बेबी गर्ल के लिए मॉर्डन और नए नाम

Written by , MA (Mass Communication) Anuj Joshi MA (Mass Communication)
Last Updated on

अक्सर कहा जाता है कि बेटियां किस्मत वालों को ही मिलती हैं और यह सच भी है। मां-बाप को जितना प्यार बेटियों से मिलता है, वो शायद ही कोई बेटा दे सके। बेटियां घर की रोनक होती हैं, माता-पिता का मान और सम्मान होती हैं। जब बेटियां आपके लिए इतनी खास होती है, तो आपकी भी जिम्मेदारी बनती है कि आप उसे ऐसा नाम दें, जो थोड़ा हटकर और मीनिंगफुल हो। आपके इस काम को हम थोड़ा आसान किए देते हैं। यहां हम बेबी गर्ल के लिए कुछ नए व मॉर्डन नाम की लिस्ट लेकर आए हैं। ये उन नामों से बिल्कुल अलग हैं, जिन्हें आप अक्सर सुनते, पढ़ते या बोलते हैं।

आर्वी – Aarvi

छोटा और प्यारा-सा एक नाम आर्वी है। कुछ लोग इसे आरवी भी लिखते हैं। इस नाम का अर्थ है – शांति, सुकून। यह नाम आप अपनी बेबी गर्ल के लिए चुन सकते हैं, क्योंकि हर बेटी अपने मां-बाप के लिए दिल का सुकून ही तो होती है।

आहना – Aahna

आप अपनी प्यारी-सी बच्ची का नाम आहना भी रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ होता है, उगते हुए सूरज से निकलने वाली पहली किरण।

आरू –  Aaru

यह नाम छोटा और सिंपल है। आरू नाम का अर्थ है सूरज। यह नाम काफी ट्रेंड में है। अगर आप अपनी बेटी का नाम आरू रखते हैं, तो आपको कोई निक नेम सोचने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

अदिती – Aditi

अपनी ग्लोइंग बेटी का नाम आप अदिती भी रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ ही ग्लो यानी चमक है। यह नाम अच्छा होने के साथ ही छोटा और मॉर्डन भी है।

अलिशा – Alisha

अलिशा नाम काफी ट्रेंड में है। इसे यूरोप और जर्मन में काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसका अर्थ है सच्चाई। भारत में भी यह नाम लोकप्रिय है। इसलिए, बेझिझक यह नाम भी आप अपनी नन्ही बच्ची को दे सकते हैं।

अवनि – Avni

बेबी गर्ल का नाम आप अवनि भी रख सकते हैं। यह नाम शॉर्ट होने के साथ ही मीनिंगफुल भी है। लड़कियों के लिए इस्तेमाल होने वाले इस नाम का अर्थ पृथ्वी है। इंडियन के साथ ही इस नाम का इस्तेमाल विदेशी भी करते हैं।

इलियाना –  Eliana

इस नाम से शायद आपको एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूस की याद आ गई होगी। यह नाम पॉपुलर इसके अर्थ की वजह से है। इस नाम का मतलब है, “भगवान का जवाब”। वहीं, इसका दूसरा अर्थ “सूर्य की पुत्री” भी है।

इवाना – Ivanna

मॉर्डन नाम रखना चाह रहे हैं, तो एक ऑप्शन इवाना भी है। इसका मतलब है भगवान दयालु हैं। वैसे यह है तो एक रशियन नाम, लेकिन इसका अर्थ अच्छा होने की वजह से अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं।

काव्या – Kavya

एक सौम्य-सा नाम काव्या भी है। इस नाम का अर्थ कविता है। यह पौराणिक होने के साथ ही सुनने और बोलने में अच्छा लगता है। साथ ही यह इतना कॉमन भी नहीं है।

तन्वी – Tanvi

लड़कियां सुंदर होने के साथ-साथ फूल जैसी कोमल भी होती हैं। इसलिए, आप अपनी बेटी का नाम तन्वी भी रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ ही नाजुक और खूबसूरत लड़की होता है।

निलोफर – Nilofer

कमल को उर्दू में निलोफर कहा जाता है। हालांकि, लोग इस दुविधा में पड़ जाते हैं कि यह नाम लड़कों का है या लड़कियों का, लेकिन हम बता दें कि यह खूबसूरत नाम लड़कियों का है।

निया – Nia

एक शॉर्ट और नाइस नाम निया भी है। वैसे कुछ लोग इसे नेहा नाम से मिक्स कर देते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल न करें। यह नया और अलग नाम है। इस नाम का अर्थ है, “किसी चीज की इच्छा होना” है। इसके अलावा  “मकसद” व “ब्राइट” भी इस नाम के अन्य मतलब हैं।

नायरा – Nayara

आसमान, चांद व तारे किसे पसंद नहीं। घर में जन्मी प्यारी-सी बच्ची का नाम भी इसी से संबंधित रखा जाए, तो कैसा रहेगा। अरे नहीं, हम पुराने नाम रखने की बात नहीं कर रहे हैं। आप अपनी बच्ची का नाम नायरा रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ है तारा। यह नाम आकर्षक होने के साथ ही नया भी है।

मुग्धा – Mugdha

मुग्धा भी एक प्रचलित नाम है। अधिकतर लोग इस नाम को पसंद करते हैं, क्योंकि इसका अर्थ बहुत अच्छा है। इस नाम का मतलब है मासूम है। इसके अलावा, नवयुवती भी इस नाम का एक अन्य अर्थ है।

वेदांशी – Vedanshi

इसमें कोई शक नहीं कि बेटियों को ज्ञानवान और बुद्धिमान माना गया है। इसलिए, बेटी का नाम भी कुछ ऐसा होना चाहिए। इसके लिए आप वेदांशी नाम रख सकते हैं। वेदांशी का अर्थ होता है वेदों का अंश। यहां वेदों का मतलब पवित्र ग्रंथों और किताबों से है।

वान्या – Vanya

वान्या नाम भी बहुत अच्छा है। इस नाम का अर्थ है “स्वयं भगवान से मिली भेंट” और इसमें कोई शक नहीं कि लड़कियां ईश्वर का उपहार ही होती हैं। अगर आपको भगवान पर श्रद्धा है, तो आप अपनी बच्ची के लिए यह नाम भी चुन सकते हैं।

वृंदा – Vrinda

यह शॉर्ट और प्यारा-सा नाम है। इसका इस्तेमाल ज्यादा किया भी नहीं गया है। इंटरनेट में भी देखेंगे, तो इस नाम की ज्यादा लड़कियां नहीं मिलेंगी। इस नाम का अर्थ है तुलसी। हां, वही तुलसी जिसे शुद्ध माना जाता है और हर घर में उसकी पूजा होती है।

ये थे कुछ ऐसे नाम जिनका इस्तेमाल ज्यादा नहीं किया गया है। यह न्यू बॉर्न बेबी गर्ल के लिए आज के समय के हिसाब से एक दम सटीक हैं। इन सभी नामों का मतलब भी बहुत अच्छा है। इनमें से कोई भी एक नाम आप अपनी बेटी के लिए चुन सकते हैं।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown

Community Experiences

Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals. Let our readers get your unique perspectives and do better together! Read our Comment Policy to know about the guidelines.

Anuj Joshi
Anuj Joshiचीफ एडिटर
.

Read full bio of Anuj Joshi
Latest Articles