Written by , (शिक्षा- बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन)

खूबसूरती की कोई एक परिभाषा नहीं होती, इसलिए सभी ने सुंदरता को अपने अनुसार समझा है। किसी को त्वचा पर गहरा रंग पसंद है, किसी को सांवला, तो किसी को त्वचा का रंग हल्का अच्छा लगता है। जहां सांवला रंग पाने के लिए लोग अक्सर सनबाथ लेते हैं, तो कुछ त्वचा का रंग साफ करने के लिए मार्केट में उपलब्ध फेस वाश का उपयोग करते हैं। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम त्वचा का रंग साफ करने के लिए बेस्ट फेस वाश के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में आप बेस्ट फेयरनेस फेस वॉश के ब्रांड्स के साथ-साथ इन्हें उपयोग करने के तरीके के बारे में भी जान पाएंगे।

आगे पढ़ें विस्तार से

लेख के पहले भाग में जानिए सबसे अच्छे फेयरनेस फेस वाश के नाम और उनसे जुड़ी अन्य जानकारी।

रंग साफ करने के लिए सबसे अच्छे फेस वाश के नाम

नीचे हमने त्वचा का रंग साफ करने के लिए बेस्ट फेस वाश के ब्रांड्स के साथ ही प्रोडक्ट्स के गुण व अवगुण भी बताए हैं। इस पूरे लेख को पढ़कर आप अपनी जरूरत के अनुसार यह निर्णय ले सकते हैं कि आपकी त्वचा के लिए बेस्ट फेस वाश कौन-सा है। आप चुने गए प्रोडक्ट के नीचे दिए ‘बाय नाउ’ बटन को क्लिक करके ऑनलाइन भी फेयरनेस फेस वाश ऑर्डर कर सकते हैं।

1. पॉन्ड्स व्हाइट ब्यूटी डेली स्पॉटलेस लाइटनिंग फेस वाश

Ponds White Beauty Daily Spotless

बढ़ती उम्र के साथ-साथ धूल, मिट्टी व प्रदूषण आदि कारणों से त्वचा का असली रंग छुप जाता है और चेहरा मुरझाया हुआ दिखने लगता है। इससे छुटकारा पाने के लिए पॉन्ड्स व्हाइट ब्यूटी डेली स्पॉटलेस लाइटनिंग फेस वाश का उपयोग कर सकते हैं। बताया जाता है कि इसका शक्तिशाली प्रो विटामिन-बी3 फॉर्मूला त्वचा की सभी गंदगी साफ करके चेहरे के रंग को बेहतर बना सकता है।

गुण :

  • इंस्टेंट ग्लो दे सकता है।
  • क्लिनिकली प्रूवन है।
  • डार्क स्पॉट्स को कम कर सकता है।
  • ऑयली त्वचा के लिए बेहतरीन विकल्प है।
  • ट्यूब पैकेजिंग के कारण ट्रैवल फ्रेंडली है।
  • महिला और पुरुष दोनों के लिए उपयुक्त है।

अवगुण :

  • संवेदनशील त्वचा वालों की स्किन में ड्राई पैच दिख सकते हैं, इसलिए पैच टेस्ट करके ही इसका इस्तेमाल करें।

2. मामाअर्थ उबटन नैचुरल फेस वाश

Mamaarth Ubatan Natural Face Wash

कई प्राकृतिक औषिधियों से बना मामाअर्थ उबटन नैचुरल फेस वाश हमारी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। बताया जाता है कि इस फेस वाश को अखरोट के बीज, केसर, मुलेठी, केरटसीड ऑयल, सुगंधरा तेल और हल्दी से बनाया गया है। ये सभी त्वचा के रंग को निखारने के साथ ही स्किन को स्वस्थ बना सकते हैं। वहीं, इसमें मौजूद अखरोट मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद कर सकते हैं।

गुण :

  • सनटैन हटाने में मदद कर सकता है।
  • बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे झुर्रियों को कम कर सकता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड है।
  • हानिकारक केमिकल जैसे पैराबेंस, मिनरल ऑयल, सिलिकॉन, एसएलएस (सोडियम लॉरेथ सल्फेट), आर्टिफिशियल प्रिजर्वेटिव से मुक्त है।
  • चेहरे को नैचुरल ग्लो दे सकता है।
  • सन डैमेज से बचा सकता है।
  • टॉक्सिन मुक्त है।
  • किसी एलर्जी का कारण नहीं बनता (हाइपोएलर्जिक है)।

अवगुण :

  • स्किन धोने के बाद हल्की ड्राइनेस महसूस हो सकती है।
  • थोड़ा महंगा लग सकता है।

Why We Think It's Worth Buying

With over 34,488 reviews, this product has become a fan favorite among users.

3. लोटस हर्बल्स व्हाइटग्लो 3-इन-1 डीप स्किन क्लींजिंग स्किन व्हाइटनिंग फेशियल फोम

Lotus Herbals WhiteGlow

हमारी इस लिस्ट में लोटस हर्बल्स व्हाइटग्लो डीप स्किन क्लींजिंग फेशियल फोम भी शामिल है। मूल रूप से दूध और एलोवेरा जेल से बना यह फेस वाश त्वचा में मेलेनिन (त्वचा को गहरा रंग देने वाला कंपाउंड) की मात्रा को नियंत्रित करने का दावा करता है। वहीं, यह चेहरे से अतिरिक्त तेल और गंदगी निकाल सकता है। इन्हीं गुणों की वजह से त्वचा का रंग साफ करने के लिए बेस्ट फेस वाश के रूप में आप इसे चुन सकते हैं।

गुण :

  • थोड़ी-सी मात्रा ही पूरे चेहरे के लिए काफी है।
  • मृत कोशिकाओं को हटा सकता है।
  • स्किन को ब्राइट ग्लो दे सकता है।
  • पैकेजिंग अच्छी है।
  • त्वचा को गहराई से साफ करने में सहायक हो सकता है
  • सभी तरह की त्वचा को सूट करता है।
  • भीनी खुशबू है।
  • इंस्टेंट फेयरनेस दे सकता है।

अवगुण :

  • पैराबेंस युक्त है।

4. लैक्मे एब्सोल्यूट परफेक्ट रेडिएंस स्किन लाइटनिंग फेस वाश

Lakme Absolute Perfect Radiance Skin

कॉस्मेटिक्स की दुनिया में लैक्मे एक भरोसेमंद ब्रांड है। इस कारण सबसे अच्छे फेयरनेस फेस वाश के नाम की इस लिस्ट में हमने इसका एब्सोल्यूट परफेक्ट रेडिएंस स्किन लाइटनिंग फेस वाश शामिल किया है। बताया जाता है कि यह फेस वाश चेहरे को गहराई से साफ करता है। वहीं, यह टैनिंग और डिस्कलरेशन हटाकर, त्वचा की रंगत को निखारने व एक समान बनाने में भी मदद कर सकता है।

गुण :

  • त्वचा को ड्राई नहीं करता।
  • वाटरप्रूफ मेकअप हटाने के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • ट्यूब की साइज छोटी होने के कारण पूरी तरह ट्रैवल फ्रेंडली है।
  • दाग-धब्बों को कम कर सकता है।
  • अतिरिक्त तेल को निकालने में मदद कर सकता है।
  • मुरझाई व बेजान त्वचा को खिला-खिला बना सकता है।
  • एक्ने और झाइयों को कम कर सकता है।

अवगुण :

  • डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में समय ले सकता है।
  • पैकेजिंग बहुत अच्छी नहीं है।

5. गार्नियर लाइट कंप्लीट फेयरनेस फेस वाश

Garnier Light Complete Fairness Face Wash

सबसे अच्छे फेयरनेस फेस वाश के नाम की इस लिस्ट में अगला नाम गार्नियर फेयरनेस फेस वाश का है। नींबू के गुणों और विटामिन-सी से युक्त यह फेस वाश कॉम्प्लेक्शन साफ करने और डार्क स्पॉट्स से छुटकारा दिलाने का दावा करता है। साथ ही यह फेस वाश दमकती त्वचा भी दे सकता है।

गुण :

  • ट्यूब पैकेजिंग अच्छी है।
  • पहले वाश से ही त्वचा पर चमक आ सकती है।
  • अतिरिक्त तेल को नियंत्रित कर सकता है।
  • सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है।
  • बेजन त्वचा में नई जान डाल सकता है।
  • महक अच्छी है।
  • महंगा नहीं है।
  • फेस वाश की थोड़ी-सी मात्रा ही पूरे चेहरे को साफ करने के लिए पर्याप्त है।

अवगुण :

  • इसका ज्यादा उपयोग त्वचा को ड्राई बना सकता है।
  • काले धब्बों को कम करने में समय ले सकता है।

6. फेयर एंड लवली फेस वाश इंस्टेंट ग्लो

Fair & Lovely Face Wash Instant Glow

अगर त्वचा का रंग फीका पड़ जाए और उस पर गंदगी की परत जमने लगे, तो फेयर एंड लवली फेयरनेस फेस वाश का भी उपयोग किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इस फेस वाश में मल्टीविटामिन हैं, जो चेहरे को साफ करने और स्वस्थ बनाने में मदद कर सकता है। यह धूल-मिट्टी व प्रदूषण के कणों को निकाल कर चेहरे की रंगत को निखार सकता है।

गुण :

  • इंन्सटेंट फेयरनेस दे सकता है।
  • मेकअप को हटाने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा को मुलायम बना सकता है।
  • थोड़ी-सी मात्रा ढेर सारा झाग देती है।
  • पोर्स को गहराई से साफ करके उन्हें जीवित कर सकता है।
  • ट्रैवल फ्रेंडली है।
  • बजट में है।

अवगुण :

  • केमिकल युक्त है।

7. वाओ स्किन साइंस उबटन फेस वाश

Wao Skin Science Upton Face Wash

अपना रूप निखारने के लिए महिलाएं उबटन का उपयोग सदियों से करती आ रही हैं। वाओ स्किन साइंस के इस फेस वाश में भी उबटन के गुण मौजूद हैं। इसमें गुणकारी बेसन, हल्दी, केसर, गुलाब जल और बादाम का तेल है। इन प्राकृतिक सामग्रियों की वजह से इसे त्वचा का रंग साफ करने के लिए बेस्ट फेस वाश की लिस्ट में शामिल किया गया है।

गुण :

  • सल्फेट, सिलिकॉन व पैराबेंस जैसे हानिकारक केमिकल का उपयोग नहीं किया गया है।
  • त्वचा को मुलायम बना सकता है।
  • फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचा सकता है।
  • मृत कोशिकाओं को हटा सकता है।
  • हल्दी स्किन इन्फेक्शन से बचा सकती है।
  • केसर रंग साफ करने में मदद कर सकता है।
  • बादाम का तेल त्वचा का रूखापन कम करता है।
  • महीन रेखाएं (फाइन लाइन्स) कम हो सकती हैं।

अवगुण :

  • संवेदनशील त्वचा के लिए इरिटेशन का कारण बन सकता है।

8. हिमालया फेयरनेस सैफरन फेस वॉश

Himalaya Fairness Saffron Face Wash

केसर को त्वचा का रंग साफ करने के लिए जाना जाता है। इसी कारण कई फेस वाश ब्रांड अपने प्रोडक्ट में केसर का उपयोग करते हैं और ऐसा ही एक ब्रांड हिमालया भी है। इसमें मौजूद पुदीना त्वचा में ठंडक और नमी बनाए रखने में सहायक हो सकता है। इसमें केसर व पुदाने के साथ ही खीरा व अनार के भी गुण हैं, जिस वजह से इसे त्वचा का रंग साफ करने के लिए बेस्ट फेस वाश के रूप में इसका उपयोग किया जा सकता है। बताया जाता है कि यह त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद कर सकता है।

गुण :

  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • महिलाएं और पुरुष, दोनों उपयोग कर सकते हैं।
  • त्वचा को ड्राई नहीं करता और कोमल बनाए रखता है।
  • फ्री रेडिकल्स से होने वाली क्षति से बचाता है।
  • चेहरे को प्राकृतिक चमक दे सकता है।
  • हर्बल प्रोडक्ट है।
  • इसमें मौजूद सभी प्राकृतिक तत्व त्वचा को पोषण दे सकते हैं।
  • टोनर की तरह काम करके रोमछिद्रों को टाइट कर सकता है।

अवगुण :

  • गर्मियों में ऑयली त्वचा के लिए उपयोगी नहीं है।

9. बायोटिक बायो व्हाइट एडवांस्ड फेयरनेस फेस वाश

Biotic Bio White Advanced Fairness Face Wash

बायोटीक को कॉस्मेटिक का एक आयुर्वेदिक ब्रांड माना जाता है। इसके द्वारा बनाए गए इस फेस वाश में कुछ हर्बल सामग्री जैसे चिरौंजी, खस, जैसमिन व रीठा का उपयोग किया गया है। इनके अलावा पाइनएप्पल, टमाटर, पपीता और नींबू के अर्क भी इस फेस वाश में मौजूद है। ये सभी तत्व त्वचा को गहराई से पोषण देकर स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं।

गुण :

  • त्वचा को जवान, मुलायम और नम बनाए रखता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।
  • इसे उपयोग करने के बाद चेहरा मुलायम बना रहता है।
  • प्राकृतिक है।
  • महंगा नहीं है।
  • डार्क स्पॉट्स को कम कर सकता है।
  • त्वचा की रंगत निखारने में सहायक हो सकता है।

अवगुण :

  • स्किन को रूखा बना सकता है।
  • इंस्टेंट ग्लो नहीं देता।

10. काया यूथ O2 ऑक्सी-इन्फ्यूजन फेस वॉश

Kaya Youth O2 Oxy-Infusion Face Wash

रंग साफ करने के लिए फेस वाश की लिस्ट में अगला नाम है काया यूथ O2 ऑक्सी-इन्फ्यूजन का। बताया जाता है यह फेस वाश खासतौर पर त्वचा को ऑक्सीजन देने के लिए डिजाइन किया गया है। ब्रांड के अनुसार, समय के साथ-साथ त्वचा की ऑक्सीजन 25 प्रतिशत तक कम हो जाती है, जिसे वापस लाने में यह फेस वाश मदद कर सकता है। निर्माता कंपनी का दावा है कि इस तकनीक से यह स्किन को 20 साल की उम्र वाला जवां लुक देता है।

गुण :

  • स्किन की गहराई से सफाई करता है।
  • त्वचा को रूखा होने से बचा सकता है।
  • चेहरे की ताजगी बनाए रखता है।
  • त्वचा विशेषज्ञों द्वारा टेस्टेड।
  • चेहरे को ब्राइट ग्लो दे सकता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • 7 दिन में ही इसका असर दिख सकता है।
  • महंगा नहीं है।

अवगुण :

  • कंपनी का दावा है कि 7 दिन में यह असर दिखा सकता है, लेकिन इसके विपरीत लोगों का मानना है कि यह असर दिखाने में समय लेता है।

11. ओले व्हाइट रेडिएंस एडवांस्ड व्हाइटनिंग फोमिंग फेस वाश क्लींजर

Olay White Radiance Advanced Whitening

ओले पुराना और भरोसेमंद ब्रांड है। यही वजह है कि इसके द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट को हमने सबसे अच्छे फेयरनेस फेस वाश के नाम की लिस्ट में शमिल किया है। कंपनी का कहना है कि इस फेस वाश में नियासिनामाइड, एंटीऑक्सीडेंट और एसपीएफ शामिल हैं। एक अच्छे सनस्क्रीन की तरह ये त्वचा को यूवी किरणों से होने वाली क्षति से बचा सकता है।

गुण :

  • त्वचा को गहराई से बिना रूखा बनाए साफ करता है।
  • मेकअप हटाने में मदद कर सकता है।
  • चेहरे को प्राकृतिक चमक दे सकता है।
  • त्वचा पर किसी तरह की एलर्जी का कारण नहीं बनता।
  • त्वचा का रंग निखार सकता है।
  • त्वचा से अतिरिक्त तेल निकालने में मदद कर सकता है।
  • थोड़ी-सी मात्रा पर्याप्त होती है।

अवगुण :

  • केमिकल युक्त है।
  • कुछ लोगों को यह थोड़ा महंगा लग सकता है।

12. रेवलॉन टच और ग्लो एडवांस्ड फेयरनेस फेस वाश

Revlon Touch and Glow Advanced Fairness

बेस्ट फेयरनेस फेसवाश में रंग साफ करने के साथ ही चेहरे की नमी को क्षति पहुंचाए बिना साफ करना भी होता है। यह सभी गुण रेवलॉन टच और ग्लो एडवांस्ड फेयरनेस फेस वाश में मौजूद हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें मौजूद सोपवोर्ट (एक तरह का प्लांट) त्वचा की सारी गंदगी साफ करता है और बियरबेरी त्वचा का रंग हल्का करता है। साथ ही विटामिन बी, सी और ई त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करते हैं।

गुण :

  • थोड़ी-सी मात्रा ढेर सारा झाग देती है।
  • त्वचा को मुलायम और नम बनाए रखता है।
  • फेस वाश की कंसिस्टेंसी क्रीमी है।
  • इसमें मौजूद विच हेजल रोमछिद्रों में कसावट लाकर उन्हें छोटा कर सकता है।
  • ट्यूब पैकेजिंग है।
  • महंगा नहीं है।

अवगुण :

  • असर दिखाने में समय ले सकता है।

13. जॉवीस क्लेरीफाइंग फेयरनेस फेस वाश

Jovis clarifying fairness face wash

अंगूर के गुणों से युक्त जॉवीस का यह क्लेरीफाइंग फेस वाश त्वचा को भीतर से साफ करने में मदद कर सकता है। बताया जाता है कि यह गहराई में जाकर धूल व प्रदूषण के कणों को निकालकर त्वचा को दमकती ग्लो दे सकता है। इसमें विटामिन-ई भी है, जो त्वचा को रूखा होने से बचाता है।

गुण :

  • हर्बल प्रोडक्ट है।
  • बढ़ती उम्र के लक्षण जैसे महीन रेखाओं का दिखना कम करता है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • त्वचा को एक्स्फोलिएट करता है।
  • डार्क स्पॉट्स को हल्का कर सकता है।
  • ट्रैवल फ्रेंडली है।

अवगुण :

  • कुछ लोगों को इसकी महक तेज लग सकती है।
  • त्वचा का रंग साफ करने में समय लेता है।

14. आयुष नैचुरल फेयरनेस सैफरन फेस वॉश

Ayush Natural Fairness Saffron Face Wash

त्वचा का रंग साफ करने के लिए बेस्ट फेस वाश की इस लिस्ट में आखिरी नाम है आयुष नैचुरल फेयरनेस सैफरन फेस वॉश का। इस फेस वाश में केसर के गुण हैं, जो आपको एक गोल्डन ग्लो लुक देने में मदद कर सकते है। साथ ही यह त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारने में भी मदद कर सकता है।

गुण :

  • प्राकृतिक प्रोडक्ट है।
  • स्किन क्वालिटी को अच्छा बना सकता है।
  • इंस्टेंट ग्लो दे सकता है।
  • स्किन डलनेस को दूर करने में सहायक हो सकता है।
  • डार्क स्पॉट्स को कम कर सकता है।
  • महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए उपयोगी है।
  • सभी तरह की त्वचा के लिए इसका उपयोग किया जा सकता है।

अवगुण :

  • त्वचा को रूखा बना सकता है।

पढ़ते रहें आर्टिकल

आगे आप जानेंगे त्वचा का रंग साफ करने के लिए फेस वाश के उपयोग से जुड़ी कुछ अन्य बातें।

रंग साफ करने वाले फेस वाश को सही तरीके से इस्तेमाल करने के कुछ टिप्स

फेस वाश का लाभ उठाने के लिए इसका उपयोग सही ढंग से करना जरूरी है। नीचे जानिए इसके उपयोग से जुड़ी कुछ टिप्स :

  • त्वचा का रंग साफ करने के लिए फेस वाश का उपयोग करने से पहले अपने हाथों को जरूर धो लें। इससे हाथों की सारी गंदगी निकल जाएगी।
  • इसके बाद अपने चेहरे को साफ गुनगुने पानी से धोएं। गुनगुने पानी से धोने से चेहरे के रोमछिद्र खुल जाएंगे और फेस वाश भीतर से सफाई कर पाएगा।
  • अब फेस वाश की थोड़ी सी मात्रा हथेली में लें। अब दोनों हथेलियों की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं।
  • इसके बाद चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  • लगभग 10-15 सेकंड तक मसाज करने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
  • आखिरी में चेहरे को साफ तौलिए से थपथपा कर पोछें और मॉइस्चराइजर लगाएं

किसी का व्यक्तित्व उसके रंग पर निर्भर नहीं करता और हर व्यक्ति अपने रंग के साथ खूबसूरत है। बस जरूरत है, तो त्वचा पर जमी मृत कोशिकाओं और गंदगी को हटाने की, जिसके लिए फेयरनेस फेस वाश का उपयोग किया जा सकता है। यहां हम यह तो नहीं बता सकते कि आपके अनुसार त्वचा का रंग साफ करने के लिए बेस्ट फेस वाश कौन-सा होगा। इस कारण हमने लेख में सबसे अच्छे फेयरनेस फेस वाश के नाम बताएं हैं, जिन्हें आप अमेजन लिंक से खरीदकर आजमा सकते हैं। हम आशा करते हैं कि यह जानकारी आपके लिए लाभदायक रही होगी।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
Arpita Biswas

Arpita Biswasब्यूटी एंड लाइफस्टाइल राइटर

.

Read full bio of Arpita Biswas