Written by

छोटे बच्चों को घूमना और बाहर की चीजों को देखना बहुत पसंद होता है, लेकिन उनके साथ कार में ट्रैवल करना किसी झंझट से कम नहीं। कार की सीट बच्चों के लिए सुरक्षित और आरामदायक नहीं होती है। ऐसे में उनकी सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के लिए बेबी कार सीट का चुनाव करना जरूरी है। मॉमजंक्शन के इस लेख में हम बाजार में मौजूद 9 सबसे अच्छी कार सीट के बारे में बता रहे हैं। इस लेख के अंत में यह भी बताया गया है कि कार सीट का चुनाव करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

आइए, जानते हैं भारत में मिलने वाली 9 सबसे अच्छी कार सीट के नाम और उनकी खूबियां।

भारत में मिलने वाली 9 सबसे अच्छी बेबी कार सीट | best baby car seat india

1. लवलैप 4 इन 1 इन्फैंट/बेबी कार सीट

Lovelap 4 in 1 Infant Baby Car Seat

लवलैप बच्चों के लिए उत्पाद बनाने वाली अग्रणी कंपनी है। इसकी यह बेबी कार सीट कार के अलावा, बाहर भी तीन तरीकों से इस्तेमाल की जा सकती है। इसे कैरी कॉट, रॉकर और फीडिंग चेयर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए, जानते हैं इसकी और खूबियां क्या हैं।

खूबियां : 

  • यह बेबी कार सीट गाड़ी में आगे और पीछे, दोनों ओर मुंह करके लगाई जा सकती है।
  • लवलैप का यह उत्पाद 3 साल के उम्र तक के बच्चों के लिए उपयुक्त है।
  • यह बेबी कार सीट बच्चे को ऊपर और दोनों साइड से सुरक्षा दे सकती है।
  • 5 सेफ्टी प्वाइंट्स के साथ यह बेबी कार सीट आती है।
  • इस बेबी कार सीट में बच्चों को बैठाना और उतारना आसान है।
  • इस बेबी कार सीट की ऊंचाई को जरूरत के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है।
  • यूरोपीय सुरक्षा मानकों द्वारा प्रमाणित है।
  • यह बेबी कार सीट गद्देदार साइड पैड के साथ आती है और बच्चे को आराम से सफर करने की सुविधा देती है।
  • 5 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है।

2. ट्रू मॉम बेबी कनवर्टिबल स्पोर्ट्स कार सीट

True Mom Baby Convertible Sports Car Seat

ट्रू मॉम की यह शानदार बेबी कार सीट इनोवेटिव डिजाइन और पैडेड साइड विंग्स के साथ आती है। ट्रू मॉम बेबी कनवर्टिबल स्पोर्ट्स कार सीट, बच्चे के सिर, कूल्हों और पैरों को अच्छा सपोर्ट देने का वादा करती है। आइए, जानते हैं इसकी खासियत।

खूबियां : 

  • यह बेबी कार सीट 3 पोजिशन तक झुक सकती है, जिससे बच्चे को आरामदायक स्थिति में जरूरत के अनुसार बैठाया या सुलाया जा सकता है।
  • इस बेबी कार सीट को सामने या पीछे की ओर मुंह करके लगाया जा सकता है।
  • पीछे की ओर मुंह करके लगाने पर यह 13 किलोग्राम और सामने की ओर लगाने पर 25 किलोग्राम तक वजन संभाल सकती है।
  • इस बेबी कार सीट में ऊपर की ओर एक हेडरेस्ट लगा है, जिसे बच्चे की लंबाई के अनुसार ऊंचा या नीचा किया जा सकता है।
  • 5 प्वाइंट सेफ्टी बेल्ट का इस्तेमाल किया गया है।
  • इस बेबी कार सीट को लगाना और हटाना आसान है।
  • इसे वाशिंग मशीन में धोया जा सकता है।

3. आर फॉर रेबिट कनवर्टिबल बेबी कार सीट

R for Rabbit Convertible Baby Car Seat

आर फॉर रेबिट ने अपने इस उत्पाद को जैक एन जिल ग्रैंड कार सीट नाम दिया है। यह बेबी कार सीट यूरोपीय सेफ्टी स्टैंडर्ड के अंतर्गत प्रमाणित है। देखने में काफी शानदार लगने वाली यह बेबी कार सीट बच्चे के आराम के मामले में भी अव्वल है। चलिए, जानते हैं इसके अन्य फीचर।

खूबियां : 

  • यह कार सीट 5 प्वाइंट हार्नेस सिस्टम के साथ आती है।
  • इस सीट का डिजाइन बच्चे के लिए बहुत आरामदायक है।
  • सफर के दौरान बच्चे को आरामदायक स्थिति में रखने के लिए इसकी तीन पोजिशन बदली जा सकती है।
  • यह सीट गद्देदार कुशन जैसा एहसास दे सकती है।
  • रियर फेसिंग में यह 10 किलोग्राम और फ्रंट फेसिंग में 18-25 किलोग्राम वजन संभाल सकती है।
  • रेड और ब्लैक कलर की इस बेबी कार सीट का रंग बहुत आकर्षक है।

4. सन बेबी कार सीट बबल

Sun Baby Car Seat Bubble

सन बेबी कार सीट का प्रयोग दो तरीके से किया जा सकता है। यह कार सीट के साथ-साथ कैरी कोट का काम कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह उच्चतम सुरक्षा मानकों को केंद्र में रखकर बनाई गई एक बेबी कार सीट है। इसमें एक कैरी हैंडल लगा है, इसलिए माता-पिता द्वारा इसे बिना किसी परेशानी के कहीं भी ले जाया जा सकता है।

खूबियां : 

  • इस कार सीट के साइड विंग्स बहुत नरम और गद्देदार हैं, जिसकी सामग्री डीलक्स फैब्रिक से बनी है।
  • इस बेबी कार सीट में 3 बेल्ट वाली सुरक्षा दी गई है।
  • इसे फीडिंग चेयर, रॉकर (झूलती कुर्सी), कार सीट और कैरी कोट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इस बेबी कार सीट में बच्चे के सिर के ऊपर कवर है, जो धूप से बचाने में सहायक हो सकता है।
  • नवजात शिशुओं के लिए इस सीट की रियर (पीछे की ओर) फेसिंग की जा सकती है।

5. लिटिल पम्पकिन किडी किंगडम इन्फैंट कार सीट कम कैरी कॉट

Little Pumpkin Kiddie Kingdom Infant

लिटिल पम्पकिन की यह बेबी कार सीट अल्ट्रालाइट डिजाइन में आती है, जिसका इस्तेमाल बच्चे को घुमाने के लिए भी किया सकता है। इसकी इसी खासियत की वजह से इसे सबसे अच्छी कार सीट की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। इसके हल्के होने की वजह से इसे देर तक हाथ में कैरी किया जा सकता है और यह थकान पैदा नहीं करती।

खूबियां : 

  • इसे मल्टी पोजिशन में रखकर बेबी कार सीट, कैरी कॉट, रॉकर और फीडिंग चेयर के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
  • धूप से बचाव के लिए इसमें इनबिल्ट कैनोपी (छतरी) है।
  • इस बेबी कार सीट में एडजस्टेबल 3 प्वाइंट सेफ्टी बेल्ट भी है। इसे बच्चे के आराम और ऊंचाई के अनुसार उन्हें पहनाया जा सकता है।
  • इसके हैंडल का इस्तेमाल करके इसे अलग-अलग स्थिति में रखा जा सकता है।
  • इसके कवर को निकालकर धोया जा सकता है।
  • यह बेबी कार सीट 15 किलोग्राम तक के बच्चों के लिए उपयुक्त है।

6. बेबी ग्रो एंड गो 2-इन -1 कनवर्टिबल ग्रे बेबी कार सीट

Baby Grow and Go 2-in-1 Convertible

बेबी ग्रो की यह बेबी कार सीट यूरोपियन सेफ्टी स्टैंडर्ड द्वारा प्रमाणित है। यह एक शानदार और हल्के डिजाइन की कार सीट है, जो सफर के दौरान बच्चे के सिर, गर्दन और पीठ को आराम और सुरक्षा दे सकती है। इसके नरम गद्देदार साइड विंग्स बच्चों के बैठने के लिए इसे सुविधाजनक बनाते हैं।

खूबियां : 

  • यह बेबी कार सीट बच्चों के लिए कार सीट, कैरी कॉट और फीडिंग चेयर का काम कर सकती है।
  • इस कनवर्टिबल प्रीमियम बेबी कार सीट को 2 वर्ष की आयु तक रियर-फेसिंग स्थिति में उपयोग किया जा सकता है।
  • इस बेबी कार सीट को 2-5 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए सामने की स्थिति में (फ्रंट फेसिंग) में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह 18 किलोग्राम तक वजन संभाल सकती है।
  • इसे तीन पोजिशन तक झुकाया जा सकता है और बच्चे की उम्र के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है।
  • 5 प्वाइंट सुरक्षा बेल्ट के साथ उपलब्ध है।
  • इस सीट पर बच्चे को बैठाना और बाहर निकालना आसान है।

7. चिक्को कॉसमॉस बेबी कार सीट

Chicco Cosmos Baby Car Seat

चिक्को कॉसमॉस की यह बेबी कार सीट बहुत आरामदायक और देखने में आकर्षक है। तीन रंगों में उपलब्ध इस कार सीट की खासियत यह है कि इसे आसानी से कार में इंस्टॉल किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर इस सीट को झुकाया जा सकता है, जिससे सफर के दौरान बच्चा नींद पूरी कर सकता है।

खूबियां : 

  • यह बेबी कार सीट 18 किलोग्राम तक के बच्चों के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।
  • बच्चों के लिए यह कार सीट सुपर कम्फर्टेबल है।
  • इसे रियर और फ्रंट दोनों फेसिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह फाइव प्वाइंट सेफ्टी बेल्ट के साथ आती है।
  • 4 पोजिशन तक इसे झुकाया जा सकता है, जिससे जरूरत पड़ने पर बच्चा इसमें सो सके।
  • इसमें कलर कोडेड बेल्ट गाइड है।

8. ग्रेको जूनियर लियोन मैक्सी कार सीट

Greco Junior Leon Maxi Car Seat

ग्रेको जूनियर लियोन मैक्सी कार सीट पिंक और ब्लैक कलर की आकर्षक कार सीट है। इसके डिजाइन और चटक रंग को देखकर यह बच्चों को पहली नजर में पसंद आ सकती है। आराम के मामले में यह एक अच्छी कार सीट साबित हो सकती है। आइए, इसके अन्य फीचर जानते हैं।

खूबियां : 

  • इस कार सीट का हेडरेस्ट और आर्मरेस्ट एडजस्टेबल है।
  • इस सीट के दोनों साइड कप होल्डर्स भी हैं, जिन्हें इस्तेमाल न होने पर अंदर किया जा सकता है।
  • इसके कवर को उतार कर मशीन में वाश किया जा सकता है।
  • यह 36 किलोग्राम तक के बच्चों के लिए उपयुक्त है।
  • इसमें सीट-बेल्ट है, जिसे बच्चे की लंबाई के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है।

9. इन्फैंटो बेबी कार सीट

Infanto Baby Car Seat

यह एक सिम्पल और सुंदर बेबी कार सीट है। इसको फ्रंट और रियर दोनों फेसिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बनाते समय बच्चे के आराम का पूरा ध्यान रखा गया है। बच्चा आगे की ओर न गिरे इसके लिए इस सीट में फ्रंट गार्ड दिया गया है। साथ ही इस कार सीट को बच्चे के आराम के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है।

खूबियां : 

  • यह कार सीट 2 सेफ्टी बेल्ट के साथ आती है।
  • यह 6 महीने से लेकर 36 महीने के शिशु के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।
  • इसका इस्तेमाल कार के बाहर फीडिंग चेयर के रूप में भी किया जा सकता है।
  • इसके कवर को उतारकर धोया जा सकता है।
  • आकर्षक लाल और सफेद कलर में उपलब्ध है।

आइए, लेख में आगे जानते हैं कि बेबी कार सीट खरीदते समय क्या-क्या सावधानियां बरतनी जरूरी हैं।

बेबी कार सीट खरीदते समय कौन सी बातें ध्यान में रखें

बच्चों के लिए कार सीट की खरीददारी करते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, जैसे –

  • कार सीट खरीदने से पहले गाड़ी के आकार का ध्यान रखें। अगर कार छोटी है, ता उसके लिए बड़ी कार सीट सही नहीं रहेगी।
  • एक ऐसी कार सीट का चुनाव करें, जो गाड़ी में दिए गए एक्स्ट्रा सीट लगाने के फीचर से मेल खाती हो।
  • बेबी कार सीट में वो सभी महत्वपूर्ण खूबियां होनी चाहिएं, जो बच्चे को सुरक्षा और आराम पहुंचा सकें।
  • बेबी कार सीट कहीं से टूटी-फूटी और नुकीली नहीं होनी चाहिए, इससे बच्चे को चोट लग सकती है।
  • बेबी कार सीट की बेल्ट स्ट्रेचबल होनी चाहिए, ताकि बच्चे को टाइट महसूस न हो।
  • बेबी कार सीट की सामग्री धोने योग्य होनी चाहिए, जिससे जरूरत पड़ने पर इसे साफ किया जा सके।
  • बेबी कार सीट किसी न किसी विश्वसनीय मानक द्वारा सुरक्षित और प्रमाणित घोषित होनी चाहिए।
  • एक टिकाऊ बेबी कार सीट खरीदते समय इस बात का ध्यान भी रखें कि उसे शिशु की उम्र, वजन और लंबाई के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है या नहीं।

इस लेख में आपने जाना कि भारत में मिलने वाली 9 सबसे अच्छी कार सीट कौन-कौन सी हैं। आप हर प्रोडक्ट के साथ दिए गए अमेजन लिंक्स की मदद से अपने बच्चे के लिए एक सटीक बेबी कार सीट खरीद सकते हैं। फिर देर किस बात की, जल्द से जल्द एक अच्छी बेबी कार सीट का चुनाव करें और अपने बच्चे की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उम्मीद करते हैं कि बच्चे इन बेबी कार सीट को पसंद करेंगे। ऐसी महत्वपूर्ण जानकरी के लिए हमारे अन्य आर्टिकल जरूर पढ़ें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown

Community Experiences

Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals. Let our readers get your unique perspectives and do better together! Read our Comment Policy to know about the guidelines.