Written by

क्या आपका बच्चा भी क्लीनिक का नाम सुनते ही डर जाता है या डॉक्टर के पास जाने से कतराता है? अगर आपका जवाब हां है, तो फिक्र मत करिए। डॉक्टर द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ आम उपकरणों को देख बच्चों के मन में ऐसा भय पनपना सामान्य है। इस डर को निकालने के लिए आप अपने बच्चे को डॉक्टर प्ले सेट्स दिला सकते हैं। ये प्ले सेट्स उन डॉक्टरी उपकरणों से बच्चों को परिचित कराने में मदद कर सकते हैं। साथ ही डॉक्टर और मरीज के बीच के रिश्ते को समझने में भी सहायक साबित होते हैं। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको टॉप 10 डॉक्टर प्ले सेट्स के बारे में बता रहे हैं।

आइए, बिना देर किए लेख में आगे बढ़कर हम टॉप 10 डॉक्टर प्ले सेट के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

बच्चों के खेलने के लिए 10 सबसे अच्छे डॉक्टर प्ले सेट्स

बाजार में कई ब्रांड के डॉक्टर प्ले सेट उपलब्ध हैं। ऐसे में आपके बच्चों के लिए कौन-सा डॉक्टर प्ले सेट अच्छा है, यह तय कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसी मुश्किल को थोड़ा आसान बनाने के लिए यहां हम क्रमवार टॉप 10 डॉक्टर प्ले सेट्स के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं:

1. प्लास्टिक प्ले सेट किट

Plastic play set kit

टॉयज जोंस का यह डॉक्टर प्ले सेट मुख्य रूप से 3 साल या उससे बड़ी उम्र के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। इस प्ले सेट में सभी डॉक्टरी उपकरणों की नकल के खिलौने, जैसे – स्टेथोस्कोप, इंजेक्शन, थर्मामीटर व सीजर आदि मौजूद हैं। यह प्ले सेट डॉक्टर और मरीज के रिश्तों को समझने में मदद करने के साथ ही बच्चे में एक अच्छी और सकारात्मक सोच का विकास भी कर सकता है।

खूबियां :

  • नॉन टॉक्सिक प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए, यह बच्चों के लिए सुरक्षित है।
  • सोचने व समझने की क्षमता विकसित करने के साथ ही बच्चे को अपनी बात रखने के लिए प्रेरित कर सकता है।
  • बच्चों की कल्पना शक्ति को बढ़ावा दे सकता है।
  • बेहतरीन फोल्डेबल केस के साथ आता है, जिसमें सभी डॉक्टरी उपकरणों (खिलौने) को रखा जा सकता है।
  • प्ले सेट में शामिल सभी डॉक्टरी उपकरण गोल किनारों के साथ आते हैं। इसलिए, इनसे बच्चों को किसी प्रकार की हानि होने की आशंका नहीं है।
  • ट्रैवेल फ्रेंडली है, इसलिए इसे कहीं भी आसानी से लाया ले जाया जा सकता है।

2. मैजिकवैंड प्रिटेंड प्ले कैरी एलोंग डॉक्टर प्ले सेट फॉर किड्स

MagicWand Pretend Play Carry Along

मैजिकवैंड का यह डॉक्टर प्ले सेट कैंची, थर्मामीटर, इंजेक्शन और हैमर जैसे कई डॉक्टरी उपकरणों के साथ आता है। यह प्ले सेट न केवल बच्चों की मानसिक कल्पनाशक्ति को समृद्ध कर सकता है, बल्कि बच्चों को आसानी से आकर्षित भी कर सकता है।

खूबियां :

  • इस डॉक्टर प्ले सेट में शामिल केस के साथ सभी उपकरण एबीएस प्लास्टिक के इस्तेमाल से तैयार किए गए हैं। इसलिए यह इकोफ्रेंडली है।
  • इसे आसानी से साफ भी किया जा सकता है।
  • बच्चों में आंखों और हाथों के इस्तेमाल को बढ़ावा दे सकता है।
  • प्लास्टिक केस के साथ आने के कारण प्ले सेट में शामिल सभी डॉक्टरी उपकरणों को समेट कर केस में रखा जा सकता है।
  • वजन में काफी हल्का है, इसलिए आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
  • लंबे समय तक बच्चे इसे दोस्तों के साथ खेलने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. विकास गिफ्ट गैलरी डॉक्टर प्ले सेट

Vikas Gift Gallery Doctor Play Set

खेल-खेल में अगर आप बच्चे को डॉक्टर की भूमिका और काम को समझाना चाहते हैं, तो विकास गिफ्ट गैलरी डॉक्टर प्ले सेट एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। इस प्ले सेट में सभी सामान्य डॉक्टरी उपकरण, जैसे – स्टेथोस्कोप, थर्मामीटर, सीजर व हैमर आदि शामिल हैं। ये उपकरण बच्चे के मन में बैठे भय को निकालने के साथ बच्चे की कल्पना शक्ति में सुधार करने में भी मदद करेंगे।

खूबियां :

  • 3 साल से बड़े बच्चों के लिए उपयुक्त है।
  • बच्चे में सामाजिक और व्यवहारिक समझ पैदा कर सकता है।
  • चीजों को पहचानने की क्षमता का विकास कर सकता है।
  • आंखों के इस्तेमाल को बढ़ावा दे सकता है।
  • बच्चों को आसानी से आकर्षित कर सकता है।

4. अमितशा मेडिकल किट डॉक्टर टॉयज प्रिटेंड प्ले सेट फॉर किड्स

Amitasha Medical Kit Doctor Toys Pretend

इस डॉक्टर प्ले सेट में सामान्य डॉक्टरी उपकरणों के साथ ही डेंटिस्ट के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों को भी शामिल किया गया है। इसमें स्टेथोस्कोप, सीजर, इंजेक्शन, चश्मा, फ्लास्क और कैंची जैसे उपकरण शामिल हैं। यह प्ले सेट बच्चों को आसानी से आकर्षित कर सकता है।

खूबियां :

  • प्ले सेट में शामिल सभी डॉक्टरी उपकरण उच्चतम क्वालिटी के प्लास्टिक से बने हैं। इसलिए, यह बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
  • इस सेट में शामिल सभी उपकरणों के किनारे गोल हैं। इसलिए, बच्चे को हानि पहुंचने के आशंका नहीं है।
  • बच्चों को डॉक्टर और मरीज के रिश्ते को गहराई से समझने में मदद कर सकता है।

5. वेबी आल अराउंड एंबुलेंस डॉक्टर एंड पेशेंट टॉय सेट

Webby all around ambulance doctor and patient

वेबी ने अपने इस डॉक्टर प्ले सेट को बाजार में उपलब्ध अन्य डॉक्टर प्ले सेट से अलग रूप दिया है। इसका केस एक एम्बुलेंस के आकर का है, जिसमें ऊपर की ओर एक फ्लिप कवर दिया गया है। इस कवर के अंदर बने बॉक्स में सभी जरूरी डॉक्टरी उपकरण रखने के लिए जगह दी गई है। खास यह है कि इस प्ले सेट में शामिल एम्बुलेंस इलेक्ट्रॉनिक है और एंबुलेंस के सायरन के साथ चल भी सकती है। हालांकि, यह अच्छा प्रोडक्ट है, लेकिन कुछ लोगों को इसकी कीमत सामान्य से अधिक लग सकती है।

खूबियां :

  • यह एक बच्चे को आसानी से आकर्षित कर सकता है।
  • 3 साल से बड़े बच्चों के लिए उपयुक्त है।
  • बच्चे की सोचने की शक्ति को बढ़ावा देने का काम कर सकता है।
  • एंबुलेंस में बैठे ड्राइवर को दबाने पर आकर्षक धुनें बजती हैं।
  • बच्चे डॉक्टरी उपकरणों के इस्तेमाल को अच्छे से समझ सकते हैं।

6. टॉयशाइन सनशाइन डॉक्टर सेट प्रिटेंड प्ले टॉय

Toyshine Sunshine Doctor Set Pretend Play

टॉयशाइन सनशाइन डॉक्टर सेट में शामिल सभी उपकरण लाइट और साउंड इफेक्ट के साथ आते हैं, जो बच्चों को आसानी से आकर्षित कर सकते हैं। वहीं, यह प्ले सेट बच्चों को डॉक्टर की अहम भूमिका को समझने में भी मदद करता है।

खूबियां :

  • यह प्ले सेट पिंक कलर के आकर्षक केस के साथ आता है, जिसमें सभी उपकरणों को रखने का एक विशेष स्थान दिया गया है।
  • प्ले सेट में ओस्टोस्कोप, स्टेथोस्कोप, रिफ्लेक्स हैमर और थर्मामीटर जैसे कई डॉक्टरी उपकरण दिए गए हैं, जिसके साथ बच्चा लंबे समय तक खेल सकता है।
  • इसमें शामिल सभी उपकरणों के किनारे गोल हैं, इसलिए बच्चों को हानि की कोई आशंका नहीं है।
  • ट्रैवेल फ्रेंडली है, इसलिए आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।

7. डॉक्टर सेट प्लेसेट फॉर किड्स

Doctor Set Playset for Kids

कोरा का यह डॉक्टर प्ले सेट काफी आकर्षक और लुभावना है। यह पिंक कलर के केस के साथ आता है, जिसमें दिए गए सभी डॉक्टरी उपकरणों को रखने के लिए एक विशेष स्थान दिया गया है। यह बच्चों को घंटों तक व्यस्त रख सकता है।

खूबियां :

  • बच्चे में हाथों और आंखों की उपयोगिता को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।
  • बच्चे में संवेदनाओं का विकास करने में मदद कर सकता है।
  • दूसरे बच्चों के साथ अपने खिलौने बांट कर खेलने के लिए प्रेरित कर सकता है।
  • बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।

8. व्हिस्की डॉक्टर मेडिकल किट टॉय

Whiskey Doctor Medical Kit Toy

यह डॉक्टर प्ले सेट आकर्षक ट्रॉली केस के साथ आता है। इस केस में सभी सामान्य डॉक्टरी उपकरणों को शामिल किया गया है, जो बच्चों को डॉक्टर के काम को समझने में मदद कर सकते हैं। वहीं, इस प्ले सेट की वजह से बच्चों में मौजूद इन उपकरणों के प्रति भय भी कम हो सकता है। इस प्ले सेट में शामिल सभी उपकरण इलेक्ट्रॉनिक हैं। ऐसे में यह प्ले सेट कुछ लोगों को महंगा लग सकता है।

खूबियां :

  • बच्चों को आसानी से आकर्षित कर सकता है।
  • लंबे समय तक बच्चों को व्यस्त रखने में मदद कर सकता है।
  • प्ले सेट में दिए गए सभी डॉक्टरी उपकरण इलेक्ट्रॉनिक हैं, इसलिए यह बच्चों को सजीवता का एहसास करा सकते हैं।
  • प्ले सेट में दिए गए स्टेथोस्कोप को किसी वास्तु पर रखने से दिल की धड़कन की आवाज सुनाई देती है।
  • प्ले सेट में स्टेथोस्कोप के साथ इंजेक्शन, डेंटल मिरर, रिफ्लेक्स हैमर, थर्मामीटर और कैंची दी गई है।
  • यह प्ले सेट बच्चों को एक-दूसरे के साथ मिलकर खेलने के लिए प्रेरित कर सकता है।
  • बच्चे में संवेदनाओं का विकास कर सकता है।
  • आंखों और हाथों की उपयोगिता को बढ़ावा दे सकता है।
  • बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित मटीरियल से तैयार किया गया है।

9. तारा विजन लिटिल लीफ माय फैमिली ऑपरेटेड डॉक्टर सेट

Tara Vision Little Leaf My Family Operated

तारा विजन का यह डॉक्टर प्ले सेट उच्चतम क्वालिटी के प्लास्टिक से तैयार किया गया है, जो 3 साल या उससे बड़े बच्चों के लिए उपयुक्त है। यह बच्चों को डॉक्टर द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों से अवगत कराने में मदद कर सकता है। वहीं, बच्चों को डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को समझाने में भी सहायक साबित हो सकता है।

खूबियां :

  • प्ले सेट में दिए गए सभी उपकरणों के किनारे गोल हैं, इसलिए यह बच्चों के लिए सुरक्षित है।
  • बच्चों को सामाजिक व्यवहार और संवेदनाओं को समझने में मदद कर सकता है।
  • बच्चों को आसानी से आकर्षित कर सकता है।
  • बच्चों को लंबे समय तक व्यस्त रखने में कारगर साबित हो सकता है।
  • पिंक कलर का आकर्षक केस दिया गया है, जिसमें सभी उपकरणों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
  • बच्चों की कल्पना शक्ति को बढ़ावा देने में मददगार साबित हो सकता है।

10. इंस्टाबायज लिटिल डॉक्टर प्ले सेट

Instabyz little doctor play set

इंस्टाबायज का यह आकर्षक डॉक्टर प्ले सेट बच्चों को लुभाने और डॉक्टरी उपकरणों के इस्तेमाल को समझाने में मदद कर सकता है। इस प्ले सेट में आकर्षक रंग के करीब 15 डॉक्टरी उपकरण, जैसे – स्टेथोस्कोप, सिरिंज, थर्मामीटर और सीजर आदि शामिल हैं।

खूबियां :

  • बच्चों में सामाजिक व्यवहार के साथ रचनात्मक कौशल का विकास कर सकता है।
  • नॉनटॉक्सिक प्लास्टिक मटीरियल का इस्तेमाल हुआ है, इसलिए यह बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।
  • 3 साल या उससे बड़ी उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त है।
  • बच्चों को डॉक्टर और मरीज के बीच के संबंध को समझने में मदद कर सकता है।
  • बच्चों को संवेदना के भाव को विकसित करने में मदद कर सकता है।

लेख के अगले भाग में हम बताएंगे कि इन डॉक्टर प्ले सेट्स को कैसे खरीदना चाहिए।

बच्चों के लिए डॉक्टर प्ले सेट्स खरीदते वक्त क्या बातें ध्यान में रखें

बच्चों के लिए डॉक्टर प्ले सेट्स खरीदते वक्त ध्यान में रखी जाने वाली बातें कुछ इस प्रकार हैं:

  • सेट को बनाने में नॉन टॉक्सिक मटीरियल का इस्तेमाल किया गया हो।
  • प्ले सेट में शामिल सभी उपकरणों के किनारे गोल हों, ताकि बच्चे को नुकसान पहुंचने की आशंका न रहे।
  • ये केस के साथ आते हैं, ताकि सभी उपकरणों को केस में सुरक्षित रखा जा सके।

इस बात में कोई दो राय नहीं कि ये डॉक्टर प्ले सेट बच्चों में सामाजिक व्यवहार, संवेदना और कल्पनाशीलता का विकास कर सकते हैं। यहां हर प्रोडक्ट के साथ अमेजन लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके आप इन्हें घर बैठे मंगवा सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको काफी हद तक उपयोगी लगा होगा। ऐसे ही अन्य उत्पादों की जानकारी के लिए आप हमारे दूसरे आर्टिकल्स जरूर पढ़ें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown

Community Experiences

Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals. Let our readers get your unique perspectives and do better together! Read our Comment Policy to know about the guidelines.