Written by

बच्चों की अच्छी सेहत के लिए उनकी हर जरूरत का ध्यान रखना जरूरी है। उन्हें जितनी जरूर पर्याप्त पोषण की है, उतनी ही जरूरी अच्छी नींद की है। इसलिए, बच्चों की बेहतर नींद के लिए स्लीपिंग बैग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एक बेस्ट स्लीपिंग बैग न सिर्फ बच्चों को अच्छी नींद लेने में मदद कर सकता है, बल्कि उन्हें कई प्रकार के जोखिम से भी बचा सकता है। माॅमजंक्शन के इस आर्टिकल में हम बच्चों के लिए सबसे अच्छे स्लीपिंग बैग के बारे में बता रहे हैं। साथ ही कुछ टिप्स भी बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप अपने बच्चे के लिए एक बेहतर स्लीपिंग बैग खरीद सकते हैं।

सबसे पहले हम जानते हैं बच्चों के लिए बेस्ट स्लीपिंग बैग के बारे में।

बच्चों के लिए 9 सबसे अच्छे स्लीपिंग बैग

1. ऑरेंज एंड आर्किड 3 इन 1 बेबी कॉटन बेड कम स्लीपिंग बैग

CravingOrange Orchid 3 in 1 Baby Cotton Bed Cum Sleeping Bag

बच्चों को सोने के लिए बेहतर और आरामदायक जगह की जरूरत होती है। ऑरेंज एंड आर्किड का यह 3 इन 1 स्लीपिंग बैग इस जरूरत को पूरा कर सकता है। इस स्लीपिंग बैग को तीन प्रकार से इस्तेमाल किया जा सकता है। पहला सोने के बिस्तर के रूप में, दूसरा यात्रा करते समय शिशु को कैरी करने के लिए और तीसरा बच्चे को मच्छर से बचाने के साथ ही उसे गर्म रखने के लिए रैपर के रूप में। इसे नर्म व मुलायम कॉटन से बनाया गया है, जो बच्चों को कोमलता का एहसास कर सकता है।

गुण:

  • यह जन्म से लेकर 6 माह तक के बच्चों के लिए उपयुक्त है।
  • यह वजन में हल्का है और इसे आप अपने साथ बाहर भी ले जा सकते हैं।
  • इसका उपयोग रोजाना कर सकते हैं।
  • यह बच्चे के पूरे शरीर को कवर करता है।
  • इसका अंदरूनी भाग रिक्रॉन से भरा है, जिससे आप इसको आसानी से धो सकते हैं।
  • इसकी जिप ड्यूरेबल है और इस बैग को आसानी से पैक करती है।

अवगुण:

  • इसका बेस यानी नीचे का हिस्सा ज्यादा मोटा नहीं है।
  • इसमें से जले हुए प्लास्टिक की तरह गंध आ सकती है।

2. अमरदीप एंड को. बेबी स्लीपिंग बैग कम बेबी कैरी बैग

Amardeep Co Baby Sleeping Bag Less Baby Carry Bag

अमरदीप भारत की जानीमानी कंपनी है और यह बच्चों के लिए उपयोग की जानी वाली वस्तुओं का निमार्ण करती है। उन्हीं में से एक प्रोडक्ट है यह बेबी स्लीपिंग बैग। इसका उपयोग दो प्रकार से कर सकते हैं, एक तो स्लीपिंग बैग के रूप में और दूसरा कैरी बैग के रूप में। यह वजन में हल्का है और बच्चों के लिए आरामदायक है। अच्छी नींद लेने के लिए इसे अच्छे उत्पाद की श्रेणी में रख सकते हैं।

गुण:

  • इसे मुलायम, सुरक्षित और बच्चों की त्वचा के अनुकूल कपड़े से बनाया गया है।
  • यह आकर्षक और हल्के रंगों में आता है। इसका हल्का रंग बच्चों की आंखों में चुभता नहीं है।
  • इसे आसानी से धोया जा सकता है।

अवगुण:

  • इसकी जिप ड्यूरेबल नहीं है।
  • कुछ लोगों को इसमें से अजीब-सी गंध महसूस हो सकती है।

3. फन बेबी 3 इन 1 मल्टी यूज बेबी कॉटन बेड कम स्लीपिंग बैग

Fun Baby 3 in 1 Multi Use Baby Cotton Bed Cum Sleeping Bag

यह बेबी के लिए अच्छा स्लीपिंग बैग साबित हो सकता है। शिशु को इसमें लेटाने से उसे सुखद व आरामदायक वातावरण मिलता है। साथ ही अच्छी नींद आती है। इसका उपयोग जन्म से लेकर 6 माह तक के बच्चों के लिए आसानी से किया जा सकता है। यह 66 सेमी x 30 सेमी के आकार में आता है।

गुण:

  • इसके अंदर आरामदायक, नरम और फ्लफी फाइबर को भरा जाता है, जो बच्चे को कोमल एहसास प्रदान करा सकता है।
  • यह वजन में हल्का है। इसे यात्रा के दौरान बच्चे को सुरक्षित रखने के साथ ही आरामदायक नींद लेने के लिए बनाया गया है।
  • इसे प्रीमियम गुणवत्ता वाले ब्रीथेबल, हाइपोएलर्जेनिक व नॉन-टॉक्सिक कपड़े से बनाया गया है, जो कई प्रकार से बच्चे की त्वचा की रक्षा कर सकता है।
  • इस बैग को कई प्रकार से उपयोग किया जा सकता है, जैसे कॉटन बेड, स्लीपिंग बैग, कैरी बैग, सेफ्टी बैग, बेबी रैपर, बेबी कैरियर व नेस्ट बैग।
  • इसे वॉशिंग मशीन में धोया जा सकता है।
  • बच्चे को अच्छी तरह से कवर करने के लिए इसमें तीन जिप लगी हुई हैं।

अवगुण:

  • गर्मी के दौरान यह अंदर से अधिक गर्म हो जाता है, जो बच्चे के लिए ठीक नहीं है।
  • धोने के बाद यह थोड़ा सिकुड़ सकता है।

4. मी मी बेबी कॉजी कैरी नेस्ट बैग

Me baby baby cozy carry bag

बाजार में बच्चों से संबंधित मी मी कंपनी के कई प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। यहां हम इसके कॉजी कैरी नेस्ट बैग के बारे में बात कर रहे हैं। इसे कंपनी ने इस प्रकार डिजाइन किया है कि यह घर में और यात्रा के दौरान बच्चे को सुरक्षित व आरामदायक नींद प्रदान करने में मदद कर सकता है। यह कई प्रकार के रंगों और आकर्षक चित्रों में उपलब्ध है।

गुण:

  • इसका कपड़ा बच्चे की नाजुक त्वचा पर कोमलता प्रदान करता है।
  • यह धोने में आसान है।
  • इसका उपयोग जन्म से लेकर 6 माह तक के बच्चों के लिए किया जा सकता है।
  • इसे आसानी से किसी भी छोटे बैग में रखकर कैरी किया जा सकता है।
  • यह बच्चे के चेहरे को छोड़कर सिर से लेकर पैर तक कवर कर सकता है।

अवगुण:

  • इसका उपयोग सिर्फ स्पीलिंग बैग के रूप में ही कर सकते हैं।
  • अन्य उत्पादों के मुकाबले महंगा है।

5. मॉम एंड सन 2 इन 1 बेबीस स्लीपिंग एंड कैरी बैग

Mom and Son 2 in 1 Baby Sleeping and Carry Bag

माॅम एंड सन कंपनी का यह एक बेहतरीन और सुरक्षा प्रदान करने वाला स्लीपिंग बैग है। यह न सिर्फ बच्चे को सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि इसमें बच्चे आसानी से अपनी नींद ले सकते हैं, वो भी बिना किसी परेशानी के। इसका उपयोग 0 से लेकर 6 माह तक के बच्चा के लिए आसानी से किया जा सकता है।

गुण:

  • इसे बहुत ही मुलायम कपड़े से बनाया है, जो आपके बच्चे को एक आरामदायक और अच्छी नींद प्रदान कर सकता है।
  • इसमें अच्छे तरीके से फ्लैश फिलिंग की गई है, जो इसे ज्यादा आरामदायक बनाती है।
  • इस स्लीपिंग बैग का इस्तेमाल कहीं भी कर सकते हैं क्योंकि यह पोर्टेबल और वजन में हल्का होता है।
  • इसे पूरी तरह से खोलकर बिस्तर के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
  • इसके साथ ही इसे कैरी बैग के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह बैग बच्चे को मच्छर और अन्य कीट पतंगों से भी बचा सकता है।
  • इसे आसानी से धाेया जा सकता है।

अवगुण:

  • इसका उपयोग गर्मी के दाैरान उपयुक्त नहीं है।

6. सनबेबी बेबी बेडिंग

Sunbee baby bedding

सनबेबी कंपनी का यह बेड मच्छरदानी के साथ जुड़ा हुए बिस्तर सेट है, जिसे विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए तैयार किया गया है। इसे अच्छी गुणवत्ता वाले कॉटन के कपड़े से तैयार किया गया है, जो बच्चे को मच्छरों से सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही आरामदायक और अच्छी नींद प्रदान करा सकता है।

गुण:

  • यह न्यू बॉर्न बेबी के लिए सबसे अच्छे उपहारों में से एक हो सकता है।
  • इसका उपयोग जन्म से लेकर 18 माह तक के बच्चों काे सुलाने के लिए किया जा सकता है।
  • मच्छरों और कीड़ों से बचाने के लिए मच्छरदानी और अच्छी नींद के लिए तकिये के साथ इसे बनाया गया है।
  • यह आकार में बड़ा है, जिस कारण इसका उपयोग 18 माह तक के शिशु के लिए किया जा सकता है।
  • कॉटन से बने नरम और मोटे कुशन शिशु को आराम प्रदान कर सकते हैं।
  • इसे आसानी से फोल्ड करके कहीं भी रखा जा सकता है।

अवगुण:

  • अगर नेट को ठीक तरह से सेट न किया जाए, तो यह बच्चे पर गिर सकता है।
  • इसको सेट करना थोड़ा कठिन हो सकता है।

7. बेबी 3 इन 1 कॉटन बेड कम कैरी बेड बेबी स्लीपिंग बैग

Baby 3 in 1 Cotton Bed Low Carry Bed Baby Sleeping Bag

बेबी कंपनी के इस स्लीपिंग बैग को साॅफ्ट कॉटन से बनाया जाता है, जो बच्चे को सोते समय मखमली एहसास प्रदान करता है। इसे जन्म से लेकर 6 माह तक के बच्चे के लिए उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह बच्चों को सुरक्षित और आरामदायक नींद लेने में मदद कर सकता है।

गुण:

  • इस बैग को यूरोपीय मानकों द्वारा प्रमाणित किया गया है।
  • इसे तीन प्रकार से उपयोग किया जा सकता है, पहला स्लीपिंग बैग, दूसरा कैरी बैग और तीसरा नेस्ट बैग के रूप में।
  • यह वजन में हल्का है और इसका उपयोग यात्रा के दौरान बच्चे को सुलाने के लिए आसानी से किया जा सकता है।
  • यह 3 जिप लॉकिंग सिस्टम के साथ आता है।

अवगुण:

  • इसे धोना मुश्किल भरा है और इसे गर्मी के दौरान भी उपयोग नहीं किया जा सकता है।

8. टोडिलोन 3 इन 1 बेबी कॉटन बेड कम स्लीपिंग बैग

Todilone 3 in 1 Baby Cotton Bed Cum Sleeping Bag

टोडिलोन बेबी स्लीपिंग बैग शिशु को सुखद नींद लेने के लिए आरामदायक वातावरण प्रदान करता है। इसे जन्म से लेकर 8 महीने तक के बच्चे के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसे तीन प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे – कैरी नेस्ट, स्लीपिंग बैग और बेबी रैपर के रूप में।

गुण:

  • इस बैग को प्रीमियम गुणवत्ता वाले सॉफ्ट कपड़े से बनाया गया है।
  • पूरी तरह से खोलने के बाद इसका उपयोग बिस्तर के रूप में भी किया जा सकता है।
  • यह हल्का होता है और यात्रा के दौरान ले जाने में आसान है।
  • इसका हेड हुड बच्चे के सिर और कान को ढकने में मदद करता है।
  • यह बच्चे को मच्छरों और कीड़े से भी बचा सकता है।
  • बैग को उच्च गुणवत्ता वाले पॉलीफिल कुशन से भरा गया है, जो बच्चे को अतिरिक्त कोमलता और आराम प्रदान करता है।

अवगुण:

  • इसका उपयोग लंबे समय तक नहीं किया जा सकता है।
  • धोने पर यह सिकुड़ सकता है और अपनी गुणवत्ता को खो सकता है।

9. नागर इंटरनैशनल बेबीज कॉटन स्लीपिंग बैग

Nagar International Babies Cotton Sleeping Bag

बच्चों को बेहतर नींद और आराम के लिए यह एक और स्लीपिंग बैग है। इसको साफ्ट कॉटन से बनाया गया है और यह नवजात शिशु के उपयोग के लिए एक अच्छा प्रोडक्ट हो सकता है। यह वजन में हल्का है और इसे आसानी से कहीं भी लेकर जा सकते हैं। यह स्लीपिंग बैग बच्चे को सुरक्षित और आरामदायक नींद प्रदान कर सकता है।

गुण:

  • इस बैग को नरम, सुरक्षित और त्वचा के अनुकूल कपड़े से बनाया गया है, जो बच्चे की कोमल त्वचा के लिए अच्छा हाे सकता है।
  • इसे आसानी से धोया जा सकता है।
  • इसका इस्तेमाल घर में, घर के बाहर और यात्रा के दौरान आसानी से कर सकते हैं।
  • यह तीन प्रकार की जिप लॉकिंग सिस्टिम के साथ आता है।

अवगुण:

  • आकार में छोटा है, जिस कारण सिर्फ नवजात शिशुओं के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • लगातार उपयोग करने पर यह जल्दी खराब हो सकता है।

आइए, अब बच्चों के लिए स्लीपिंग बैग खरीदते समय याद रखने वाले कुछ जरूरी टिप्स भी जान लेते हैं।

बच्चों के लिए स्लीपिंग बैग खरीदते वक्त क्या बातें ध्यान में रखें

आप जब भी स्लीपिंग बैग खरीदने के बारे में सोचें, तो निम्न बातों पर जरूर गौर करें:

  • स्लीपिंग बैग ब्रीथेबल, हाइपोएलर्जेनिक और नॉन-टॉक्सिक कपड़े से बना होना चाहिए।
  • बैग बनाने के लिए प्रीमियम गुणवत्ता वाले मुलायम, सुरक्षित और त्वचा के अनुकूल कपड़े का उपयोग किया गया हो।
  • बैग को कई प्रकार से उपयोग किया जा सकता हो जैसे कि कॉटन बेड, स्लीपिंग बैग, कैरी बैग, सेफ्टी बैग, बेबी रैपर और बेबी कैरियर बैग आदि।
  • बैग वॉशेबल होना चाहिए, ताकि उसे समय-समय पर धोया जा सके।
  • बच्चे को घर में और यात्रा के दौरान सुरक्षित व आरामदायक नींद प्रदान हो सके।
  • स्लीपिंग बैग वजन में हल्का और फोल्डेबल होना चाहिए, ताकि उसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सके।
  • ऑनलाइन उसकी रेटिंग और अन्य यूजर्स के रिव्यू जरूर चेक करें।
  • कोई भी प्रोडक्ट भरोसेमंद डीलर से या फिर हमारे द्वारा दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक करके ही खरीदें।

आर्टिकल के माध्यम से आपने जाना कि बच्चाें की सुरक्षित व आरामदायक नींद लेने के लिए स्लीपिंग बेबी किस प्रकार जरूरी हैं। इसलिए, अगर आपने अभी तक अपने बेबी के लिए स्लीपिंग बैग नहीं लिया है, तो आज ही ऑर्डर करें। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आर्टिकल में हर प्रोडक्ट के साथ अमेजन लिंक दिया है। आप बस बाय नाउ बटन पर क्लिक करें और घर बैठे-बैठे उस प्रोडक्ट को खरीदें। बच्चों से जुड़े ऐसे और प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए मॉमजंक्शन के अन्य आर्टिकल जरूर पढ़ें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown

Community Experiences

Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals. Let our readers get your unique perspectives and do better together! Read our Comment Policy to know about the guidelines.