क्या आप बलों के टूटने और झड़ने से तंग आ चुके है? इसका उपाय आपकी किचन में उपलब्ध है!

In This Article
कई बार, बाल झड़ने का मुख्य कारण बालों की जड़ से संबंधित होता है| आयिली स्कैल्प, प्रदूषण और केमिकल उत्पादों का अधिक उपयोग बालों की जड़ोंं को कमजोर बनाकर उनको कुपोषित बना देता है| यह कुपोषण स्कैल्प को रूखा बना देता है, जो डॅंडरफ और बालों के झड़ने का कारण बन जाता है| करीपत्ते का इस्तेमाल इन सभी समस्याओं का हल है, क्योंकि:
- करीपत्ते आंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर है जो स्कैल्प को नमी प्रदान करते है और खुजली से छुटकारा पाने में मदद करते है|
- करीपत्ता प्रोटीन और बीटा-केरोटीन से भरपूर है| यह दोनो ही चीज़ें बालों का झड़ना और पतला होना रोकती हैं|
- यह पत्तियाँ अमीनो आसिड्स में भी भरपूर है जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर उनका पोषण करती हैं|
करीपत्ते को इस्तेमाल करने का तरीका
- करीपत्ते का टॉनिक
- करीपत्ते का हेयर मास्क
- अपने आहार में
करी पत्ते का उपयोग बालों की बढ़त के लिए
सावधान: आपकी त्वचा को करीपत्तों के लेप से एलर्जी हो सकती है| इसलिए, इस लेप को अपने हाथ पे लगा के पैच टेस्ट कर लें| इसके बीज का सेवन ना करें क्योंकि यह ज़हरीला होता है|
1. करी पत्ते का टॉनिक
सामग्री:
- कुछ ताज़ा करी पत्ते
- 2-3 चमच नारियल का तेल
टॉनिक बनाने का तरीका
- एक बर्तन में नारियल का तेल और पत्तियाँ डाल दीजिए|
- तेल को तब तक गरम करें जब तक पत्तियाँ काली न होने लगे| तेल से दूर खड़े रहें ताकि गरम तेल की छीटें आप पर ना पड़े|
- बर्तन को गॅस से उतार लें और ठंडा होने के लिए रख दें|
- यह टॉनिक ठंडा होने के बाद, इसे छलनी से छान लें| अब यह तैयार है|
- अपनी उंगलियों से मसाज करते हुए स्कैल्प पे यह तेल लगाए| बालों की जड़ोंं और सिरों पे ध्यान दें|
- एक घंटे तक छोड़ दें और फिर शैम्पू से बाल धो लीजिए|
इस तेल के फ़ायदे
नारियल का तेल हमेशा से बालों के लिए फ़ायदेमंद माना गया है, उसकी पोषण और मॉइस्चराइजिंग के लिए| जब इस तेल को करीपत्तों के पोषक तत्व के साथ मिलाया जाता है, ख़ास कर के विटामिन ब6, तब एक ऐसा मिश्रण तैयार होता है, जो जड़ों को मज़बूत बनाने के साथ-साथ बालों का झड़ना भी कम करता है|
इस तेल को कितनी बार इस्तेमाल करें
इस तेल को हफ्ते में दो से तीन बार लगाए और अच्छे से मसाज करें| इस से आप एक महीने के अंदर ही अंतर देख पाएँगें| नियमित इस्तेमाल और मसाज से आपके बाल बढ़ने की क्षमता में भी असर दिखेगा|
2. करी पत्तों का मास्क

सामग्री
- कुछ ताज़ा करीपत्ते
- 3-4 चम्मच दही
मास्क बनाने का तरीका
- करी पत्तों को मिक्सर में पीस के एक पेस्ट तैयार कर ले|
- अपने बालों की लंबाई के अनुसार, एक चम्मच करी पत्तों की पेस्ट में 3-4 चम्मच दही मिलाए| इस मात्रा को आप बढ़ा भी सकते है|
- इन दोनो को आपस में अच्छे से मिला लें|
- अब इस पेस्ट को अपने बालों में लगाए| जड़ों से ले के बालों के सिरों तक इस मास्क को अच्छे से लगा लें और मसाज करें|
- इस मास्क को लगाने के आधे घंटे बाद उसे शैम्पू से धो लें|
- आप इस मास्क में दही के स्थान पर दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
इस मास्क के फ़ायदे
दही आपके बालों का पोषण करता है और उसे मोइस्चराइज़ करता हैं| दही के जीवाणुरोधी गुण स्कैल्प की जलन और खुजली का ख़ात्मा करते हैं| दही डॅंडरफ का भी अंत करने में मदद करती है| करीपत्तों के पोषक तत्व स्कैल्प से दूषित प्रदार्थों को निकालते हैं और जड़ों को मजबूत बनाते हैं|
इसको कितनी बार इस्तेमाल करें
अपने स्कैल्प और बालों को बेहतर बनाने के लिए इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें|
3. अपने आहार में

आपके बालों की देखभाल आपके आहार पर उतनी ही निर्भर करती है जितनी की इस बात पर की आप उनपर कौन से प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं| करीपत्तों का भरपूर फायदा उठाने का एक सबसे आसान तरीका है उसे अपनी डाइट में मिलाना| आप पत्तियों का पाउडर या साबुत पत्तियाँ अपने खाने में मिला सकते हैं| या फिर बारीक पुदीने और करी पत्तियों को दूध या छाछ के साथ ले सकते हैं|
करीपत्तियों के बालों के लिए लाभ
- करी पत्ते आपके स्कैल्प की सेहत के लिए बहुत फ़ायदे मंद हैं| वो रूखी त्वचा और गंदगी से भी छुटकारा दिलाते हैं| उनके पोषक तत्व बालों को मजबूत कर उनका झड़ना रोकते हैं|
- करीपत्तियों की पेस्ट की मसाज करने से स्कैल्प में स्टिम्युलेशन होती है और उस से ब्लड प्रेशर बेहतर होता हैं| यह बालों की बढ़ने में मदद करता है और टोक्सिन का सफ़ाया भी|
- करीपत्ते विटामिन ब से भरपूर है, जो बालों की सेहत को बेहतर बनाते हैं| विटामिन ब6 की कमी से ही बालों का झड़ना शुरू होता हैं|
- बढ़ती उमर के साथ बाल अपनी चमक खो देते हैं| पिगमेंट की कमी के कारण आपके बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं| लेकिन कई बार, तनाव, स्मोकिंग, जेनेटिक संबंध और शराब के सेवन जैसे कारण की वजह से उम्र से पहले बाल सफेद होने लगते हैं| करी पत्तों में मौजूद विटामिन ब6 उम्र से पहले बालों का सफेद होना रोकते है और आपके बाल लंबे समय तक काले और घने रहते हैं|
- करी पत्ते आंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर हैं| आंटीऑक्सिडेंट्स आपके स्कैल्प और बालों की सेहत को बनाए रखते है और फ्री रेडिकल्स के नुक़सान से भी बचाते हैं|
- करीपत्ते आपके बालों को लचीला बनाते हैं| जब डेमेज्ड बालों को भरपूर पोषण मिलता है, तब वो अपनी पहले की मज़बूती वापस पाने लगते हैं| नारियल तेल और करीपत्तों का मिश्रण आपके बालों को पोषण और हाइडरेशन प्रदान करता हैं|
बालों का झड़ना रोकना एक बहुत मुश्किल काम हैं| पर किसी भी परेशानी से लड़ने का एक मात्र तरीका है, सही उपाय को ढूँढना और उसका इस्तेमाल करना| एक ऐसा हेयर केयर रुटीन जो करीपत्ते जैसे प्राकृतिक इंग्रीडियेंट्स से भरपूर हो, वो आपके बालों के लिए कभी खराब नहीं हो सकता|

Community Experiences
Join the conversation and become a part of our vibrant community! Share your stories, experiences, and insights to connect with like-minded individuals.
Read full bio of Reema Arora