Written by

शिशु के मानसिक और शारीरिक विकास में खिलौनों की बड़ी भूमिका होती है। इसी वजह से बच्चे के लिए मनोरंजक और शैक्षिक खिलौने खरीदने की सलाह दी जाती है। बाजार में यूं तो एक से बढ़कर एक खिलौने हैं, लेकिन इनमें से सुरक्षित और बेस्ट खिलौना चुनना आसान काम नहीं है। वहीं, खिलौनों की विभिन्न वैरायटी इसके चुनाव को कठिन बना देती है। इसी वजह से मॉमजंक्शन के इस लेख में 12 ऐसे खिलौनों की लिस्ट दी गई है, जो 8 महीने के शिशु के लिए अच्छे व सुरक्षित हैं। साथ ही यहां खिलौनों की खरीददारी से जुड़े जरूरी टिप्स भी हमने दिए हैं। आप इस लेख में दिए गए अमेजन लिंक से खिलौने को खरीदकर अपने नन्हे-मुन्ने को सरप्राइज दे सकते हैं।

आइए, जानते हैं 8 महीने के बच्चे के लिए 12 बेहतरीन खिलौनों के बारे में।

8 महीने के बच्चे के लिए 12 बेहतरीन खिलौने | Toys For 8 Month Old Baby India

8 महीने के बच्चे खिलौने व अन्य वस्तुओं को झट से मुंह में डालना चाहते हैं। इसी वजह से खिलौनों का चुनाव सावधानी से किया जाना चाहिए। आइए, जानते हैं कि 8 महीने के बच्चे को किस प्रकार के खिलौने दिए जा सकते हैं।

1. किड्स दुकान म्यूजिकल फ्लैश ड्रम

Kids Shop Musical Flash Drum

किड्स दुकान का यह संगीतमय टॉय ड्रम बच्चों को मस्ती करते हुए म्यूजिकल दुनिया की सैर करा सकता है। यह ड्रम मजबूत है और इसमें शामिल ड्रम स्टिक्स बिल्कुल असली ड्रम स्टिक्स जैसी दिखाई देती हैं। आइए, जानते हैं इस मजेदार खिलौने की अन्य खासियत के बारे में।

खूबियां : 

  • खिलौने में फूड ग्रेड रंगों का इस्तेमाल किया गया है।
  • बच्चे की संगीत के प्रति लगाव और जिज्ञासा पैदा करने में यह खिलौना सहायक हो सकता है।
  • इस खिलौने में लाइट जलती है, जो शिशु को खेलने के लिए प्रेरित करती है।
  • इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री विषैली नहीं है।
  • इस खिलौने में 3 गेम मोड, 9 मधुर आवाजें और 9 ड्रम साउंड हैं।
  • इस ड्रम की साउंड को कंट्रोल किया जा सकता है।
  • ड्रम का रंग चमकीला है, जिस वजह से शिशु इसकी ओर आकर्षित हो सकता है।
  • बच्चा खिलौने की मदद से रंगों को पहचानना सीख सकता है।
  • ड्रम के साथ आने वाली ड्रम स्टिक्स को बच्चा आसानी से पकड़ सकता है।

2. फिशर प्राइस लाफ एंड लर्न सिस वाकर

Fisher Price Laugh and Learn Sis Walker

यह एक क्यूट वॉकर है, जिसे बच्चे खेलने के साथ ही चलते हुए सपोर्ट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें बच्चे के मनोरंजन के लिए कई मजेदार फीचर्स हैं। यह रंग-बिरंगा वॉकर 8 महीने के शिशु के मानसिक विकास में मदद कर सकता है।

 खूबियां : 

  • इसमें बच्चे के लिए कई रोमांचक गतिविधियां हैं, जैसे रोलर्स, फ्लिप पेज, स्पिनर।
  • शिशु बैठकर इस वॉकर के प्ले पैनेल से खेल सकता है और फिर वॉकर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इस वॉकर को चलाने और बैठकर इससे खेलने की प्रक्रिया के दौरान बच्चों का हल्का मसल वर्कआउट हो जाता है।
  • यह खिलौना बच्चे को अक्षर, रंग, संख्या व शब्द से परिचित कराता है।
  • शिशु की बढ़ती उम्र के साथ इस बेबी वॉकर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • यह खिलौना बच्चों में जिज्ञासा जगाता है और उसके बाद उनका भरपूर मनोरंजन कर सकता है।
  • इसमें 75 से ज्यादा साउंड हैं, जो बच्चे को अधिक खेलने के लिए प्रेरित करते हैं।

खामियां :

  • इसके पहियों में कोई स्टॉपर नहीं है और यह चिकने फर्श पर तेजी से फिसल सकता है।

3. लिटिल सॉफ्ट बेबी बॉल

Little soft baby ball

यह रंगबिरंगी बॉल बच्चे को बहुत पसंद आती है। इस बॉल में से झुनझुने जैसी आवाज निकलती है। नरम सामग्री से बनी यह बॉल बच्चों को खेल-खेल में विभिन्न रंग, आकार और आवाज की पहचान करना सिखाती है।

खूबियां : 

  • यदि आप एक ऐसे टॉय की तलाश में हैं, जो सॉफ्ट हो तो यह अच्छा विकल्प है।
  • इसमें कोई शार्प एज (नुकीलापन) नहीं हैं।
  • यह बॉल इतनी बड़ी है कि शिशु इसे निगल नहीं सकते।
  • छोटे बच्चे आसानी से हाथ में बॉल को पकड़ सकते हैं।
  • इसको वाशिंग मशीन में धोया जा सकता है।
  • यह बॉल लाइटवेट (हल्की) है।

4. टॉय शाइन ड्रीम प्रिंसेस डॉल

Toy Shine Dream Princess Doll

अपने बच्चे के लिए प्यारी और सुंदर-सी डॉल खरीदना चाहते हैं, तो यह अच्छा विकल्प है। इसे देखकर कोई भी बच्चा खुश हो सकता है। यह एक म्यूजिकल डॉल है, जो डिज्नी प्रिंसेस की तरह दिखाई देती है। इसमें 4 डी लाइट जलती है और यह डॉल फर्श पर चलती है।

खूबियां : 

  • यह डॉल बहुत आकर्षक और रंगबिरंगी है।
  • इसमें से निकलने वाला संगीत बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित कर सकता है।
  • यह डॉल काफी मजबूत है।
  • फर्श पर चलते हुए डॉल अगर किसी वस्तु से टकराती है, तो खुद अपनी दिशा बदल लेती है।
  • यह प्रिंसेस डॉल जब फर्श पर चलती है, तो बच्चे इसे पकड़ने के लिए इसके पीछे-पीछे चलने को प्रेरित होते हैं, जिससे शिशु का शारीरिक और मानसिक विकास हो सकता है।
  • यह डॉल बैटरी से चलती है। बैटरी खत्म होने पर नई बैटरी को इसमें लगाया जा सकता है।

5. फिशर प्राइस म्यूजिकल वॉकर लायन

Fisher Price Musical Walker Lion

यह एक शानदार बेबी वॉकर है, जिसमें आगे की ओर एक क्यूट लॉयन कार्टून बना है। इसके साथ दो तरीके से खेला जा सकता है। बच्चे इसे खड़े होकर चला सकते हैं और आगे बने प्ले पैनल के पास बैठकर खेल भी सकते हैं। इसमें कई प्रकार की प्ले एक्टिविटी भी हैं।

खूबियां :

  • इसमें आठ अलग-अलग गतिविधियां हैं, जो शिशु के छोटे हाथों को व्यस्त रखती हैं।
  • इसमें रोशनी, ध्वनि और संगीत भी है, जो बच्चों को मजेदार लग सकता है।
  • यह वॉकर मजबूत है और बच्चा इसे धक्का देकर चलना सीख सकता है।
  • इसमें लगा हैंडल बच्चे के पकड़ने के लिए उपयुक्त है।
  • शिशु इसमें लगी पियानो कीज को दबाकर खुद म्यूजिक बजा सकता है।
  • खिलौने में बने लॉयन कार्टून की नाक को दबाने पर लाइट जलती है।
  • यह वॉकर बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हो सकता है।

6. चिको इजी ग्रास्प की

Chico Easy Grasp Key

बच्चे का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह एक बेहतरीन खिलौना है। इसमें एक छल्ले में 3 चाबी के आकार के पेंडेंट हैं। इसमें कोई नुकीला किनारा नहीं है और यह इतना बड़ा है कि बच्चे इसे निगल नहीं सकते। इसी वजह से यह बच्चों के लिए सुरक्षित खिलौना है।

खूबियां : 

  • यह एक रंगबिरंगा खिलौना है, जो आपके बच्चे को आकर्षित कर सकता है।
  • बच्चा इसे आसानी से हाथों में पकड़ सकता है।
  • शिशु जब इस खिलौने को पकड़कर दबाता है, तो इसमें से बहुत अच्छी आवाज निकलती है।
  • इन कीज की ऊपरी परत उभरी हुई है, जो आरामदायक और सुरक्षित बेबी टीथर की तरह काम करता है।
  • यह लाइटवेट है।
  • इससे खेलने पर बच्चा हाथों की गतिविधियां और वस्तुओं को संभालना सीखते हैं।

7. फिशर प्राइज बीड बॉल

Fisher Prize Bead Ball

यह रंग बिरंगी बॉल आपके बच्चे के लिए एक शानदार खिलौना साबित हो सकती है। यह बॉल मजबूत प्लास्टिक से बनी है। इसमें कई रंग और आकार की बीड्स हैं। हिलाने पर यह बॉल आवाज करती हैं, जिससे बच्चे बहुत खुश होते हैं। मनोरंजक ही नहीं, बल्कि यह खिलौना शैक्षिक भी है।

खूबियां : 

  • इस बॉल में लगे बीड्स को खींचना, सरकाना और घुमाना शिशु के मस्तिष्क के विकास में सहायक हो सकता है।
  • इसके विभिन्न रंग शिशु के दृष्टि विकास में मदद कर सकते हैं।
  • इस खिलौने को जमीन पर लुढ़काकर या पकड़कर बच्चे खेल सकते हैं।
  • खिलौने से बच्चे खेल-खेल में रंगों की पहचान करना सीख सकते हैं।
  • यह बॉल लाइटवेट है और शिशु इससे देर तक खेल सकते हैं।
  • खिलौने से बच्चे चीजों को पकड़ना, हिलाना और लुढ़कना सीख सकते हैं।
  • मोटर स्किल को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

8. लवलैप काओ रैटल फॉर बेबी

Lovelock Cao Rattle for Baby

यह एक तरह का झुनझुना है। बच्चा जब इसे हिलाता है, तो मधुर आवाज निकलती है। यह दिखने में बहुत आकर्षक है। यह गाय, बिल्ली, बत्तख और मुर्गी समेत कई जानवरों की शेप में मिलता है। ये मल्टीकलर खिलौना 8 महीने के बच्चे के लिए उपयुक्त है, क्योंकि इस समय शिशु ध्वनि और रंगों का आनंद उठाने लगते हैं।

खूबियां : 

  • ये झुनझुना बच्चों को पहली नजर में पसंद आ सकता है, क्योंकि यह दिखने में क्यूट और चमकीले रंग का है।
  • 3 महीने से अधिक उम्र के बच्चे इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • खिलौने का जानवर वाला डिजाइन, बच्चों को मनमोहक लगता है।
  • अलग-अलग जानवर के डिजाइन वाले खिलौने से बच्चों को जानवरों की पहचान भी कराई जा सकती है।
  • शिशु के मस्तिष्क विकास और हाथों की गतिविधियों में सुधार लाने में कारगर हो सकता है।
  • यह बीपीए (बिसफेनोल) फ्री उत्पाद है, जो शिशु के लिए सुरक्षित होता है।

9. फनस्कूल गिगल्स मिक्सर ट्रक टेथर रैटल

FunSchool Giggles Mixer Truck Tether Rattle

यह ट्रक शेप झुनझुना है, जो बच्चों के लिए मजेदार हो सकता है। यह खेलने के लिए अच्छा खिलौना होने के साथ ही बेहतरीन बेबी टीथर भी है, जिसे बच्चे चबा सकते हैं। दांत आते समय बच्चे के मसूड़ों में होने वाली खुजली को कम करके सुखदायक (सूदिंग) अनुभव दे सकता है, क्योंकि इसकी ऊपरी परत पर कई प्रकार की बनावट हैं।

खूबियां : 

  • यह एक रंग बिरंगा खिलौना है, जो बच्चों का मन मोह लेता है।
  • इससे मधुर ध्वनि आती है, जिसे सुनकर बच्चे खुश हो जाते हैं।
  • यह बच्चे की पकड़ने की क्षमता (ग्रिप) को मजबूत कर सकता है।
  • खिलौने वाले इस ट्रक के टायर को टीथर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • नॉन पीवीसी (पोलीविनाइल क्लोराइड) मटीरियल से बना है, जिसे बच्चों के लिए सुरक्षित माना जाता है।

10. शानबायर्स एक्सप्लोर्ड द अनएक्सप्लोर साउंड टॉयज

Shanbears Explored The Unknown Sound

बच्चे के खेलने के लिए यह एक सस्ता और टिकाऊ टॉय सेट है, जिसमें 7 म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट हैं। यह रैटल बच्चों में बेसिक से लेकर एडवांस म्यूजिक स्किल का विकास करने में सहायक हो सकता है। लाइटवेट होने की वजह से इन रैटल को बच्चों का छोटा हाथ आसानी से पकड़कर रख सकता है और वो देर तक इससे खेल सकते हैं।

खूबियां : 

  • नॉन टॉक्सिक प्लास्टिक से बनाया गया है, जो बच्चे के लिए सुरक्षित माना जाता है।
  • इसके किनारे चिकने हैं और उनमें कोई नुकीलापन नहीं है।
  • बच्चे का संगीत के प्रति रुझान बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
  • यह खिलौने का सेट पोर्टेबल है, जिसे यात्रा के दौरान साथ ले जाया जा सकता है।
  • इनकी आवाज बहुत तेज और इरिटेटिंग नहीं है।
  • बच्चों के साथ-साथ माता पिता भी इसे बजा सकते हैं और एक पारिवारिक म्यूजिकल बैंड बनाकर अपने बेबी के साथ खेल सकते हैं।

11. मी मी एनिमल क्यूटी

Me me animal qt

 

यह प्यारी खिलौना गाड़ी है, जिसकी ड्राइवर सीट पर एक कार्टून कैरेक्टर बैठा हुआ है। यह मनमोहक खिलौना बच्चों को खूब पसंद आता है। लुभावनी रोशनी और आकर्षक आवाज निकालने वाली यह गाड़ी बच्चों को एक्शन और रोमांच का अनुभव दे सकती है।

खूबियां : : 

  • यह खिलौना बच्चे की कल्पना शक्ति को बढ़ावा दे सकता है।
  • दृश्य क्षमता को मजबूत कर सकता है।
  • बच्चे के हाथ-आंख के तालमेल और मांसपेशियों के विकास में सुधार कर सकता है।
  • इसके रंग आकर्षक हैं और बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
  • मस्तिष्क विकास में मदद कर सकता है।
  • विभिन्न रंगों और डिजाइन में उपलब्ध है।

13. हुइल टॉयज पुश एंड शेक वोबलिंग डॉल

Huil toys push and shake wobbling

यह एक प्यारी टम्बलर गुड़िया है। यह जापान में फेमस माने जाने वाली दारुमा डॉल जैसी दिखती है। यह टम्बलर गुड़िया डगमगाती है और अपना सिर हिलाती है। आराम से धक्का देने पर यह नहीं गिरती और सुरीली आवाज में गाने लग जाती है।

खूबियां : :

  • यूरोपीय मानकों द्वारा प्रमाणित उत्पाद है।
  • इसका चेहरा और एक्सप्रेशन बहुत अच्छे हैं।
  • इसमें से निकलने वाली ध्वनि शिशु को खेलने के लिए प्रेरित कर सकती है।
  • विभिन्न रंगों में उपलब्ध है।
  • बच्चे के हैंड ग्रिप को मजबूत बना सकती है।
  • खिलौने की मुलायम और अच्छी फिनिशिंग है।

खामियां : 

  • अधिक तापमान या नमी में रखने से यह खिलौना खराब हो सकता है।
  • इसे धोया नहीं जा सकता, सिर्फ गीले कपड़े से साफ किया जा सकता है।

आइए, अब लेख के अगले हिस्से में जानते हैं कि 8 महीने के शिशु के लिए खिलौने में क्या-क्या खूबियां होनी चाहिए।

8 महीने के बच्चे के लिए खिलौने खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • आठ महीने के बच्चे के लिए खिलौने खरीदते समय यह सुनिश्चित करें कि वो टॉक्सिक प्लास्टिक से न बनाए गए हों।
  • सभी खिलौनों की भलीभांति जांच कर लें। खिलौनों के किनारे नुकीले नहीं होने चाहिए।
  • छोटे बच्चों के खिलौने चटक रंग के हों, तो बेहतर होगा। शिशु तेज रंगों की ओर जल्दी आकर्षित होते हैं।
  • खिलौनों का वजन ज्यादा न हो और शिशु के लिए उन्हें पकड़ना व उठाना सरल  होना चाहिए।
  • 8 महीने के शिशु खिलौनों को मुंह में डालते हैं, इसलिए हमेशा ऐसे खिलौने खरीदें, जिन्हें धोया जा सके।
  • बच्चों के बजाने वाले झुनझुने मजबूत होने चाहिए, नहीं तो वो उन्हें फर्श पर मारकर तोड़ सकते हैं और उनके अंदर से निकले छोटे घुंघरू निगल सकते हैं।

इस लेख में आपने जाना कि 8 महीने के बच्चे के लिए सबसे अच्छे खिलौने कौन से हैं। उम्मीद है कि यहां दी गई जानकारी से आपको अपने शिशु के लिए एक सुरक्षित, मजेदार और शिक्षाप्रद खिलौना खरीदने में मदद मिलेगी। इन सभी शानदार खिलौनों को आप हर प्रोडक्ट के साथ दिए गए “बाय नाउ” बटन पर क्लिक करके खरीद सकते हैं।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown

Community Experiences

Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals. Let our readers get your unique perspectives and do better together! Read our Comment Policy to know about the guidelines.