Written by

डिलीवरी के बाद शरीर पर दिखने वाले खिंचाव के निशान एक महिला को परेशान कर सकते हैं। ये निशान त्वचा की खूबसूरती को बिगाड़ने का काम कर सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाने के लिए स्ट्रेच मार्क्स क्रीम या ऑयल का उपयोग किया जा सकता है। बाजार में आपको ऐसे कई उत्पाद मिल जाएंगे, लेकिन इनमें से किसी एक सही प्रोडक्ट को चुनना एक बड़ा सवाल हो सकता है। यही वजह है कि मॉमजंक्शन के इस लेख में हम स्ट्रेच मार्क्स के लिए खास तेल और क्रीम के बारे में बता रहे हैं, ताकि आप स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए एक प्रभावी उत्पाद का चयन स्वयं से कर सकें।

आइए, जानते हैं स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए कुछ कारगर तेल और क्रीम के बारे में।

गर्भावस्था व डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स (निशान) हटाने के लिए 11 सबसे अच्छी क्रीम/तेल

1. बायो ऑयल

Best Stretch Marks Cream

Buy-Now

त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए बायो ऑयल का चयन किया जा सकता है। यह खास तेल विटामिन-ए, विटामिन- ई, कैलेंडुला, लैवेंडर, रोजमेरी और कैमोमाइल ऑयल के मिश्रण से तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि उनका यह बायो ऑयल खिंचाव के निशान के साथ-साथ अन्य दाग-धब्बों को भी कम कर सकता है। कंपनी का यह भी कहना है कि यह तेल तीन हफ्तों के अंदर अपना असर दिखाना शुरू कर सकता है।

गुण :

  • हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त।
  • यह चिपचिपा नहीं है।
  • यह आसानी से त्वचा में अवशोषित हो सकता है।
  • स्ट्रेच मार्क्स के साथ-साथ एंजिग स्किन, स्कार्स और अनइवन स्किन टोन के लिए भी उपयुक्त है।
  • इसमें एंटी एजिंग गुण मौजूद हैं।
  • यह स्किन को हाइड्रेट रखने में सहायक हो सकता है।
  • यह त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है।
  • यह किफायती है।
  • आसानी से मार्केट में और ऑनलाइन उपलब्ध है।

अवगुण :

  • यह पूरी तरह प्राकृतिक नहीं है।
  • अत्यधिक ऑयली त्वचा के लिए उपयुक्त नहीं है।
  • इसका प्रभाव दिखने में समय लग सकता है।

2. दी मॉम्स को. नैचुरल स्ट्रेच ऑयल, 7 इन 1 नैचुरल बायो ऑयल

Best Stretch Marks Cream

Buy-Now

अगर आप एक ऐसे उत्पाद की तलाश में हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के साथ-साथ खुजली और स्किन डैमेज से बचाव कर सके, तो आप इस खास ऑयल को चुन सकते हैं। 7 तेलों के मिश्रण से तैयार किया गया यह तेल स्किन इलास्टिसिटी में सुधार कर सकता है और त्वचा को नयापन दे सकता है।

गुण :

  • कंपनी का दावा है कि यह 100 प्रतिशत नैचुरल है।
  • ऑस्ट्रेलिया सर्टिफाइड टॉक्सिन फ्री है।
  • इसमें हानिकारक रसायन नहीं हैं।
  • यह कोलेजन उत्पादन में सुधार कर त्वचा को जवां बनाने में सहायक हो सकता है।
  • यह बहुत ज्यादा ड्राई स्किन के लिए भी उपयुक्त है।
  • प्रेगनेंसी स्ट्रेच मार्क्स के साथ-साथ वजन बढ़ने के कारण होने वाले स्ट्रेच मार्क्स के लिए भी असरदार हो सकता है।
  • त्वचा की खुजली को कम कर सकता है।
  • त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है।
  • बेहतर परिणाम के लिए इस तेल को नैचुरल बॉडी बटर के साथ उपयोग किया जा सकता है।

अवगुण :

  • असर होने में वक्त लग सकता है।

3. मामाअर्थ स्ट्रेच मार्क्स क्रीम टू रिड्यूस स्ट्रेच मार्क्स एंड स्कार्स क्रीम

Best Stretch Marks Cream

Buy-Now

स्ट्रेच मार्क्स कम करने की क्रीम में मामाअर्थ की इस क्रीम का नाम भी शामिल है। यह क्रीम स्ट्रेचिंग स्किन पर सौम्यता से काम कर त्वचा को मॉइस्चराइज और पोषण प्रदान करने का काम कर सकती है। यह क्रीम कोको, जोजोबा और शिया बटर से युक्त है। यह क्रीम प्रेगनेंसी के दौरान और प्रेगनेंसी के बाद भी त्वचा की देखभाल कर सकती है। अच्छे परिणाम के लिए इसे गर्भावस्था की दूसरी तिमाही से ही उपयोग किया जा सकता है।

गुण :

  • स्ट्रेच मार्क्स के साथ सर्जरी के मार्क्स को भी हल्का कर सकती है।
  • यह त्वचा में मॉइस्चर को लॉक कर सकती है और त्वचा को हाइड्रेट कर सकती है।
  • यह त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार कर सकती है।
  • त्वचा विशेषज्ञ द्वारा टेस्टेड है।
  • कंपनी का दावा है कि इसमें हानिकारक केमिकल नहीं हैं।
  • यह टॉक्सिन फ्री है।
  • यह हाइपोएलर्जेनिक (Hypoallergenic) है, यानी एलर्जी का कारण नहीं बनती है।

अवगुण :

  • इसकी गंध कुछ लोगों को तेज लग सकती है।
  • इसे अवशोषित होने में थोड़ा वक्त लग सकता है।

4. मेडर्मा स्ट्रेच मार्क्स थेरेपी

Best Stretch Marks Cream

Buy-Now

स्कार्स के लिए मेडर्मा क्रीम काफी चर्चित है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मेडर्मा ने स्ट्रेच मार्क्स थेरेपी के तौर पर इस क्रीम का निर्माण किया है। पोषक तत्वों से भरपूर मेडर्मा की यह स्ट्रेच मार्क्स क्रीम एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसका उपयोग गर्भावस्था की दूसरी तिमाही से किया जा सकता है। यह त्वचा के मॉइस्चर को बनाए रखने में सहायक हो सकती है।

गुण :

  • हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकती है।
  • यह गर्भावस्था और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान भी सुरक्षित है।
  • यह पैराबेंस फ्री है।

अवगुण :

  • संवेदनशील नाक वाले लोगों को इसकी गंध तेज लग सकती है।
  • अन्य स्ट्रेच मार्क्स क्रीम की तुलना में महंगी है।

5. हिमालया स्ट्रेच मार्क क्रीम फॉर मॉम्स

Best Stretch Marks Cream

Buy-Now

हिमालया एक चर्चित कंपनी है, जो अपने ब्यूटी और बेबी प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है। इन्हीं प्रोडक्ट्स में से एक है हिमालया की स्ट्रेच मार्क क्रीम फॉर मॉम्स। यह हर्ब-ऑयल-बटर फॉर्मूला से तैयार की गई है, जो गर्भावस्था के दौरान भी उपयोग की जा सकती है। हिमालया की यह खास क्रीम स्किन की इलास्टिसिटी में सुधार का काम कर सकती है। यह एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध है। ये गुण इसे एक हीलिंग क्रीम बनाते हैं। इसका उपयोग गर्भावस्था के चौथे महीने से रोजाना किया जा सकता है।

गुण :

  • त्वचा को पोषण प्रदान कर सकती है।
  • ड्राई स्किन को मॉइस्चराइज कर सकती है।
  • फटी हुई त्वचा और घावों को कम करने में मदद कर सकती है।
  • त्वचा की रंगत को हल्का करने में सहायक हो सकती है।
  • रूखेपन के कारण होने वाली खुजली को कम कर सकती है।
  • यह क्लीनिकली टेस्टेड है।
  • यह संवेदनशील त्वचा के लिए भी उपयुक्त हो सकती है।
  • आसानी से अवशोषित हो सकती है।

अवगुण :

  • असर करने में वक्त लग सकता है।

जारी रखें पढ़ना

6. मॉम एंड वर्ल्ड स्किन बायो थेरेपी ऑयल

Best Stretch Marks Cream

Buy-Now

मॉम एंड वर्ल्ड का यह स्किन बायो थेरेपी ऑयल सिर्फ स्ट्रेच मार्क्स के लिए ही नहीं बल्कि स्कार्स, काले दाग, अनइवन स्किन टोन और एजिंग स्किन के लिए भी लाभकारी हो सकता है। साथ ही यह त्वचा को पोषण देकर स्वस्थ बनाने में सहायक हो सकता है।

गुण :

  • यह रूखी और फटी हुई त्वचा के लिए उपयुक्त हो सकता है।
  • प्रेगनेंसी स्ट्रेच मार्क्स के साथ-साथ फाइन लाइन्स को भी कम कर सकता है।
  • कंपनी के अनुसार यह नॉन-ग्रीसी और नॉन-स्टेनिंग फॉर्मूला है।
  • यह ऑर्गेनिक है।
  • इसमें कोल्डप्रेस्ड ऑयल का उपयोग किया गया है।
  • त्वचा के मॉइस्चर को बनाए रख सकता है।
  • इसमें मौजूद बादाम ऑयल त्वचा को हानिकारक यूवी रेज से बचा सकता है।
  • इसमें मौजूद लैवेंडर ऑयल त्वचा की रंगत को हल्का करने के साथ-साथ झुर्रियों को कम कर सकता है।
  • इसमें मौजूद रोजमेरी ऑयल एंटी फंगल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक की तरह काम कर सकता है।
  • यह त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है।
  • स्किन सेल्स की ग्रोथ में सहायक हो सकता है।
  • इसमें हानिकारक केमिकल नहीं हैं।
  • यह टॉक्सिन फ्री है।

अवगुण :

  • हो सकता है कुछ लोगों को इसकी सुगंध अच्छी न लगे।
  • पैच टेस्ट जरूरी है, खासतौर पर संवेदनशील त्वचा के लिए।

7. मुस्टेला स्ट्रेच मार्क्स रिकवरी सीरम

Best Stretch Marks Cream

Buy-Now

यह सीरम खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए तैयार किया गया है। यह स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में सहायक हो सकता है। इसे गर्भावस्था के दौरान और बाद में उपयोग किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसमें किसी भी तरह का हानिकारक केमिकल उपयोग नहीं किया गया है और यह उपयोग के लिए सुरक्षित है।

गुण :

  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
  • यह हाइपोएलर्जेनिक है।
  • यह मां और बच्चे, दोनों के लिए सुरक्षित है।

अवगुण :

  • कुछ लोगों को अन्य स्ट्रेच मार्क्स क्रीम की तुलना में महंगा लग सकता है।

8. मौमी नोज बेस्ट स्ट्रेच मार्क रिमूवल वैनिशिंग क्रीम

Best Stretch Marks Cream

Buy-Now

यह क्लीनिकली अप्रूव्ड एंटी-स्ट्रेच मार्क्स और स्कार रिमूवल क्रीम है, जो स्ट्रेच मार्क्स के साथ-साथ अन्य दाग-धब्बों और एजिंग के स्पॉट्स को कम करने में मदद कर सकती है। इसमें विटामिन-ई के साथ-साथ जोजोबा, कोको, शिया और मैंगो बटर हैं, जो त्वचा की गहराई में जाकर दाग को हल्का कर सकते हैं।

गुण :

  • यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • यह गर्भवती और बच्चे, दोनों के लिए सुरक्षित है।
  • यह त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकती है।
  • इसमें रेटिनॉल नहीं है, इसलिए यह संवेदनशील त्वचा के लिए भी उपयुक्त है।
  • पेट और अन्य स्ट्रेच हुई त्वचा को टोन और टाइट कर सकती है।
  • कंपनी के अनुसार यह जल्द असर करने वाली क्रीम है।

अवगुण :

  • अन्य स्ट्रेच मार्क्स क्रीम की तुलना में यह महंगी है।

9. पवित्रा + बायो स्किनकेयर ऑयल

Best Stretch Marks Cream

Buy-Now

कंपनी के अनुसार यह आयुर्वेद के सिद्धांतों पर आधारित है। इसका एक प्रमुख घटक दुर्लभ हिमालयन हैंडपिक्ड बेरीज है, जिसे सी-बकथॉर्न कहा जाता है। लोककथाओं के अनुसार सी-बकथॉर्न को भगवान राम के युग की संजीवनी बूटी माना जाता है। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि इसमें 100 से अधिक पोषक तत्व मौजूद हैं। साथ ही इसमें बायोएक्टिव पदार्थ और विटामिन ए, बी 2, सी, ई और के का उपयोग किया गया है। इसे गर्भावस्था की दूसरी तिमाही से उपयोग किया जा सकता है।

गुण :

  • यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • संवेदनशील त्वचा के लिए भी यह सुरक्षित हो सकता है।
  • यह स्ट्रेच मार्क्स के साथ-साथ एजिंग और डीहाइड्रेटेड स्किन के लिए भी उपयुक्त है।
  • इसमें एसएलएस, पैराबेंस और फ्थालेट नहीं हैं।
  • यह प्राकृतिक प्रोडक्ट है।
  • यह हाइपोएलर्जेनिक है।
  • यह त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है।

अवगुण :

  • उपलब्ध नहीं है।

10. ट्रिलस्टिन मैटरनिटी स्ट्रेच मार्क प्रिवेंशन

Best Stretch Marks Cream

Buy-Now

15 वनस्पति तेलों और अर्क से युक्त यह क्रीम स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल क्रीम के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह क्रीम त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम कर सकती है। इसमें मौजूद फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट कोलेजन के विकास में मदद करने के साथ-साथ त्वचा को स्वस्थ रखने में भी सहायक हो सकते हैं।

गुण :

  • यह हर तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • त्वचा की इलास्टिसिटी में सुधार कर सकती है।
  • गर्भावस्था में उपयोग करने के लिए सुरक्षित है।
  • इसमें पैराबेंस नहीं है।
  • यह हाइपोएलर्जेनिक है।
  • पीएच बैलेंस्ड है।
  • त्वचा की खुजली से राहत दिला सकती है।
  • नॉन-ग्रीसी और नॉन-स्टेनिंग (Non-Staining – जो दाग नहीं छोड़ती) है।
  • त्वचा को आराम और पोषण दे सकती है।

अवगुण :

  • यह क्रीम काफी महंगी है।

11. सेबामेड एंटी स्ट्रेच मार्क क्रीम

Best Stretch Marks Cream

Buy-Now

सेबामेड की एंटी स्ट्रेच मार्क क्रीम भी एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के साथ-साथ नए स्ट्रेच मार्क्स से बचाव भी कर सकती है। यह एंटी-स्ट्रेच मार्क्स क्रीम सेंटेला एशियाटिक के अर्क और पेप्टाइड्स के से समृद्ध है। इसमें शिया बटर और एवोकाडो तेल का इस्तेमाल भी किया गया है, जो कोलेजन को बनने में मदद कर सकते हैं और त्वचा के टेक्सचर में सुधार कर सकते हैं।

गुण :

  • यह त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकती है।
  • ट्रिपल सॉफ्ट फॉर्मूला है, जो स्किन इलास्टिसिटी के लिए लाभकारी हो सकता है।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
  • पीएच 5.5 है, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
  • कंपनी का दावा है कि इसमें त्वचा पर एलर्जी या जलन पैदा करने वाले हानिककारक केमिकल मौजूद नहीं हैं।
  • संवेदनशील त्वचा के लिए भी उपयुक्त है।

अवगुण :

  • हो सकता है कि कुछ लोगों को यह क्रीम ज्यादा असरदार न लगे।

अंत तक पढ़ें

आगे जानिए स्ट्रेच मार्क्स क्रीम या तेल चुनते वक्त किन-किन बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

स्ट्रेच मार्क्स (निशान) क्रीम/तेल खरीदते वक्त कौन सी बातें ध्यान में रखें

स्ट्रेच मार्क्स क्रीम या तेल खरीदते वक्त नीचे बताई गईं बातों का ध्यान जरूर रखें –

  • क्रीम किसी चर्चित ब्रांड और अच्छी क्वालिटी की हो।
  • गर्भवती और शिशु के लिए सुरक्षित हो।
  • नॉन-टॉक्सिन हो।
  • नैचुरल तत्व युक्त क्रीम का चुनाव करना बेहतर हो सकता है।
  • त्वचा को हाइड्रेट, मॉइस्चराइज और स्वस्थ रख सके।
  • हानिकारक केमिकल शामिल न हों।
  • चिपचिपी और दाग छोड़ने वाली क्रीम न हो।
  • हाइपोएलर्जेनिक हो यानी एलर्जी का कारण न बने।
  • आसानी से जिसका उपयोग किया जा सके।

ये थीं कुछ बेहतरीन एंटी-स्ट्रेच मार्क्स क्रीम। साथ ही लेख में हमने कुछ कारगर ऑयल्स के बारे भी बताया है, जो स्ट्रेच मार्क्स के साथ-साथ त्वचा के अन्य दाग-धब्बों को कम करने में मददगार हो सकते हैं। इसके अलावा, हमने इन उत्पादों के गुण और अवगुणों को भी विस्तार से बताया है, ताकि आप किसी उपयुक्त प्रोडक्ट का चुनाव कर सकें। आपकी सुविधा के लिए लेख में अमेजन लिंक भी दिए गए हैं, जिसके जरिए आप अपने पसंदीदा प्रोडक्ट को घर बैठे ही खरीद सकती हैं। तो फिर देर किस बात की, जल्द से जल्द लेख में शामिल किसी एक एंटी-स्ट्रेच मार्क्स क्रीम या ऑयल को खरीदें और इस्तेमाल में लाएं। उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपके लिए सहायक साबित रहा होगा।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown