Written by

बच्चों का मन बहुत ही कोमल होता है। यही वजह है कि लोग बच्चों के मन की तुलना कच्ची मिट्टी से भी करते हैं। जिस प्रकार कच्ची मिट्टी को एक कुम्हार बड़ी ही सहजता के साथ एक सही रूप देता है, ठीक वैसे ही माता-पिता द्वारा दिया गया सही मार्गदर्शन और ज्ञान बच्चों को एक अच्छा व्यक्तित्व प्रदान करता है। इस दिशा में सुधा मूर्ति बुक्स काफी हद तक मददगार हो सकती हैं। सुधा मूर्ति एक प्रसिद्ध महिला और प्रभावी लेखिका हैं, जिनकी कहानियां बच्चों की कल्पनाओं को नई उड़ान देने के साथ ही नैतिक शिक्षा भी प्रदान कर सकती हैं। वहीं, इन किताबों के माध्यम से बच्चों में पढ़ने की रुचि भी पैदा हो सकती है। यही वजह है कि मॉमजंक्शन के इस लेख में हम आपको टॉप 10 सुधा मूर्ति बुक्स के बारे में बता रहे हैं।

टॉप 10 सुधा मूर्ति बुक्स के बारे में जानने से पहले सुधा मूर्ति कौन हैं, इस बारे में जान लेते हैं।

सुधा मूर्ति कौन हैं?

सुधा मूर्ति इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष हैं और साथ ही गेट्स फाउंडेशन की एक हेल्थ केयर इनिशिएटिव की सदस्य भी हैं। इनका जन्म 19 अगस्त 1950 में कर्नाटक के शिग्गौन नामक कस्बे में हुआ था। इसके अलावा, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में लिखने की रुचि ने उन्हें एक मशहूर साहित्यकार के रूप में लोकप्रिय बनाया। यही वजह है कि भारत सरकार ने उनके साहित्य कौशल के कारण उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

शिक्षा की बात करें, तो इन्होंने कम्प्यूटर विज्ञान में एमई की डिग्री हासिल की और प्रथम आकर भारतीय इंजीनियर्स संस्थान से स्वर्ण पदक भी प्राप्त किया। फलस्वरूप, यह टेल्को कंपनी में पहली महिला इंजीनियर के रूप में नियुक्त हुईं। आगे चलकर इनकी मुलाकात नारायण कृष्ण मूर्ति (इन्फोसिस के संस्थापक) से हुई और बाद में दोनों ने शादी कर ली। इन्होंने अपने जीवन में कुछ समय तक बतौर अध्यापिका भी काम किया है।

सुधा मूर्ति कौन हैं, यह जानने के बाद, आइए अब हम टॉप 10 सुधा मूर्ति बुक्स के बारे में जान लेते हैं।

बच्चों के लिए सुधा मूर्ति की लिखी हुई 10 सबसे लोकप्रिय स्टोरी बुक्स

यहां हम आपको पूरे विवरण के साथ टॉप 10 सुधा मूर्ति स्टोरी बुक्स के बारे में बता रहे हैं। सुधा मूर्ति स्टोरी बुक्स के टॉप 10 नाम कुछ इस प्रकार हैं:

1. ग्रैंडमाज बैग ऑफ स्टोरीज

Best Sudha Murthy Books To Buy In India

Buy-Now

सुधा मूर्ति की यह कहानी बहुत ही रोचक है। कहानी के मुख्य किरदार आनंद, कृष्णा, राजू और मीना हैं। कहानी की शुरुआत इन सभी के अपनी दादी के घर पहुंचने से होती है, जो शिग्गौन में था। बच्चों की आने की खुशी में उनके दादी-दादा पूरी रात तैयारियों में जुटे रहते हैं। दादी के घर पहुंचते ही बच्चे दादी को घेर लेते हैं। दादी उनके लिए कई तरह के पकवान बनाकर लाती हैं। वहीं, बच्चों को जल्दी होती है कि कब दादी अपनी कहानियों का बैग खोलेंगी, जिसमें किंग्स एंड चीट्स, प्रिंसेज एंड ओनियंस, मंकी एंड माइस एंड स्कॉर्पियंस और हिडेन ट्रेजर्स जैसी रोचक कहानियां शामिल हैं।

2. द सर्पेंट्स रिवेंज : द अनयूजुअल टेल्स फ्रॉम द महाभारत

Best Sudha Murthy Books To Buy In India

Buy-Now

यह कहानी महाभारत के कुछ रोचक और ज्ञानवर्धक किस्सों पर आधारित है। इसमें सुधा मूर्ति ने महाभारत के युद्ध से पूर्व और बाद में घटे कुछ ऐसे रोचक पहलू शामिल किए हैं, जो बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हैं। साथ ही बच्चों को रोमांच और आश्चर्य का अनुभव भी होता है। इस किताब की मदद से बच्चों को भारत के महाकाव्य महाभारत और धर्म से संबंधित ज्ञान के बारे में जानकारी प्रदान करने में मदद मिल सकती है।

3. द मैजिक ऑफ द लॉस्ट टेम्पल (किन्डल संस्करण)

Best Sudha Murthy Books To Buy In India

Buy-Now

यह कहानी शहर की एक लड़की नूनी पर आधारित है, जो दो महीने के लिए अपने दादा-दादी के घर रहने के लिए जाती है। गांव की जीवनशैली को देखकर वह बहुत हैरान होती है, लेकिन धीरे-धीरे वह अपने आपको गांव की दिनचर्या में ढाल लेती है। यहां वह पापड़ बनाना, पिकनिक पर जाना और गांव में बने नए दोस्तों के साथ साइकिल चलाना सीखने जैसे काम करती है। चीजें रोमांचकारी तब होती है, जब एक दिन नूनी जंगल के बीच में स्थित एक सीढ़ी युक्त कुएं के पास पहुंचती है। सुधा मूर्ति की इस किताब के माध्यम से आप अपने बच्चे को नूनी के आकर्षक और रोमांचकारी सफर से जोड़ सकते हैं।

4. हाउ द सी बिकेम साल्टी

Best Sudha Murthy Books To Buy In India

Buy-Now

सुधा मूर्ति की यह कहानी बुद्धिमानी, जादू और करिश्मों से भरी हुई है। कहानी में लेखिका ने इस कल्पना को आधार देने का प्रयास किया है कि लंबे अरसे पहले समुद्र का पानी मीठा और पीने योग्य हुआ करता था। बाद में यह नमकीन यानी साल्टी हो गया। इस कहानी में मुख्य किरदार के तौर पर लीला, केशव और श्रीधर शामिल हैं, जिनके इर्द-गिर्द यह कहानी घूमती है।

5. हाउ आई टॉट माय ग्रैंड मदर टू रीड एंड अदर स्टोरीज

Best Sudha Murthy Books To Buy In India

Buy-Now

क्या करोगे जब आपकी दादी आपको वर्णमाला सिखाने को कहती है? अगर भारत के प्रधानमंत्री ट्रेन की यात्रा पर ले जायें या आपके अध्यापक आपको परीक्षा में उम्मीद से ज्यादा अंक दे दें? यह कुछ ऐसे सवाल हैं, जिन सवालों के जवाब आपको सुधा मूर्ति के जीवन पर आधारित इस बुक के अंश में जानने को मिलेंगे। इसके साथ ही इस बुक में लेखिका ने अन्य कई कहानियों को भी शामिल किया है।

6. द मैजिक ड्रम एंड अदर फेवरेट स्टोरीज

Best Sudha Murthy Books To Buy In India

Buy-Now

पौराणिक कथाएं किसे पसंद नहीं आती हैं? इसी बात को ध्यान में रखते हुए सुधा मूर्ति ने अपनी इस बुक में कई रोचक कहानियों को शामिल किया है। ये कहानियां बचपन के दिनों में दादी-नानी या दोस्तों के मुंह से सुनी कई कहानियों की याद दिलाती हैं। इस बुक में शामिल कहानियों में कोकोनट दैट कॉस्ट थाउजेंड रुपीज, शेपर्ड विद अ बैग, वर्ड्स किंग एंड माइजर्स जैसी कई रोचक कहानियां शामिल हैं।

7. द गोपी डायरीज : कमिंग होम

Best Sudha Murthy Books To Buy In India

Buy-Now

बच्चों को ऐसी कहानियां अधिक लुभाती हैं, जिनमें जीव जंतुओं का जिक्र होता है। ऐसे में सुधा मूर्ति की यह बुक काफी पसंद आएगी। इस किताब में शामिल कहानी तीन संस्करणों में छापी गई है। यह किताब इस कहानी का पहला संस्करण है। इसमें गोपी नाम का एक कुत्ता मुख्य किरदार में है, जो एक इंसानी परिवार में शामिल होता है। कहानी में गोपी के इंसानों के साथ बिताए गए अनुभवों को बताने का प्रयास किया गया है।

8. हेयर, देयर एंड एवरीव्हेयर : बेस्ट लव स्टोरी ऑफ सुधा मूर्ति

Best Sudha Murthy Books To Buy In India

Buy-Now

सुधा मूर्ति की यह किताब उनके जीवन पर आधारित है, जिनमें उनके बचपन से शिक्षा को प्राप्त करने तक के सफर की झलक मिलती है। इस किताब में करीब 22 कहानियां शामिल हैं, जिनमें ईमानदारी, परोपकार और सफलता का सबक सिखाने का प्रयास किया गया है। इस किताब को पढ़ने से बच्चों में हंसने-रोने के साथ ही किसी विषय पर सोचने की भावना का भी प्रसार हो सकता है।

9. द बर्ड विद गोल्डन विंग्स : स्टोरीज ऑफ विट एंड मैजिक

Best Sudha Murthy Books To Buy In India

Buy-Now

यह किताब कई जादुई कहानियों से भरी हुईं हैं, जिनके माध्यम से लेखक ने बच्चों को नैतिक सीख देने का प्रयास किया है। इस किताब में एक छोटी गरीब लड़की की कहानी भी शामिल है, जो अपने हिस्से के चावल के दाने एक भूखी चिड़िया को दे देती है। इस उपकार के बदले चिड़िया उस बच्चे को कुछ उपहार देती है। वहीं, उपहार वाली बात जब लड़की की लालची और धूर्त पड़ोसी को पता चलती है, तो वह उस चिड़िया के जरिए खुद भी उपहार पाने का प्रयास करती है।

10. द मैन फ्रॉम द एग : अनयूजुअल टेल्स अबाउट द ट्रिनिटी

Best Sudha Murthy Books To Buy In India

Buy-Now

सुधा मूर्ति की यह किताब त्रिदेव यानी हिंदू धर्म के सबसे शक्तिशाली देवता ब्रह्मा, विष्णु और महेश से जुड़ी हुई है। इस किताब में त्रिदेव से जुड़े कई रोचक किस्से और कहानियां शामिल की गई हैं। इनके माध्यम से बच्चों को इन देवताओं के बारे में और प्राचीन धार्मिक कथाओं के बारे में जानने की उत्सुकता होगी। साथ ही उन्हें जीवन में व्याप्त अच्छाई और बुराई के बीच का फर्क समझने में भी मदद मिलेगी।

लेख में शामिल टॉप 10 सुधा मूर्ति बुक्स के नामों से तो आप अच्छी तरह परिचित हो गए होंगे। साथ ही आपको यह भी पता चल गया होगा कि किस किताब में किस प्रकार की कहानियां मौजूद हैं। तो फिर देर किस बात की, अपने बच्चे की रुचि को देखते हुए आप इन किताबों में से किसी भी एक का चयन करें। वहीं, दिए अमेजन लिंक पर क्लिक कर अपनी पसंदीदा किताब को घर बैठे ऑर्डर करें। उम्मीद है कि चुनी गई किताब में शामिल कहानियां आपको और आपके बच्चों को काफी पसंद आएंगी।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown

Community Experiences

Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals. Let our readers get your unique perspectives and do better together! Read our Comment Policy to know about the guidelines.