Written by , (एमए इन मास कम्युनिकेशन)

जीवन एक सफर है और हम सब इसके मुसाफिर। जीवन के सफर में भी इंसान बहुत से सफर करता है। यात्राएं कुछ नया तलाशने में मदद करती हैं। कई बार सफर में जाकर ही मुसाफिर को खुद को जानने और समझने का मौका मिलता है। साथ ही यात्राओं और सफर से बहुत कुछ नया सीखने और दुनिया को जानने का भी अवसर मिलता है। कुल मिलाकर जब तक जीवन है, हर इंसान का सफर जारी रहता है। सबका सफर भले ही अलग हो, पर सफर सबको करना पड़ता है। इस जीवन यात्रा और उसमें जारी यात्रा को करने वाले मुसाफिरों के लिए हम लाएं हैं मुसाफिर शायरी। यहां पढ़ें 50 से भी ज्यादा मुसाफिर शायरियां।

आगे पढ़ें

चलिए अब नजर डालते हैं यात्रा से जुड़े कोट्स और मुसाफिर शायरी पर।

50 + यात्रा शायरी : Awesome Journey Quotes in hindi | ट्रैवल कोट्स

अब क्रमवार पढ़ें यात्रा और सफर से जुड़ी 50+ यात्रा शायरी और मुसाफिर शायरी। ये शायरियां और कोट्स यात्रा के महत्व को समझाने में मदद करेंगे।

  1. खुद को पाना है, तो सफर जरूर कर मुसाफिर।
  1. जीवन है एक सफर, इसलिए सफर जरूर कर।
  1. जिंदगी को यादगार बनाते चलिए,
    इसलिए सफर पर जरूर चलिए।
  1. करोगे सफर तो मिलेंगे नए दोस्त,
    राही बनोगो तो मिलेगा हमसफर,
    जिंदगी के सफर में तू है मुसाफिर,
    हमेशा चलते रहना जिंदगी की खातिर।
  1. जो दुनिया नहीं घूमें, तो क्या घूमा,
    जो दुनिया नहीं देखी, तो क्या देखा।
  1. जब भी सफर करो, दिल से करो,
    सफर से खूबसूरत यादें नहीं होतीं।
  1. जिंदगी है एक खूबसूरत सफर,
    इसका हर एक पल जी भर जियो,
    जिंदगी में करते रहो हमेशा सफर,
    क्या पता ये समां फिर हो न हो।
  1. सफर पर चलोगे, तो नई राहें मिलेंगी,
    बैठे रहने से नहीं होगा कुछ भी हासिल,
    सपनों को करना है पूरा तो चलते रहो,
    जीवन की गाड़ी के साथ यू हीं बढ़ते रहो।
  1. यात्रा एक गुरु की तरह है, जो जीवन के सबसे नए अध्याय सिखाती है।
  1. अगर समझना है जीवन को, तो यात्रा जरूर करिए।

पढ़ते रहें ट्रैवल कोट्स

11.जीवन और सफर दोनों ही नए-नए अनुभव कराते हैं।

  1. घूमते रहने से बढ़ता है अनुभव,
    यात्रा करने से संवरता है जीवन।
  1. जीवन और सफर दोनों ही बहुत कुछ सिखाते हैं,
    ढेरों यादें बनाते हैं, कई नई कहानियां लिख जाते हैं।
  1. बिना सफर के जीवन, बिना स्वाद के खाने जैसा होता है।
  1. रोमांचकारी होता है सफर कई बार,
    यादगार होता है सफर पर किसी का साथ,
    हाथ थामे उसका बस चलते जाइए,
    मंजिल खुद ही चल के आ जाएगी पास।
The floor itself will come close
Image: Shutterstock
  1. जिंदा हो, तो यात्राएं किया करो,
    एक ही जगह तो बेजान पड़े रहते हैं।
  1. सफर पर निकलने से बनती हैं यादें,
    ये यादें ही उम्र भर चलती हैं आपके साथ।
  1. यात्रा करने से बढ़ता है अनुभव,
    यात्रा आपको बनाती है सबसे विनम्र,
    यात्रा करना सिखाता है जीवन जीना,
    यात्रा करने से मिलता है सच्चा आनंद।
  1. यात्रा हो लंबी, तो मजा आता है,
    तब हर चीज में आनंद आता है।
  1. मुसाफिर बन गया हूं, जिंदगी के सफर में,
    मुझे तो आसमान छत और जमीन बिस्तर नजर आती है।
  1. बढ़ चले हैं कदम अनजान रजगुजर पर,
    देखते हैं ढलती है शाम किस डगर पर।
  1. जिंदगी के सफर को कुछ यूं खास बना लिया,
    जो भी आया पास उसे बस अपना बना लिया।
  1. जिंदगी है छोटी और दुनिया है बड़ी,
    इसलिए रुकें नहींं, बस सफर करते रहें।
  1. आसमान देखना है, तो घर से बाहर निकल,
    पाना चाहता है कुछ नया, तो सफर तय कर।
  1. सफर जीवन को लेकर नई नजर और नजरिया दोनों पैदा करता है।

पढ़ते रहें मुसाफिर शायरी

  1. यात्रा में छोड़े गए छोटे-छोटे निशान, एक बड़े सफर की निशानी बन जाते हैं।
  1. हर यात्रा आसान है, अगर तुमने ठान लिया है उसे पूरा करना।
  1. प्यारा हो हमसफर, तो हर सफर सुहाना बन जाता है।
  1. यात्रा चाहे छोटी हो या बड़ी जीवन में कुछ बदलाव जरूर लाती है।
  1. सफर हो खास, तो जीवन बदल जाता है।
    करते रहो सफर, तो मंजिल मिल जाती है।
Keep traveling
Image: Shutterstock
  1. सफर मुश्किल हो या आसान,
    यात्रा करने से जीवन बनता है आसान।
  1. सफर करना है जरूरी, इसके बिना जीवन की यात्रा है अधूरी।
  1. दुनिया एक किताब की तरह है और यात्रा उसका एक खास पन्ना।
  1. सफर को बनाना है अगर आसान,
    तो सफर में रखो हमेशा कम सामान।
  1. अगर आप यात्रा करते हैं, तो आप दुनिया को करीब से जान सकते हैं।
  1. इरादे अगर बुलंद हों, तो हर मुश्किल सफर आसान हो जाता है।
  1. सच्ची कहानियों से वास्ता रखना चाहते हो, तो दुनिया की सैर करो।
  1. सफर ने मुझे घुमक्कड़ बना दिया,
    अनजान डगर पर संभलना सीखा दिया।
  1. अगर खुद को अकेला समझते हो, तो यात्रा करना शुरू करो। सच मानिए कई नए रिश्ते आपका स्वागत करेंगे।
  1. यात्रा सिर्फ मनोरंजन नहीं कराती है, बल्कि आपकी समझ को भी विकसित करती है।

यात्रा कोट्स पढ़ते रहें

  1. लंबी यात्रा पर निकला मुसाफिर कई खास अनुभवों के साथ लौटता है।
  1. प्रकृति के असल प्रेम और उसकी खूबसरती को समझना है, तो यात्रा जरूर करें।
  1. हर जगह की अपनी खासियत होती है, जिनका अनुभव करने के लिए यात्रा जरूरी है।
  1. यात्रा आत्मशक्ति को बढ़ाने का काम भी करती है।
  1. दुनिया किस तरह बदल रही है, अगर जानना चाहते हैं, तो यात्रा जरूर करें।
know how it is changing
Image: Shutterstock
  1. मानों तो हर दिन एक यात्रा है,
    क्योंकि जिंदगी का सफर कभी खत्म नहीं होता।
  1. जिंदगी के सफर को खास बनाना है, तो खुद को पहले खास समझें।
  1. नीला आसमान भी देखा और कई खूबसूरत नजारे देखे,
    निकला जब यात्रा पर, तो जिंदगी के असल मायने देखे।
  1. जिंदगी के सफर में कई घुमावदार सड़क आएंगी, जो पीछे मुड़ने पर मजबूर कर सकती है, लेकिन तुम सिर्फ आगे बढ़ते रहना।
  1. सफर के दौरान ही पता चला है कि पेड़-पौधे भगवान का दिया सबसे बड़ा आर्शीवाद हैं।
  1. अगर सफर शुरू कर दिया है, तो उसे पूरा भी करो, क्या पता कोई नया अनुभव आपकी जिंदगी बदल दे।
  1.   यात्रा हमेशा करते रहना,
    अच्छे अनुभव बटोरते रहना,
    जिंदगी का मतलब प्यार है,
    यही सबको समझाते रहना।

तो दोस्तों ये थे कुछ खास ट्रैवल कोट्स और यात्रा पर अनमोल कथन। उम्मीद है कि इन्हें पढ़कर आपको जरूर अच्छा लगा होगा। अगर आपको इनमें से कोई भी मुसाफिर शायरी पसंद आती है, तो आप अपने दोस्तों के साथ उन्हें साझा कर सकते हैं। इसके अलावा, अपने पसंदीदा ट्रैवल कोट्स को सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते हैं। इसी तरह कोट्स और शायरियां पाने के लिए पढ़ते रहें स्टाइलक्रेज।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown

Community Experiences

Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals. Let our readers get your unique perspectives and do better together! Read our Comment Policy to know about the guidelines.

Aviriti Gautam
Aviriti Gautamलाइफस्टाइल राइटर
.

Read full bio of Aviriti Gautam