
विषय सूची
किसी भी रिलेशनशिप में गिफ्ट की एक अलग ही जगह और अहमियत है। प्यार जताने का सबसे आसान और क्यूट तरीका गिफ्ट ही है। ऐसे में बॉयफ्रेंड अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के सामने प्यार का इजहार गिफ्ट के साथ करते हैं। हालांकि, कई बार बॉयफ्रेंड के मन में गर्लफ्रेंड को क्या गिफ्ट देना चाहिए, ये सवाल भी होता है। ऐसा होना सामान्य है, ऐसे में इसी उलझन का जवाब हम लेकर आए हैं। मॉमजंक्शन के इस लेख में हम गर्लफ्रेंड को क्या गिफ्ट दे, इसके जवाब के लिए हम 50 से भी ज्यादा गिफ्ट्स के विकल्प लाए हैं। तो इन बेहतरीन आइडियाज से बॉयफ्रेंड आसानी से समझ जाएंगे कि गर्लफ्रेंड को क्या गिफ्ट दे सकते हैं।
गर्लफ्रेंड को कौन सा गिफ्ट दें, जानने के लिए लेख पढ़ना शुरू करें।
55+ गर्लफ्रेंड के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज | Gift Ideas for Girlfriend in Hindi
अक्सर लड़कों को लड़कियों के लिए गिफ्ट चुनने में समस्या आती है, क्योंकि उनकी पसंद को समझना आसान नहीं होता। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं 50 से भी अधिक आइडियाज, जो आपको बेस्ट गिफ्ट का चुनाव करने में मदद करेगें। उम्मीद है इनको पढ़ने के बाद आपको यह जानने में आसानी होगी कि गर्लफ्रेंड को क्या गिफ्ट देना चाहिए। तो गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट कुछ इस प्रकार हैं :
1. पॉम-पॉम स्लीपर
लड़कियों को जूते-चप्पल का खूब शौक होता है। भले ही उनके पास कई तरह के सैंडल व स्लिपर हो, लेकिन वो फुटवियर के नए जोड़े लेने से पीछे नहीं हटती हैं। दिन में पहनने के लिए अलग, रात को पहनने के लिए अलग, घर में अलग, बाहर अलग। ऐसे में उन्हें क्यूट पॉम-पॉम स्लीपर गिफ्ट करना अच्छा विकल्प हो सकता है। घर में पहनने के लिए, खासतौर पर क्यूट से नाइट ड्रेस के साथ पॉम-पॉम स्लीपर खूब जचेंगे। साथ ही यह उनके पैरों को आराम भी देगा।
2. लेदर बैकपैक

फुटवियर की तरह ही लड़कियों को तरह-तरह के पर्स या बैग का भी खूब शौक होता है। ऐसे में उन्हें एक प्यारा सा बैग गिफ्ट करना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। आजकल कई तरह के स्टाइलिश बैग्स मार्केट व ऑनलाइन उपलब्ध हैं। उन्हीं में से एक है मिनी लेदर बैकपैक। ये काफी ट्रेंड में हैं और फैशनेबल दिखने के साथ-साथ ये उपयोगी भी होते हैं। ऐसे में आप अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए बैग का विकल्प भी चुन सकते हैं।
3. रूम डिफ्यूजर

पूरे दिन की थकान के बाद जब कमरे में आते ही भीनी-भीनी खुशबू मिलेगी, तो किसी की भी थकान दूर हो सकती है। ऐसे में इस एहसास के लिए आप अपनी गर्लफ़्रेंड को डिफ्यूजर गिफ्ट में दे सकते हैं। उनकी पसंद की खुशबू वाला एसेंशियल ऑयल और डिफ्यूजर का कॉम्बिनेशन एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है। यह अरोमा थेरेपी की तरह काम करके थकान के साथ-साथ मूड को भी अच्छा कर सकता है।
4. कस्टम नेम रिंग

गर्लफ्रेंड को क्या गिफ्ट दें, इसका एक बेहतरीन ऑप्शन है कस्टम नेम रिंग। जी हां, ये आजकल चलन में तो है ही व प्यार जताने का एक अच्छा तरीका भी है। रिंग में आप अपनी गर्लफ्रेंड का या गर्लफ्रेंड के नाम के साथ अपने नाम का पहला अक्षर लिखवाकर उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं। अगर आप उन्हें शादी के लिए प्रपोज करना चाहते हैं, तो रिंग के साथ प्रपोज करने का अच्छा तरीका हो सकता है। इसके साथ आप प्रपोज करने की शायरी, कोट्स और मैसेज भी नोट में लिखकर दे सकते हैं। इसे देकर गर्लफ्रेंड के दिल में आप अपना प्यार और ज्यादा बढ़ा सकते हैं।
5. ज्वेलरी केस

कई लड़कियां ज्वेलरी की शौकीन होती हैं। हालांकि, सभी लड़कियों को उतना शौक नहीं होता है, लेकिन थोड़ी-बहुत ज्वेलरी तो हर लड़की के पास होती है। ऐसे में अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी ज्वेलरी रखती हैं, तो उसे ऑर्गेनाइज रखने के लिए ज्वेलरी बॉक्स अच्छा विकल्प हो सकता है। आजकल कई तरह की डिजाइनर ज्वेलरी केस मार्केट व ऑनलाइन उपलब्ध है। खास बात तो ये है कि ये गिफ्ट गर्लफ्रेंड के काम भी आएगा।
6. स्माइली पिलो

गर्लफ्रेंड को गिफ्ट क्या देना चाहिए, इस दुविधा से निकलने के लिए आपके पास एक बेस्ट ऑप्शन स्माइली पिलो भी है। ये तो आपको पता ही होगा कि लड़कियों को सॉफ्ट टॉयज पसंद आते हैं। ऐसे में ये गिफ्ट उन्हें काफी खुश कर देगा। साथ ही आजकल कई तरह के इमोजी पिलो भी मार्केट में उपलब्ध हैं। तो आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए उनकी पसंदीदा इमोजी वाली पिलो भी ले सकते हैं। इसके अलावा, आप इमोजी पिलो का सेट भी उन्हें गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं।
7. मेकअप ट्रैवल बैग

ज्वेलरी की तरह ही लड़कियां मेकअप करना भी पसंद करती हैं। थोड़ा-बहुत मेकअप का सामान हर लड़की अपने पास रखती है। यही वजह है कि वो जहां भी जाती है अपने साथ अपना मेकअप पाउच जरूर कैरी करती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को मेकअप ट्रैवल बैग गिफ्ट करते हैं तो वो इसे देखकर बेहद खुश हो जाएंगी। आजकल मेकअप पाउच कई आकार व डिजाइन में मौजूद है, जिसे आसानी से यात्रा के दौरान बैग में रखा जा सकता है। इसे आप आसानी से किसी ऑनलाइन साइट या मार्केट से भी खरीद सकते हैं। ये उनके लिए काफी उपयोगी हो सकता है।
8. मंत्र बैंगल्स

अगर आपकी गर्लफ्रेंड धार्मिक विचारों वाली है तो उन्हें आप मंत्र वाले बैंगल्स या ब्रेसलेट दे सकते हैं। ऐसे कई रुद्राक्ष जड़े हुए बैंगल्स, मंत्र लिखे बैंगल्स या ब्रेसलेट बाजार और ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इसे देखकर आपकी गर्लफ्रेंड को एहसास हो जाएगा कि आप उनका और उनके विचारों का भी कितना सम्मान करते हैं।
9. फैशनेबल ज्वेलरी

कुछ लड़कियों को फैशनेबल ज्वेलरी का शौक होता है, वो हमेशा ही ज्वेलरी कैरी करती हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी ऐसी है, तो आप उन्हें फैशनेबल ज्वेलरी में चेन, ब्रेसलेट, रिंग या फिर ईयररिंग गिफ्ट कर सकते हैं। इसे देखकर वो आपको और भी ज्यादा प्यार करने लगेगी।
10. पर्सनलाइज फोटो फ्रेम

ये आजकल काफी चलन में है, इसमें आप अपनी गर्लफ्रेंड की कोई अच्छी सी तस्वीर लगा सकते हैं। साथ ही साथ अपने दिल की बात कहने के लिए गर्लफ्रेंड के लिए प्यार भरे मैसेज लिखवाकर फ्रेम पर शेयर कर सकते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि आप कहीं भी रहते हो, इसे ऑनलाइन कस्टमाइज करा सकते हैं। वो भी बड़े ही आसानी से और कस्टमाइज होने के बाद यह आपकी गर्लफ्रेंड तक पहुंच जाएगा। पर्सनलाइज फोटो फ्रेम देकर आप उन्हें अपने करीब होने का एहसास करा सकते हैं।
11. सिक्वेंस पिलो

पर्सनलाइज सीक्वेंस पिलो का ट्रेंड आजकल जोरों से चल रहा है दरअसल इसमें आप चाहे तो अपनी पसंदीदा तस्वीर भी लगवा सकते हैं। इस खूबसूरत-चमकदार पिलो को देखकर यकीनन आपकी गर्लफ्रेंड की आंखों में भी खुशी की चमक आ जाएगी। वाकई में यह एक अच्छा गिफ्ट विकल्प हो सकता है।
12. विंड चाइम्स

यह तो लगभग हर किसी को पता है कि विंड चाइम्स गुड लक का प्रतीक होता है और यही वजह है कि यह एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन भी हो सकता है। विंड चाइम्स एक ऐसी चीज है, जो घर की सजावट में चार चांद लगा देता है। वहीं इसकी धीमी आवाज कई बार कानों को काफी सुकून भी देता है। अगर आप ये अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करते हैं, तो उन्हें यह बेहद पसंद आएगा और इसकी आवाज सुनकर उन्हें हमेशा यह एहसास होगा कि आप उनके करीब हैं।
13. हेयर ड्रायर

लड़कियों को गिफ्ट करने के लिए हेयर ड्रायर भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आजकल बजट में कई तरह के अच्छे क्वालिटी के हेयर ड्रायर मार्केट व् ऑनलाइन उपलब्ध हैं। यहां तक कि आजकल हेयर ड्रायर का कॉम्बो सेट भी उपलब्ध है। ऐसे में आप अपनी गर्लफ्रेंड की जरुरत के अनुसार उनके लिए हेयर ड्रायर या उसका कॉम्बो खरीद सकते हैं।
14. हेयर स्ट्रेटनर

ड्रायर की तरह ही लड़कियों के हेयर स्ट्रेटनर भी बड़े काम की चीज है। आजकल मार्केट में कई अलग-अलग तरह के स्ट्रटनर उपलब्ध हैं, जिनसे बालों की स्टाइलिंग भी की जा सकती है। ऐसे में इन स्ट्रेटनर की मदद से आसानी से पार्लर जैसा हेयर स्टाइल घर में ही मिल सकता है। यकीन मानिए, अगर कोई हेयर स्ट्रेटनर घर में ही पार्लर जैसा लुक दे तो कोई भी लड़की ये गिफ्ट देखकर खुश हो जाएगी, क्योंकि इससे उनके वक्त और पैसे दोनों बच सकते हैं।
15. 3 डी लैंप

गर्लफ्रेंड को कौन सा गिफ्ट दे ये सोच रहे हैं तो 3 डी लैंप एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मार्केट में इसके कई सारे डिजाइन उपलब्ध हैं। इस लैम्प के जरिए आप उनसे दूर होकर भी उन्हें रोमांटिक एहसास करा सकते हैं। रात को सारे लाइट बंद करने के बाद इसकी रोशनी बिल्कुल आपदोनों के रिश्ते की तरह जगमगाएगी और चारों तरफ चमक बिखेरेगी। ये वाकई में आपकी गर्लफ्रेंड के लिए एक खूबसूरत तोहफा होगा।
16. क्लच हैंडबैग

क्लच हैंडबैग आजकल खूब चलन में है। लड़कियों को हैंडबैग का शौक तो रहता ही है, और ये क्लच हैंडबैग पार्टी में बेहद खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में आप अगर अपनी गर्लफ्रेंड को ये गिफ्ट देते हैं तो उन्हें ये फील होगा कि आपने कई सारी चीजों में से इसे सेलेक्ट किया है। साथ ही यह उनके लिए स्टाइल स्टेटमेंट भी होगा, जो उनकी पार्टी ऑउटफिट के साथ जचेगा।
17. सेल्फ केयर ग्रूमिंग किट

जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो उसका ख्याल रखना भी आपकी जिम्मेदारी होती है। ऐसे में उनकी सेहत के साथ-साथ उनकी स्किन का ध्यान रखना भी जरूरी है। खासकर जब बात लड़कियों की हो, तो आप उन्हें सेल्फ केयर किट दे सकते हैं। इसमें आप उनकी स्किन के अनुसार स्किन केयर प्रोडक्ट जैसे – मॉइस्चराइजर, टोनर, फेस वॉश, क्लींजर और अन्य प्रोडक्ट चुनकर एक कॉम्बो कस्टमाइज गिफ्ट पैक करवा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि स्किन केयर प्रोडक्ट उनकी त्वचा के अनुसार और अच्छी गुणवत्ता वाले हो। साथ ही उनकी मैनुफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट का भी ध्यान रखें।
18. टेडी बियर

लड़कियों का नेचर सॉफ्ट होता है, इसलिए बच्चों की तरह उन्हें भी सॉफ्ट टॉय बेहद पसंद आते हैं। हालांकि टेडी बियर बेहद सामान्य गिफ्ट है, लेकिन यह भी सच है कि ये हर किसी को पसंद आता है। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को टेडी बियर गिफ्ट करते हैं तो वो बेहद खुश हो जाएगी। टेडी बियर के अलावा, आप उन्हें उनकी पसंद के सॉफ्ट टॉय, उनकी पसंद के कार्टून कैरेक्टर या कोई अन्य एक्शन फिगर जैसे – कैप्टेन अमेरिका, वंडर वुमन के सॉफ्ट टॉय या छोटे स्टैचू भी गिफ्ट कर सकते हैं।
19. स्लीपिंग आई मास्क सेट

नींद हमारे जीवन का सबसे जरूरी हिस्सा है। ऐसे में आप अपनी गर्लफ्रेंड की नींद का ख्याल रखते हुए, उन्हें अच्छी नींद के लिए स्लीपिंग आई मास्क सेट गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल मार्केट व ऑनलाइन में कई तरह के क्यूट और डिजाइनर आई मास्क उपलब्ध हैं। तो आप अपनी गर्लफ्रेंड की पसंद के अनुसार उनके लिए आई मास्क ले सकते हैं। अप चाहें तो नाइट ड्रेस और आई मास्क का कॉम्बो भी गिफ्ट कर सकते हैं।
20. ड्रेस

जूते और बैग की तरह ही लड़कियों को कपड़ों का भी खूब शौक होता है। ऐसे में अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो आप उन्हें एक अच्छी सी ड्रेस गिफ्ट कर सकते है। आप चाहें तो उनके लिए कैजुअल ड्रेस, टॉप, टी-शर्ट, जीन्स, पजामा, श्रग भी गिफ्ट में ले सकते हैं। ऐसे में जब भी वो आपकी दी हुई ड्रेस पहनेंगी तो वो आपको जरूर याद करेंगी।
21. बाथरोब

ड्रेस के अलावा, बाथरोब भी गर्लफ्रेंड को देने के लिए एक अनोखा और अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है। यह उनके काम की चीज हो सकती है। तौलिए की जगह बाथरोब का उपयोग ज्यादा लाभकारी हो सकता है। यह आराम देने के साथ-साथ नहाने के बाद ठंड से बचाने और शरीर को गर्म रखने का काम भी कर सकता है।
22. स्टिलेटोस

स्टिलेटोस ऐसे फुटवियर हैं, जिन्हें लड़कियां ज्यादातर वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी करती हैं। ये उनके लुक को और भी ज्यादा खास बना देता है। यही वजह है कि लड़कियां इसे बहुत पसंद करती हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड को भी फुटवियर का शौक है तो आप उन्हें बेझिझक ये गिफ्ट में दे सकते हैं।
23. रीडिंग मैटेरियल

अगर आपकी गर्लफ्रेंड को पढ़ने का शौक है तो आप उन्हें कुछ पढ़ने वाले मैटेरियल देने की सोच सकते हैं। आप उन्हें उनकी पसंद की किताबें गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। इसके अलावा, आजकल बुक लवर्स के लिए किंडल भी एक अच्छा ऑप्शन है। ये आसानी से बैग में कैरी किया जा सकता है और इसमें बस एक क्लिक से कई सारी किताबें पढ़ने को मिल सकती हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि किंडल देते वक्त आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए इसकी सब्स्क्रिप्शन लेना न भूलें।
24. घड़ी

एक वक्त था जब घड़ी सिर्फ टाइम देखने के लिए लोग पहनते थे, लेकिन आजकल यह एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है। घड़ी पहनना शौक बन चुका है और अगर आपकी गर्लफ्रेंड को भी घड़ी पहनने का शौक है, तो उनके लिए यह एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है। अभी के वक्त में कई तरह की डिजाइनर घड़ियां जैसे – ब्रेसलेट डिजाइन, बैंगल डिजाइन के साथ-साथ ड्रेस की मैचिंग बेल्ट वाली घड़ियां भी मार्केट व ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इससे एक फायदा यह होगा कि वो आपके गिफ्ट का इस्तेमाल हर रोज करेंगी और जब इसे पहनेंगी तब वो आपको हमेशा याद करेंगी।
25. फिटनेस बैंड या स्मार्ट वॉच

आजकल के बिजी जिंदगी में हर कोई अपने फिटनेस का खास ख्याल रखता है। इसमें लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। ऐसे में अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी फिटनेस फ्रीक हैं तो आप उन्हें फिटनेस बैंड या स्मार्ट वॉच गिफ्ट में दे सकते हैं। जैसे कि हमने पहले ही बताया कि आजकल घड़ी सिर्फ टाइम देखने के लिए नहीं, बल्कि कई अन्य फीचर्स के साथ उपलब्ध हैं। ऐसे में फिटनेस बैंड या स्मार्ट वॉच में टाइम देखने के साथ-साथ हृदय गति, ऑक्सिजन और फुट स्टेप्स का भी ध्यान रखा जा सकता है। साथ ही इन्हें मोबाइल से कनेक्ट करने से कॉल और मैसेज की सुविधा भी घड़ी में ही मिल जाती है। ऐसे में इस दौर में फिटनेस बैंड गर्लफ्रेंड को देने के लिए अच्छा तोहफा हो सकता है।
26. स्कार्फ

स्कार्फ गिफ्ट करने से पता चलता है कि आप अपनी गर्लफ्रेंड की कितनी केयर करते हैं। जब वो ये स्कार्फ कैरी करेंगी तो उन्हें गर्म और मुलायम महसूस होगा। जिससे उनके मन में आपके लिए प्यार और बढ़ जाएगा। सर्दियों में सॉफ्ट वूलेन स्कार्फ व गर्मियों में कॉटन और सिल्क स्कार्फ गिफ्ट के तौर पर देना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
27. सेल्फी रिंग लाइट

आजकल सोशल मीडिया का जमाना है हर कोई सोशल मीडिया पर एक्टिव भी है। खासकर अगर बात करें लड़कियों की, तो कई सारी लड़कियां सोशल मीडिया व यू ट्यूब पर शॉर्ट वीडियो भी बनाने की शौकीन होती हैं। ऐसे में अगर आपकी गर्लफ्रेंड को भी इन चीजों का शौक है, तो आप उन्हें सेल्फी रिंग लाइट गिफ्ट कर सकते हैं। इससे उनकी सेल्फी व वीडियो और बेहतर हो सकती है और इसे देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
28. हेयर कर्लर

अगर आपकी गर्लफ्रेंड के बाल बेहद अच्छे हैं और उन्हें तरह-तरह के हेयर स्टाइल बनाना पसंद है तो आप हेयर कर्लर गिफ्ट कर सकते हैं। यह गिफ्ट उन लड़कियों को बहुत पसंद आ सकता है, जिन्हें कर्ली बाल का ज्यादा शौक है। ये उनके बेहद काम आएगा और उन्हें पार्लर वाला लुक घर में आसानी से मिल जाएगा।
29. हेयर ब्रश

हेयर ब्रश सभी की जरूरत होती है, आजकल बाजार में तरह तरह के हेयर ब्रश उपलब्ध हैं, जो आपके बालों को बिना नुकसान पहुंचाए उन्हें सुलझा सकते हैं। लड़कियों को बालों को मैनेज करने में काफी समस्या आती है। ऐसे में आप अपनी गर्लफ्रेंड को हेयर ब्रश सेट गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, जैसे कि हमने ऊपर बताया है कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को हेयर कर्लर या स्ट्रेटनर गिफ्ट कर सकते हैं। तो उसके साथ आप हेयर ब्रश गिफ्ट करके एक कस्टमाइज कॉम्बो सेट बतौर गिफ्ट दे सकते हैं।
30. डिजाइनर हेयर क्लिप

डिजाइनर हेयर क्लिप भले ही सुनने में एक छोटा व साधारण सामान लगता हो, पर बाकी एक्सेसरीज की तरह ये भी लड़कियों के लिए आवश्यक चीजों में से एक है। आजकल मार्केट में आपको ऐसे कई डिजाइनर हेयर क्लिप मिल जाएंगे, जो बालों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के काम आते हैं। आप उनमें से किसी स्पेशल डिजाइन को चुनकर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर सकते हैं। हेयर ब्रश के साथ आप डिजाइनर हेयर क्लिप का कॉम्बो सेट बनाकर भी उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं।
31. पायल

गर्लफ्रेंड को देने के लिए पायल भी एक प्यारा गिफ्ट हो सकता है। आजकल कई तरह की डिजाइनर पायल मार्केट में उपलब्ध हैं। यहां तक कि आकर्षक टू इन वन पायल भी मौजूद हैं, जिन्हें पायल और ब्रेसलेट दोनों तरीके से ही पहना जा सकता है। ऐसे में जब आप उन्हें पायल पहनाएंगे तो वह उनके लिए बहुत ही रोमांटिक गिफ्ट बन जाएगा। साथ ही इसकी प्यारी धुन उन्हें हमेशा आपकी याद दिलाएगा।
32. परफ्यूम

अगर आप सोच रहे हैं कि गर्लफ्रेंड को कौन सा गिफ्ट दे, तो ऐसे में परफ्यूम भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप अपनी गर्लफ्रेंड की पसंद की परफ्यूम उन्हें गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। उन्हें यह गिफ्ट देते वक्त आप कह सकते हैं कि इस परफ्यूम की भीनी-भीनी खुशबू से आप उन्हें पहचान सकते हैं। वहीं, उन्हें भी इस परफ्यूम से आपकी याद आती रहेगी।
33. चूड़ी बॉक्स

लड़कियों को मेकअप बॉक्स या ज्वैलरी बॉक्स का शौक तो होता ही है, इसके अलावा अगर आप उन्हें बैंगल बॉक्स गिफ्ट करते हैं तो वो भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। दरअसल ये बॉक्स उनके ड्रेसिंग टेबल की खूबसूरती को और भी ज्यादा बढ़ाते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड के पास भी ढेर सारी चूड़ियां व ब्रेसलेट हैं तो आप उन्हें ये गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल कई तरह के डिजाइनर बैंगल बॉक्स मार्केट में उपलब्ध हैं, कुछ तो ऐसे हैं जिन्हें यात्रा के दौरान भी आसानी से बैग में कैरी किया जा सकता है।
34. मिरर

गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए आईना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। खासतौर से मेकअप मिरर, वे इसे आसानी से अपने ड्रेसिंग टेबल या यात्रा के दौरान अपने साथ रख सकती हैं। फिर जब भी उन्हें जरूरत महसूस हो तो वो मेकअप के दौरान इसका उपयोग कर सकती हैं। चाहे वो सिंपल मेकअप करें या हेवी, मेकअप मिरर एक आवश्यक और उपयोगी गिफ्ट हो सकता है।
35. मोबाइल

आज का जमाना मोबाइल फोन का है और ये प्यार करने वाले पार्टनर के बीच दूरियों को कम करने का जरिया भी है। गर्लफ्रेंड से फोन पर बातें न हो तो दिन पूरा ही नहीं होता है। ऐसे में अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है तो मोबाइल गिफ्ट करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
36. कस्टमाइज फोन कवर

मोबाइल दे या न दें, लेकिन मोबाइल कवर हमेशा से ही काम की चीज रही है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड मोबाइल बदलने की शौकीन नहीं हैं तो आप मोबाइल कवर तो बदल ही सकते हैं। फोन के साथ-साथ आजकल फोन कवर का भी आकर्षक दिखना जरूरी है। ऐसे में लड़कियां कस्टमाइज फोन कवर का प्रयोग काफी करती हैं। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए किसी अच्छे कस्टमाइज फोन कवर का चुनाव करते हैं, तो ये अनोखा भी होगा और इसे देखकर वो खुश भी हो जाएंगी। आप मोबाइल कवर में कोट्स या तस्वीर लगवाकर भी उन्हें गिफ्ट दे सकते हैं।
37. हेडफोन या ईयरफोन

कुछ लड़कियों को म्यूजिक में दिलचस्पी होती है, अगर आपकी भी गर्लफ्रेंड को म्यूजिक सुनना पसंद है तो आप उन्हें एक हेडफोन गिफ्ट कर सकते हैं। ये उनके बेहद काम आएगा और इसे देखकर वो काफी खुश हो जाएंगी। हेडफोन के अलावा, आप उनके लिए ईयरफोन भी गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल कई तरह के कूल, फंकी और यहां तक की वायरलेस हेडफोन व ईयरफोन मार्केट व ऑनलाइन उपलब्ध हैं। तो आप अपनी गर्लफ्रेंड की पसंद को ध्यान में रखते हुए उनके लिए हेडफोन या ईयरफोन गिफ्ट के लिए ले सकते हैं।
38. फोटो फ्रेम

वैसे फोटो फ्रेम कोई नई चीज तो नहीं है, लेकिन आज भी ये यादों को संजोए रखने में मददगार साबित होता है। अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ अच्छा तोहफा देने की सोच रहे हैं, तो आप उन्हें फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें वो आप दोनों के बीच के खूबसूरत पलों वाली तस्वीर को लगाकर अपने पास रख सकती हैं। इसके अलावा, आप रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपनी व उनकी साथ की कोई प्यारी फोटो भी फोटो फ्रेम में लगाकर गिफ्ट कर सकते हैं।
39. गॉगल्स

गॉगल्स चाहे लड़का हो या लड़की हर किसी की जरूरत है। बात करें लड़कियों की तो वो इसके कई सारे कलेक्शन रखना पसंद करती हैं। ऐसे में गॉगल्स एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है। ये किफायती होने के साथ-साथ स्पेशल भी है। आप उनकी पसंद के डिजाइन की सनग्लास उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।
40. दुपट्टा

दुपट्टा भारतीय परंपरा को दर्शाने के साथ-साथ आजकल स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है। ऐसे में गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए दुपट्टा भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आजकल आपको ऐसे कई दुपट्टे मिल जाएंगे जो सभी परिधानों पर सूट कर सकते हैं। खासकर के मल्टी कलर, बांधनी दुपट्टे, आकर्षण का केंद्र हैं।
41. गिटार

कुछ लड़कियों को म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का शौक होता है जिसमें से गिटार खास है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड को भी गिटार का शौक है या फिर वो काफी समय से गिटार सीखने की सोच रही हैं तो आप उन्हें ये गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो अपनी गर्लफ्रेंड की पसंद के अनुसार उन्हें अन्य म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट भी गिफ्ट में दे सकते हैं। अगर उन्हें म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट न भी बजाना आता हो तो कोई बात नहीं, आप उन्हें यह गिफ्ट देकर म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट सीखने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।
42. योग मैट

आज के समय में हर कोई फिटनेस पर ध्यान दे रहा है, चाहे लड़का हो या लड़की। ऐसे में आप चाहे तो अपनी गर्लफ्रेंड को योगा मैट गिफ्ट कर सकते हैं। अपने व्यायाम के लिए वह इसका प्रयोग सुबह और शाम कभी भी कर सकती हैं। इसको देखकर उन्हें वर्कआउट या योग करने का मोटिवेशन भी मिलता रहेगा और इसी बहाने वो अपने फिटनेस का ध्यान भी रखेंगी।
43. कैमरा

कैमरे का शौक हर उस व्यक्ति को होता है जिसे फोटोग्राफी करना अच्छा लगता है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड को फोटोग्राफी का शौक है या फिर वो ट्रैवल के लिए अक्सर बाहर जाती रहती हैं, तो ऐसे में बात मानिए उन्हें आपका ये तोहफा बहुत पसंद आएगा। अगर आप बजट को लेकर असमंजस में हैं, तो आप इंस्टंट कैमरा का विकल्प भी चुन सकते हैं। आजकल इंस्टंट कैमरा काफी चलन में भी है, अब हो भी क्यों न रील वाली फोटोज की तो बात ही कुछ और होती है।
44. पर्सनलाइज्ड वाटर बॉटल

आप सोच रहे होंगे कि वाटर बोतल एक साधारण तोहफा हो जाएगा। ऐसा नहीं है आज के समय में कई सारे तरह-तरह के बोतल आ रहे हैं, जिस पर आप अपने हिसाब से कोई कोट्स या फिर कुछ डिजाइन भी करा सकते हैं। हालांकि आपकी गर्लफ्रेंड के पास पहले से कई सारे बोतल होंगे पर ये उनके लिए बिल्कुल नया और खास होगा।
45. स्लिंग बैग

स्लिंग बैग उन लड़कियों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो बाहर घूमने का शौक रखती हैं। स्लिंग बैग दिखने में बेहद सुंदर तो लगता ही है, साथ ही साथ यह आपकी गर्लफ्रेंड के लुक को और भी ज्यादा परफेक्ट बनाएगा। ये आपकी गर्लफ्रेंड के लिए लेटेस्ट व बेस्ट गिफ्ट हो सकता है।
46. मेकअप किट

हर लड़की थोड़ा बहुत तो मेकअप करती ही हैं। ऐसे में अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को खुश करना चाहते हैं, तो मेकअप किट गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड को लाइट मेकअप पसंद है तो आप इसमें उनकी पसंद की लिप्स्टिक, नेल पॉलिश, काजल भी एड कर सकते हैं। ये उनके लिए बहुत उपयोगी गिफ्ट हो सकता है।
47. मेकअप ब्रश सेट

मेकअप ब्रश सेट भी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करने का अच्छा विकल्प हो सकता है। मेकअप किट को कम्प्लीट करने के लिए या अलग से भी मेकअप ब्रश सेट आप गिफ्ट कर सकते हैं। हालांकि, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि आपकी गर्लफ्रेंड को मेकअप करने का शौक है या नहीं।
48. शीट मास्क पैक

शीट मास्क पैक एक अच्छा ऑप्शन है, दरअसल ये चेहरे को हाइड्रेट व ग्लोइंग दिखने में मदद करता है। शीट मास्क पैक का एक पूरा बॉक्स आप अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर सकते हैं। ये यूनिक तो है ही और इसे देखकर आपकी गर्लफ्रेंड काफी खुश हो जाएगी। हालांकि, ध्यान रहे कि इसका चयन करते वक्त आप अपनी गर्लफ्रेंड की स्किन टाइप का ख्याल रखें और हमेशा किसी अच्छे ब्रांड व गुणवत्ता वाला ही शीट मास्क खरीदें।
49. फोटो एलबम

फोटो एलबम का चलन काफी पहले से है। आज भी लोग अपनी फोटो को संभालकर रखने में इसका प्रयोग करते हैं। अगर आप चाहे तो अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करने के लिए किसी बेहतरीन फोटो एलबम का चुनाव कर सकते हैं। इसमें आप अपनी और उनकी फोटो लगाकर, इसे एक स्पेशल तोहफा बना सकते हैं।
50. कस्टमाइज नेकलेस

यह वाकई में एक प्यार भरा तोहफा हो सकता है। ये अनोखा नेकलेस न कि आपकी गर्लफ्रेंड को स्पेशल महसूस कराएगा, बल्कि गले में होने के कारण उन्हें हमेशा आपकी याद भी दिलाएगा। आप उनके नाम की या आप दोनों के नाम के पहले अक्षर की नेकलेस बनवाकर उन्हें यह स्पेशल गिफ्ट दे सकते हैं।
51. पर्सनलाइज्ड मग

गर्लफ्रेंड के लिए पर्सनलाइज्ड मग भी गिफ्ट के तौर पर अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसपर आप चाहें तो कुछ प्यार भरी लाइन लिखवा सकते हैं या फिर आप अपनी मनचाही तस्वीर प्रिंट करा सकते हैं। ये आपकी गर्लफ्रेंड को स्पेशल एहसास कराएगा। इसके अलावा, आप चाहें तो मैजिक मग भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। यह दिखने में साधारण सा लगता है, लेकिन जैसे ही इसमें गर्म पेय पदार्थ डाला जाए, तो इसमें छिपा मैसेज या फोटो सामने आ जाता है।
52. लव लेटर जार

यह वाकई में एक अनोखा गिफ्ट हो सकता है। यह एक जार होता है, जिसमें आप अपने मन की बात छोटी-छोटी पर्चियों में लिखकर डाल सकते हैं। इसमें आप अपनी गर्लफ्रेंड की तारीफ, मिस यू कोट्स व उनसे और उनकी सादगी व सुंदरता की तरीफ से जुड़े अन्य कोट्स व बातें, जो आप सामने नहीं इजहार कर पाते, वो लिखकर जार में डाल दें। उन्हें आपका ये अंदाज बेहद पसंद आ सकता है।
53. होम डेकॉर

लड़कियों को घर सजाने का खूब शौक होता है। वो आए दिन होम या डेस्क डेकॉर के लिए चीजें खरीदती रहती हैं। ऐसे में अगर आपकी गर्लफ्रेंड को भी होम डेकॉर से जुड़ी दिलचस्पी है तो आप उन्हें घर सजाने की चीजें गिफ्ट में दे सकते हैं। खूबसूरत कैंडल स्टैंड, फोटो फ्रेम, डेस्क ऑर्गेनाइजर, कुशन, लाइट्स आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए गिफ्ट के तौर पर ले सकते हैं।
54. चॉकलेट्स

भले ही यह एक सामान्य गिफ्ट हो, लेकिन हर लड़की को थोड़े-बहुत चॉकलेट्स पसंद होते हैं। ऐसे में रिश्ते की मिठास को बरकरार रखने के लिए आप अपनी गर्लफ्रेंड को उनकी पसंद की चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। आप चाहें तो ऊपर दिए गए किसी गिफ्ट को चुनकर चॉकलेट के साथ उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। गिफ्ट को और स्पेशल बनाने के लिए आप खुद से बनाया हुआ हैंडमेड कार्ड भी उन्हें बतौर गिफ्ट दे सकते हैं। आपकी यह मेहनत उनके दिल को खूब भाएगी। भले ही चॉकलेट और कार्ड का कॉम्बिनेशन थोड़ा पुराना हो, लेकिन सच तो यह भी है कि ‘ओल्ड इज गोल्ड’।
55. गुडी बैग या बास्केट

गर्लफ्रेंड को क्या गिफ्ट देना चाहिए, इसका जवाब गुडी बैग या बास्केट में भी छिपा है। आप इसमें अपनी गर्लफ्रेंड की पसंद की चॉकलेट, फूल व अन्य छोटी-छोटी चीजों का कलेक्शन रख सकते हैं। इसके साथ ही, आप चाहें तो ऊपर बताई गई सामग्रियों में से अपनी गर्लफ्रेंड के पसंद के अनुसार सामग्रियों को चुनकर, उन्हें एक बैग या बास्केट में कलेक्ट करके गुडी बैग या बास्केट तैयार सकते हैं। यकीन मानिए, उन्हें आपकी यह मेहनत बहुत पसंद आएगी और ये उनके लिए एक स्पेशल गिफ्ट बन जाएगा।
56. शॉपिंग वाउचर

अगर इतने ऑप्शन के बाद भी आपको गिफ्ट को लेकर असमंजस हो, तो गिफ्ट या शॉपिंग वाउचर देना अच्छा विकल्प हो सकता है। आजकल ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों जगह ही यह सुविधा उपलब्ध है। इसमें बस आप शॉपिंग की रकम रिचार्ज करा दें और अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर दें। शॉपिंग करना भला किस लड़की को पसंद नहीं होता। उन्हें जब भी मौका मिलता है वो शॉपिंग के लिए समय निकाल लेती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग वाउचर गिफ्ट करते हैं, तो वो खूब खुश हो जाएंगी और इसमें दी गई रकम से वो अपनी पसंद की चीज खरीद लेंगी।
अब बात करेंगे गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के बेहतरीन टिप्स के बारे में।
गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के 10 बेहतरीन टिप्स
अभी तक हमने आपको ये बताया कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में क्या-क्या चीजें दे सकते हैं। आशा है कि आपको ये ऑप्शन काफी पसंद आए होंगे। अब हम बात करेंगे गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने या उनके लिए गिफ्ट के चयन से जुड़े के बेहतरीन टिप्स के बारे में।
- गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देते समय उनकी पसंद नापसंद का विशेष ध्यान रखें।
- गिफ्ट का चुनाव करते वक्त बजट पहले ही सेट कर लें, ताकि आसानी से गिफ्ट सेलेक्ट कर सकें।
- गर्लफ्रेंड को स्पेशल फील कराने के लिए उन्हें उनके अनुरूप ही गिफ्ट भेजें।
- गिफ्ट छोटा हो या बड़ा वो खास होना चाहिए, ऐसा होना चाहिए जिससे आपके दिल की बात बयां हो जाए। ध्यान रहे रिश्ते को बरकरार रखने के लिए कीमत नहीं, बल्कि प्यार की आवश्यकता होती है।
- ट्रेंडी चीजें लड़कियों को पसंद आती हैं। अगर आप उनकी पसंदीदा चीज का चुनाव करने के साथ-साथ ट्रेंडिंग चीजों का ख्याल रखते हैं तो और ज्यादा अच्छा होगा।
- वैसे आप अक्सर ये ध्यान रखें कि गिफ्ट का चुनाव करते समय उन्हें उनके काम की चीजें ही दें।
- जरूरी नहीं है कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में सामान ही दें, बल्कि उनके साथ क्वालिटी टाइम या फिर डेट का भी प्लान बना सकते हैं। आप चाहें तो उनके साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
- कोशिश करें कि जिस गिफ्ट का आप चुनाव कर रहे हैं, उससे अपनेपन का एहसास हो।
- गिफ्ट देने के लिए आप चाहें तो खुद से उनकी तस्वीरों को लेकर कुछ कोलार्ज भी बना सकते हैं। इसके अलावा, आप पेंटिंग, स्केचिंग या कैरीकेचर भी बनवा सकते हैं। ये वाकई में बेहद क्रिएटिव व स्पेशल गिफ्ट होगा और उन्हें पसंद भी आएगा।
- कोशिश करें कि हैंडमेड गिफ्ट व सेल्फ मेड गिफ्ट जैसे – स्क्रैपबुक में फोटो के कलेक्शन या कार्ड बनाकर गिफ्ट करें। इस तरह के गिफ्ट से लड़कियां भावनात्मक तौर पर जुड़ जाती हैं। साथ ही उन्हें अच्छा भी लगता है कि वो किसी के लिए इतनी स्पेशल हैं।
रिश्ता चाहे कोई भी हो उसमें प्यार होना जरूरी है। गिफ्ट तो एक जरिया है, जिससे आप अपना संदेश व प्रेम एक दूसरे तक पहुंचाते हैं। वैसे आप सरप्राइज गिफ्ट देकर अपने प्यार भरे रिश्ते को और ज्यादा मजबूत कर पाएंगे। इसलिए इस लेख में आपको 50 से भी अधिक गिफ्ट आइटम के बारे में बताया गया है, जो आप अपनी गर्लफ्रेंड को दे सकते हैं। साथ ही कुछ टिप्स भी हैं, जो आप गिफ्ट खरीदते समय ध्यान रखें। याद रखें, गिफ्ट देने के लिए किसी स्पेशल मौके की नहीं, बल्कि प्यार की जरूरत होती है। हां, गिफ्ट देकर आप साधारण से मौके को स्पेशल जरूर बना सकते हैं। आशा करते हैं कि आपको इस लेख से गर्लफ्रेंड को क्या गिफ्ट देना चाहिए, इस सवाल का जवाब मिल गया होगा।

Community Experiences
Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals.