लड़की का दिल जीतना है, तो इन बातों का रखें ध्यान

Written by , BA (Mass Communication) Arpita Biswas BA (Mass Communication)
Last Updated on

लड़की का दिल जीतना बहुत मुश्किल है। आखिर कौन है ऐसा कहने वाला और ऐसा कहते ही क्यों हैं? इसके उल्ट हम तो यह कहेंगे कि लड़कियों का दिल जीतना सबसे आसान है। यकीन नहीं होता, तो पढ़ें यह आर्टिकल। यहां एक या दो नहीं, बल्कि 5 से भी ज्यादा तरीके बताए गए हैं, जिससे लड़कियों के दिल में अपनी जगह बनाई जा सकती है। पत्नी हो, दोस्त हो, बहन हो या मां हो, हर लड़की स्पेशल है, तो तरीका भी खास होना चाहिए। बस एक चीज का ध्यान जरूर रखें कि लड़की का दिल जीतने से पहले उसका सम्मान करना जरूरी है।

  1. सही इंसान बने‘देखो तो, वो कितना जेंटलमैन है’, ‘उसके बॉयफ्रेंड को देखा है, कितना शांत स्वभाव का है’, लड़कियों को कई बार ऐसे कहते सुना होगा। हर लड़की के लिए एक अच्छा इंसान हमेशा आकर्षण का केंद्र होता है। लड़की का दिल जीतने का सबसे पहला तरीका है सही और शांत स्वभाव का इंसान बनना।
  1. साथ देंकई पुरुषों को लगता होगा कि लड़कियों का दिल तरह-तरह के गिफ्ट्स से जीता जा सकता है, जबकि ऐसा नहीं है। लड़की यह नहीं चाहती कि उन्हें महंगा गिफ्ट दिया जाए। लड़की यह नहीं कहती कि पुरुष उनके गुलाम बनें या उनकी हर बात बनें। लड़की बस इतना चाहती है कि पुरुष उसका सम्मान करे, घर में उनकी जिम्मेदारियों को बांटे। लड़की यह चाहती है कि घर में उन्हें बराबर का दर्जा मिले। उनके काम की सराहना हो।
  1. तारीफ करेंतारीफ के दो मीठे बोल लड़कियों का दिल जीतने का अच्छा तरीका है। अगर लड़की कुछ खाने में बनाए, आपको गिफ्ट दे या नई ड्रेस पहने, तो उसकी पसंद की तारीफ करें। बस ध्यान रहे कि वो तारीफ सच्ची होनी चाहिए, क्योंकि लड़कियों को झूठी तारीफ पसंद नहीं होती और उनमें झूठी तारीफ को पहचानने की क्षमता होती है। इसलिए, उन्हें सही फीडबैक दें।
  1. उनकी पसंद का ध्यान रखेंलड़कियां हमेशा चाहती हैं कि जैसे वो सभी के बारे में सोचती हैं, उनकी पसंद का ध्यान रखती हैं, वैसे ही अन्य लोग भी उनका ध्यान रखें। उन्हें खाने में क्या पसंद है, उनकी हॉबी क्या है, किन चीजों से उनका मूड अच्छा होता है आदि। बॉयफ्रेंड हो या फिर पति उन्हें इन सब छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
  1. आराम दें पुरुष तो ऑफिस में 9 से 5 की जॉब करते हैं, लेकिन एक लड़की बेटी, बहन, गर्लफ्रेंड और पत्नी के रूप में जिंदगीभर अपना काम बखूबी करती है। पत्नी को तो घर के कामों से कभी छुट्टी ही नहीं मिलती। इसलिए, आप हफ्ते में कम से कम एक बार अपनी मां, बहन, बीवी या बेटी की जगह खुद काम कर सकते हैं और उन्हें आराम करने दें। आप उनकी पसंद की डिश बना सकते हैं या फिर उन्हें बाहर खाने और लॉन्ग राइड पर ले जा सकते हैं। ये छोटी-छोटी चीजें उन्हें खुश करेंगी, जिससे आप उनके दिल के और करीब आ जाएंगे।
beautiful-young-couple-bedroom-celebrating-saint
Image: Shutterstock
  1. छोटीछोटी बातों से खुश करेंलड़की को एहसास दिलाएं कि वो आपके लिए कितनी खास हैं। ऑफिस से अचानक फोन करके उनका हाल-चाल लें, उनसे पूछे कि घर आते हुए उनके लिए क्या लेकर आएं। उनके मना करने के बावजूद शाम को घर आते वक्त उनके पसंद की कोई चीज ले आएं। अगर वो आपसे कुछ बात करे, तो उसे ध्यान से सुनें और उसमें दिलचस्पी दिखाएं। ये छोटी-छोटी चीजें उनका दिल जीत सकती हैं।
  1. निकनेम देंआजकल निकनेम का चलन भी खूब है। ऐसे में अपनी गर्लफ्रेंड, वाइफ, दोस्त या बहन को उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को ध्यान में रखते एक प्यारा नाम दें। निकनेम से उन्हें अहसास होगा कि वो आपके लिए कितनी खास है। इससे वो आपके दिल की बात समझ सकेंगी कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं।

क्यों, अब मानते हैं न कि लड़कियों का दिल जीतना कितना आसान है। बस, उनकी छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखकर ही उनका दिल जीता जा सकता है। उनका दिल कोमल और भावुक होता है, ऐसे में उनके लिए किया गया एक छोटा-सा कार्य भी बहुत मायने रखता है। इस लेख को पढ़ने वाली महिलाएं शायद इस बात से सहमत भी होंगी। ऐसे में हम यही कहेंगे, सिर्फ पुरुषों को ही नहीं, बल्कि महिलाओं को भी पुरुषों के दिल का ख्याल रखना जरूरी है। यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि महिला और पुरुष दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं।

Was this article helpful?
thumbsupthumbsdown
Arpita Biswas
Arpita Biswasब्यूटी एंड लाइफस्टाइल राइटर
.

Read full bio of Arpita Biswas
Latest Articles