Written by

दस महीने के बच्चों के लिए खिलौना खरीदना आसान काम नहीं है। इसी वजह से मॉमजंक्शन ऐसे खिलौनों की लिस्ट लेकर आया है, जो बच्चों के मन को भाने के साथ ही उनकी समझ बढ़ाने में मदद करेंगे। बेशक, इस उम्र में बच्चों को सिर्फ खेलना पसंद होता है, लेकिन इन्हीं महीनों में उनका मानसिक विकास भी तेजी से होता है। अगर इस विकास के दौर में बच्चे खेलते-खेलते कुछ स्किल भी डेवलप कर लें, तो उससे बेहतर और क्या हो सकता है। इसी वजह से हम 10 महीने के बच्चे के लिए बेहतरीन खिलौनों की जानकारी दे रहे हैं, जो बच्चों का मनोरंजन भी करेंगे और उनके कौशल विकास में अहम भूमिका भी निभाएंगे।

लेख की शुरुआत करते हैं खिलौनों की लिस्ट और उनसे जुड़ी अहम जानकारियों के साथ।

10 महीने के बच्चे के लिए 8 बेहतरीन खिलौने | Toys for 10 Month Old Baby India

10 महीने के बच्चे के लिए कुछ ऐसे खिलौनों का चुनाव करना चाहिए, जो लंबे समय तक उनके काम आ सकें। यह बढ़ती उम्र होती है, इसलिए यहां बताए गए खिलौनों को आप चुन सकते हैं। इनसे आपके पैसों की बर्बादी भी बचेगी और आप बच्चों के लिए शैक्षिक खिलौना भी खरीद पाएंगे।

1. फिशर-प्राइस ब्रिलिएंट बेसिक्स रॉक-ए-स्टैक

Fisher-Price Brilliant Basics Rock-A-Stack

बच्चों के लिए बेहतरीन खिलौनों की सूची में पहला नाम फिशर-प्राइस का है। यह रिंग वाला खिलौना है, जिसमें एक बैलेंसिंग रॉड लगी हुई है। इसके विभिन्न रंग बच्चों को आकर्षित करने के साथ ही उनमें कई स्किल डेवलप कर सकते हैं। आइए, इसकी खूबियों के बारे में नीचे पढ़ते हैं:

गुण:

  • यह एक सॉर्टिंग (चीजों को अरैंज करना), स्टैकिंग (सर्कल्स को एक के ऊपर एक रखकर शिखर बनाना) और प्लगिंग (सर्कल्स को जोड़ना) वाला गेम है।
  • इसके चमकीले रंग बच्चों में कलर को समझने का कौशल बढ़ा सकते हैं।
  • आकार और रंग के आधार पर बच्चे छल्ले (रिंग) को इकट्ठा करना सीख सकते हैं।
  • रंग-बिरंगा होने की वजह से बच्चों को यह खिलौना आकर्षक लगता है।
  • खिलौने की रिंग्स को बैलेंसिंग रॉड में डालकर बच्चों को खेलना होता है। इससे बच्चों की आंखों और हाथों का समन्वय बन सकता है।
  • बच्चों में पदार्थों को छूकर चीजों को समझने की क्षमता बढ़ सकती है।
  • इस खिलौने से 6 महीने से दो साल तक के बच्चे खेल सकते हैं।
  • यह खिलौना टीथर की तरह भी काम कर सकता है यानी बच्चे दांत आते समय इसे चबा सकते हैं।
  • यह अन्य आकार में भी उपलब्ध है।

अवगुण:

  • रॉड में रिंग्स ढीली रहती हैं, जिस कारण शिखर बनाते हुए यह सारी रिंग्स निकलकर बिखर सकती हैं।

2. बेबी स्मार्ट स्मार्ट विट्टी प्लास्टिक राउंड बेबी वॉकर

Baby Smart Smart Witty Plastic Round Baby Walker

दस महीने के बच्चों को खेलते-खेलते चलना सिखाना चाहते हैं, तो इस टॉय कम बेबी वॉकर को खरीद सकते हैं। यह बच्चों को सहारा लेकर चलने का अभ्यास कराने के साथ ही उनका भरपूर मनोरंजन भी कर सकता है। कंपनी ने इसमें बच्चों के लिए खास प्ले ट्रे डिजाइन की है।

गुण:

  • यह म्यूजिकल टॉय है, जो बच्चे की सुनकर प्रतिक्रिया देने की क्षमता को बढ़ा सकता है।
  • शिशुओं की सुरक्षा के लिए यह उत्पाद En71 यानी यूरोपीय मानकों द्वारा प्रमाणित है।
  • इसे आसानी से फोल्ड किया जा सकता है।
  • इसमें दोनों तरफ पकड़ने के लिए हैंडल दिए हैं, जिन्हें टीथर के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।
  • इसे बच्चे की जरूरत के हिसाब से 3 पोजीशन में सेट (ऊंचा या नीचा) किया जा सकता है।
  • बच्चे इसमें बैठकर प्लेइंग-ट्रे के रैटल को बजा सकते हैं, जिससे आने वाली चूं-चूं की आवाज उनका मन मोह सकती है।
  • इस वॉकर की अधिकतम क्षमता 15 किलो है।
  • यात्रा के दौरान इसे एक छोटे बैग में ले जा सकते हैं।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को यह थोड़ा महंगा लग सकता है।

3. जेस्ट 4 टॉयज स्टंट ट्राइसाइकिल बम्प एंड गो टॉय

Zest 4 Toys Stunt Tricycle Bump and Go Toy

बच्चों के लिए दिखने में क्यूट-सा खिलौना लेना चाह रहे हैं, तो जेस्ट 4 टॉयज खरीद सकते हैं। यह एक तरह की ट्राइसाइकिल है, जिसे बैटरी से ऑपरेट किया जा सकता है। अगर आपके बच्चे को साइकिल या स्कूटर पसंद आते हैं, तो यह खिलौना भी उसके मन को जरूर भाएगा।

गुण:

  • इस ट्राइसाइकिल पर प्यारा-सा कार्टून जैसा कैरेक्टर बना हुआ है।
  • इसमें बम्प एंड गो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। मतलब यह खिलौना किसी भी चीज से टकराने पर खुद अपनी दिशा बदल लेता है।
  • इस ट्राइसाइकिल में 4डी लाइट्स लगी हैं।
  • खिलौने में 360 डिग्री रोटेटिंग मूवमेंट होता है।
  • इसकी लाइट म्यूजिक के हिसाब से प्रतिक्रिया करती है।
  • एबीएस प्लास्टिक से इस खिलौने को बनाया गया है, जो नॉनटॉक्सिक होता है।
  • यह ट्राइसाइकिल मूवमेंट और स्टंट दोनों कर सकती है।

अवगुण:

  • बिना बैटरी के यह खिलौना शो-पीस जैसा लगता है।
  • एक दो नहीं, बल्कि इसे चलाने के लिए तीन बैटरियों की जरूरत पड़ती है।

4. फनस्कूल लिंक, स्टैक एंड नेस्ट टॉय सेट

FunSchool Link, Stack and Nest Toy Set

फनस्कूल लिंक का यह 3 इन 1 मजेदार गेम है। इसे खरीदने पर बच्चे को एक पैक में ही तीन गेम मिल जाते हैं। इससे शृंखला बनाकर खेला जा सकता है और अलग-अलग आकार के बॉक्स को मिलाने का खेल भी खेल सकते हैं। इसके अलावा, रंगीन अंडों वाला गेम भी इसमें है। मतलब एक ही खिलौने से बच्चों का भरपूर मनोरंजन हो सकता है।

गुण:

  • इस गेम के लिए बैटरी की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • इसमें बच्चे प्लास्टिक के रिंग्स को जोड़कर चीजों को एक साथ मिलाने की कला सीख सकते हैं।
  • यह गेम बच्चों को आकार के हिसाब से वस्तुओं को व्यवस्थित करना सीखा सकता है।
  • इसको बनाने के लिए उपयोग किया गया प्लास्टिक बच्चों के लिए सुरक्षित है।
  • यह खिलौना बच्चों को घंटों व्यस्त रख सकता है।
  • इस गेम को 6 माह से ऊपर के बच्चे खेल सकते हैं।
  • इसमें किसी भी प्रकार के नुकीले किनारे नहीं है।

अवगुण:

  • बच्चों को शृंखला व चेन बनाने और उसे अलग करने वाला खेल थोड़ा कठिन लग सकता है।

5. फिशर-प्राइस स्टैकिंग कप

Fisher-price stacking cup

फिशर-प्राइस कंपनी का यह स्टैकिंग कप भी बच्चों के लिए बेहतरीन खिलौना साबित हो सकता है। इसमें आठ अलग-अलग रंगों के कप सेट आते हैं, जिन्हें बच्चों को उनके आकार के हिसाब से जोड़ना होता है। यह गेम बच्चों के सोचने-समझने की क्षमता का विकास कर सकता है।

गुण:

  • यह खेल खेलने से बच्चों के हाथों की पकड़ मजबूत बन सकती है।
  • समस्या का समाधान करने की क्षमता का विकास हो सकता है।
  • यह खिलौना आई-हेंड कॉर्डिनेशन को बेहतर करने में मदद कर सकता है।
  • इन कप सेट की मदद से बच्चे रंग की पहचान करना सीख सकते हैं।
  • यह लाइट वेट खिलौना है, जिसके साथ बच्चे आसानी से खेल सकते हैं।
  • अच्छी गुणवत्ता वाले प्लास्टिक से बनाया गया है।

अवगुण:

  • खिलौने के कप को ग्राहकों ने छोटा बताया है।

6. ओराप्पल रोली पोली बाथिंग टॉय प्लस रैटल टॉयज

Orappal Rolli Polly Bathing Toy Plus Rattle Toys

अपने दस महीने के बच्चों के लिए छोटा और प्यारा-सा बंदर वाला खिलौना खरीदना चाहते हैं, तो ओराप्पल का यह बाथिंग टॉय बेस्ट रहेगा। इस खिलौने के साथ बच्चे घर के फर्श व गार्डन के साथ ही बाथिंग टब में भी खेल सकते हैं। यह दिखने में इतना आकर्षक है कि बच्चों को यह पहली नजर में ही पसंद आ जाएगा।

गुण:

  • सुरक्षा को लेकर खिलौना EN71 यूरोपीय मानक प्रमाणित है।
  • खिलौने के रंगों में किसी भी प्रकार के केमिकल का उपयोग न करने का दावा किया गया है।
  • यह एक म्यूजिकल खिलौना है।
  • यह रोली पोली खिलौना बाथटब में तैर सकता है।
  • नहाते हुए रोने वाले बच्चे इससे बाथटब में खेल सकते हैं।
  • इस खिलौने के टम्बलर डिजाइन की वजह से यह कभी गिरता नहीं है।
  • इसके आगे टीथर लगा है, जिसे दांत आने पर बच्चे चबा सकते हैं।
  • इसे खासतौर से 3 माह से ऊपर के उम्र के बच्चों के लिए बनाया गया है।

अवगुण:

  • इस खिलौने की स्किन निकल सकती है।

7. ओराप्पल 5 इन 1 बेबी पुश वॉकर फॉर किड्स

Orappal 5 in 1 Baby Push Walker for Kids

10 महीने के बच्चों के लिए खिलौनों की लिस्ट में अगला नाम भी ओराप्पल का ही है। इसका उपयोग बच्चे 5 प्रकार से कर सकते हैं। इस खिलौने में पियानो, वायलिन, ट्रमपेट और ड्रम बजाने के विकल्प हैं। साथ ही इसे वॉकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

गुण:

  • यह ओराप्पल पुश वॉकर EN71 और BIS 1493 के द्वारा सेफ्टी सर्टिफाइड है।
  • इसमें उपयोग किए गए सभी रंगों को केमिकल मुक्त बताया गया है।
  • यह खिलौना मॉन्टेसरी तकनीक पर आधारित है यानी इससे बच्चे खेलते-खेलते सीख सकते हैं।
  • इसमें दिए गए म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स से बच्चों के सुनकर समझने की क्षमता में सुधार हो सकता है।
  • इस वॉकर में डिटैचेबल टॉय ट्रे भी लगी है, जिसे आसानी से वॉकर में लगाया और निकाला जा सकता है। इसे निकालकर बच्चा कहीं भी बैठकर खिलौने और संगीत के साथ खेल सकता है।
  • इसे पुश वॉकर, ब्लॉक बिल्डिंग, पियानो बजाने और रंग पहचानने के लिए बच्चे इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यह बच्चों की मोटर स्किल और हाथों व आंखों के बीच कॉर्डिनेशन को बेहतर कर सकता है।
  • इस खिलौने को 6 माह से ऊपर के बच्चों के लिए उपयुक्त बताया गया है।

अवगुण:

  • अन्य खिलौना के मुकाबले थोड़ा महंगा लग सकता है।

8. स्वस्तिका माय फर्स्ट स्टेप बेबी एक्टीविटी वॉकर पुश

Swastika My First Step Baby Activity Walker Push


बच्चों के लिए वॉकर कम खिलौना लेना है, तो स्वस्तिका के इस प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं। इसे उठाकर बच्चे वॉकर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और लेटाकर इसमें लगे विभिन्न ब्लॉक के साथ खेल सकते हैं। इसे 9 महीने से लेकर डेढ़ साल तक के बच्चों के लिए आदर्श बताया गया है।

गुण:

  • फर्स्ट स्टेप बेबी वॉकर कम टॉय को मजबूत और टिकाऊ डिजाइन से बनाया गया है।
  • पहियों की बनावट और आसान ग्रिप बच्चों को आसानी से चलने और हैंडल को मजबूती से पकड़ने में मदद करते हैं।
  • यह एक म्यूजिकल बेबी एक्टिविटी वॉकर है।
  • इसमें संगीत के साथ ही खेलने के लिए अन्य गतिविधियां भी हैं।
  • इसे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नॉन-टॉक्सिक प्लास्टिक से बनाया गया है।
  • इस खिलौने में गियर को मोड़ना, पैनल को घुमाना, बिड्स को खिसकाना और डोर फ्लिप जैसी गतिविधियां हैं।
  • यह लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए उपयुक्त है।

अवगुण:

  • कुछ लोगों को यह महंगा लग सकता है।

आगे जानिए, 10 महीने के बच्चे के लिए खिलौने खरीदते समय किन चीजों पर ध्यान देना चाहिए।

10 महीने के बच्चे के लिए खिलौना खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

बच्चों के लिए खिलौना खरीदते समय सतर्कता जरूरी है। इसी वजह से हम नीचे कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं, जिनकी मदद से आप 10 महीने के बच्चे के लिए सुरक्षित और शैक्षिक खिलौना खरीद सकते हैं।

  • खिलौना खरीदते समय चेक करें कि उसमें कही नुकीले किनारे तो नहीं हैं।
  • हमेशा ऐसा खिलौना चुनें, जो केमिकल मुक्त हो और सुरक्षित सामग्री से बना हो।
  • बच्चों के लिए हल्का खिलौना ही खरीदें, जिसे आसानी से कहीं भी लेकर जा सकें।
  • खिलौने में किसी भी प्रकार की तेज किनारा न हो, नहीं तो बच्चा खुद को चोटिल कर सकता है।
  • बच्चे के लिए हमेशा चमकदार रंगों के ही खिलौने खरीदें, जिससे वह आकर्षित हो सकें।
  • लाइट और साउंड इफेक्ट वाले खिलौनों को भी चुन सकते हैं। यह सब बच्चों को पसंद आते हैं।
  • इन सबके साथ विभिन्न आकार और गतिविधि वाले खिलौने को तरजीह दें।
  • खिलौने में बच्चों को सिखाने के लिए अगर अक्षर या अंक लिखे हों, तो बेहतर होगा।
  • हमेशा ऐसे खिलौने खरीदें, जिन्हें स्टरलाइज किया जा सके। इससे बच्चा जब खिलौने को मुंह में डालेगा, तो उसे नुकसान पहुंचने का खतरा कम होगा।
  • बच्चे के लिए खिलौना खरीदते समय मजबूती का भी ध्यान दें। वरना एक-दो बार जमीन पर गिरने से ही वह टूट जाएगा।

इस आर्टिकल के माध्यम से आपने जाना कि 10 महीने के बच्चे के लिए कौन से खिलौने बेहतरीन होते हैं। ऊपर बताए गए सभी खिलौने सुरक्षा के दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि मनोरंजन के लिए भी बेहतरीन हैं। इन सभी खिलौने से बच्चे कुछ-न-कुछ सीख सकते हैं। इसी वजह से इन खिलौनों को आप बेझिझक अपने 10 महीने के बच्चे के लिए खरीद सकते हैं। इन खिलौनों को ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए हमने हर प्रोडक्ट के नीचे अमेजन लिंक दिया है, तो बस एक क्लिक पर घर बैठे अपने बच्चे के लिए खरीद लें खिलौना।


Community Experiences

Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals. Let our readers get your unique perspectives and do better together! Read our Comment Policy to know about the guidelines.