Written by

वयस्कों की तुलना में बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली काफी कमजोर होती है। इसलिए जरूरी है कि उनके मामले में साफ सफाई को लेकर अधिक सावधानी बरती जाए और उनके उपयोग की हर चीज को साफ रखा जाए। बच्चों के सामान, खासकर उसके दूध की बोतल को कीटाणुओं से मुक्त रखने का एक तरीका है स्टेरलाइजेशन। इस प्रक्रिया में बोतल को भाप या गर्म पानी में रखकर उसके कीटाणुओं को मारा जाता है। इसके लिए बाजार में कई तरह के स्टेरलाइजर उपलब्ध हैं, जिनके बारे में हम मॉमजंक्शन के इस लेख में बता रहे हैं। आगे हम यह भी बताएंगे कि बेस्ट बोतल स्टेरलाइजर चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

आइए, बाजार में उपलब्ध स्टेरलाइजर के विभिन्न ब्रांड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारत में मिलने वाले 11 सबसे अच्छे बॉटल स्टेरलाइजर

लेख के इस भाग में हमने इंडियन मार्केट में उपलब्ध कुछ बेहतरीन स्टेरलाइजर ब्रांड्स के बारे में बताया है। ये आपके शिशु की बोतल को साफ और हाइजीनिक रखने में मदद कर सकते हैं। इस लिस्ट में से कोई भी प्रोडक्ट पसंद आने पर आप उसके नीचे दिए गए बाय नाउ बटन पर क्लिक करके उसका ऑर्डर दे सकते हैं।

1. फिलिप्स एवेंट 3 इन 1 इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरलाइजर

Philips Avent 3 In 1 Electric Steam Sterilizer

सबसे अच्छे स्टेरलाइजर की हमारी लिस्ट में पहला नाम फिलिप्स एवेंट 3 इन 1 इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरलाइजर का है। इलेक्ट्रॉनिक्स सामान में फिलिप्स को भरोसेमंद ब्रांड माना गया है। कंपनी का दावा है कि उनका यह स्टेरलाइजर 6 मिनट में 99.9 प्रतिशत तक कीटाणुओं को मार सकता है। साथ ही यह बोतल को 24 घंटे तक स्टेरलाइज रखने में मदद कर सकता है।

गुण :

  • एक साथ छह बोतलों को स्टेरलाइज किया जा सकता है।
  • इसे आसानी से साफ किया जा सकता है।
  • 3 इन 1 स्टेरलाइजर है, जिसमें बच्चों की चुसनी, प्लेट्स एवं लंबी बोतल आराम से साफ की जा सकती हैं।
  • बीपीए मुक्त मटीरियल है।
  • इसके साइज को एडजस्ट किया जा सकता है।
  • इसे इस्तेमाल करना आसान है।

अवगुण :

  • थोड़ा महंगा है।

2. लवलैप रॉयल इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरलाइजर

Lovelap Royal Electric Steam Sterilizer

लवलैप द्वारा बनाया गया यह सुंदर स्टेरलाइजर है। बताया जाता है कि इसके उपयोग से बच्चों की बोतल को आसानी से जर्म-फ्री बनाया जा सकता है। निर्माता कंपनी का कहना है कि यह 8 मिनट में बोतल को साफ करके उसके लगभग सारे कीटाणुओं को मारने की काबिलियत रखता है। स्टेरलाइजेशन के बाद बोतल लगभग 3 घंटे तक साफ रह सकती है।

गुण :

  • बोतल को साफ करने के बाद अपने आप बंद हो जाता है।
  • एक बार में छह बोतलों को साफ कर सकता है।
  • इसका ढक्कन ट्रांसपेरेंट है, जिससे अंदर चल रही सफाई देखी जा सकती है
  • केमिकल फ्री और बीपीए मुक्त मटीरियल से बनाया गया है।
  • बहुत महंगा नहीं है।

अवगुण :

  • कोई खास अवगुण नहीं है।

3. ट्रूमॉम यूएसए इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरलाइजर

Trucom USA Electric Steam Sterilizer

अपने शिशु की बोतल को साफ रखने के लिए आप ट्रूमॉम यूएसए इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरलाइजर का भी उपयोग कर सकते हैं। ट्रूमॉम के अनुसार, इस स्टेरलाइजर की मदद से आप 9 मिनट में बच्चे की बोतल को अच्छी तरह से कीटाणु मुक्त कर सकते हैं। 36X24 सेंटीमीटर बड़े इस स्टेरलाइजर में आप बच्चे की किसी भी साइज या ब्रांड की छह बोतलों को एक बार में साफ कर सकते हैं।

गुण :

  • इसमें बच्चे का खाना भी स्टीम किया जा सकता है।
  • एक ही बटन से काम करने के कारण इसे चलाना बहुत आसान है।
  • माइक्रो कंप्यूटर कंट्रोलर की मदद से तापमान को कंट्रोल किया जा सकता है।
  • बोतल के साथ अन्य बर्तनों और छोटे खिलौनों को भी साफ किया जा सकता है।
  • बीपीए मुक्त प्लास्टिक से बना होने के कारण बच्चों की चीजों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
  • इसकी सफाई करना बहुत आसान है।

अवगुण :

  • थोड़ा महंगा है।

4. मॉरिसन बेबी ड्रीम्स क्विक इलेक्ट्रिक स्टेरलाइजर

Morrison Baby Dreams Quick Electric Sterilizer

बहुत ही खूबसूरत से सफेद और नीले रंग के कॉम्बिनेशन में आने वाला यह प्रोडक्ट भी सबसे अच्छे स्टेरलाइजर का एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बताया जाता है कि यह एक प्रभावशाली स्टेरलाइजर है, जो 8-10 मिनट में बच्चे की बोतल को जर्म-मुक्त बनाने में मदद कर सकता है। अगर आप इसकी विशेषताएं पढ़कर इसे खरीदना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक करें।

गुण :

  • बर्तन के स्टेरलाइज होने के बाद यह ऑटोमेटिकली बंद हो जाता है।
  • इसमें एक बार में छह बोतलों को साफ किया जा सकता है।
  • स्टेरलाइजर से गर्म बोतल को उठाने के लिए एक चिमटा (टोंग) मुफ्त आता है।
  • ऑटोमेटिक रूप से तापमान को कंट्रोल करता है।
  • उपयोग करना आसान है।
  • बीपीए मुक्त है।

अवगुण :

  • लगातार उपयोग के बाद इसके ऑटोमेटिक बटन में खराबी आ सकती हैं।

5. यू-ग्रो 6 बॉटल स्टेरलाइजर

U-Gro 6 Bottle Sterilizer

बच्चों की बोतल के लिए सबसे अच्छे स्टेरलाइजर में अलग नाम है यू-ग्रो 6 बॉटल स्टेरलाइजर का। निर्माता कंपनी बताती है कि इस प्रोडक्ट का हाई पॉवर 500 वॉट का है, जिस कारण यह पानी को 5 मिनट में उबालकर भाप बनाता है। इस भाप की मदद से शिशु की बोतल और अन्य सामान जैसे प्लेट्स, छोटे खिलौने, चुसनी आदि आसानी से साफ हो जाती हैं।

गुण :

  • इसके अंदर एक बार में छह बोतल रखी जा सकती हैं।
  • इसका कवर ट्रांसपेरेंट है, जिससे स्टेरलाइज करते हैं।
  • एक ही बटन के कारण इसे ऑपरेट करना आसान है।
  • कम जगह लेता है।
  • बजट में है।

अवगुण :

  • अब तक कोई अवगुण नहीं मिले हैं।

6. एसटीओके 3 इन 1 इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरलाइजर

STOK 3 in 1 Electric Steam Sterilizer

एसटीओके द्वारा बनाया गया यह एक 3 इन 1 स्टीम स्टेरलाइजर है। निर्माता कंपनी के अनुसार, इस स्टेरलाइजर में छोटी, मीडियम और बड़ी आकार की बोतल रख कर स्टेरलाइज की जा सकती हैं। बताया जाता है कि यह लगभग 99.9 प्रतिशत तक कीटाणुओं को खत्म कर सकता है। वहीं, यह प्रोडक्ट बहुत कम जगह लेता है, इसलिए इसे किचन, बेडरूम या घर के किसी भी कोने में आसानी से रखा जा सकता है।

गुण :

  • बीपीए मुक्त मटीरियल से बना होने के कारण बच्चे के लिए सुरक्षित है।
  • एक बार में छह बोतलों को स्टेरलाइज करके समय बचाता है।
  • इसे चलाना आसान है।
  • बोतल के अलावा बच्चे की अन्य चीजों को भी साफ किया जा सकता है।
  • महंगा नहीं है।
  • बोतल स्टेरलाइज होने के बाद यह अपने आप बंद हो जाता है।

अवगुण :

  • अभी तक इसका कोई अवगुण नजर नहीं आया है।

7. एडोर बेबी बोतल माइक्रोवेव स्टीम स्टेरलाइजर

Adore Baby Bottle Microwave Steam Sterilizer

एडोर का यह माइक्रोवेव स्टीम स्टेरलाइजर छोटा, लेकिन किफायती है। इसे बनाने वाली कंपनी के अनुसार, उनका यह प्रोडक्ट शिशु की बोतल को दो से छह मिनट में साफ कर सकता है और उपयोग न करने पर अगले 24 घंटों तक उसे स्टेरलाइज रख सकता है। इसका उपयोग करने के लिए इसमें पानी भरकर और बोतल लगाकर माइक्रोवेव में रखना होता है।

गुण :

  • अन्य स्टेरलाइजर की तुलना में जल्दी काम करता है।
  • इसमें एक बार में चार बोतलों को साफ किया जा सकता है।
  • बीपीए मुक्त मटीरियल से बनाया गया है।
  • डिशवॉशर सेफ है।
  • इसका उपयोग करना बहुत आसान है।
  • महंगा नहीं है।
  • ट्रैवल फ्रेंडली है।

अवगुण :

  • इसका उपयोग करने के लिए घर में माइक्रवेव होना जरूरी है।

8. वंडरकार्ट टाइनीशेल इलेक्ट्रिक स्टीम बेबी प्लास्टिक बोतल स्टेरलाइजर

Wonderkart Tinshell Electric Steam Baby Plastic Bottle Sterilizer

बच्चे चीजों को अक्सर जमीन पर गिरा देते हैं। इस कारण उनके उपयोग की हर वस्तु को जर्म फ्री रखना जरूरी है। इस स्टेरलाइजर की मदद से आप न सिर्फ उनकी बोतल, बल्कि उनकी प्लेट, चम्मच, चुसनी व ब्रेस्ट पंप आदि भी साफ कर सकते हैं। 99.9 प्रतिशत कीटाणु को खत्म करने वाले इस स्टेरलाइजर को आप ऊपर दिए गए अमेजन लिंक पर क्लिक करके खरीद सकते हैं।

गुण :

  • स्टेरलाइजेशन के अलावा, बच्चे का खाना गर्म करने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है।
  • जरूरत के अनुसार इसकी हीट को एडजस्ट किया जा सकता है।
  • बजट में है।
  • लीक प्रूफ है।
  • इसका उपयोग करना बहुत आसान है।
  • इसे बनाने में बीपीए मुक्त मटीरियल का उपयोग किया गया है।

अवगुण :

  • एक बार में दो ही बोतलों को साफ किया जा सकता है।

9. पिजन कॉम्पैक्ट स्टीम स्टेरलाइजर

Pigeon Compact Steam Sterilizer

बच्चों के लिए सामान की दुनिया में पिजन को विश्वसनीय ब्रांड माना गया है। उनके द्वारा बनाए गए इस स्टीम स्टेरलाइजर को भी भारत में मिलने वाले सबसे अच्छे बोतल स्टेरलाइजर की श्रेणी में रखा जा सकता है। पॉलिप्रोपायलीन से बना यह प्रोडक्ट लगभग 120 डिग्री सेल्सियस हीट में बोतल और बच्चे के अन्य बर्तनों को स्टेरलाइज कर सकता है।

गुण :

  • ट्रैवल फ्रेंडली है।
  • ये पूरी तरह खुल जाता है, जिस कारण इसे अंदर से साफ करना आसान है।
  • सफाई के लिए ब्रश साथ में फ्री आता है।
  • गर्म स्टीम से बोतल निकालने के लिए साथ में चिमटा (टोंग) दिया गया है।
  • बीपीए मुक्त है।

अवगुण :

  • विभिन्न चीजों के लिए उपयोग करने के लिए विभिन्न तरह से सेटअप करना पड़ता है।
  • स्टेरलाइज करने में 15 मिनट तक ले सकता है।

10. चिक्को होम इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरलाइजर

Chicco Home Electric Steam Sterilizer

भारत में मिलने वाले बेस्ट स्टेरलाइजर की हमारी इस लिस्ट में अगला नाम चिक्को होम इलेक्ट्रिक स्टीम स्टेरलाइजर का आता है। अपने शिशु को बोतल या पेसिफायर आदि के कारण होने वाले संक्रमण से बचाने के लिए इस स्टेरलाइजर का उपयोग किया जा सकता है। इस कंपनी का दावा है कि यह बच्चों के सामान को आसानी से डिसइन्फेक्ट करके, उसमें मौजूद गंदगी व कीटाणु आदि को हटा सकता है। इसके निचले रैक में आप बोतल रख सकते हैं और ऊपरी रैक में बच्चों की चुसनी रखी जा सकती है।

गुण :

  • इलेक्ट्रिक स्टेरलाइजर होने के कारण यह आपकी मेहनत बचाता है।
  • एक बार में छह बोतलों को स्टेरलाइज कर सकता है।
  • सामान स्टेरलाइज होते ही ऑटोमेटिकली बंद हो जाता है।
  • ट्रैवल फ्रेंडली है।

अवगुण :

  • फिलहाल, कोई अवगुण नहीं है।

11. एन एंड एम इलेक्ट्रिक स्टीम व्हाइट बेबी बॉटल स्टेरलाइजर

N M Electric Steam White Baby Bottle Sterilizer

सबसे अच्छे बॉटल स्टेरलाइजर के इस लेख में आखिरी प्रोडक्ट है एन एंड एम इलेक्ट्रिक स्टीम व्हाइट बेबी बॉटल स्टेरलाइजर। निर्माता कंपनी के अनुसार, यह कमाल का स्टेरलाइजर लगभग 100 डिग्री सेल्सियस तापमान पर बोतल के सारे कीटाणुओं को खत्म करके बच्चे को कई तरह के इन्फेक्शन व बीमारियों से बचा सकता है।

गुण :

  • तीन बोतल एक साथ साफ कर सकता है।
  • बोतल के साथ शिशु के अन्य सामान को भी साफ कर सकता है।
  • उपयोग करना आसान है।
  • तापमान अपने आप एडजस्ट करता है।

अवगुण :

  • बीपीए मुक्त होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

लेख के अगले भाग में आप जानेंगे कि अच्छा बोतल स्टेरलाइजर कैसे खरीदा जा सकता है।

बॉटल स्टेरलाइजर खरीदते वक्त क्या बातें ध्यान में रखें

जब भी आप एक बॉटल स्टेरलाइजर खरीदने के बारे में सोचें, तो नीचे बताए गए टिप्स को जरूर फॉलो करें:

  • हमेशा ऐसे स्टेरलाइजर का चयन करें, जिसमें एक से ज्यादा बोतलें आ सकती हों।
  • ऐसे प्रोडक्ट का चयन करें, जो घर में ज्यादा जगह न घेरे और उसे कहीं भी फिट करना आसान हो।
  • हमेशा बीपीए मुक्त और नॉन-टॉक्सिक मटीरियल से बने प्रोडक्ट का ही चयन करें।
  • स्टेरलाइजर जितनी जल्दी काम करेगा उतना बेहतर होगा। इससे आपको बोतल साफ होने के लिए ज्यादा देर इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
  • आप जब भी स्टेरलाइजर खरीदें, तो इस बात का ध्यान रखें कि उसमें बच्चे की बोतल के साथ अन्य सामान को भी स्टेरलाइज किया जा सकता है या नहीं।
  • प्रोडक्ट खरीदते समय उसकी गारंटी और वारंटी का भी ध्यान रखें। हमेशा ज्यादा गारंटी और वारंटी वाले प्रोडक्ट का चयन करें।
  • हमेशा आईएसआई (ISI) मार्क व आईएसओ (ISO) द्वारा सर्टिफाइड प्रोडक्ट का ही चयन करें। इनके द्वारा कुछ गाइडलाइन्स पर खरे उतरने वाले प्रोडक्ट्स को उपयोग के लिए सुरक्षित माना गया है।

बच्चों के मामले में साफ-सफाई का जितना ध्यान रखा जाए, उतना अच्छा होता है। ऐसे में उनके बर्तनों को किसी आम साबुन से धोने की जगह स्टेरलाइजर का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप लेख में दिए गए स्टेरलाइजर के विभिन्न ब्रांड्स में से कोई भी चुन सकते हैं। ये सभी क्वालिटी में बेहतरीन हैं और बच्चे की बोतल को अच्छी तरह साफ और हाइजीनिक रखने में मदद कर सकते हैं। वहीं, उन्हें उपयोग करने का तरीका उनके साथ आए मैन्युअल को पढ़कर आसानी से समझा जा सकता है। ऐसे ही अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी के लिए पढ़ते रहें मॉमजंक्शन।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown

Community Experiences

Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals.