Written by

सभी बच्चे जन्म के बाद से ही अपने आसपास मौजूद लोगों व वस्तुओं को देखकर नई चीजें सीखते हैं। इससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास तेजी से होता है। अब ऐसे में सवाल यह आता है कि इतने छोटे बच्चों के लिए खिलौनों का चुनाव कैसे करें। 4 माह के बच्चे को ऐसा कौन-सा खिलौना दिया जाए, जो उसे पसंद आए और वह उसके साथ खूब खेल सके। साथ वो खिलौना उसके लिए हानिकारक न हो। मॉमजंक्शन के इस आर्टिकल में हम इसी दुविधा को कम करने का प्रयास करेंगे। यहां हम ऐसे 12 खिलौनों के बारे में बताएंगे, जो आपके बच्चे को जरूर पसंद आएंगे। साथ ही हम इनकी खूबियों के बारे में भी बताएंगे।

आइए, 4 महीने के बच्चे के लिए 12 बेहतरीन खिलौनों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

4 महीने के बच्चे के लिए 12 बेहतरीन खिलौने

1. किडडो बेबी सॉफ्ट टीथिंग मिट्टेन टीथर

Kiddo Baby Soft Teaching

यह खिलौना तीन से लेकर छह माह तक के बच्चों के लिए अच्छा है। खासकर, उन बच्चों के लिए जिनके दांत निकल रहे होते हैं और उन्हें कुछ न कुछ चबाने के लिए चाहिए हाेता है। सिलिकॉन से बना यह प्रोडक्ट उन बच्चों के लिए फायदेमंद हैं। वो अपने मसूड़ों को बिना चोट पहुंचाए इसे चबा सकते हैं। यह आकार में दस्ताने की तरह होता है, जिसे शिशु के एक हाथ में आसानी से पहनाया जा सकता है, लेकिन कुछ बच्चों के हाथ के मुकाबले यह आकार में छोटा या बड़ा हो सकता है।

खूबियां:

  • शिशु को ये दस्ताने पहनाने से उन्हें दांत आने के शुरुआती दर्द से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
  • एक ही प्रोडक्ट में टीथर और दस्ताने का दोहरा लाभ मिलता है। दस्ताना बच्चे को खुद के तेज नाखूनों की खरोंच से बचाता है, तो वहीं टीथर उन्हें शुरुआती दांत दर्द से राहत देता है।
  • यह फूड-ग्रेड सिलिका जेल से बना है, जो बिसफेनोल ए (BPA) मुक्त है। बिसफेनोल ए एक हानिकारक केमिकल होता है, जो शिशु के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है (1)।
  • मुलायम सिलिकॉन आपके शिशु के मसूड़ों के लिए आरामदायक हो सकता है।
  • दस्ताने के टीथर भाग पर गम रबिंग टेक्सचर दिया गया है, जिसे बच्चे के नरम मसूड़े आसानी से चबा सकें।
  • दस्ताने का कपड़ा हाई-ऑब्जर्विंग मटीरियल से बना है, जिससे यह अधिक मात्रा में लार को सोख सकता है। इसे मशीन या हाथ से आसानी से साफ किया और सुखाया जा सकता है।

2. वीआर टेक्सटाइल बेबी बेडिंग सेट प्लेमैट जिम विद मॉस्किटो नेट एंड हैंगिंग टॉय

VR Textile Baby Bedding Set Playmate

4 माह के बच्चे के लिए यह आरामदायक बिस्तार होने के साथ-साथ खेलना का अच्छा साधन भी हो सकता है। इसमें आकर्षक रंग व प्रिंट किए गए हैं और इसे कॉटन के तकिया के साथ बनाया गया है। इसे धोना और सुखाना भी आसान है।

खूबियां:

  • इसमें आपको बैड के साथ ही मॉस्किटो नेट मिलता है, जो बच्चों को मच्छरों, मक्खियों और कीड़ों से बचाने में मदद कर सकता है।
  • इसमें बच्चे के लिए बिस्तर को नर्म व मुलायम कॉटन से बनाया गया है, जिस कारण यह बच्चे के लिए आरामदायक है।
  • इसमें नवजात से लेकर छह माह तक के शिशुओं को आराम से सुलाया जा सकता है।
  • इसका वजन महज 500 ग्राम है, जिस कारण इसे आसानी से कहीं भी कैरी कर सकते हैं।
  • इसको फोल्ड करना और स्टोर करना आसान है।
  • इसके अलावा, बच्चों के मनोरंजन के लिए इसमें 5 हार्ट शेप हैंगिंग टॉयज दिए गए हैं, जिनके साथ बच्चा आराम से लेटे हुए खेल सकता है।

3. नम्मा बेबी कलरफुल वुडन रेनबो हैंडल जिंगल बेल रैटल टॉयज

Namma Baby Colorful Wooden Rainbow

जिंगल बेल रैटल एक झुनझुना नुमा खिलौना है। एक गोलाकार लकड़ी पर कुछ बेल्स को लगाकर इसे बनाया गया है। इसके ऊपरी सिरे पर झुनझुनों को लगाया गया है, जबकि निचले हिस्से को पकड़ने के लिए हैंडलनुमा आकार दिया गया है।

खूबियां:

  • गोलाकार हैंडल पकड़ने में आसान, लेकिन कुछ बच्चों के लिए यह भारी हो सकता है।
  • इसकी आवाज बच्चों को लुभा सकती है, लेकिन इसमें लगी घंटियाें से बच्चों की नाजुक त्वचा पर खंरोच लगने का डर बना रहता है।
  • इसका डिजाइन आकर्षक और लुभावना है।

4. मॉरिसंस बेबी ड्रीम्स टॉय

Morrisons Baby Dreams Toy

चार महीने के बच्चे को उपहार में देने के लिए मॉरिसंस बेबी ड्रीम्स टॉय गिफ्ट पैक अच्छा विकल्प हो सकता है। प्लास्टिक से बने ये खिलौने बच्चे का मनोरंजन आसानी से कर सकते हैं, लेकिन इस बात का भी डर रहता है कि कहीं बच्चे इसे अपने मुंह में लेकर नाजुक मसूड़ों को चोटिल न कर लें।

खूबियां:

  • इस पैक में 4 अलग-अलग प्रकार के खिलौने होते हैं, जो अलग-अलग तरह से बच्चों का मनोरंजन कर सकते हैं।
  • खिलौनों को पकड़ने के लिए ईजी ग्रिप दी गई है, ताकि बच्चे उन्हें आसानी से पकड़ सकें।
  • खिलौनों को हिलाने पर अंदर से आने वाली छन-छन की आवाज बच्चों को आकर्षित कर सकती है।
  • कई प्रकार के रंग के खिलौने बच्चों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करके रखते हैं।
  • इसके अलावा, कंपनी दावा करती है कि ये खिलौने नॉन-टॉक्सिक प्लास्टिक से बनाए गए हैं।

5. आदिचाय इन्फैंट्री गर्ल एंड बॉयज मल्टीकलर बेबी जिम फॉर किक एंड प्ले विद म्यूजिकल लाइट, हैंगिंग टॉयज एंड मैट, एक्टिविटी बेड

Adichay Infantry Girl and Boys Multicolor

चार माह के बच्चे जो लेटे रहते हैं और पैर चलाते रहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन टॉय हो सकता है। यह कई प्रकार की एक्टिविटी और रंगों के साथ आता है। जहां एक ओर इसके मैट में पियानो होता है, तो वहीं दूसरी ओर रिंग पर कई प्रकार के खिलौने लटके हैं, जो बच्चों का मनोरंजन आसानी से कर सकते हैं। मैट सुविधाजनक होता और इस पर शिशु को लेटाया जा सकता है।

खूबियां:

  • रिंग पर 5 अलग-अलग प्रकार व रंग के खिलौने लटके होते हैं।
  • बच्चे का लगने पर पियानो से अलग-अलग तरह का म्यूजिक बजता है, जिससे बच्चों को मजा आता है।
  • नरम और मोटी प्ले मैट मशीन से धोया जा सकता है।
  • इसे आसानी से कहीं भी लेकर जाया जा सकता है, क्योंकि यह वजन में भी हल्का होता है।

6. स्टोरियो काउ बेबी म्यूजिकल पियानो

Storio Cow Baby Musical Piano

बच्चों का मनोरंजन करने और उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए यह खिलौना अच्छा जरिया हो सकता है। बैटरी से चलने वाले इस खिलौने में जानवरों की आवाज के साथ-साथ अलग-अलग तरह के म्यूजिक भी दिए गए हैं।

खूबियां:

  • इसके म्यूजिक को प्ले करने वाला कीबोर्ड दिया गया है। म्यूजिक सुनकर बच्चा बार-बार उस कीबोर्ड पर हाथ मारने का प्रयास करेगा। इससे उसके शरीर की मांसपेशियां अच्छी तरह से विकसित होंगी।
  • खेलते समय या फिर किसी भी बटन को क्लिक करने पर लाइट जलती है, जो बच्चे को अच्छी लगेगी।
  • यह खिलौना बैटरी पर चलता है, जिसे खत्म होने पर चेंज किया जा सकता है।
  • बच्चों में स्पर्श और सुनने की क्षमता विकसित होती है।
  • कंपनी दावा करती है कि यह उत्पाद उच्च गुणवत्ता वाला और 100 प्रतिशत सुरक्षित है।

7. टॉयशाइन हेल्दी बॉल बेबी टॉयज

Toys Healthy Ball Baby Toys

प्लास्टिक से बना यह खिलौना अपने अंदर कई खूबियों को लिए हुए है। जहां एक ओर इसमें कई प्रकार की एक्टिविटी के लिए विभिन्न तरह के खिलौनाें को जोड़ा गया है। वहीं, दूसरी ओर यह बैटरी से भी ऑपरेट किया जा सकता है।

खूबियां:

  • कई रंगों को मिलाकर बनाया गया यह खिलौना बच्चे की रंग को पहचानने की क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  • इसके कई प्रकार की एक्टीविटी के लिए लर्निंग ब्लॉक, क्रिस्टल बॉल, साउंड बटन, प्ले बॉल जैसी चीजों को जोड़ा गया है। इससे बच्चों का मनोरंंजन तो होता ही है साथ ही मानसिक विकास भी हो सकता है।
  • यह खिलौना मैन्यूअली और बैटरी दौनों प्रकार से चलता है।
  • कंपनी का दावा है कि यह खिलौना बच्चों की देखने, सुनने और सीखने की क्षमता को विकसित करने में मददगार हो सकता है।
  • यह हार्ड प्लास्टिक से बना होता है और 4 माह के बच्चे के हिसाब से वजन में भारी हो सकता है।

8. विबग्योर वाइब्स 5 पीस लवली कलरफुल म्यूजिकल हैंगिंग रैटल टॉयज

Vibgyor Vibes 5 Pieces Lovely Colorful

यह खिलौना बच्चे के मनोरंजन के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसको बच्चे के झूले पर लटकाया जा सकता है और इसका संगीत बच्चों के मनोरंजन के लिए अच्छा हो सकता है। हालांकि, यह देखने और सुनने वाला खिलौना है, फिर भी इसे बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए, क्योंकि यह नाजुक होता है और बच्चे इसे तोड़ सकते हैं।

खूबियां:

  • इन खिलौनों से हल्की-हल्की मधुर आवाज आती है, जो बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
  • इसमें बैटरी लगाने की आवश्यकता नहीं है।
  • बच्चों के बिस्तर के ऊपर आसानी से लटकने में मदद करने के लिए इसे अच्छी तरह से डिजाइन किया गया है।

9. चिक बड्डी टीथर्स फॉर बेबीज

Chick Buddy Teethers for Babies

यह साधारण-सा दिखने वाला टीथर है। इसे सिलिकॉन से बनाया जाता है। 4 माह व उससे ज्यादा उम्र के बच्चों के जब दांत निकलने लगते हैं, तो उन्हें मसूड़ों में अजीब-सा दर्द होता है। ऐसे में यह टीथर उनके दर्द को कुछ कम करने में मदद कर सकता है। बच्चे इसे आसानी से चबा सकते हैं।

खूबियां:

  • कंपनी का दावा है कि यह प्रोडक्ट बीपीए (BPA) फ्री है।
  • इसके सॉफ्ट सिलिकॉन से बनाया जाता है, जो बच्चों के मसूड़ों को चोट नहीं पहुंचाता है।
  • कंपनी इस बात का भी दावा करती है कि यह प्रोडक्ट हर तरह के सेफ्टी टेस्ट में पास है।
  • बच्चे इसे आसानी से पकड़ सकते हैं।

10. गोअप्पूगो ओशियन म्यूजिकल कोट मोबाइल

Goappugo Ocean Musical Quote Mobile

यह मनोरंजन से भरपूर एक बेहतरीन हैंगिंग टॉय है। इसे बच्चे के बिस्तर के ऊपर आसानी से लटकाया जा सकता है। यह बैटरी से ऑपरेट होता है और इसे ऑन करने पर कई प्रकार का संगीत सुनाई देता है। इसके साथ लटके 3 खिलौने भी बच्चे को व्यस्त रखते हैं। हालांकि, यह देखने और सुनने के लिए अच्छा है लेकिन इसे बच्चों से दूर रखना चाहिए, क्योंकि बच्चे इसे तोड़ सकते हैं।

खूबियां:

  • इसमें 10 प्रकार की लोरियां, 8 प्रकार के इंस्ट्यूमेंटल संगीत, 2 प्रकार के नेचर साउंड की आवाज आती है, जो बच्चे को सुलाने और मन बहलाने में मदद कर सकती है।
  • इसे बजाने पर इसमें लटके हुए खिलौने गोल-गोल घूमने लगते हैं।
  • इसमें लाइट भी लगी है, जो रात में इसे और आकर्षित बना देती है।
  • इसकी आवाज को कम या ज्यादा किया जा सकता है।

11. बेबी बकेट सॉफ्ट टॉयज

Baby Bucket Soft Toys

यह सिंपिल-सा दिखने वाला खिलौना है, जो कई रंग में आता है। नन्हे शिशु के लिए इसे पकड़ कर खेलना आसान होता है और इसे दबाने पर चूं चूं की आवाज आती है।

खूबियां:

  • फैब्रिक से बना हुआ है, जो वजन में हल्का होता है।
  • बच्चे इसे असानी से पकड़ सकते हैं।
  • इसको दबाने या हिलाने पर आने वाली चूं चूं की आवाज बच्चे का ध्यान अपनी ओर खींच सकती है।
  • यह 3 महीने और उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए उपयुक्त है।
  • हाइजीन के मामले में यह खिलौना सही नहीं है।

12. मिनी टुडो बॉयज एंड गर्ल्स बाथटब टॉय

Mini Tudo Boys and Girls Bathtub

यह टू इन वन खिलौना है। जहां, बच्चे नहाते समय इसके साथ खेल सकते हैं, वहीं नहाने के बाद लेटे-लेटे भी खेल सकते हैं। इसे प्लास्टिक और रबड़ से बनाया जाता है। यह 4 माह और उससे बड़े बच्चों के लिए उपयुक्त है।

खूबियां:

  • जब इसे पानी में डालकर निकाला जाता है, तो इसके छोटे-छोटे छेद से पानी बारिश की निकलता है। यह देखकर बच्चे आकर्षित होते हैं।
  • ऊपरी हिस्सा बतख के डिजाइन का है, जो नरम रबड़ से बना है, जब इसे दबाया जाता है, तो इसमें से फनी आवाज आती है। यह आवाज बच्चे को अच्छी लग सकती है।
  • छोटे बच्चे इसे आसानी से पकड़ सकते हैं।
  • कंपनी दावा करती है कि यह बीपीए से मुक्त है और बच्चों के लिए सुरक्षित है।

यहां हम बता रहे हैं कि खिलौनों का चुनाव करने समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

4 महीने के बच्चे के लिए खिलौने खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • आप जो भी खिलौना ले रहे हैं, वह हानिकारक टॉक्सिक प्लास्टिक या केमिकल से बना हुआ न हो।
  • खिलौना वजनदार और नुकीला नहीं होना चाहिए। अधिक वजन वाले खिलौने को बच्चे आसानी से नहीं उठा सकते हैं और नुकीले खिलौने से वो अपने आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • जो भी खिलौना आप बच्चे के लिए ले रहे हैं वह खेलने के साथ-साथ सीखने के नजरिए से भी फायदेमंद होना चाहिए।
  • कपड़े वाला खिलौना साफ कॉटन से बना हुआ होना चाहिए और उसे धाेना आसान होना चाहिए।
  • खिलौने रंगीन और आकर्षक हों, लेकिन उन पर केमिकल वाला रंग नहीं होना चाहिए।
  • जहां से भी खिलौना खरीदें वह दुकानदार या डीलर भरोसेमंद होना चाहिए, ताकि आपको नकली या खराब सामान न मिले।

4 माह के शिशु के लिए सही खिलौना न सिर्फ उनका मनोरंजन कर सकता है, बल्कि उससे बच्चों के सीखने की क्षमता भी विकसित हो सकती है। आर्टिकल में आपने जाना कि 4 माह के बच्चों को खेलने और उनके मानसिक विकास के लिए आप किस प्रकार के खिलौने ले सकते हैं। साथ ही खिलौने खरीदते समय इस लेख में बताई गई बातों को भी ध्यान में रखें, ताकि बच्चे सुरक्षित रहें। आशा करते हैं कि यह आर्टिकल खिलौने का चुनाव करने में आपके लिए मददगार साबित होगा। बच्चों से जुड़ी और रोचक जानकारी के लिए मॉमजंक्शन के अन्य लेख पढ़ते रहें।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown

Community Experiences

Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals. Let our readers get your unique perspectives and do better together! Read our Comment Policy to know about the guidelines.