Written by

जन्म के बाद से ही माता-पिता अपने बच्चों को बहुत कुछ सिखाने की कोशिश में जुट जाते हैं। इनमें खाने-पीने, लेटने-बैठने से लेकर सही समय पर सोना और जागना भी शामिल होता है। इन्हीं के साथ एक जरूरी काम पॉटी ट्रेनिंग भी है, यानी बच्चों को टॉयलेट सीट पर बैठने के लिए तैयार करना। अब सवाल उठता है कि बच्चों को पॉटी ट्रेनिंग दी कैसे जाए, तो इसका एक आसान-सा विकल्प है, पॉटी सीट। इसकी मदद से आप बच्चों को न केवल पॉटी ट्रेनिंग दे पाएंगे, बल्कि बच्चे में टॉयलेट सीट पर जाकर पॉटी करने की भावना का विकास भी होगा। यही कारण है कि मॉमजंक्शन के इस लेख में हम आपको टॉप 13 बेस्ट पॉटी सीट के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें इस्तेमाल में लाकर आप इस बड़ी दुविधा से मुक्ति पा सकते हैं।

तो आइए, सबसे पहले हम बच्चों के लिए बेस्ट पॉटी सीट की लिस्ट के बारे में जान लेते हैं।

बच्चों के लिए 13 सबसे अच्छी पॉटी सीट

बच्चों के लिए बेस्ट पॉटी सीट की इस लिस्ट में हम 13 जाने माने ब्रांड को शामिल कर रहे हैं। यहां हम इन

ब्रांड्स के द्वारा तैयार की गई पॉटी सीट की खूबियों के बारे में जानेंगे। तो आइए, अब हम बिना देर किए इस लिस्ट में शामिल सभी नामों पर डालते हैं एक नजर।

1. सनबेबी पॉटी टॉयलेट ट्रेनर सीट

Sunbee potty toilet trainer seat

यह प्रोडक्ट खासतौर पर टॉडलर्स यानी कि एक से तीन साल तक के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। विभिन्न आकर्षक रंगों में आने वाली यह पॉटी सीट बच्चों की पॉटी ट्रेनिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। खास यह है कि आप इसे घर में किसी भी जगह पर रख सकते हैं, जहां आपका बच्चा पॉटी करने के लिए सहज महसूस करे।

खूबियां :

  • वजन में यह सीट काफी हल्की है।
  • साफ करने में आसान है।
  • इसमें एंटी जर्म लिड भी दिया गया है यानी व्यस्त होने पर आप साथ दिए कैप से पॉटी डक्ट को कवर कर सकते हैं, ताकि पॉटी से पैदा होने वाले बैक्टीरिया घर के वातावरण को दूषित न करें।
  • सभी किनारे गोल और चिकने हैं, जिससे बच्चे को चोट लगने की कोई गुंजाइश नहीं है।
  • बैठने के लिए सीट में अच्छा बैक सपोर्ट भी दिया गया है।
  • पॉटी डक्ट भी काफी गहरा बनाया गया है।
  • इसका बेस इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह बिलकुल भी फिसलता नहीं है।

2. मी मी सॉफ्ट कुशंड पॉटी सीट

Mi me soft cushioned potty seat

आपके बच्चे की टॉयलेट ट्रेनिंग में यह पॉटी सीट महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है। कारण यह है कि इसे कुछ इस तरह है से डिजाइन किया गया है कि इसे वेस्टर्न टॉयलेट सीट पर आसानी से फिक्स किया जा सकता है। अगर आपके घर में वेस्टर्न सीट वाला टॉयलेट है तो यह प्रोडक्ट आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

खूबियां :

  • यह स्टैंडर्ड साइज में आती है, इसलिए इसे किसी भी वेस्टर्न टॉयलेट सीट पर आसानी से फिक्स किया जा सकता है।
  • सॉफ्ट कुशंड सीट दी गई है, जिससे बच्चा सीट पर बिना किसी तकलीफ के बैठ सकता है।
  • सपोर्ट के लिए सीट के दोनों किनारों पर सपोर्ट हैंडल दिए गए हैं।
  • इसमें इस्तेमाल की गई प्लास्टिक बीपीए (एक रसायन) मुक्त है।

3. सनबेबी ब्लू ओसियन सॉफ्ट कुशन बेबी पॉटी सीट

Sunbebi Blue Ocean Soft Cushion Baby Potty Seat

यह पॉटी सीट खासतौर पर वेस्टर्न टॉयलेट सीट के लिए डिजायन की गई है। अगर आपके घर में वेस्टर्न स्टाइल टॉयलेट सीट है तो यह बेबी पॉटी सीट खास आपके लिए ही है। इस सीट को किसी भी वेस्टर्न टॉयलेट सीट पर आसानी से सेट किया जा सकता है।

खूबियां :

  • पॉटी सीट पर मुलायम कुशंड सीट दी गई है, जो बैठने में आरामदायक है।
  • सीट पर आकर्षक प्रिंटिंग दी गई है, जो बच्चे को आकर्षित कर सकती है।
  • दोनों किनारों पर सपोर्ट हैंडल दिए गए हैं।
  • इसे आप आसानी से धो सकते हैं और अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं।
  • पब्लिक टॉयलेट में भी इसे आप यूज कर सकते हैं।
  • इसका डिजायन एंटी स्प्लैश है, यानी पॉटी करते वक्त बच्चे का यूरिन सीट से बाहर नहीं निकलता।

4. आर फॉर रैबिट टिनी टोट्स एडेप्टेबल पॉटी ट्रेनिंग सीट

R for Rabbit Tiny Tots Adaptable Potty Training Seat

इस पॉटी सीट को एक बेहतरीन बेबी पॉटी सीट के तौर पर देखा जा सकता है। वजह यह है कि यह नार्मल पॉटी सीट की तरह इस्तेमाल की जा सकती है। साथ ही आप इसे अपनी इच्छा अनुसार वेस्टर्न टॉयलेट सीट पर भी फिक्स कर सकते हैं। खास यह है कि अपने नाम के अनुसार इसके बैक सपोर्ट पर रैबिट का स्ट्रक्चर प्रिंट किया गया है, जो बच्चों को जरूर पसंद आएगा।

खूबियां :

  • अच्छा बैक सपोर्ट दिया गया है।
  • डिजायन कुछ ऐसा है कि बच्चे इस पर बैठ कर खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।
  • इसे आसानी से साफ किया जा सकता है।
  • नार्मल पॉटी सीट बॉक्स में लिड कवर (पॉटी डक्ट को ढकने वाला कवर) दिया गया है।

5. वैडमैन्स टॉयलेट ट्रेनर बेबी पॉटी सीट

Wadmans toilet trainer baby potty seat

बच्चे को शुरुआती समय में पॉटी ट्रेनिंग देने के लिए इस बेबी पॉटी सीट को इस्तेमाल में लाना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे कुछ इस तरह से डिजायन किया गया है कि बच्चे इसे पॉटी ट्रेनिंग नहीं बल्कि एक फन गेम की तरह देखेंगे। इसका लुक बच्चों की साइकिल या बैठने वाले खिलौने की तरह है, जिसमें फ्रंट में कार्टून फेस दिया गया है।

खूबियां :

  • इसका बेस फिसलता नहीं है, इसलिए यह कहीं भी इस्तेमाल के लिए रखी जा सकती है।
  • पांच महीने से लेकर 36 महीने तक के बच्चों के लिए उपयुक्त है।
  • 100 प्रतिशत शुद्ध प्लास्टिक से तैयार की गई है।
  • आसानी से साफ की जा सकती है।
  • पॉटी साफ करने के लिए रिमूवेबल ट्रे दी गई है।
  • लिड कवर (पॉटी डक्ट को ढकने वाला कवर) दिया गया है, जो दुर्गंध को फैलने से रोक सकता है।

6. इकेया TOSSIG टॉयलेट सीट

IKEA TOSSIG Toilet Seat

इस टॉयलेट सीट को बनाने वाली कंपनी से इसे एक सामान्य वेस्टर्न टॉयलेट सीट की तरह डिजायन किया है। यह आसानी से वेस्टर्न टॉयलेट सीट पर फिक्स की जा सकती है। सीधे शब्दों में कहें तो बच्चों को साधारण तरीके से टॉयलेट ट्रेनिंग देने के लिए यह बेबी पॉटी सीट बेस्ट है।

खूबियां :

  • मुलायम और गोल किनारे दिए गए हैं, ताकि बच्चे को बैठने में कोई तकलीफ न हो।
  • एंटी-स्लिप मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।
  • प्रयोग में लाने के दौरान इसे दीवार पर आसानी से लटकाया जा सकता है।
  • सुरक्षित प्लास्टिक का उपयोग किया गया है।
  • डिटर्जेंट की मदद से आप इसे रोज साफ कर सकते हैं।

7. लिटिल पंपकिन प्लास्टिक किंगडम पॉटी सीट फॉर किड्स

Little Pumpkin Plastic Kingdom Potty Seat for Kids

इस बेबी पॉटी सीट को बनाने वाली कंपनी ने बच्चे की सुविधा और सुरक्षा दोनों का खास ख्याल रखा है। इसके डिजायन को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि बच्चा बेझिझक इस पॉटी सीट को इस्तेमाल कर सकता है। ये पॉटी सीट 6 महीने से लेकर 3 साल के बच्चों के लिए उपयुक्त है।

खूबियां :

  • यह पॉटी सीट नॉन टॉक्सिक और इकोफ्रेंडली मटेरियल से तैयार की गई है।
  • इसमें इस्तेमाल मटेरियल मजबूत और टिकाऊ है।
  • बेस को फिसलन रहित बनाया गया है।
  • किनारे गोल और घुमावदार है।
  • ऊंचा बैक सपोर्ट दिया गया है, ताकी बच्चे आसानी से इस पर बैठ सकें।
  • खास लड़कों के लिए स्प्लैश गार्ड दिया गया है, जिससे बच्चे का यूरिन पॉटी सीट के बाहर न आए।

8. आर्कमिडो पॉटी ट्रेनिंग सीट फॉर किड्स टॉडलर्स

Arcamido Potty Training Seat for Kids Toddlers

जैसा कि नाम से ही साफ है, यह बेबी पॉटी सीट खासकर टॉडलर्स यानी एक से तीन साल तक के बच्चों के लिए तैयार की गई है। यह देखने में आकर्षक है। सबसे खास बात यह है कि यह प्रोडक्ट ‘30 डेज मनी बैक गारंटी’ के साथ मिल रहा है।

खूबियां :

  • वेस्टर्न टॉयलेट सीट पर आसानी से सेट हो जाती है।
  • त्वचा पर सौम्य और आरामदायक है।
  • फिसलने की कोई गुंजाइश नहीं है।
  • ग्रिप हैंडल्स दिए गए हैं।
  • इस्तेमाल के बाद आप इसे दीवार पर लटका सकते हैं।
  • हाई स्प्लैश गार्ड दिया गया है।

9. MUGALE बेबी टॉयलेट ट्रेनिंग पॉटी सीट

MUGALE Baby Toilet Training Potty Seat

यह प्रोडक्ट देखने में काफी कमाल का है। वजह है इसकी खास बनावट। यह देखने में बिलकुल किसी वेस्टर्न टॉयलेट सीट की तरह लगता है। खास यह है कि यह इतना हल्का है कि इसे कहीं भी उठाकर रखा जा सकता है। अगर इसे बच्चे के टॉयलेट ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल किया जाता है तो बेशक यह प्रभावशाली साबित हो सकता है।

खूबियां :

  • रिमूवेबल ट्रे दी गई है, यानी ट्रे हटा कर पॉटी को साफ किया जा सकता है।
  • बैठने में आरामदायक है।
  • 6 से 36 महीने तक के बच्चों के लिए उपयुक्त है।
  • 100 प्रतिशत वर्जिन यानी शुद्ध प्लास्टिक का प्रयोग हुआ है।
  • हाइजेनिक है।
  • बच्चे को वेस्टर्न टॉयलेट में बैठने का अनुभव देती है।

10. SYGA बेबी टॉयलेट सीट

SYGA Baby Toilet Seat

कंपनी ने इस बेबी पॉटी सीट को खासतौर पर वेस्टर्न टॉयलेट में इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया है। कहने का मतलब यह है कि बेहतरीन सपोर्ट के साथ यह सीट किसी भी वेस्टर्न टॉयलेट सीट पर आसानी से फिक्स हो जाती है। इससे बच्चे की टॉयलेट ट्रेनिंग में मदद मिल सकती है। 

खूबियां :

  • यह सीट नॉन टॉक्सिक है और पॉलीप्रोपोलीन (थर्मोप्लास्टिक) से तैयार की गई है।
  • गोल और घुमावदार किनारे दिए गए हैं।
  • नॉन स्लिप मटेरियल का इस्तेमाल हुआ है।
  • आरामदायक सीट दी गई है।
  • साइड में सपोर्ट हैंडल दिए गए हैं।

11. ला-कोरसा केई-4 प्लास्टिक बेबी पॉटी ट्रेनिंग सीट

La-Corsa KE-4 Plastic Baby Potty Training Seat

यह प्रोडक्ट खासतौर पर एक साल से सात साल के बीच के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। यह बेबी पॉटी सीट बच्चों को सीधे टॉयलेट सीट का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करती है। वहीं, खास यह है कि इसके साथ एक प्लास्टिक लैडर (सीढ़ी) भी दी गई है, जो बच्चों को स्वंय सीट का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करती है।

खूबियां:

  • इस्तेमाल करने में आसान है।
  • आसानी से किसी भी वेस्टर्न टॉयलेट सीट पर सेट हो जाती है।
  • फिसलन रहित मटेरियल का उपयोग किया गया है।
  • इको फ्रेंडली है।
  • पकड़ने के लिए दोनों तरफ सपोर्ट हैंडल भी दिए गए हैं।
  • सीढ़ी की हाईट आवश्यकतानुसार सेट की जा सकती है

12. लवलैप बेबी पॉटी ट्रेनिंग सीट

Lovelap Baby Potty Training Seat

यह एक मल्टीपर्पज बेबी पॉटी सीट है, जिसे सामान्य बेबी पॉटी सीट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और जरूरत पर सीधे टॉयलेट सीट पर भी। कहने का मतलब यह है कि आप चाहें तो इसे किसी भी वेस्टर्न टॉयलेट सीट पर इसे सेट कर सकते हैं।

खूबियां :

  • यूरोपियन स्टैंडर्ड द्वारा सर्टिफाइड है।
  • मजबूत और गोल व घुमावदार किनारे हैं।
  • इसमें लिड बाउल भी दिया गया है, जिससे पॉटी को आसानी से साफ किया जा सकता है।
  • यह पॉटी सीट हल्की है।
  • स्प्लैश गार्ड दिया गया है।
  • लिड कवर दिया गया है, जो इस्तेमाल के बाद दुर्गंध को फैलने से रोकता है।

13. ट्रूफे बेबी प्लास्टिक डक शेप्ड पॉटी शीट

Truefay Plastic Plastic Duck Shaped Potty Sheet

यह एक आकर्षक बेबी पॉटी सीट है, जो देखने में किसी बत्तख के कार्टून कैरेक्टर जैसी दिखती है। इस कारण बच्चे इस पॉटी सीट को देखकर काफी आकर्षित हो सकते हैं और बार-बार इस पर बैठने की इच्छा जाहिर कर सकते हैं। ऐसे में इसे अपने बेबी की पॉटी ट्रेनिंग का हिस्सा बनाना अच्छा विचार साबित होगा। 

खूबियां :

  • चौड़ी सीट दी गई है, जो बैठने में आरामदायक अनुभव कराती है।
  • दोनों तरफ सपोर्ट हैंडल दिए गए हैं।
  • स्प्लैश गार्ड दिया गया है।
  • ऊंचा बैक सपोर्ट दिया गया है, जो फोल्डेबल है और लिड कवर का भी काम कर सकता है।
  • मजबूत प्लास्टिक से बना हुआ है, जो लंबे समय तक चलेगा।
  • आसानी से साफ किया जा सकता है।
  • लड़के और लड़की दोनों के लिए उपयुक्त है।

लेख के अगले भाग में अब हम आपको बच्चों के लिए पॉटी सीट खरीदते समय ध्यान रखने वाली कुछ खास बातें बताएंगे।

बच्चों के लिए पॉटी सीट खरीदते वक्त कौन सी बातें ध्यान में रखें

बच्चों के लिए पॉटी सीट खरीदते समय निम्न बातों का मुख्य रूप से ध्यान रखना चाहिए।

  • पॉटी सीट को तैयार करने के लिए हाइजेनिक और इको फ्रेंडली प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया हो।
  • बैठने में बच्चे के लिहाज से आरामदायक हो।
  • अच्छा बैक सपोर्ट दिया गया हो।
  • कोई भी शार्प एज न दिया गया हो।
  • आसानी से साफ की जा सके।
  • वजन अधिक न हो।
  • स्प्लैश गार्ड दिया गया हो, ताकि यूरिन सीट से बाहर न आए।
  • लिड कवर दिया गया हो ताकि दुर्गंध को फैलने से रोका जा सके।
  • मजबूत हो ताकि लंबे समय तक इसका इस्तेमाल किया जा सके।

अब तो आप टॉप 13 बेस्ट पॉटी सीट बनाने वाली कंपनियों के बारे में जान गए होंगे। साथ ही आपको ऊपर दी गई लिस्ट में शामिल सभी बेबी पॉटी सीट की खूबियां भी मालूम हो गई होंगी। अब आपसे यह उम्मीद की जा सकती है कि आप अपने बच्चे के लिए इनमें से किसी एक उपयुक्त बेबी पॉटी सीट को चुन सकते हैं। फिर देर किस बात की, अपने बच्चे के लिए उपयुक्त सबसे बेस्ट बेबी पॉटी सीट का चुनाव करें और उसे बेहतर टॉयलेट ट्रेनिंग दें। उम्मीद करते हैं कि यह लेख काफी हद तक आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown