Written by

जब बच्चे ठोस आहार खाना शुरू करते हैं, तो उनके लिए अलग से खाना बनाना मुश्किल हो सकता है। छोटे बच्चों को पोषक तत्वों से भरपूर और पचाने में आसान भोजन देने की सलाह दी जाती है। गैस या आंच पर बच्चे के लिए थोड़ा-सा व ताजा खाना बनाने में समय और मेहनत दोनों लगते हैं। साथ ही उसकी पौष्टिकता कम हो जाती है, लेकिन तकनीक ने इस समस्या का हल निकाल दिया है। बाजार में कई ऐसे फूड मेकर हैं, जो चुटकियों में बेबी फूड तैयार कर सकते हैं। मॉमजंक्शन के इस लेख में जानिए कि भारत में मिलने वाले 7 सबसे अच्छे बेबी फूड मेकर कौन से हैं और उनकी खासियत क्या है।

आइए, लेख की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि बेस्ट बेबी फूड मेकर की लिस्ट में कौन से नाम शामिल हैं।

भारत में मिलने वाले 7 सबसे अच्छे बेबी फूड मेकर

इस लेख में शामिल उत्पादों की जानकारी कंपनी के दावों और ग्राहकों के अनुभव पर तैयार की गई है। लेख के अंत में यह भी बताया गया है कि बेबी फूड मेकर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसलिए यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें।

1. बीबा बेबीकुक सोलो 4 इन 1 स्टीम कुकर और ब्लेंडर

Best Baby Food Maker To Buy

Buy-Now

बीबा के इस बेबी फूड मेकर को बहु उपयोगी माना जा सकता है। यह भोजन को भाप से पका सकता है, पीस सकता है, पिघला सकता है और गरम कर सकता है। इसमें प्रयोग होने वाली स्टीम कुकिंग यह सुनिश्चित करती है कि भोजन में महत्वपूर्ण विटामिन और पोषक तत्व बने रहें, ताकि खाना पकाने की विधि बच्चे के लिए अधिक स्वास्थ्यकारी हो जाए।

गुण :

  • यह एक ऑटोमैटिक बेबी फूड मेकर है, जो स्टीम खत्म होने पर अपने आप बंद हो जाता है।
  • इसके ब्लेंडर को नियंत्रित किया जा सकता है, ताकि बच्चे की जरूरत के अनुसार खाने को बारीक, पतला या गाढ़ा किया जा सके।
  • इसका जार 1.1 लीटर क्षमता का है, जिसमें बेबी फूड पर्याप्त मात्रा में तैयार किया जा सकता है।
  • यह बेबी फूड मेकर 2 साल की वारंटी के साथ आता है।
  • इसमें खाने की मनचाही बनावट तैयार की जा सकती है, जैसे कि सब्जी के छोटे टुकड़े, सूप या स्मूदी आदि।
  • स्टीम बास्केट और फूड जार को हटाकर धोया जा सकता है।
  • भोजन से निकलने वाला पौष्टिक पानी इसमें इकठ्ठा हो जाता है, जिसे भोजन में वापस मिलाया जा सकता है।
  • यह बेबी फूड मेकर बीपीए (बिसफेनाल ए), लेड और फ्थालेट जैसे हानिकारक केमिकल से मुक्त है।
  • यह बेबी फूड को 15 मिनट के अंदर स्टीम कुक करने का दावा करता है।
  • इस बेबी फूड मेकर में खाने की खुशबू और फ्लेवर नष्ट नहीं होता है।
  • इसके साथ खाना निकालने व हाथों को जलाने से बचाने के लिए एक चम्मच और एक रेसिपी बुक भी आती है।
  • यह स्टाइलिश फूड मेकर ग्रे, व्हाइट और पिंक तीन रंगों में उपलब्ध है।
  • यह बेबी फूड मेकर हल्का और पोर्टेबल है।

अवगुण :

  • इस बेबी फूड मेकर को उचित देखभाल की जरूरत है, क्योंकि यह गिरकर चटक सकता है।
  • पर्याप्त पानी की जरूरत है, नहीं तो यह खाना गलने से पहले ही बंद हो सकता है।
  • यह फूड मेकर बहुत मंहगा है।

2. पिजन होम बेबी फूड मेकर

Best Baby Food Maker To Buy

Buy-Now

पिजन बच्चों के लिए क्वालिटी प्रोडक्ट बनाने के लिए जाना जाता हैं। इसका यह बेबी फूड मेकर मैन्युअल है यानी इसे हाथ से चलाया जाता है। यह बच्चे के लिए कई तरह का खाना तैयार करने में मदद कर सकता है। इसमें खाने को पीसा, घिसा, छाना और निचोड़ा जा सकता हैं। इस बेबी फूड मेकर में 8 पार्ट शामिल हैं – मैशर, जूसर, ग्रेटर (कद्दूकस), छलनी, मूसल (मैशिंग के लिए), एक चम्मच, एक सर्विंग बाउल और इन सबके लिए एक ढक्कन।

गुण :

  • यह बेबी फूड मेकर माइक्रोवेव सेफ है और 20 से 120 डिग्री सेल्सियस तापमान झेल सकता है।
  • यह ऐसे पॉलीप्रोपाइलीन मटीरियल से बना है, जो विषैला नहीं है।
  • इसको इस्तेमाल करना और साफ करना आसान है।
  • यह ट्रैवेल फ्रेंडली और हैंडी बेबी फूड मेकर है।

अवगुण :

  • इसमें केवल पहले से पके या कच्चे खाए जाने वाले भोजन को शिशु के लिए तैयार किया जा सकता हैं। यह भोजन को पका नहीं सकता।

3. मी-मी बेबी फूड मेकर एंड प्रोसेसर

Best Baby Food Maker To Buy

Buy-Now

यह बेबी फूड प्रोसेसर शिशुओं के लिए सुरक्षित और संतुलित आहार तैयार करने का दावा करता है। इस 7 पीस बेबी फूड प्रोसेसर में आप फलों का जूस निचोड़ सकते हैं और सब्जी या बेबी फूड को मैश कर सकते हैं। यह बेबी फूड मेकर उच्च गुणवत्ता वाली बीपीए मुक्त सामग्री से बनाया गया है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित है।

गुण :

  • भोजन तैयार करते समय इस कटोरे का ठोस बेस इसे स्थिर रखने में मदद करता है।
  • यह ट्रैवल फ्रेंडली फूड मेकर है और इसे इस्तेमाल करना आसान है।
  • इसमें खाना स्टोर करना और इसे साफ करना आसान है।
  • इसमें जूसर, छलनी, मूसल, मैशर बाउल, फीडिंग बाउल, ग्रेटर और चम्मच समेत 7 पीस हैं।

अवगुण :

  • इस पर खाने के धब्बे लग सकते हैं, इसलिए इस्तेमाल करते ही इसे साफ करना जरूरी है।

4. लव लैप रॉयल स्टीमर एंड ब्लेंडर

Best Baby Food Maker To Buy

Buy-Now

बच्चों के लिए हेल्दी फूड बनाने के लिए लव लैप के इस उत्पाद पर भरोसा किया जा सकता है। बिजली से चलने वाला यह ऑटोमैटिक फूड मेकर स्वादिष्ट बेबी फूड बना सकता है। इसमें भाप से बना खाना यह सुनिश्चित करता है कि भोजन के सभी पोषक तत्व और स्वाद बरकरार रहे। आइए, जानते हैं कि इस फूड मेकर की अन्य खासियत क्या हैं।

गुण :

  • इसके जार पर मार्किंग है, जिसकी मदद से भोजन बनाते समय पानी और अन्य सामग्री उचित मात्रा में डाली जा सकती हैं।
  • यह खाने को पका सकता है और पीस सकता हैं।
  • यह चार प्रकार के खाने को ब्लेंड कर सकता है – उबला हुआ, बड़े टुकड़े, छोटे टुकड़े और मुलायम प्यूरी।
  • इसमें लाइट और साउंड इंडिकेटर है, जो खाना तैयार होने पर संकेत देता है।
  • इसका जार पारदर्शी है, जिससे यह चेक किया जा सकता है कि खाना ठीक तरह से बन रहा है या नहीं।
  • यह बेबी फूड मेकर बीपीए फ्री है और एक साल की वारंटी के साथ आता है।
  • इसका डिजाइन बहुत शानदार दिखता है।
  • यह बिल्ट इन लॉक के साथ आता है, इसलिए जब तक अच्छी तरह लॉक न करें, तब तक यह चालू नहीं होता है।

अवगुण :

  • यह बेबी फूड मेकर अन्य फूड मेकर्स के मुकाबले भारी है और इसे सफर के दौरान इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

5. मिनी QOOC 4 इन 1 बेबी फूड मेकर प्रो

Best Baby Food Maker To Buy

Buy-Now

यह बेबी फूड मेकर भी 4 उपयोगी फीचर्स के साथ आता है। इसमें आप बच्चे के लिए भाप के जरिए खाना पका सकते हैं और खाने को पीस भी सकते हैं। जो माता-पिता बार-बार खाना तैयार नहीं कर सकते, उनके लिए यह बहुत उपयोगी है। इसमें रेफ्रिजरेट किया गया खाना पिघलाया जा सकता है और उसे दोबारा गर्म किया जा सकता है। आगे जानते हैं इसके गुण और अवगुण क्या हैं।

गुण :

  • इसमें एक बार में 3-4 कप बेबी फूड तैयार किया जा सकता है।
  • इसमें से ब्लेड को अलग किया जा सकता है, जिस कारण उसे धोना आसान है।
  • इस बेबी फूड मेकर में मौजूद जार का मुंह काफी चौड़ा है, जिस कारण उसमें पानी डालना या निकालना आसान है।
  • खाने में विटामिन और खनिज की गुणवत्ता बनाए रख सकता है।
  • इसे एक हाथ से ऑपरेट किया जा सकता है। इसलिए, आप शिशु को गोद में लेकर भी खाना तैयार कर सकती हैं।
  • यह फूड मेकर खाना बनने पर अपने आप बंद हो जाता है और बीप करता है।
  • एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) द्वारा प्रमाणित उत्पाद है।
  • यह बीपीए, फ्थालेट और लेड फ्री सामग्री से बना है।

अवगुण :

  • यह बेबी फूड मेकर ट्रैवेल फ्रेंडली नहीं हैं।
  • अन्य फूड मेकर के मुकाबले सबसे ज्यादा महंगा है।
  • माइक्रोवेव और फ्रिज में रखने योग्य नहीं है।

6. फरलिन 7 इन 1 फूड मेकर

Best Baby Food Maker To Buy

Buy-Now

यह बेबी फूड मेकर मैन्युअल है। इसमें 7 पीस आते हैं, जिनका उपयोग करना काफी सरल है। यह बेबी फूड मेकर ट्रैवल फ्रेंडली है और इसका इस्तेमाल सफर के दौरान आसानी से किया जा सकता है। इस फूड मेकर की खासियत यह है कि इसके लकड़ी के मूसल को छोड़कर अन्य सभी हिस्सों को उबालकर जीवाणुरहित किया जा सकता है।

गुण :

  • इसमें जूसर, छलनी, मूसल, मैशर बाउल, फीडिंग बाउल, ग्रेटर और चम्मच समेत 7 पीस हैं।
  • यह रंग-बिरंगा फूड मेकर देखने में आकर्षक है।
  • इसे आसानी से धोया जा सकता है।
  • यह पॉलीकार्बोनेट सामग्री से बना है, जोकि एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) स्टैंडर्ड के अनुकूल है।
  • यह उपकरण 125 डिग्री सेल्सियस तापमान झेल सकता है।
  • इसके सभी पार्ट्स नॉन-टॉक्सिक फूड ग्रेड मटीरियल से बने हैं और यह बीपीए मुक्त है।

अवगुण :

  • इसे धोते समय सावधानी बरतें नहीं तो यह बेबी फूड मेकर जल्दी खराब हो सकता है।

7. सेफ-ओ-किड पोर्टेबल ग्राइंडिंग/फीडिंग/ मैशर/सर्विंग बाउल

Best Baby Food Maker To Buy

Buy-Now

यह एक साधारण, लेकिन उपयोगी सर्विंग बाउल है, जिसका प्रयोग शिशु का खाना तैयार करने के लिए बड़ी सरलता से किया जा सकता है। इस ग्राइंडिंग बाउल की मदद से घर में बने सेहतमंद खाने को मैश करके शिशु को खिलाया जा सकता है। इसे इस्तेमाल करना बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है।

गुण :

  • 100% सुरक्षित सामग्री से बना है और बीपीए मुक्त उत्पाद है।
  • यह स्मार्ट डिजाइन के साथ आता है।
  • इसे साफ करना आसान है।
  • यह फीडिंग बाउल देखने में आकर्षक है।
  • पीले और नारंगी रंगों में उपलब्ध है।
  • ट्रैवल फ्रेंडली उत्पाद है।
  • यह बेबी फूड मेकर किफायती हैं।

अवगुण :

  • यह ढक्कन के साथ नहीं आता, इसलिए इसमें भोजन को स्टोर करना सुरक्षित नहीं है।
  • यह बाउल माइक्रोवेव सेफ नहीं है, इसलिए इसे उबालने की सलाह नहीं दी जाती है।

आइए, लेख के अगले हिस्से में जानते हैं कि बेबी फूड मेकर लेते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए।

बेबी फूड मेकर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

एक अच्छा और टिकाऊ बेबी फूड मेकर खरीदने से पहले कुछ बातों पर जरूर गौर करना चाहिए, जैसे:

  • यह सुनिश्चित करें कि आप ऑटोमैटिक फूड मेकर और हाथ से चलने वाले (मैन्युअल) फूड मेकर में से कौन सा लेना चाहते हैं, क्योंकि दोनों ही बाजार में मौजूद हैं। इन दोनों की कीमत में भी अंतर है।
  • ऑटोमैटिक फूड मेकर महंगे जरूर होते हैं, लेकिन ये समय और मेहनत दोनों बचा सकते हैं। वहीं, मैन्युल फूड मेकर सस्ते होते हैं, लेकिन उन्हें चलाने में समय अधिक लगता है।
  • एक ऐसे बेबी फूड मेकर का चुनाव करें, जिसे आसानी से धोया जा सके।
  • बेबी फूड मेकर को बनाने में केमिकल मुक्त मटीरियल का इस्तेमाल किया गया हो, क्योंकि गरम होने पर केमिकल भोजन में मिलकर उसे दूषित और हानिकारक बना सकते हैं।
  • बेबी फूड मेकर खरीदते समय उसकी मजबूती पर भी गौर करें। कमजोर बेबी फूड मेकर का कोई हिस्सा टूटकर खाने में मिल सकता हैं और ये बहुत खतरनाक हो सकता है।
  • बाजार में कई बेबी फूड मेकर हैं और उनमें अलग-अलग सुविधाएं होती हैं, लेकिन आल इन वन यूनिट का चुनाव करना सही हो सकता है। इस बेबी फूड मेकर को कई तरीकों से इस्तेमाल में लाया जा सकता है और बच्चे के लिए कई प्रकार का खाना तैयार किया जा सकता है।
  • बेबी फूड मेकर की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस बात पर भी ध्यान दें कि उत्पाद किसी सुरक्षा मानक द्वारा प्रमाणित है कि नहीं।
    बेबी फूड मेकर हमेशा ब्रांडेड हो और इसे विश्वसनीय विक्रेता से खरीदें।

मॉमजंक्शन के इस लेख में आपने जाना कि भारत में मिलने वाले सबसे अच्छे फूड मेकर कौन-कौन से हैं। इस लेख में बेबी फूड मेकर की विस्तृत जानकारी के साथ अमेजन के लिंक्स भी शामिल हैं। इन लिंक्स पर जाकर आप अपने नन्हे-मुन्ने के लिए पसंदीदा फूड मेकर खरीद सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख आपको पसंद आया होगा। लालन-पालन और गर्भावस्था से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए आप हमारे अन्य आर्टिकल भी जरूर पढ़ें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown