Written by

छोटे बच्चों की देखभाल के साथ घर के अन्य काम भी करने पड़ते हैं। जब मां घर के कामों में व्यस्त हो और बच्चा दूर हो, तो उसकी गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो सकता है। ऐसी स्थिति में मददगार होते हैं बेबी मॉनिटर या बेबी अलार्म। बेबी मॉनिटर एक रेडियो ट्रांसमीटर डिवाइस होता है, जिसे बच्चे के पास रख दिया जाता है। इससे न सिर्फ बच्चे के जागने व रोने आदि आवाजों को सुना जा सकता है, बल्कि इसके जरिए उससे बात भी की जा सकती है। वहीं, कुछ बेबी मॉनिटर में कैमरा भी होता है, जिससे कहीं भी बैठकर बच्चे को देखा जा सकता है। यह डिवाइस बच्चे की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए मॉमजंक्शन के इस लेख में 8 सबसे अच्छे बेबी मॉनिटर डिवाइस के बारे में बताया जा रहा है।

आइए, लेख की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि भारत में मिलने वाले सबसे अच्छे बेबी मॉनिटर कौन से हैं।

भारत में मिलने वाले 8 सबसे अच्छे बेबी मॉनिटर

बेबी मॉनिटर खरीदना हर मां-बाप के लिए अच्छा निर्णय हो सकता है। इसके लिए सही उत्पाद के बारे पता होना सबसे ज्यादा जरूरी है। नीचे 8 बेहतरीन बेबी मॉनिटर की लिस्ट है और उनकी खूबियां व खामियां भी बताई गई हैं।

1. मोटोरोला डिजिटल ऑडियो बेबी ट्रैवल मॉनिटर

Best Baby Monitor To Buy In India

Buy-Now

मोटोरोला द्वारा लॉन्च किया गया यह MBP8 मॉडल अच्छा बेबी मॉनिटर साबित हो सकता है। इसे डिजिटल एनहांस्ड कॉर्डलेस टेलीकॉम (DECT) नामक तकनीक के तहत बनाया गया है। इस तकनीक के चलते कोई अन्य व्यक्ति आपके बेबी मॉनिटर से सिग्नल नहीं प्राप्त कर सकता है। इसे सिर्फ इसके ही रिसीवर पर ही सुना जा सकता है, इसलिए यह सुरक्षित बेबी मॉनिटर है।

गुण :

  • इसका सिग्नल घर में या आसपास मौजूद अन्य वायरलेस इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से प्रभावित नहीं होता है।
  • इसकी साउंड क्वालिटी अच्छी है।
  • इसके पैरंट यूनिट और बेबी यूनिट को सीधे स्विच बोर्ड में प्लग कर सकते हैं।
  • यह हल्की-सी आवाज को भी कैच कर सकता है।
  • यह पोर्टेबल और हल्का डिवाइस है।
  • इसमें बैट्री की जरूरत नहीं है।
  • दिखने में यह गैजेट बहुत स्टाइलिश है।

अवगुण :

  • अगर रिसीवर की वाल्यूम फुल रखी जाए, तो उसमें से हल्की आवाज हमेशा आती रहेगी।
  • दो मंजिला मकान में एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर तक कनेक्टिविटी में समस्या आ सकती है।
  • इसमें इनबिल्ट बैट्री नहीं है, इसलिए स्विच बोर्ड की हमेशा जरूरत होती है।

2. फिलिप्स एवेंट डेक्ट बेबी मॉनिटर

Best Baby Monitor To Buy In India

Buy-Now

फिलिप्स एवेंट डेक्ट बेबी मॉनिटर के जरिए आप दिन-रात अपने बच्चे से जुड़े रह सकते हैं। यह विश्वसनीय मॉनीटर क्वालिटी साउंड और लंबे चलने वाले ऑपरेटिंग टाइम के साथ आता है। यह बेबी मॉनिटर आरामदायक नाइट लाइट भी प्रदान करता है। फिलिप्स एवेंट डेक्ट बेबी मॉनिटर 300 मीटर की रेंज में आसानी से काम कर सकता है। इस बेबी मॉनिटर को खरीदने से पहले डिवाइस के लिए सुझाई गई वॉल्टेज रेंज को चेक करने की सलाह दी जाती है।

गुण :

  • यह बेबी मॉनिटर प्राइवेट सिग्नल लाइन पर पैरेंट्स को कनेक्ट करता है, जिसे कोई और नहीं सुन सकता।
  • अन्य वायरलेस उपकरणों से जैसे सेल फोन इत्यादि से इसके सिग्नल में कोई बाधा नहीं पैदा होती है।
  • इसके वॉल्यूम को पैरेंट्स अपनी जरूरत के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं।
  • इसमें सिग्नल के लिए लेड लाइट है, जो आवाज के अनुसार 5 लेवल तक घट बढ़ सकती है। रिसीवर को म्यूट करने पर भी लाइट के जरिए बच्चे की हरकत के बारे में जाना जा सकता है।
  • इसे स्विच बोर्ड में प्लग लगाकर या कॉर्डलेस यानी बिना तार के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह 1.5 वॉल्ट R6 AA नॉन-रिचार्जेबल बैटरी या 1.2-वोल्ट R6 AA रिचार्जेबल बैटरी दोनों के साथ प्रयोग में लाया जा सकता है।
  • इसके साथ चार्जर रखने के लिए बेस आता है।

अवगुण :

  • यह डिवाइस बैट्री का खर्च बढ़ा सकता है।
  • यूजर्स के अनुभव के अनुसार इसकी हाई सेंसिटिविटी लगातार इको (वातावरण की आवाज) कैच करती है।

3. सेफ-ओ-किड प्रीमियम क्वालिटी ऑडियो बेबी मॉनिटर

Best Baby Monitor To Buy In India

Buy-Now

सेफ-ओ-किड का यह बेबी मॉनिटर दो तरफा कम्युनिकेशन फीचर के साथ आता है। बेबी यूनिट से पैरेंट यूनिट तक नॉनस्टॉप साउंड आ और जा सकती है। इससे आप अपने बच्चे से बात कर सकते हैं और उन्हें अहसास दिला सकते हैं कि आप उनके पास ही है। आइए, जानते हैं इस बेबी मॉनिटर की अन्य खूबियां।

गुण :

  • खुली जगह पर 1000 फीट और घर के अन्दर 150 फीट तक की दूरी तक यह कवरेज दे सकता है।
  • इसे डे और नाइट मोड पर रखा जा सकता है। नाइट मोड पर यह रौशनी की सुविधा देता है।
  • इसका बैट्री बैकअप अच्छा है। पैरेंट यूनिट में 20 घंटे तक चलने वाली रिचार्जेबल बैटरी है, जो टॉक टाइम पर निर्भर करती है।
  • इसमें अलार्म सिस्टम है, जो सिग्नल के दूर होने पर और बैट्री लो होने पर बजता है। यह अलार्म सुनिश्चित करता है कि बच्चा हमेशा आपके संपर्क में रहे।
  • यह कमरे का तापमान भी बता सकता है।
  • इसके पैरेंट यूनिट में वाईब्रेशन मोड है, जो शोर-शराबे में काम आ सकता है।
  • यह डिवाइस लोरी सुना सकता है और इसकी आवाज को नियंत्रित किया जा सकता है।

अवगुण :

  • कुछ यूजर्स का कहना है कि इसके साथ आने वाले चार्जिंग केबल में गड़बड़ हो सकती है, इसलिए खरीदते समय इसका ध्यान जरूर रखें।

4. सेफ्टी फर्स्ट क्रिस्टल क्लियर ऑडियो मॉनिटर

Best Baby Monitor To Buy In India

Buy-Now

सेफ्टी फर्स्ट को बच्चों के लिए अच्छी क्वालिटी के उत्पाद बनाने के लिए जाना जाता है। इसका यह बेबी मॉनिटर एक बेबी यूनिट और दो पैरेंट्स रिसीवर के साथ आता है। इस डिवाइस की खासियत यह है कि इसमें बेल्ट क्लिप लगी है, जिसे आसानी से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। पैरेंट्स इसके रिसीवर को बेल्ट में अटैच करके बेफिक्र होकर अपना काम कर सकते हैं।

गुण :

  • दो तरफा ऑडियो का विकल्प देता है, जिससे माता-पिता अपने बच्चे से बात कर सकते हैं।
  • दो रिसीवर हैं, जिनसे माता और पिता दोनों अपने बच्चे की बात सुन सकते हैं और जवाब दे सकते हैं।
  • तीनों डिवाइस को चार्ज करने के लिए 3 पॉवर सेवर चार्जर साथ आता है।
  • यह एक पोर्टेबल डिवाइस है, जो बैट्री खत्म होने पर वॉर्निंग देता है।
  • इसकी आवाज को नियंत्रित किया जा सकता है।
  • यह 600 फीट की दूरी से काम कर सकता है।

अवगुण :

  • बहुत बड़े घर में उतना कारगर नहीं है, जितना छोटे घर में उपयोगी है।
  • साउंड क्वालिटी और बेहतर हो सकती है।

5. चिक्को बेबी मॉनिटर एसेंशियल डिजिटल वीडियो

Best Baby Monitor To Buy In India

Buy-Now

चिक्को के इस बेहतरीन डिजिटल वीडियो बेबी मॉनिटर का उद्देश्य न केवल माता-पिता को अपने छोटों की सुरक्षा के बारे में आश्वस्त करना है, बल्कि यह वॉयस रिमाइंडर के जरिए उनका जीवन आसान भी बना सकता है। यह माता-पिता को बच्चे के खाने का टाइम, दवा का टाइम जैसी चीजें याद दिला सकता है।

गुण :

  • इसका एडजस्टेबल इन्फ्रारेड वीडियो कैमरा बढ़िया है, जो पैरेंट यूनिट तक बच्चे की वीडियो को अच्छी क्वालिटी में भेज सकता है।
  • इसमें 2.4 इंच का डिस्प्ले है और बेहतरीन पिक्चर व परफेक्ट शॉट दिखा सकता है।
  • इसका सिग्नल पूरी तरह व्यक्तिगत और सुरक्षित है।
  • यह किसी अन्य सिग्नल द्वारा बाधित नहीं होता है।
  • इसकी पैरेंट और बेबी यूनिट बैट्री से चल सकती है।
  • 6 महीने की वारंटी के साथ उपलब्ध है।
  • दो अलग-अलग फ्लोर पर होने पर भी काम कर सकता है।
  • इसकी आवाज की क्वालिटी अच्छी है और अतिरिक्त शोर शराबा नहीं सुनाई देता है।

अवगुण :

  • इसकी इनबिल्ट बैट्री को हमेशा चार्ज पर लगाने पर यह फूल सकती है।

6. इन्फैंट ऑप्टिक्स डीएक्सआर-5, 2.4 गीगाहर्ट्ज वीडियो कैमरा बेबी मॉनिटर

Best Baby Monitor To Buy In India

Buy-Now

एलसीडी स्क्रीन वाला यह बेबी मॉनिटर ऑटोमैटिक नाइट विजन के साथ आता है यानी रात को भी इसके जरिए बच्चे को साफ-साफ देखा जा सकता है। इसमें 4 एक्सपेंडबल कैमरे लगे हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार सेट किया जा सकता है। यह बेबी मॉनिटर बच्चे के सो जाने पर अपने आप बंद हो जाता है और बिजली की खपत को नियंत्रित कर सकता है।

गुण :

  • प्लग एंड प्ले फीचर के साथ उपलब्ध है। किसी विशेष सेटअप की जरूरत नहीं है।
  • इस वायरलेस बेबी मॉनिटर की बैट्री 12 घंटे काम करने का दावा करती है।
  • इसका ऑटोमैटिक साइलेंट मोड बच्चे के सोने पर अपने आप शुरू हो जाता है और किसी प्रकार के अन्य शोर-शराबे से प्रभावित नहीं होता।
  • यह 30 फ्रेम/सेकंड वीडियो उपलब्ध कराता है, जो चलते समय अटकता नहीं है।
  • पोर्टेबिलिटी को ध्यान में रखकर बनाया गया है, इसलिए यह पतला और हल्का डिवाइस है।
  • शिशु और माता-पिता दोनों के सिग्नल की गोपनीयता सुनिश्चित कर सकता है।
  • 150 फुट की इनडोर रेंज और 800 फुट आउटडोर रेंज का आनंद लेते हुए आप अपने बच्चे से हमेशा जुड़े रह सकते हैं।

अवगुण :

  • बेबी यूनिट का कैमरा रिमोट से पैन या जूम नहीं किया जा सकता, इसे सिर्फ मैन्युअली एडजस्ट किया जा सकता है।

7. समर इन्फैंट बेबल बैंड वियरेबल ऑडियो मॉनिटर

Best Baby Monitor To Buy In India

Buy-Now

समर इन्फैंट कंपनी का दावा है कि इसका यह बेबल बैंड पहला और एकमात्र ऐसा बेबी मॉनिटर है, जिसे हाथ में पहना जा सकता है। इस उत्पाद को इसकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए “पैरेंट टेस्टेड पैरेंट अप्रूव्ड अवार्ड” और “एडिटर्स पिक” जैसे सम्मान मिल चुके हैं। यह सॉफ्ट कलाई बैंड के साथ आता है, जिसे पैरेंट्स आराम से अपनी कलाई के अनुसार एडजस्ट कर सकते हैं।

गुण :

  • इसमें तीन सेफ्टी मोड हैं – ऑडियो और लाइट, केवल वाइब्रेशन और लाइट, केवल लाइट।
  • बेबी यूनिट ऑडियो ट्रांसमीटर के जरिए वियरेबल रिसीवर को चार्ज किया जा सकता है।
  • इसकी बैटरी 8 घंटे तक चल सकती है।
  • इस बेबी मॉनिटर की रेंज 800 फुट तक है।
  • पैरेंट्स के लिए इसका प्रयोग सुविधाजनक है। वो हाथ में बंधे रिसीवर से अपने बच्चे की आवाज सुन सकते हैं।

अवगुण :

  • बेबी और पैरेंट्स यूनिट के बीच कनेक्शन को लेकर कुछ यूजर्स खुश नहीं हैं।

8. आई नैनी N30 डिजिटल ऑडियो बेबी मॉनिटर

Best Baby Monitor To Buy In India

Buy-Now

इसका प्रयोग बिल्कुल आसान है। साथ ही यह बहुत हल्के डिजाइन के साथ आता है, जिससे आप आसानी से बच्चे की निगरानी कर सकते हैं। इसका माइक्रोफोन सेंसर बच्चे की धीमी आवाज को भी स्पष्ट तरीके से सुना सकता है। यह बेबी मॉनिटर कमरे के तापमान की निगरानी कर सकता है और यह बता सकता है कि बच्चे का कमरा बहुत गर्म या बहुत ठंडा तो नहीं है।

गुण :

  • यह बेबी मॉनिटर इनबिल्ट डेटा एन्क्रिप्शन के साथ आता है, जो यह सुनिश्चित करता है कि आपकी बातें कोई अन्य व्यक्ति न सुने।
  • इसकी बैट्री 4-6 घंटे तक चल सकती है।
  • इसकी एलसीडी डिस्प्ले इसके उपयोग को आसान बना सकती है। इस पर बैट्री, तापमान, रिंगिंग या साइलेंट मोड की जानकारी नजर आती है।
  • इसमें 5 लोरी हैं, जो बच्चे को सुलाने में मददगार हो सकती हैं।
  • यह साउंड लेवल इंडीकेटर के साथ आता है।

अवगुण :

  • इसका माइक्रोफोन हाइपर सेंसेटिव है, जो कभी-कभी बेवजह बीप का कारण बन सकता है।

आइए, अब अच्छा बेबी अलार्म खरीदने से संबंधित कुछ टिप्स भी जान लेते हैं।

बेबी मॉनिटर खरीदते वक्त क्या बातें ध्यान में रखें

  • 900 मेगाहर्ट्ज या उससे अधिक फ्रीक्वेंसी वाला मॉडल चुनें, क्योंकि इसकी आवाज स्पष्ट मानी जाती है।
  • चार्जेबल बेबी मॉनिटर खरीद रहे हैं, तो उसका बैट्री बैकअप अच्छा होना चाहिए।
  • एक वायर लेस बेबी मॉनिटर का चुनाव करें, इससे आप बेफिक्र होकर घर के किसी भी कोने में काम कर सकते हैं।
  • बेबी मॉनिटर में लाइट इंडीकेटर भी लगा हो, ताकि आप वैक्यूम क्लीनर चलाते समय या फोन पर बात करते समय आवाज न आने पर भी सतर्क हो सकें।
  • इसमें बेल्ट की सुविधा का भी ध्यान में रखें, ताकि आपके हाथ खाली रहें और आप आराम से अपना काम करते रहें।
  • वीडियो मॉनिटर हमेशा एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

इस लेख में आपने जाना कि बाजार में मौजूद सबसे अच्छे बेबी मॉनिटर कौन-कौन से हैं। बच्चे की सुरक्षा के लिए और आपकी तसल्ली के लिहाज से ये डिवाइज काफी काम के साबित हो सकते हैं। इसलिए, बिना किसी देरी के इस लेख में दिए गए अमेजन लिंक्स पर क्लिक करें और अपने मनपसंद बेबी मॉनिटर को घर बैठे ऑर्डर करें। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको बहुत पसंद आया होगा। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के मॉमजंक्शन के दूसरे लेख भी पढ़ें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown