Written by

मच्छरों की वजह से कई बीमारियां होती हैं, इसी वजह से बच्चों को इनसे बचाए रखना जरूरी होता है। घर हो या बाहर, हर जगह मच्छरों का खतरा बच्चों पर मंडराता है। ऐसे में बच्चों के लिए मॉस्किटो रेपेलेंट यानी मच्छरों से बचाव करने वाले उत्पादों को खरीदना जरूरी हो जाता है। कई बार तो माता-पिता मच्छरों की वजह से बच्चों को हो रही परेशानी से घबराकर मार्केट में उपलब्ध कोई भी मॉस्किटो रेपेलेंट खरीद लेते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। मॉस्किटो रेपेलेंट खरीदते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखा जाना चाहिए, जिनके बारे में हम मॉमजंक्शन के इस लेख में विस्तार से बता रहे हैं। साथ ही आपकी सहायता के लिए हम मार्केट में उपलब्ध बच्चों को मच्छरों से बचाने वाले कुछ बेस्ट मॉस्किटो रेपेलेंट लेकर आए हैं। इन्हें आप लेख में दिए लिंक की मदद से घर बैठे-बैठे खरीद सकते हैं।

सबसे पहले बच्चों के लिए मार्केट में मौजूद मच्छरों से बचाव करने वाले उत्पादों के बारे में जान लेते हैं।

बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए सबसे अच्छे 10 स्प्रे और रोल ऑन

1. गोदरेज गुड नाइट फैबरिक मॉस्किटो रेपेलेंट्स रोल ऑन

Best Baby Mosquito Repellent In India To Buy
Buy-Now

गुडनाइट फैबरिक रोल ऑन का दावा है कि इस मॉस्किटो रेपेलेंट को सिट्रोनेला पौधे और नीलगिरी तेल जैसी सामग्रियों से बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि महज चार बड़े डॉट लगाने से यह डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छरों से बच्चे को 8 घंटे तक बचा सकता है। गुडनाइट की मानें तो यह फैब्रिक रोल-ऑन बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित किया गया है और सभी आयु वर्ग के शिशुओं और बच्चों के लिए सुरक्षित है। इसे दो महीने और उससे कम के बच्चों की त्वचा में और कपड़े में नहीं बल्कि उनके बेड और स्ट्रॉलर यानी बच्चे को घुमाने वाली गाड़ी पर लगाने की सलाह दी गई है।

गुण:

  • ट्रैवल फ्रेंडली बोतल यानी इसे आसानी से जेब में भी रखकर घूम सकते हैं।
  • इसे शरीर में लगाने की जरूरत नहीं है, बच्चों के कपड़ों पर लगाना काफी है।
  • कपड़ों पर इस मॉस्किटो रेपेलेंट का दाग नहीं लगता।
  • प्राकृतिक सामग्रियों से युक्त।
  • सभी उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त।

अवगुण:

  • भले ही कंपनी ने 4 डॉट लगाने की सलाह दी हो, लेकिन ग्राहकों का मानना है कि मच्छरों के लिए 4 डॉट काफी नहीं है।
  • सामग्रियों की पूर्ण लिस्ट नहीं दी गई है।
  • इसकी गंध तेज है, जो कुछ बच्चों को नापसंद हो सकती है।

2. मामाअर्थ एंटी-मॉस्किटो बॉडी रोल ऑन

Best Baby Mosquito Repellent In India To Buy

Buy-Now

मामाअर्थ एंटी-मॉस्किटो बॉडी रोल ऑन प्रोडक्ट का दावा है कि यह बच्चों को मच्छरों से 100 प्रतिशत प्राकृतिक सुरक्षा प्रदान करता है। मामाअर्थ की मानें तो यह मॉस्किटो रेपेलेंट डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छरों से भी बचाता है। बच्चों के स्किन पर भी इस एंटी-मॉस्किटो बॉडी रोल ऑन को टेस्ट किया गया है, जिस वजह से इसे सुरक्षित माना जाता है। इसके टॉक्सिक फ्री जेल को बनाते समय लेमन ग्रास, नीलगिरी, लैवेंडर और सिट्रोनेला का इस्तेमाल किया गया है।

गुण:

  • यूरोप में त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड।
  • मच्छरों से आठ घंटे तक सुरक्षा।
  • बच्चों के लिए सुरक्षित।
  • प्राकृतिक रूप से बना हुआ।

अवगुण:

  • कुछ ग्राहकों का कहना है कि रोल ऑन की कैप से यह लीक हो सकता है। इसलिए, इसका इस्तेमाल ध्यान से करें।
  • संवेदनशील त्वचा वाले बच्चों को इससे हल्की एलर्जी हो सकती है, इसलिए पहले पैच टेस्ट कर लें।

3. द मॉम्स को. नैचुरल मॉस्किटो रेपेलेंट फॉर बेबीज स्प्रे

Best Baby Mosquito Repellent In India To Buy

Buy-Now

द मॉम्स को नैचुरल मॉस्किटो रेपेलेंट भी पांच प्राकृतिक तत्वों से बनाया गया है। इन तत्वों में सिट्रोनेला, यूकेलिप्टस, लेमनग्रास, सेडरवुड और सोया ऑयल शामिल हैं। कंपनी ने इस मॉस्किटो रेपेलेंट को कटी हुई त्वचा, घाव और खुजली वाली जगहों पर न लगाने की सलाह दी है। साथ ही इसे पहले माता-पिता को अपनी हथेली पर स्प्रे करके बच्चे की त्वचा पर लगाने के लिए कहा गया है।

गुण:

  • चेहरे के अलावा बच्चे के पैरों और हाथों पर लगाया जा सकता है।
  • डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मच्छरों से भी बचाए।
  • 3 घंटे तक मच्छरों से सुरक्षा दे।
  • पैराबेन, सल्फेट, सिलिकॉन और मिनरल ऑयल जैसे हानिकारक तत्वों व केमिकल से मुक्त।

अवगुण:

  • 6 महीने से नीचे के शिशुओं के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • हर दो-तीन घंटे बाद दोबारा लगाना जरूरी है।

4. लवलैप मॉस्किटो रेपेलेंट रोल ऑन

Best Baby Mosquito Repellent In India To Buy

Buy-Now

बच्चों के लिए सबसे अच्छे मॉस्किटो रेपेलेंट की लिस्ट में अब नंबर है लवलैप ब्रांड का। इसके रोल ऑन को बनाते समय विभिन्न नैचुरल एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी की मानें तो इसकी महज 4 डॉट ही बच्चे को घंटों तक मच्छरों से बचाए रखने के लिए काफी है। इसे कपड़े के ऊपर दोनों कंधों और दोनों पैरों पर एक-एक डॉट लगाने की सलाह दी गई है। इस ब्रांड ने माता-पिता की सहुलियत के लिए कस्टमर केयर नंबर 1800-120-7897 भी दिया है, जिसमें फोन करके सवाल पूछने के साथ ही प्रोडक्ट का फीडबैक भी दिया जा सकता है।

गुण:

  • हानिकारक केमिकल रहित।
  • 12 घंटे तक के लिए प्रभावी।
  • शिशुओं से लेकर 12 साल तक के बच्चों के लिए उपयुक्त।
  • प्राकृतिक तत्वों से युक्त।
  • केमिकल रहित।
  • कपड़ों पर दाग नहीं छोड़ता।

अवगुण:

  • कुछ नहीं।

5. मॉम एंड वर्ल्ड बेबी मॉस्किटो रेपेलेंट बॉडी रोल ऑन

Best Baby Mosquito Repellent In India To Buy

Buy-Now

तीन महीने से ऊपर के बच्चों के लिए अगर बेस्ट मॉस्किटो रेपेलेंट देख रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 100% प्राकृतिक है। इसमें लेमनग्रास, युकलिप्टुस, सिट्रोनेला ऑयल जैसे कई प्राकृतिक तेलों का इस्तेमाल किया गया है। बस इसे लगाते समय माता-पिता को यह ध्यान देना होगा कि बच्चों के घाव चोट और खुजलीदार त्वचा पर इसे न लगाया जाए।

गुण:

  • पैराबेन, सल्फेट, मिनरल ऑयल जैसे हानिकारक तत्वों व केमिकल से रहित।
  • नॉन टॉक्सिक मॉस्किटो रेपेलेंट।
  • ट्रैवल फ्रेंडली है, यानी इसे आसानी से बैग और पर्स में कहीं ले जाया जा सकता है।
  • डीट (DEET) केमिकल फ्री।

अवगुण:

  • कुछ बच्चों को इससे एलर्जी हो सकती है, इसलिए पहले पैच टेस्ट करा लें।

6. अरिंजेल मॉस्किटो रेपेलेंट स्प्रे

Best Baby Mosquito Repellent In India To Buy

Buy-Now

अरिंजेल मॉस्किटो रेपेलेंट स्प्रे को भी मच्छरों से बचाव के लिए इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इस मॉस्किटो रेपेलेंट स्प्रे को मल्टीपर्पस भी कहा जा सकता है। दरअसल, कंपनी का कहना है कि इसे कमरे में स्प्रे के लिए इस्तेमाल करने के साथ ही सीधे शरीर पर लगाया जा सकता है और कपड़ों पर भी डाला जा सकता है।

गुण:

  • डीट (DEET) केमिकल मुक्त।
  • बच्चों के साथ ही पर्यावरण के लिए सुरक्षित है।
  • ट्रैवल फ्रेंडली।
  • हर्बल स्प्रे।
  • भारत के आयुष विभाग से अप्रूव्ड पदार्थ।

अवगुण:

  • सभी सामग्रियों की सूची नहीं दी गई है।
  • इसकी गंध तेज लग सकती है।

7. रनबग्ज मॉस्किटो रेपेलेंट बॉडी स्प्रे

Best Baby Mosquito Repellent In India To Buy

Buy-Now

रनबगज भी बच्चों को मच्छरों से दूर रखने का एक बेहतर विकल्प है। इसे बनाते समय भी प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसे सिट्रोनेला और लेमन ग्रास ऑयल से बनाया गया है, जिस वजह से यह प्रभावी रूप से बच्चों को मच्छरों से बनाता है। प्रोडक्ट का दावा है कि यह आठ घंटे तक बच्चों को मच्छरों से सुरक्षा प्रदान करता है। इसे चेहरे के अलावा अन्य एक्सपोज्ड शरीर के हिस्सों पर लगाने की सलाह दी गई है।

गुण:

  • घर या बाहर, दोनों जगह के लिए उपयुक्त।
  • ट्रैवल फ्रेंडली।
  • डीट (DEET) केमिकल फ्री।
  • डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव।
  • मल्टीपर्पस है, यानी इसे कपड़े पर और कमरे में स्प्रे करने के साथ ही त्वचा पर भी लगाया जा सकता है।

अवगुण:

  • संवेदनशील त्वचा वालों को इससे एलर्जी हो सकती है। इसी वजह से इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।
  • इसकी गंध तेज लग सकती है।

8. कीटऑफ हर्बल मॉस्किटो रेपेलेंट बॉडी स्प्रे

Best Baby Mosquito Repellent In India To Buy

Buy-Now

बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए सबसे अच्छे स्प्रे की सूची में अब नंबर है कीटऑफ हर्बल मॉस्किटो रेपेलेंट बॉडी स्प्रे का। कंपनी की मानें तो इस मॉस्किटो रेपेलेंट को 100% प्राकृतिक तत्वों से बनाया गया है। प्रोडक्ट के मुताबिक इसमें नीलगिरी, सिट्रोनेला, नीम जैसे कई एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया गया है। सामान्य मच्छरों के अलावा, यह डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के मच्छरों से भी बचाने में मदद कर सकता है।

गुण:

  • मच्छरों से 8 घंटे तक सुरक्षा।
  • बच्चों के लिए सुरक्षित।
  • हर्बल तत्वों से युक्त।
  • नॉन टॉक्सिक।
  • चिपचिपाहट रहित।
  • डीट (DEET) केमिकल फ्री।
  • मच्छरों के काटने के बाद होने वाली खुजली से राहत दे सकता।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को इसकी खुशबू तेज लग सकती है।

9. सेफ-ओ-किड रेपेलेंट फैब्रिक रोल ऑन

Best Baby Mosquito Repellent In India To Buy

Buy-Now

बच्चों के लिए बेस्ट मॉस्किटो रेपेलेंट के रूप में आप सेफ-ओ-किड का यह प्रोडक्ट भी खरीद सकते हैं। कंपनी का कहना है इसमें सिट्रोनेला, रोजमेरी, लैवेंडर, लौंग जैसे एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल किया गया है। मच्छरों से बचाने के लिए इसके साथ 6 मॉस्किटो पैचेज यानी स्टिकर्स भी फ्री मिलते हैं। इनको बच्चों के कपड़ों में चिपका देने से मच्छर उनके आस-पास नहीं घूमते। कंपनी ने बताया है कि इसे त्वचा पर लगाने की आवश्यकता नहीं है, कपड़ों पर लगाना ही प्रभावी है।

गुण:

  • खासतौर पर बच्चों के लिए बनाया गया मॉस्किटो रेपेलेंट।
  • हर्बल तत्वों से युक्त।
  • बच्चों की स्किन के लिए 100 प्रतिशत सुरक्षित।
  • बिना किसी साइड इफेक्ट वाला प्रोडक्ट।
  • डीट (DEET) केमिकल फ्री।

अवगुण:

  • रोल ऑन बॉल इस्तेमाल के दौरान नीचे गिर सकती है, इसलिए सावधानी से इस्तेमाल करें।

10. एडोर मॉस्किटो एंड इन्सेक्ट रेपेलेंट स्प्रे

Best Baby Mosquito Repellent In India To Buy

Buy-Now

बेस्ट बेबी मॉस्किटो रेपेलेंट का एक विकल्प एडोर मॉस्किटो एंड इन्सेक्ट रेपेलेंट स्प्रे भी है। कंपनी के मुताबिक यह बच्चों के लिए सुरक्षित है। साथ ही यह पुदीना, सिट्रोनेला, लौंग और रोजमेरी जैसे एसेंशियल ऑयल से युक्त है।

गुण:

  • डीट (DEET) केमिकल फ्री।
  • 6 घंटे तक मच्छरों से प्रोटेक्शन।
  • अच्छी खुशबू।

अवगुण:

  • कुछ नहीं।

आगे हम बता रहे हैं कि बच्चों के लिए मॉस्किटो रोल ऑन व स्प्रे खरीदते समय किन बातों का ख्याल रखना अनिवार्य है।

बेबी को मच्छरों से बचाने लिए स्प्रे खरीदते वक्त कौन सी बातें ध्यान में रखें

बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए स्प्रे खरीदते समय ध्यान दी जाने वाली बातें कुछ इस प्रकार हैं।

डीट फ्री प्रोडक्ट – डीट (DEET) यानी डाइथाइल-मेटा-टोलुआमाइड केमिकल फ्री स्प्रे ही खरीदें। वैसे तो इसे बच्चों पर भी सुरक्षित माना जाता है (1)। परंतु कई रिसर्च यह भी कहती हैं कि इस रसायन के इस्तेमाल से बच्चों को दौरा पड़ने की समस्या हो सकती है (2)

प्राकृतिक तत्व – बेस्ट मॉस्किटो रेपेलेंट खरीदते समय हमेशा प्राकृतिक सामग्रियों से बने प्रोडक्ट को ही महत्व दें। इंग्रीडिएंट्स की पूरी लिस्ट को अच्छे से पढ़ें। ऑनलाइन अगर प्रोडक्ट खरीद रहे हैं, तो उसके रिव्यू पर भी गौर करें।

एक्सपायरी डेट – हर प्रोडक्ट की शेल लाइफ होती है, इसलिए मॉस्किटो रेपेलेंट का चुनाव करने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट को जरूर जांच लें। यह प्रोडक्ट एक्सपायर होने के बाद बच्चों के लिए हानिकारक और अप्रभावी हो सकता है।

नकली प्रोडक्ट से बचें – मार्केट से या ऑनलाइन बेहद सस्ते मॉस्किटो रेपेलेंट खरीद रहे हैं, तो एक बार दोबारा विचार कर लें। हो सकता है कि प्रोडक्ट नकली हो। इसी वजह से अच्छे से कंपनी का लेबल चेक करके ही उत्पाद को खरीदें।

डीट के अलावा अन्य केमिकल पर भी ध्यान दें – बाजार में बच्चों के लिए मॉस्किटो रेपेलेंट की भरमार है। हर किसी के प्रचार में यही कहा जाता है कि वह डीट केमिकल से फ्री है। आप इतने से ही संतुष्ट न हों, यह जरूर ध्यान दें कि उसमें कहीं कोई अन्य केमिकल का इस्तेमाल तो नहीं किया गया है।

टेस्टेड प्रोडक्ट ही खरीदें – सर्टिफाइड प्रोडक्ट को ही प्राथमिकता में रखें। इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि वह बच्चे की त्वचा को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

मॉस्किटो डिवाइस को कहें नो – बच्चों के लिए मॉस्किटो डिवाइस, कॉइल और जलाने वाले कार्ड की जगह फैब्रिक रोल ऑन और स्टीकर्स कारगर विकल्प हो सकते हैं। कमरे में लगाए जाने वाले मॉस्किटो डिवाइस से दम घुटने जैसी समस्या हो सकती है। मॉस्किटो फैब्रिक रोल ऑन और स्टीकर्स को कपड़े पर इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए यह बच्चों के लिए सुरक्षित होते हैं (3)

बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए सबसे अच्छे स्प्रे व रोल ऑन की जानकारी तो हम इस लेख में दे ही चुके हैं। साथ ही हमने मॉस्किटो रेपेलेंट खरीदते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी चर्चा की है। इसलिए, अब जब भी आप बेबी के लिए मच्छरों से बचाव वाले उत्पाद खरीदें, तो इन बातों पर अवश्य ध्यान दें। अगर आप ऑनलाइन मॉस्किटो रोल ऑन खरीदने पर विचार कर रहे हैं, तो लेख में दिए गए लिंक पर बस क्लिक करने की देर है। यह जानकारी आपको अपने बच्चे के लिए बेस्ट मॉस्किटो रेपेलेंट खरीदने में जरूर मदद करेगी।

References

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown