है।

अवगुण :

  • महंगा है।
  • एक ही साइज में उपलब्ध है।

13. लाइफ एंड परस्यूट्स नरिशिंग बेबी बाथ

Best Baby Body Wash To Buy In India 2020

Buy-Now

लाइफ एंड परस्यूट्स नरिशिंग बेबी बाथ को एक बेहतरीन बॉडी वॉश माना जाता है। बताया जाता है कि इसमें संतरे के तेल, वनीला ऑयल, एलोवेरा और जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल किया गया है, जो शिशु की त्वचा को सौम्यता से साफ कर सकते हैं और त्वचा में नमी को बनाए रख सकते हैं। वहीं, इसमें हल्दी, नीम और तुलसी के गुण भी पाए जाते हैं। ये अपने एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाने जाते हैं, जो त्वचा को गहराई से साफ करने में सहायक हो सकते हैं।

गुण :

  • संवेदनशील त्वचा के लिए भी उपयोगी है।
  • सभी उम्र के बच्चों के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • टीयर फ्री फॉर्मूला से बनाया गया है।
  • एलर्जी का कारण नहीं बनता।
  • हानिकारक रसायन जैसे पैराबेंस और फ्थालेट से मुक्त है।
  • पंप डिस्पेंसर के साथ आता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।

अवगुण :

  • कुछ लोगों को इसकी गंध तेज लग सकती है।

14. पामर बेबी वॉश

Best Baby Body Wash To Buy In India 2020

Buy-Now

प्राकृतिक कोको बटर और शिया बटर के साथ आने वाला पामर का यह बॉडी वॉश आपके शिशु के लिए बेस्ट बॉडी वॉश का एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें विटामिन-ई, लैवेंडर और कैमोमाइल के गुण पाए जाते हैं, जो बच्चे को नहाते समय रिलैक्स करने और उसकी त्वचा को प्यार से साफ करने में मदद कर सकते हैं।

गुण :

  • शिशु की आंखों पर माइल्ड रहता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • एसएलएस और पैराबेंस से मुक्त है।
  • आर्टिफिशियल कलर का उपयोग नहीं किया गया है।
  • त्वचा विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड है।
  • ट्रैवल फ्रेंडली है।
  • बच्चों की त्वचा पर एलर्जी का कारण नहीं बनता है।

अवगुण :

  • थोड़ा महंगा है।
  • पैकेजिंग समय के साथ खराब हो सकती है।

लेख के अगले भाग में जानिए कि बच्चों के लिए बॉडी वॉश खरीदते समय कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बेबी बॉडी वॉश खरीदते वक्त कौन सी बातें ध्यान में रखें

अपने शिशु के लिए बॉडी वॉश का चयन करते समय नीचे बताई गईं बातों का ध्यान जरूर रखें –

  • हमेशा एक हर्बल और कम से कम केमिकल वाले प्रोडक्ट का चयन करें।
  • बॉडी वॉश एसएलएस और पैराबेंस जैसे केमिकल से मुक्त होना चाहिए।
  • ऐसे प्रोडक्ट को चुनें जो बच्चों की त्वचा पर माइल्ड हो और उसे पूरी नमी प्रदान करें।
  • बॉडी वॉश खरीदते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि उसमें ऐसी किसी सामग्री का उपयोग न किया गया हो जिससे आपके शिशु को एलर्जी हो।
  • हमेशा ऐसे प्रोडक्ट का चयन करें जो त्वचा विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड हो।
  • प्रोडक्ट यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) या इसी के समान सर्टिफिकेशन का अधिकार रखने वाली किसी संस्था से अप्रूव्ड हो। इनके द्वारा अप्रूव्ड उत्पाद उपयोग के लिए सुरक्षित माने जाते हैं।

हम आशा करते हैं कि इस लेख में बच्चों के लिए बताए गए चुनिंदा बेहतरीन बॉडी वॉश के नाम और संबंधित जानकारी पढ़कर बेस्ट बेबी बॉडी वॉश चुनने से जुड़ी आपकी मुश्किल कुछ हद तक कम हो गई होगी। यहां हमने इन प्रोडक्ट्स की खूबियों के साथ उनकी कमियां भी बताई हैं, जिसकी मदद से आप एक सही बेबी बॉडी वॉश का चुनाव कर सकते हैं। तो देर किस बात की, इन 14 प्रोडक्ट्स में से किसी एक उपयुक्त उत्पाद का चयन करें और दिए गए अमेजन लिंक की मदद से घर बैठे ऑर्डर करें। ऐसे ही अन्य प्रोडक्ट की जानकारी के लिए जुड़े रहें मॉमजंक्शन के साथ।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown

Community Experiences

Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals.