Written by

किसी ने सच ही कहा है कि अगर शौक न हो तो जिंदगी एकदम फिकीफिकी सी लगने लगती है। इसमें किसी तरह का नयापन नहीं होता है, इसलिए जीवन में कोईनकोई हॉबी होना जरूरी है। खासकर किशोरावस्था की बात करें तो उनके लिए हॉबी और भी महत्वपूर्ण है। आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। तो चलिए मॉमजंक्शन के इस लेख में हम बताते हैं कि किशोरों के लिए रुचि क्यों महत्वपूर्ण है। साथ यहां हम लड़के और लड़कियों के लिए बेहतरीन हॉबी की लिस्ट भी बताएंगे।

सबसे पहले समझते हैं किसी भी किशोर के लिए हॉबी क्यों जरूरी है।

किशोरों के लिए रुचि (hobby) क्यों महत्वपूर्ण है?

हॉबी यानी रुचि, एक ऐसा मंच है जो किशोरों को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है, या फिर यूं कहें कि सामाजिक विकास और बेहतर भविष्य के लिए किसी न किसी चीज में रुचि होनी जरूरी है। यही वजह है कि किशोरों के लिए अपने अंदर किसी चीज के लिए रुचि पैदा करना महत्वपूर्ण है।

दरअसल, किशोरावस्था में पैदा हुई हॉबी आगे चलकर उज्ज्वल करियर का रूप ले लेती है। इस बात की पुष्टि के लिए हमारे सामने कई बड़े हस्तियों के उदाहरण है, जिन्होंने अपनी हॉबी को ही अपनी जिंदगी का मुकाम बनाया। चलिए, अब हम आपको बिंदुवार तरीके से बताते हैं कि किशोरावस्था में रुचि क्यों जरूरी है :

  1. नई स्किल सीखने के लिए : हॉबी के जरिए हर इंसान को कुछ न कुछ नया सीखने को जरूर मिल सकता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी को फोटोग्राफी में रुचि है तो एक वह एक तस्वीर की गुणवत्ता को सुधारने के लिए कैमरा से जुड़े सभी तकनीकों के बारे जरूर सिखेगा। इससे उसके अंदर एक नई स्किल जरूर विकसित होगी।

  1. तनाव से मुक्ति के लिए: अपनी हॉबी के माध्यम से तनाव को भी कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इस बात की पुष्टि एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध से भी होती है, जिसमें साफ तौर से इस बात का जिक्र मिलता है कि हॉबी तनाव में कमी ला सकती है। साथ ही यह इंसान में आत्मअभिव्यक्ति को भी बढ़ा सकता है (1)

  1. सामाजिक दायरा बढ़ाने के लिए: किशोरों के लिए रुचि इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उनका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। दरअसल, हर कोई अपनी रुचि के हिसाब से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ता है, जहां उन्हें कई अनुभवी लोगों से मिलने का मौका मिलता है। इससे उनका सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। साथ ही जीवन का अनुभव हो सकता है और कई अच्छे व सच्चे दोस्त भी बन सकते हैं।

  1. टाइम मैनेजमेंट: अपनी हॉबी को अक्सर लोग खाली समय में पूरा करने की कोशिश करते हैं। इससे वे हर समय किसी न किसी काम में व्यस्त रहते हैं और उनका समय भी बर्बाद नहीं होता। इसके माध्यम से उन्हें न केवल समय के महत्व के बारे में भी पता चल सकता है, बल्कि जीवन में अनुशासन भी बना रहता है। इन सब के जरिए इंसान आसानी से सफलता प्राप्त कर सकता है।

  1. दबाव को झेलना: हर किसी के जीवन में उतारचढ़ाव आते रहता है। ये चीजें अपनी हॉबी को पूरा करने के साथ भी जुड़ी हुई हैं। दरअसल, जब हम किसी काम को कर रहे होते हैं, तो जरूरी नहीं कि वह हमारे मुताबिक सुचारू रूप से चले। जीवन के किसी न किसी मोड़ पर हमें हार या असफलता का सामना करना ही पड़ता है। इससे हम हताश नहीं होते, बल्कि उसे सकारात्मक रूप से लेते हैं और उससे बहुत कुछ सीखते हैं ताकि हम अपनी कमियों को दूर कर सकें।

  1. संपूर्ण विकास: अगर यह कहा जाए कि अपने शौक को जिंदगी भर अपने साथ लेकर चलने वालों का संपूर्ण विकास होता है, तो गलत नहीं होगा। इस बात की पुष्टि एक रिसर्च पेपर में भी मिलती है। इस शोध के मुताबिक, शौक रखने से विभिन्न प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। यह मनोवैज्ञानिक, शारीरिक और लंबी आयु के लिए फायदेमंद माना गया है (2)

स्क्रॉल कर पढ़ें किशोरों के लिए बेहतरीन हॉबी लिस्ट।

टीनएजर्स के लिए बेहतरीन 70+ हॉबी | Teenage Hobbies In Hindi

किशोरावस्था एक ऐसा समय होता है, जब युवा जोश से भरे होते हैं। इस दौरान अगर वो कुछ करने की ठान लें तो वह उसे जरूर पूरा कर सकते हैं। चलिए जानते हैं, किशोरों के लिए 70 से भी अधिक बेहतरीन हॉबी :

इस क्रम में सबसे पहले जानते हैं लड़कियों को पसंद आने वाली रुचि के बारे में।

टीनएज लड़कियों के लिए रुचि | Ladkiyon ke liye hobby

टीनएज लड़कियों की रुचि बहुत सारी चीजों में हो सकती है। यहां हम उनमें से कुछ हॉबी की चर्चा नीचे क्रमवार तरीके से कर रहे हैं। टीनएज लड़कियां अपनी पसंद के अनुसार यहां बताई गई हॉबी को चुन सकती हैं :

  1. घूमनाघूमना एक बेहतरीन हॉबी माना जाता है। लड़कियां चाहें तो इसे अपनी हॉबी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। नईनई जगहों पर घूमने से बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। इसके जरिए नए लोगों से मिल सकते हैं। साथ ही नई संस्कृतियों को भी सीख सकते हैं। इसलिए लड़कियां चाहें तो घूमने को अपनी हॉबी बना सकती हैं।

  1. पढ़ना पढ़ना भी बेहतरीन शौक माना जाता है। इसके माध्यम से अपने ज्ञान के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। विशेष रूप से अगर किसी लड़की को किसी खास विषय में रुचि है तो वे इसे अपनी हॉबी बना सकती हैं। इसके जरिए उन्हें यह पता चल सकता है कि दुनिया में क्या चल रहा है और वो सारी घटनाओं से खुद को अपडेट भी रख सकती है।

  1. डांसिंगडांसिंग स्वास्थ्य के लिए भी डांसिंग को बेहतरीन माना गया है। बताया जाता है कि नृत्य के माध्यम से चिंता व अवसाद को कम किया जा सकता है। साथ ही यह शरीर में स्फूर्ति ला सकता है। इसके अलावा स्मृति पर भी डांस का लाभकारी प्रभाव देखा गया है (3)। ऐसे में लड़कियां चाहें तो डांसिंग को अपनी हॉबी बनाकर खुद को स्वस्थ भी रख सकती हैं। लाथ ही दूसरों को प्रशिक्षण देकर इसके जरिए पैसे भी कमा सकती हैं।

  1. सिंगिंगअगर आवाज अच्छी है और सुरों के उतारचढ़ाव के बारे में जानकारी रखती हैं तो सिंगिंग को शौक के रूप में विकसित किया जा सकता है। इससे खाली समय का सदुपयोग भी होगा और खुद में अच्छा भी महसूस हो सकता है। इस पर हुए शोध की मानें तो गायन भय, चिंता और दर्द को कम कर सकता है। साथ ही यह मूड में भी सुधार कर सकता है (4)

  1. डायरी लिखना : लड़कियां चाहें तो डायरी लिखने को भी अपनी रुचि में शामिल कर सकती हैं। कहते हैं डायरी से अच्छी दोस्त कोई नहीं हो सकती। इसमें अपने दिल की बात बिंदास होकर लिखी जा सकती है। इसके दो फायदे हैं, एक तो लिखने की शक्ति विकसित हो सकती है और दूसरी डायरी लिखकर अपना मन भी हल्का किया जा सकता है।

  1. फोटोग्राफी- आज के समय में फोटोग्राफी किसी जुनून से कम नहीं। हर अवसर में लोग फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर किसी लड़की को कैमरे की थोड़ी बहुत भी जानकारी है तो वह इसे अपनी हॉबी बना सकती है। इसे न वो केवल बेहतरीन लम्हों को कैद कर सकती है, बल्कि इसके जरिए अपना करियर भी सेट कर सकती है।

  1. दूसरों की मदद करना- अगर दूसरों की परेशानी समझती हैं और उनके दुख को महसूस करती हैं तो इसे भी अपनी हॉबी बना सकती हैं। कहते हैं दूसरों की मदद से बेहतर कुछ नहीं होता। आप भी खाली समय में दूसरों की मदद करके समाज के विकास में अपना योगदान दे सकती हैं।

  1. खाना बनाना : अगर किसी लड़की को खाने का शौक है या फिर वो खाना बनाना पसंद करती हैं तो इससे बेहतर हॉबी कुछ और नहीं हो सकता है। लड़कियां चाहें तो अलगअलग तरह के व्यंजन बनाकर परिवार और दोस्तों का दिल जीत सकती है। यही नहीं, इस हॉबी के जरिए सेलिब्रिटी शेफ भी बना जा सकता है।

  1. सिलाईकढ़ाईकपड़ों पर एक्सपेरिमेंट करना पसंद है तो सिलाई का शौक बखूबी मदद कर सकता है। यह ऐसा शौक है, जिसकी मार्केट में काफी मांग होती है। इसे आगे चलकर पेशा भी बनाया जा सकता है और लोगों को सिखाकर पैसे कमाए जा सकते हैं।

  1. दोस्त बनानाआज की युवा पीढ़ी नए लोगों से मिलना जुलना अधिक पसंद करती है। ऐसे में इसे भी हॉबी की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। दरअसल, नएनए दोस्तों से मिलना, मस्ती करना, बातें शेयर करना और साथ में घूमना, ये सभी चीजें खुद का विस्तार करने के लिए एक बेहतरीन तरीका साबित हो सकती हैं। इससे तनाव और अवसाद को दूर किया जा सकता है।

  1. शॉपिंग करनालड़कियों को अक्सर शॉपिंग करना पसंद होता है। मन नहीं लग रहा तो शॉपिंग, स्ट्रेस है तो शॉपिंग और तो और कुछ समझ नहीं आ रहा क्या करें तो विंडो शॉपिंग कर लेती हैं। दरअसल यह कदम मूड बदलने में कारगर होता है। इसलिए अधिकतर लड़कियां इसे पसंद करती हैं और हॉबी के रूप में अपनाती हैं।

  1. फैशनेबल होनाफैशन ट्रेंड के अनुसार खुद को अपडेट रखना भी एक तरह से शौक है। मौजूदा समय में क्या चल रहा है और वक्त से पीछे नहीं होने की कोशिश आपको सबसे तारीफ दिला सकती है। ऐसे में लड़कियां चाहें तो इसे भी अपनी हॉबी में शामिल कर सकती हैं।

  1. ब्लॉग लिखना : लिखना बहुत लोगों को पसंद होता है और इसके लिए वे ब्लॉग का सहारा लेते हैं। दरअसल, कभीकभी हमारे अनुभव दूसरों के काफी काम आ सकते हैं।वहीं, ब्लॉग लिखने से न केवल से हमारी लेखन शैली और भाषा पर पकड़ मजबूत होती ही है बल्कि चीजों को बारीकी से समझने का भी मौका मिलता है। इस आधार पर लड़कियां चाहें तो ब्लॉग राइटिंग को भी अपनी हॉबी बना सकती हैं।

  1. कहानी सुनाना : अगर कोई लड़की बातें करने के दौरान रहस्य, रोमांच और सस्पेंस का तड़का लगाने में माहिर हैं तो वह खुद के अंदर कहानी सुनाने जैसी हॉबी विकसित कर सकती है। इसके लिए वे कहानी सुनाना सीख सकती है और फिर अपने श्रोताओं को अपनी आवाज में कहानियां सुनाकर उनका दिल जीत सकती है।

  1. हेयर स्टाइलिस्ट बनना : आज के समय में हर कोई अपनी लुक को बेहतर बनाने में लगा रहता है। इसके लिए ड्रेसिंग सेंस होना जितना जरूरी होता है, उतना ही अहम होता है हेयर स्टाइल। ऐसे में देखा जाए तो हेयर स्टाइलिंग को भी अपनी हॉबी बनाई जा सकती है।

  1. बुनाई : बुनाई जैसे शौक को भी पेशे में बदला जा सकता है। दरअसल, आज के समय में लोगों को हाथों से तैयार किए गए कपड़े को बहुत पसंद होते हैं, लेकिन समय की कमी के कारण वे इसके खुद नहीं बना सकते हैं। ऐसे में इस शौक को अपनाना फायदेमंद हो सकता है। इसे आगे चलकर करियर के रूप में भी विकसित किया जा सकता है।

  1. ज्वेलरी डिजाइनिंग : अगर किसी लड़की को डिजाइनिंग का शौक है तो वह ज्वेलरी डिजाइनिंग को भी हॉबी के रूप में अपना सकती है। मौजूदा समय में इसकी काफी मांग भी है। इसके लिए वे छोटे आभूषणों से शुरुआत कर सकती हैं। साथ ही घर पर पुराने ज्वेलरी की मरम्मत भी कर सकती है। इसके अलावा, चाहें तो किसी डिजाइनर से क्लास भी ले सकती हैं।

  1. मोमबत्ती बनाना : मोमबत्तियों का भी अपना महत्व है। केवल दिवाली में ही नहीं बल्कि सामान्य दिनों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। खासकर अगर किसी प्रकार का आयोजन हो तो फिर डिजाइनदार मोमबत्तियों की मांग बढ़ जाती है। इसे बनाना बेहद ही आसान है। ऐसे में टीनएजर्स लड़कियां चाहें को इसे भी हॉबी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।

  1. मिट्टी के बर्तन : मिट्टी के बर्तन बनाने की प्रक्रिया सुकून देने वाला होता है। यह न सिर्फ आपको शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी व्यस्त रखता है, क्योंकि यह एक शांत अनुभव है। ऐसे में इसे हॉबी के रूप में विकसित करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

  1. मिनी लाइब्रेरी : यदि आपको खुद को एक्सप्लोर करना पसंद है और नईनई चीजों को जाना पसंद है तो मिनी लाइब्रेरी शुरू करें। ऐसा करने के लिए दोस्तों को भी प्रोत्साहित करें। इसकी खासियत यह है कि इसे छोटी जगह से भी शुरू किया जा सकता है।

  1. साइकिल चलाना : साइकिलिंग एक मजेदार व्यायाम माना जाता है। यह न केवल हृदय को स्वस्थ रख सकता है, बल्कि अन्य कई बीमारियों के जोखिम को भी कम कर सकता है (5)। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इससे बेहतर शौक कुछ और नहीं हो सकता है। ध्यान रहे कि साइकिलिंग की शुरुआत हमेशा पहले छोटी यात्रा से करें और फिर अभ्यास हो जाने पर किसी पार्क में या शहर के बाहर कहीं लंबी पगडंडियों के लिए निकल सकती हैं।

  1. स्केचिंग : स्केचिंग भी एक शानदार हॉबी मानी जाती है। यह पोर्ट्रेट, पुराने स्मारकों, वन्य जीवन या फिर मूल रूप से किसी भी चीज पर आधारित हो सकती है। किसी लड़की को अगर इन सब चीजों में रुचि है तो वो इसके जरिये आगे बढ़ सकती है।

  1. नेल आर्ट : नाखूनों पर बनाया जाने वाला डिजाइन नेल आर्ट कहलाता है। आज के समय में यह खूब प्रचलन में है। ऐसे में लड़कियां चाहें तो नेल आर्ट को भी अपनी रुचि बना सकती हैं।

  1. वीडियो बनाना : छोटेछोटे लम्हों को कैद करना भी एक अच्छा शौक माना जाता है। टीनएज लड़कियां इसे भी अपनी हॉबी बना सकती है। अगर वे कहीं घूमने जाती हैं तो वहां वीडियो बना सकती हैं या फिर घर में ही कुछ खास पलों रिकॉर्ड कर सकती हैं।

  1. चीयरलीडर के दस्ते में शामिल हों : अगर किसी लड़की को पॉम पॉम, छोटे स्कर्ट और लोगों को प्रोत्साहित करना पसंद है तो वो चीयरलीडर की टीम में शामिल हो सकती है। मैच के दौरान चीयरलीडर्स खूब मस्ती करते हैं। चाहें तो वो भी इसे अपने शौक के रूप में विकसित कर मस्ती कर सकती हैं।

  1. बेली डांस : बेली डांस एक दिलचस्प नृत्य माना जाता है। यह देखने में तो सुंदर लगता ही है। साथ ही इसे करने में भी बहुत मजा आता है। ऐसे में लड़कियां चाहें तो इसे भी अपनी हॉबी के रूप में अपना सकती हैं।

  1. डिज्नी हेयर स्टाइल : कुछ लड़कियों को परी कथाओं में बहुत रूचि होती है। ऐसे में वे चाहें तो इसे भी अपने शौक के लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। वे उनके हेयर स्टाइल को सीखकर उन्हें अपने या दूसरों के बालों में ट्राई कर सकती हैं।

  1. स्विमिंग करना : शारीरिक और मानसिक रूप जैसे अनगिनत लाभों के कारण स्विमिंग यानी तैराकी को एक आदर्श शौक माना जा सकता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध से भी इस बात की पुष्टि मिलती है। इस रिसर्च के मुताबिक, शारीरिक और मानसिक समस्याओं के अलावा मोटापे की समस्या के इलाज के लिए भी तैराकी करना फायदेमंद हो सकता है (6)

  1. बेकिंग : केक, कप केक, पेस्ट्री और बहुत कुछ बनाना हॉबी के रूप में अपनाया जा सकता है। बेकिंग एक कला है और मिठाई के प्रति अटूट प्रेम रखने वाले किशोर इसे शौक के रूप में अपना सकते हैं।

  1. बेबीसिटिंग : अगर किसी लड़की को बच्चों से घिरे रहना अच्छा लगता है, तो वे चाहें तो बेबी सिटिंग को भी एक शौक के तौर पर आजमा सकती हैं।

  1. होम डेकोर : घर सजाना भी एक शौक होता है। लड़कियां इसमें अधिक माहिर होती हैं। वे चाहें अपने इस हॉबी को करियर के रूप में भी विकसित कर सकती हैं।

  1. मेकअप सीखें : मेकअप का शौक लगभग हर लड़की को होता है। चाहे किसी फंक्शन में जाना हो या फिर ऑफिस ही क्यों न जाना हो, हर जगह के लिए लड़कियां अपने हिसाब से मेकअप करती है। अगर इसमें वो महीर हैं तो इसमें वो अपना करियर भी देख सकती हैं और मेकअप आर्टिस्ट बना सकती हैं।

  1. आइसक्रीम बनाना : आइसक्रीम भला किसे पसंद नहीं। लड़कियों को तो खास कर इसमें रुचि होती है। ऐसे वो चाहें तो इसे घर में बनने की पहल कर सकती हैं। अलगअलग फ्लेवर के आइसक्रीम बनाकर वे अपने सपने को सच कर सकती हैं।

  1. अभिनय : अगर थिएटर की शौकीन हैं या बड़े होकर अभिनय करना चाहती हैं, तो फिर बिना देर किए अभिनय को अपनी हॉबी चुनें। इसके लिए एक्टिंग से जुड़ी संस्थान से जुड़ सकती हैं।

  1. ट्यूशन : यह शौक उन टीनएजर्स लकड़कियों के लिए आदर्श हो सकता है, जो अकैडमी से प्रतिभाशाली हैं। इसके जरिये वो न केवल दूसरों की मदद कर सकती है बल्कि खुद के ज्ञान को भी ताजा रख सकती है।

अब आगे जानते हैं कि टीएनएज लड़कों के लिए क्या हॉबी हो सकती है।

टीनएज लड़कों के लिए रूचि | Ladko ke liye hobby

आजकल अधिकतर टीनएज लड़कों की रुचि उन चीजों में देखी जा रही है जिसके जरिए वे कुछ पैसे भी जुटा सके. यहां हम बता कुछ ऐसे ही शौक या रुचि बता रहे हैं जिसके जरिए टीनएज लड़कों की कुछ कमाई भी हो सकती है :

  1. विदेशी भाषा सीखना: लड़के विदेशी भाषा सीखने को अपनी हॉबी बना सकते हैं। इसके जरिए वे न केवल नई भाषा सीख सकते हैं, बल्कि उस देश के इतिहास और संस्कृति के बारे में जान सकते हैं। साथ ही इसके माध्यम से वे आगे चलकर ट्रांसलेटर के रूप में अपना करियर भी बना सरके हैं।

  1. स्टैंड-अप कॉमेडी: अपनी बातों और चुटकुलों से लोगों को हंसाने में कामयाब होते हैं तो इसे भी अपनी हॉबी के रूप में विकसित कर सकते हैं। साथ ही अपनी कला को मंच प्रदान कर कॉमेडी एक्ट के जरिए अच्छी कमाई भी कर सकते हैं।

  1. ट्रैवलिंग: लड़कों में ट्रैवलिंग का शौक अधिक देखा गया है। ऐसे में वे इसे अपनी हॉबी बना सकते हैं और नई जगह घूम सकते हैं। साथ ही अपने अंदर उन जगहों का रिव्यू लिखने की कला विकसित कर सकते हैं।

  1. कंप्यूटर: आज के समय में कंप्यूटर की मांग काफी बढ़ गई है। अगर किसी लड़के को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी है तो वे इसे भी अपने शौक के रूप में विकसित कर सकते हैं।

  1. म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट: यदि किसी को म्यूजिक और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सुनना पसंद है तो बेझिझक वे इसे भी अपनी हॉबी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए वे चाहें तो अपनी पसंद की किसी भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को बजाना भी सीख सकते हैं।

  1. पशुपालन: पशुपालन को भी हॉबी के रूप में विकसित किया जा सकता है। अगर इलाके में आवारा पशु घूमते हैं तो लड़के उन्हें भी पाल सकते हैं। इससे न केवल वे अच्छे कामों में अपने समय का इस्तेमाल कर सकेंगे बल्कि आवारा पशुओं को भी आश्रय मिल जाएगा।

  1. मीम्स बनाना : वर्तमान समय में मीम्स का प्रचलन काफी बढ़ गया है। लोगों द्वारा इसे तेजी से पसंद भी किया जा रहा है। ऐसे में अगर किसी लड़के को कुछ क्रिएटिव करना पसंद है तो वे उसे भी अपनी हॉबी बना सकते हैं।

  1. यूट्यूब चैनल शुरू करें: हॉबी के लिए युवा यूट्यूब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वे इस पर वीडियो ब्लॉग या फिर अपना खुद का चैनल शुरू कर सकते। इसके जरिए वे लोगों के साथ अपनी पसंद के विषयों या किसी अन्य चीज के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं।

  1. बैडमिंटन खेलना: बैडमिंटन खेलने को भी लड़के अपना शौक बना सकते हैं। यह एक बेहतरीन खेल माना जाता है। इसके साथ ही इसके जरिए मूड और स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाया जा सकता है।

  1. पेंटिंग: पेंटिंग की भी अपनी विशेषता होती है। यह ने केवल मन को स्थिर करता है बल्कि चिंता और अवसाद को भी दूर कर सकता है। ऐसे में इसे भी शौक के तौर पर अपनाया जा सकता है। इसके लिए पोर्ट्रेट, आधुनिक कला, साधारण पेंटिंग या कैनवास, पेंटिंग से शुरुआत कर सकते हैं।

  1. बॉलिंग: यह एक अच्छा इनडोर खेल साबित हो सकता है और हर स्ट्राइक के साथ, गेंदबाजी करने से आत्मविश्वास भी बढ़ सकता है। अगर इसमें हाथ बैठ जाए तो बॉलिंग का शौक चैंपियन भी बना सकता है।

  1. कलम को दोस्त बना सकते हैं: अगर किसी को लिखने का शौक है तो वे आज के इस टेक्नॉलॉजी भरे दौड़ में भी कलम को दोस्त बना सकते हैं। इसके माध्यम से वे एक नए शहर, नए देश, उनकी संस्कृति और परंपराओं के बारे में बहुत कुछ लिख सकते हैं।

  1. कोडिंग सीखें : अगर कोडिंग और डिकोडिंग जैसे काम आपको रोमांचित करते हैं तो यह हॉबी आपके लिए ही है। इसके जरिए ऐप या वेबसाइट बनाना सीख सकते हैं। यह आगे चलकर आपको करियर चुनने में भी मदद कर सकता है।

  1. कठपुतली: यदि आपकी आवाज अच्छी है और अपनी उंगलियों को गति के साथ हिला सकते हैं तो कठपुतली एक अच्छा शौक है, जिसे आप आजमा सकते हैं।

  1. स्वयंसेवक बनना: लोगों की सेवा करना भी एक बेहतरीन हॉबी साबित हो सकती है। इसके जरिए जरूरतमंदों की सहायता कर सकते हैं, बच्चों को पढ़ा सकते हैं, पेड़ों की रक्षा कर सकते हैं, यातायात को नियंत्रित कर सकते हैं। ऐसा करने से मन को काफी शांति मिलेगी।

  1. कारपेंटर : अगर फैंसी चीजों को रखना पसंद करते हैं तो आप कारपेंटर यानी बढ़ईगीरी को भी शौक के तौर पर आजमा सकते हैं। इसके जरिए आप उन फैंसी चीजों को खुद से भी बना सकते हैं या मरम्मत कर सकते हैं।

  1. योग: योग करने से न केवल मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है, बल्कि सांस और हृदय संबंधी समस्याएं भी दूर रहती है। यही नहीं, बेहतर नींद, तनाव, चिंता, अवसाद और दर्द को कम करने के लिए भी योग फायदेमंद माना गया है (7)। ऐसे में यह एक बेहतरीन व लाभकारी शौक साबित हो सकता है।

  1. बर्ड वॉचिंग: यह शौक आलसी लोगों के लिए बिल्कुल सही है, जो खाली समय में कुछ करना नहीं चाहते। आप चाहें तो पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का काम कर सकते हैं। वो कैसे रहते हैं, बच्चों को कैसे खिलाते हैं, घोंसला कैसे बनाते हैं, इत्यादी।

  1. ऑनलाइन गेम: यह उन किशोरों के लिए सही है, जो हर समय स्क्रीन से चिपके रहते हैं, बाहर नहीं निकलते। वैसे किशोर जिन्हें दूसरों के साथ वक्त बिताना पसंद नहीं है, वह अपने शौक के तौर पर इसे आजमा सकते हैं।

  1. बागवानी: फूल, सब्जी या सजावटी पौधे लगाना भी एक बेहतरीन शौक माना जाता है। इसके लिए घर के सामने या पीछे अपना खुद का जैविक उद्यान बना सकते हैं। जिसमें अपने पसंद की सब्जी, फल या पौधे लगा सकते हैं।

  1. दौड़ना: खाली समय में दौड़ना अच्छा शौक हो सकता है। इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है। साथसाथ अगर इसमें पकड़ मजबूत हो तो मैराथन के लिए भी ट्राई कर सकते हैं।

  1. तैरना: लड़कियों की तरह लड़के भी तैराकी को अपना शौक बना सकते हैं। इससे वे खुद को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रख सकते हैं।

  1. क्लब में शामिल हों: शौक के तौर पर लड़के क्लब में भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए वे अपनी पसंद के अनुसार किसी भी प्रकार के क्लब से जुड़ सकते हैं।

  1. मार्शल आर्ट: हॉबी के तौर पर मार्शल आर्ट में भी एक्सपर्ट बन सकते हैं। यह न केवल आपको मजबूत और फिट रहने में मदद कर सकता है बल्कि खुद के आत्मरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।

  1. डर्ट बाइकिंग: अगर किसी लड़के को एडवेंचर करना पसंद है तो डर्ट बाइकिंग को भी शौक के तौर पर अपनाया जा सकता है। यह साहसिक, मजेदार है और शरीर को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। वहीं, ध्यान रहे कि डर्ट बाइकिंग का अभ्यास हमेशा किसी जानकार के सामने ही करें।

  1. मॉडलिंग : लड़कों में मॉडलिंग का भी क्रेज देखा गया है। ऐसे में वे चाहें तो इसे भी शौक के तौर पर अपनाया सकते हैं। इसके लिए उन्हें खुद को आकर्षक और ग्लैमरस बनाने की जरूरत है।

  1. कैंपिंग: लड़के कैंपिंग को भी अपना शौक चुन सकते हैं। इसके लिए वे अपने दोस्तों या समान विचारधारा वाले उत्साही लोगों के साथ बाहर निकल सकते हैं और खुले आसमान के नीचे कैंपिंग कर प्रकृति का आनंद उठा सकते हैं।

  1. मिनी लाइब्रेरी: यदि किताबों का शौक है तो मिनी लाइब्रेरी शुरू कर उसे पूरा कर सकते हैं। यह एक ऐसी हॉबी है जिसे लड़केलड़कियां दोनों चुन सकते हैं।

  1. साइकिल चलाना: लड़कियों की तरह लड़के भी साइकिलिंग को अपनी हॉबी बना सकते हैं। इसके जरिए वे नएनए जगहों को घुम सकते हैं। साथ ही उससे होने वाले शारीरिक लाभों को भी प्राप्त कर सकते हैं।

  1. ऑनलाइन सर्वेक्षण फॉर्म भरना: अगर आपकी रुचि आंकड़ों को इकट्ठा करने में है तो उसे भी शौक के तौर पर आजमा सकते हैं। इसके लिए सर्वेक्षण फॉर्म भर सकते हैं। बता दें कि कुछ ऐसे वेबसाइटें हैं जो सर्वेक्षण करने के लिए भुगतान करती हैं।

  1. ग्रीटिंग कार्ड डिजाइन करें: अगर डिजाइनिंग में हाथ अच्छी है तो उसका इस्तेमाल आप सुंदर, मजेदार, प्यारे कार्ड बनाने में भी कर सकते हैं। इस शौक के साथ आप अपने खर्चे भी निकाल सकते हैं।

  1. डॉग वॉकिंग: यदि आप वास्तव में कुत्तों को पसंद करते हैं, लेकिन खर्च नहीं उठा सकते हैं तो इसे भी शौक के रूप में अपना सकते हैं। जिन लोगों के पास कुत्ते हैं, आप उनके कुत्तों को वॉकिंग के लिए ले जा सकते हैं।

  1. नर्सरी शुरू करें: अगर फूलों का शौक है तो नर्सरी को भी अपनी हॉबी बना सकते हैं। अपनी खुद की नर्सरी स्थापित कर के उसमें अपनी पसंद के फूलों को लगा सकते हैं और उनके खुशबुओं का आनंद ले सकते हैं।

  1. वेबसाइट डिजाइन करें: आज के इस डिजिटल युग में अगर खुद की पहचान बनानी है तो वेबसाइट डिजाइनिंग को भी अपनी हॉबी चुन सकते हैं। इसके जरिए अपने पसंद के किसी विषय पर वेबसाइट बना सकते हैं। साथ ही आगे चलकर इसे अपनी आय का जरिया भी बना सकते हैं।

  1. पार्टी प्लानिंग: अगर सरप्राइज पार्टी, बर्थडे पार्टी, ब्रंच आदि पसंद है तो इसे भी शौक के तौर पर अपना सकते हैं। इसके जरिए आप दूसरों के लिए पार्टी का आयोजन कर सकते हैं और अपने शौक को पूरा कर सकते हैं।

  1. स्केटिंग: मनोरंजन या फिटनेस के लिए स्केटिंग एक सामान्य गतिविधि मानी जाती है जिसे शौक के रूप में लिया जा सकता है। यह जितनी चुनौतीपूर्ण होती है, उतनी ही मजेदार भी होती है। ऐसे में जिन लड़कों को चुनौतियां लेना पसंद है, वो स्केटिंग को भी अपना शौक बना सकते हैं।

हॉबी एक ऐसी चीज होती है, जिसके जरिए इंसान न केवल अपने मन की उदासी को दूर सकता है, बल्कि इससे नई स्किल्स भी सीखने को मिलती है। इसलिए बेझिझक होकर आज से ही अपने शौक को पूरा करने में जुट जाएं। वहीं, अगर मन में संशय है कि कौन सी हॉबी आपके लिए सही है तो इसके लिए आप हमारे इस लेख से मदद ले सकते हैं। अंत में हम उम्मीद करते हैं कि हमारा यह लेख किशोरों के लिए उपयोगी साबित होगा।

References

  1. Vocation and avocation: leisure activities correlate with professional engagement but not burnout in a cross-sectional survey of UK doctors
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3196901/
  2. Association of Enjoyable Leisure Activities With Psychological and Physical Well-Being
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC2863117/
  3. Dance for Health: An intergenerational program to increase access to physical activity
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5681394/
  4. Singing as an adjunct therapy for children and adults with cystic fibrosis
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6457756/
  5. Effect of regular swimming exercise on the physical composition strength and blood lipid of middle-aged women
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC4625655/
  6. Exploring the therapeutic effects of yoga and its ability to increase quality of life
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3193654/
Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown

Community Experiences

Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals.